logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरु रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, सामाजिक समरसता का लिया संकल्प सिंगरौली: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की पंचायत राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, प्रदेश मंत्री महिला श्रीमती सीमा जायसवाल पूनम गुप्ता , विजया सिंह ,दुर्गा कनौजिया,सावित्री प्रजापति सहित वार्ड पार्षद, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

2 hrs ago
user_Amrendra Shukla पत्रकार
Amrendra Shukla पत्रकार
Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

गुरु रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, सामाजिक समरसता का लिया संकल्प सिंगरौली: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की पंचायत राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, प्रदेश मंत्री महिला श्रीमती सीमा जायसवाल पूनम गुप्ता , विजया सिंह ,दुर्गा कनौजिया,सावित्री प्रजापति सहित वार्ड पार्षद, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गुरु रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, सामाजिक समरसता का लिया संकल्प सिंगरौली: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की पंचायत राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, प्रदेश मंत्री महिला श्रीमती सीमा जायसवाल पूनम गुप्ता , विजया सिंह ,दुर्गा कनौजिया,सावित्री प्रजापति सहित वार्ड पार्षद, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
    1
    गुरु रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, सामाजिक समरसता का लिया संकल्प
सिंगरौली: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की पंचायत राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, प्रदेश मंत्री महिला श्रीमती सीमा जायसवाल पूनम गुप्ता , विजया सिंह ,दुर्गा कनौजिया,सावित्री प्रजापति सहित वार्ड पार्षद, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Pappu singh
    1
    Post by Pappu singh
    user_Pappu singh
    Pappu singh
    ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *सोनभद्र के युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग सेन्टर का शुभारंभ* सोनभद्र/दिनांक 20 अगस्त,2026। *सोनभद्र के युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग सेन्टर का शुभारंभ* *मा० राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग ने किया शुभारंभ, UPSC, NEET, JE सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन* *प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना-मा० राज्य मंत्री* *जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी बने विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, साझा किए अपनी सफलता के अनुभव* *बिना कोचिंग के मैंने पहली प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण की, सफलता के लिए सही रणनीति, स्वाध्याय और निरंतर अभ्यास जरूरी-जिलाधिकारी* *कोचिंग साधन है, सफलता का आधार आपका स्वाध्याय और परिश्रम-जिलाधिकारी* *UPSC में दूसरी रैंक के पीछे मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतरता रही सबसे बड़ी ताकत-मुख्य विकास अधिकारी* प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जनपद के प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर अवसर, गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में निःशुल्क कोचिंग सेन्टर का शुभारंभ किया गया। मा० राज्य मंत्री समाज कल्याण श्री संजीव कुमार गोंड जी ने कोचिंग का शुभारंभ कर छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से लेकर सफलता प्राप्त करने तक के अपने अनुभव साझा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में UPSC, NEET, JE सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण, संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। मा० राज्य मंत्री, समाज कल्याण श्री संजीव कुमार गोंड ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ऐसे प्रतिभाशाली एवं परिश्रमी युवाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान कर रही है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपने भविष्य को नई दिशा देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण कोचिंग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। विद्यार्थी इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं, नियमित कक्षाओं में प्रतिभाग करें और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर पूरी मेहनत से तैयारी करें। उन्होंने कहा कि संकल्प मजबूत हो और प्रयास निरंतर हों तो सफलता की राह में आने वाली बाधाओं को पार किया जा सकता है। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने स्वयं बिना कोचिंग के परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जिलाधिकारी ने कहा कि कोचिंग मार्गदर्शन का एक माध्यम हो सकती है, लेकिन सफलता का वास्तविक आधार विद्यार्थी का स्वाध्याय, अनुशासन, सही रणनीति और निरंतर अभ्यास है। अभ्यर्थी सबसे पहले परीक्षा के पाठ्यक्रम और पैटर्न को अच्छी तरह समझें, सीमित एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री का चयन करें और अपनी क्षमता के अनुरूप दैनिक अध्ययन की ठोस कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास करने, समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने तथा समय-समय पर अपनी तैयारी का स्वयं मूल्यांकन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दूसरे अभ्यर्थियों से तुलना करने के बजाय अपनी कमियों को पहचानकर उनमें निरंतर सुधार करें। “लक्ष्य स्पष्ट रखें, स्वयं पर विश्वास रखें और हर दिन अपनी तैयारी को थोड़ा बेहतर बनाएं। सीमित संसाधन कभी भी सफलता की सीमा तय नहीं करते, आपका परिश्रम और दृढ़ संकल्प आपकी सफलता तय करता है।” मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने विद्यार्थियों के बीच अपने यू0पी0एस0सी0 की तैयारी के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने यू0पी0एस0सी0 परीक्षा में द्वितीय रैंक प्राप्त की थी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि बड़ी सफलता किसी एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं होती, बल्कि प्रतिदिन पूरी ईमानदारी और निरंतरता से किए गए प्रयासों का परिणाम होती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान विद्यार्थी अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें, लक्ष्य के अनुरूप समय-सारिणी बनाएं और उसका नियमित पालन करें। कठिन विषयों से बचने के बजाय उन पर अधिक मेहनत करें। असफलता या कम अंक मिलने पर निराश होने के बजाय उसका विश्लेषण कर अपनी तैयारी में सुधार करें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि “मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं है। अपनी क्षमता पर विश्वास रखते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहें। सही दिशा में की गई नियमित मेहनत आपको निश्चित रूप से लक्ष्य के करीब ले जाएगी। *संसाधनों के अभाव में पीछे नहीं रहेगी प्रतिभा* मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से जनपद में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग एवं बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण एवं अवसर प्रदान करते हुए उन्हें सफलता की दिशा में आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को योजना का अधिकतम लाभ उठाते हुए मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, एम0जी0 रवि सहित शिक्षकगण एवं छात्र/छात्राए उपस्थित रहें।
    1
    *सोनभद्र के युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग सेन्टर का शुभारंभ*
सोनभद्र/दिनांक 20 अगस्त,2026।
*सोनभद्र के युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग सेन्टर का शुभारंभ*
*मा० राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग ने किया शुभारंभ, UPSC, NEET, JE  सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन*
*प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना-मा० राज्य मंत्री*
*जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी बने विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, साझा किए अपनी सफलता के अनुभव*
*बिना कोचिंग के मैंने पहली प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण की, सफलता के लिए सही रणनीति, स्वाध्याय और निरंतर अभ्यास जरूरी-जिलाधिकारी*
*कोचिंग साधन है, सफलता का आधार आपका स्वाध्याय और परिश्रम-जिलाधिकारी* 
*UPSC में दूसरी रैंक के पीछे मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतरता रही सबसे बड़ी ताकत-मुख्य विकास अधिकारी*
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जनपद के प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर अवसर, गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में निःशुल्क कोचिंग सेन्टर का शुभारंभ किया गया। मा० राज्य मंत्री समाज कल्याण श्री संजीव कुमार गोंड जी ने कोचिंग का शुभारंभ कर छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से लेकर सफलता प्राप्त करने तक के अपने अनुभव साझा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में  UPSC, NEET, JE  सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण, संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मा० राज्य मंत्री, समाज कल्याण श्री संजीव कुमार गोंड ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ऐसे प्रतिभाशाली एवं परिश्रमी युवाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान कर रही है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपने भविष्य को नई दिशा देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण कोचिंग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। विद्यार्थी इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं, नियमित कक्षाओं में प्रतिभाग करें और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर पूरी मेहनत से तैयारी करें। उन्होंने कहा कि संकल्प मजबूत हो और प्रयास निरंतर हों तो सफलता की राह में आने वाली बाधाओं को पार किया जा सकता है।
जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने स्वयं बिना कोचिंग के परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जिलाधिकारी ने कहा कि कोचिंग मार्गदर्शन का एक माध्यम हो सकती है, लेकिन सफलता का वास्तविक आधार विद्यार्थी का स्वाध्याय, अनुशासन, सही रणनीति और निरंतर अभ्यास है। अभ्यर्थी सबसे पहले परीक्षा के पाठ्यक्रम और पैटर्न को अच्छी तरह समझें, सीमित एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री का चयन करें और अपनी क्षमता के अनुरूप दैनिक अध्ययन की ठोस कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास करने, समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने तथा समय-समय पर अपनी तैयारी का स्वयं मूल्यांकन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दूसरे अभ्यर्थियों से तुलना करने के बजाय अपनी कमियों को पहचानकर उनमें निरंतर सुधार करें।
“लक्ष्य स्पष्ट रखें, स्वयं पर विश्वास रखें और हर दिन अपनी तैयारी को थोड़ा बेहतर बनाएं। सीमित संसाधन कभी भी सफलता की सीमा तय नहीं करते, आपका परिश्रम और दृढ़ संकल्प आपकी सफलता तय करता है।”
मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने विद्यार्थियों के बीच अपने यू0पी0एस0सी0 की तैयारी के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने यू0पी0एस0सी0 परीक्षा में द्वितीय रैंक प्राप्त की थी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि बड़ी सफलता किसी एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं होती, बल्कि प्रतिदिन पूरी ईमानदारी और निरंतरता से किए गए प्रयासों का परिणाम होती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान विद्यार्थी अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें, लक्ष्य के अनुरूप समय-सारिणी बनाएं और उसका नियमित पालन करें। कठिन विषयों से बचने के बजाय उन पर अधिक मेहनत करें। असफलता या कम अंक मिलने पर निराश होने के बजाय उसका विश्लेषण कर अपनी तैयारी में सुधार करें।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि “मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं है। अपनी क्षमता पर विश्वास रखते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहें। सही दिशा में की गई नियमित मेहनत आपको निश्चित रूप से लक्ष्य के करीब ले जाएगी।
*संसाधनों के अभाव में पीछे नहीं रहेगी प्रतिभा*
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से जनपद में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग एवं बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण एवं अवसर प्रदान करते हुए उन्हें सफलता की दिशा में आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को योजना का अधिकतम लाभ उठाते हुए मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, एम0जी0 रवि सहित शिक्षकगण एवं छात्र/छात्राए उपस्थित रहें।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    15 hrs ago
  • कनहर बांध के खुले तेरा फाटक को देखने के लिए लोगों का इकट्ठा हुआ जन सैलाब लापरवाही करते हुए बच्चे,मना करने पर बच्चों ने किया प्रतिक्रिया की देखें वीडियो में
    1
    कनहर बांध के खुले तेरा फाटक को देखने के लिए लोगों का इकट्ठा हुआ जन सैलाब लापरवाही करते हुए बच्चे,मना करने पर बच्चों ने किया प्रतिक्रिया की देखें वीडियो में
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    11 hrs ago
  • मायापुर लोहार कुटेली का बाबा गोपट नदी कसार वर्दी की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो चुका है रोड पूरा झांझर होकर भटक गया है कृपया करके इधर से मत जाइए
    1
    मायापुर लोहार कुटेली का बाबा गोपट नदी कसार वर्दी की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो चुका है रोड पूरा झांझर होकर भटक गया है कृपया करके इधर से मत जाइए
    user_ऑपरेटर महासंघ ऑल इंडिया अध्यक्
    ऑपरेटर महासंघ ऑल इंडिया अध्यक्
    बाहरी, सीधी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कनहर सिंचाई परियोजना अमवार बांध में बारिश से बढ़ा जलस्तर दुद्धी (सोनभद्र)। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में हो रही रुक रुक कर मूसलाधार बारिश से कनहर सिंचाई परियोजना अमवार बांध का जलस्तर तेज़ी से बढ़ गया है। पानी की भारी आवक को देखते हुए सिंचाई विभाग ने एहतियातन बांध के सभी 16 फाटक खोलकर जल निकासी शुरू कर दी है। परियोजना के अवर अभियंता डी.के. कौशिक के अनुसार, बुधवार सुबह 10 बजे जलस्तर बढ़कर 263.200 मीटर पहुंचने पर बांध के सभी 16 फाटक खोलने पड़े थे। हालांकि,दोपहर में जलस्तर को देखते हुए दो फिर चार फाटकों को बंद किया गया । शाम तक पानी की आवक में कमी आने पर फाटकों की संख्या घटाकर 10 और रात नौ बजे तक केवल 5 फाटक ही खुले रखे गए। बांध का क्रेस्ट लेवल 263.100 मीटर दर्ज किया गया है। विभाग कंट्रोल रूम से लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और नदी तटीय इलाकों के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फाटक खुलते ही बांध से निकलती पानी की विशाल फुहारें और गर्जना लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए आस पास स्थानीय निवासियों के साथ साथ पड़ोसी राज्य झारखंड और छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
    2
    कनहर सिंचाई परियोजना अमवार बांध में बारिश से बढ़ा जलस्तर

दुद्धी (सोनभद्र)। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में हो रही रुक रुक कर मूसलाधार बारिश से कनहर सिंचाई परियोजना अमवार बांध का जलस्तर तेज़ी से बढ़ गया है। पानी की भारी आवक को देखते हुए सिंचाई विभाग ने एहतियातन बांध के सभी 16 फाटक खोलकर जल निकासी शुरू कर दी है।
परियोजना के अवर अभियंता डी.के. कौशिक के अनुसार, बुधवार सुबह 10 बजे जलस्तर बढ़कर 263.200 मीटर पहुंचने पर बांध के सभी 16  फाटक खोलने पड़े थे। हालांकि,दोपहर में जलस्तर को देखते हुए दो फिर चार फाटकों को बंद किया गया । शाम तक पानी की आवक में कमी आने पर फाटकों की संख्या घटाकर 10 और रात नौ बजे तक केवल 5 फाटक ही खुले रखे गए। बांध का क्रेस्ट लेवल 263.100 मीटर दर्ज किया गया है। विभाग कंट्रोल रूम से लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और नदी तटीय इलाकों के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
फाटक खुलते ही बांध से निकलती पानी की विशाल फुहारें और गर्जना लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए आस पास स्थानीय निवासियों के साथ साथ पड़ोसी राज्य झारखंड और छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत नए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ। UPSC, PCS, NEET, JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी मुफ्त तैयारी। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड व जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा—आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देना लक्ष्य। 🎓 छात्रों ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। #Sonbhadra #AbhyudayaYojana #FreeCoaching #Education
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत नए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ। UPSC, PCS, NEET, JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी मुफ्त तैयारी।
समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड व जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा—आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देना लक्ष्य।
🎓 छात्रों ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।
#Sonbhadra #AbhyudayaYojana #FreeCoaching #Education
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र आधी रात बुलडोजर से गरीब का कच्चा मकान गिराने का आरोप! पीड़ित ने 35-40 लोगों के जेसीबी लेकर पहुंचने, महिला से मारपीट व जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया। पीड़ित का दावा—धमकी के बाद मकान गिराया गया, पुलिस से मदद नहीं मिली। अब न्यायालय की शरण लेने की बात। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया—मामला राजस्व विवाद से जुड़ा है और जांच में मकान पीड़ित के नाम दर्ज नहीं मिला। 📍मुसही गांव, राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र 📅 19 जुलाई की घटना #Sonbhadra #BreakingNews #BulldozerAction #CrimeNews
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र
आधी रात बुलडोजर से गरीब का कच्चा मकान गिराने का आरोप! पीड़ित ने 35-40 लोगों के जेसीबी लेकर पहुंचने, महिला से मारपीट व जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया।
पीड़ित का दावा—धमकी के बाद मकान गिराया गया, पुलिस से मदद नहीं मिली। अब न्यायालय की शरण लेने की बात।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया—मामला राजस्व विवाद से जुड़ा है और जांच में मकान पीड़ित के नाम दर्ज नहीं मिला।
📍मुसही गांव, राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र
📅 19 जुलाई की घटना
#Sonbhadra #BreakingNews #BulldozerAction #CrimeNews
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.