logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लवकुशनगर BMO के खिलाफ पत्रकारों का प्रदर्शन, SDM कार्यालय का किया घेराव लवकुशनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवकुशनगर में अव्यवस्थाओं और मरीजों की समस्याओं को लेकर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ कथित अभद्रता और एफआईआर की धमकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर सोमवार को पत्रकार संघ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। संघ अध्यक्ष आशीष अवस्थी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम आयुष जैन को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. लखन सिंह के कथित व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों का कहना है कि जनहित से जुड़े अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की समस्याओं को सामने लाना पत्रकारों का दायित्व है। ऐसे मामलों में पत्रकारों को धमकाना या दबाव बनाने का प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए उचित नहीं है। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकार संघ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार कराने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम आयुष जैन ने पत्रकारों को नियमानुसार निष्पक्ष वैधानिक जांच कराने का आश्वासन दिया। अब पत्रकार संघ की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर है।

4 hrs ago
user_Journalist Ganesh Raikwar
Journalist Ganesh Raikwar
Media house छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
85c92362-fdd9-41e1-8994-4ab03dc7d43c

लवकुशनगर BMO के खिलाफ पत्रकारों का प्रदर्शन, SDM कार्यालय का किया घेराव लवकुशनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवकुशनगर में अव्यवस्थाओं और मरीजों की समस्याओं को लेकर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ कथित अभद्रता और एफआईआर की धमकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर सोमवार को पत्रकार संघ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। संघ अध्यक्ष आशीष अवस्थी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम आयुष जैन को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. लखन सिंह के कथित व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच

07f871e6-27ee-4a0f-9de4-895d762b7f2c

और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों का कहना है कि जनहित से जुड़े अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की समस्याओं को सामने लाना पत्रकारों का दायित्व है। ऐसे मामलों में पत्रकारों को धमकाना या दबाव बनाने का प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए उचित नहीं है। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकार संघ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार कराने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम आयुष जैन ने पत्रकारों को नियमानुसार निष्पक्ष वैधानिक जांच कराने का आश्वासन दिया। अब पत्रकार संघ की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 58 वें बुंदेलखंड स्तरीय दंगल मेले का हुआ आयोजन दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच नौगांव शहर के बिलहरी रोड पर गुलाबशाह बाबा दरगाह के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को 58 वें बुंदेलखंड स्तरीय दंगल एवं मेले का आयोजन किया गया । स्वर्गीय भुम्मन सिंह यादव की स्मृति में आयोजित दंगल में बुंदेलखंड सहित उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पंजाब, हरियाणा, बनारस, दिल्ली और राजस्थान से आए महिला एवं पुरुष पहलवानों ने भी अखाड़े में जोर आजमाइश की ।
    1
    58 वें बुंदेलखंड स्तरीय दंगल मेले का हुआ आयोजन दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच
नौगांव शहर के बिलहरी रोड पर गुलाबशाह बाबा दरगाह के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को 58 वें बुंदेलखंड स्तरीय दंगल एवं मेले का आयोजन किया गया ।
स्वर्गीय भुम्मन सिंह यादव की स्मृति में आयोजित दंगल में बुंदेलखंड सहित उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पंजाब, हरियाणा, बनारस, दिल्ली और राजस्थान से आए महिला एवं पुरुष पहलवानों ने भी अखाड़े में जोर आजमाइश की ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जुआ खेलते वीडियो वायरल, ग्राम पंचायत झमटुली के सचिव निलंबित राजनगर। ग्राम पंचायत झमटुली के सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय का जुआ खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। सीईओ ने पंचायत सेवा के आचरण एवं अनुशासन संबंधी नियमों के तहत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत राजनगर रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। वायरल वीडियो के बाद हुई कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    1
    जुआ खेलते वीडियो वायरल, ग्राम पंचायत झमटुली के सचिव निलंबित
राजनगर। ग्राम पंचायत झमटुली के सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय का जुआ खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की है।
सीईओ ने पंचायत सेवा के आचरण एवं अनुशासन संबंधी नियमों के तहत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत राजनगर रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
वायरल वीडियो के बाद हुई कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    user_Journalist Ganesh Raikwar
    Journalist Ganesh Raikwar
    Media house छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • छतरपुर: खसरा नंबर 612 को आबादी भूमि में शामिल करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन छतरपुर: खसरा नंबर 612 को आबादी भूमि में शामिल करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन
    1
    छतरपुर: खसरा नंबर 612 को आबादी भूमि में शामिल करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन
छतरपुर: खसरा नंबर 612 को आबादी भूमि में शामिल करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • छिरावल जामनान पुरवा की गली सई करवा दि जाऐ छिरावल जामनान पुरवा मुख्यमंत्री से निवेदन है कि कृपया गली सई करवाऐ मेंशन करें सवी को
    1
    छिरावल जामनान पुरवा की गली सई करवा दि जाऐ
छिरावल जामनान पुरवा मुख्यमंत्री से निवेदन है कि कृपया गली सई करवाऐ मेंशन करें सवी को
    user_Pawan Kushwaha
    Pawan Kushwaha
    छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पलेरा के सहायक कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मण कुशवाहा बने कनिष्ठ अभियंता *पलेरा (टीकमगढ़)।विद्युत विभाग पलेरा में पदस्थ सहायक कनिष्ठ अभियंता (सहायक कनिष्ठ यंत्री) लक्ष्मण कुशवाहा जी को पदोन्नत होकर कनिष्ठ अभियंता (कनिष्ठ यंत्री) बनाए जाने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों एवं _विद्युत विभाग की हेल्परो_ टीम द्वारा फूल-माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभाग और अधिक बेहतर कार्य करेगा। पलेरा के सहायक कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मण कुशवाहा बने कनिष्ठ अभियंता *पलेरा (टीकमगढ़)।विद्युत विभाग पलेरा में पदस्थ सहायक कनिष्ठ अभियंता (सहायक कनिष्ठ यंत्री) लक्ष्मण कुशवाहा जी को पदोन्नत होकर कनिष्ठ अभियंता (कनिष्ठ यंत्री) बनाए जाने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों एवं _विद्युत विभाग की हेल्परो_ टीम द्वारा फूल-माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभाग और अधिक बेहतर कार्य करेगा।
    4
    पलेरा के सहायक कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मण कुशवाहा बने कनिष्ठ अभियंता

*पलेरा (टीकमगढ़)।विद्युत विभाग पलेरा में पदस्थ सहायक कनिष्ठ अभियंता (सहायक कनिष्ठ यंत्री) लक्ष्मण कुशवाहा जी को पदोन्नत होकर कनिष्ठ अभियंता (कनिष्ठ यंत्री) बनाए जाने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों एवं _विद्युत विभाग की हेल्परो_ टीम द्वारा फूल-माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर कर्मचारियों ने उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभाग और अधिक बेहतर कार्य करेगा।
पलेरा के सहायक कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मण कुशवाहा बने कनिष्ठ अभियंता
*पलेरा (टीकमगढ़)।विद्युत विभाग पलेरा में पदस्थ सहायक कनिष्ठ अभियंता (सहायक कनिष्ठ यंत्री) लक्ष्मण कुशवाहा जी को पदोन्नत होकर कनिष्ठ अभियंता (कनिष्ठ यंत्री) बनाए जाने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों एवं _विद्युत विभाग की हेल्परो_ टीम द्वारा फूल-माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर कर्मचारियों ने उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभाग और अधिक बेहतर कार्य करेगा।
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ पहली बार पहुंचे पलेरा, कर्मचारियों की ली समीक्षा बैठक नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ पहली बार पहुंचे पलेरा, कर्मचारियों की ली समीक्षा बैठक पलेरा। नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ मंगलवार को पहली बार जनपद पंचायत कार्यालय पलेरा पहुंचे। यहां उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगामी शासकीय कार्यक्रमों और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद कैंप सहित शासन स्तर से 17 सितंबर से शुरू होने वाले अभियान की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में तहसीलदार पलक जैन, नगर परिषद सीएमओ शिवी उपाध्याय, जनपद पंचायत सीईओ अरविंद बोरकर सहित एपीओ, उपयंत्री एवं अन्य -कर्मचारी मौजूद रहे। जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां पर जोर दिया और विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए। बैठक के बाद जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ ने क्षेत्र के ग्राम दांतगोरा और बराना पहुंचकर अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तालाब की स्थिति और कराए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    1
    नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ पहली बार पहुंचे पलेरा, कर्मचारियों की ली समीक्षा बैठक
नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ पहली बार पहुंचे पलेरा, कर्मचारियों की ली समीक्षा बैठक
पलेरा। नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ मंगलवार को पहली बार जनपद पंचायत कार्यालय पलेरा पहुंचे। यहां उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगामी शासकीय कार्यक्रमों और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद कैंप सहित शासन स्तर से 17 सितंबर से शुरू होने वाले अभियान की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में तहसीलदार पलक जैन, नगर परिषद सीएमओ शिवी उपाध्याय, जनपद पंचायत सीईओ अरविंद बोरकर सहित एपीओ, उपयंत्री एवं अन्य -कर्मचारी मौजूद रहे। जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां पर जोर दिया और विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए।
बैठक के बाद जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ ने क्षेत्र के ग्राम दांतगोरा और बराना पहुंचकर अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तालाब की स्थिति और कराए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    user_Sonu Vishwakarma Palera Journalist
    Sonu Vishwakarma Palera Journalist
    Bansal news channel Palera पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, रोजगार सुरक्षा समेत कई मांगें उठाईं युवा सर्वेयरों ने सौंपा ज्ञापन, एक सप्ताह में मांगें नहीं मानीं तो हड़ताल
    1
    सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, रोजगार सुरक्षा समेत कई मांगें उठाईं
युवा सर्वेयरों ने सौंपा ज्ञापन, एक सप्ताह में मांगें नहीं मानीं तो हड़ताल
    user_MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    Media company पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गढ़ीमलहरा में खड़े ट्रक से दो बैटरियां चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग छतरपुर । गडीमलहरा लुगासी रोड स्थित महतो पेट्रोल पंप के सामने खड़े मालवाहक 12 पहिया ट्रक से चोर दो बैटरियां चोरी कर ले गए। ट्रक चालक राशिद खान मंसूरी के मुताबिक, वह रात करीब 10:30 बजे के बीच ट्रक खड़ा कर घर गया था। वापस लौटने पर क्लीनर साइड की खिड़की खुली मिली और बैटरी बॉक्स खाली था। चालक ने बताया कि चोरी हुई दोनों बैटरियों की कीमत करीब 15 से 20 हजार रुपये है। घटना की सूचना देने चालक गढ़ीमलहरा थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में न्यू मार्केट की तीन दुकानों के ताले टूटने की घटना भी सामने आई थी। अब सवाल यह है कि पुलिस कब तक चोरियों पर अंकुश लगाएगी और ट्रक से चोरी हुई दोनों बैटरियां बरामद हो पाएंगी?
    1
    गढ़ीमलहरा में खड़े ट्रक से दो बैटरियां चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग
छतरपुर । गडीमलहरा लुगासी रोड स्थित महतो पेट्रोल पंप के सामने खड़े मालवाहक 12 पहिया ट्रक से चोर दो बैटरियां चोरी कर ले गए। ट्रक चालक राशिद खान मंसूरी के मुताबिक, वह  रात करीब 10:30 बजे के बीच ट्रक खड़ा कर घर गया था। वापस लौटने पर क्लीनर साइड की खिड़की खुली मिली और बैटरी बॉक्स खाली था।
चालक ने बताया कि चोरी हुई दोनों बैटरियों की कीमत करीब 15 से 20 हजार रुपये है। घटना की सूचना देने चालक गढ़ीमलहरा थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी।
वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में न्यू मार्केट की तीन दुकानों के ताले टूटने की घटना भी सामने आई थी।
अब सवाल यह है कि पुलिस कब तक चोरियों पर अंकुश लगाएगी और ट्रक से चोरी हुई दोनों बैटरियां बरामद हो पाएंगी?
    user_Journalist Ganesh Raikwar
    Journalist Ganesh Raikwar
    Media house छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.