Shuru
Apke Nagar Ki App…
दरभंगा ग्रामीण क्षेत्र में जन सुराज के पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. शोएब अहमद के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। रोज़ा इफ्तार के दौरान लोगों ने मिलकर देश और समाज की तरक्की के लिए दुआएं मांगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। डॉ. शोएब अहमद ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और रमज़ान के इस पाक महीने की अहमियत पर प्रकाश डाला।
Prabhat Times Madhubani
दरभंगा ग्रामीण क्षेत्र में जन सुराज के पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. शोएब अहमद के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। रोज़ा इफ्तार के दौरान लोगों ने मिलकर देश और समाज की तरक्की के लिए दुआएं मांगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। डॉ. शोएब अहमद ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और रमज़ान के इस पाक महीने की अहमियत पर प्रकाश डाला।
More news from Bihar and nearby areas
- जाली नोट छापने वाले गिरोह के 02 अपराधी गिरफ्तार 6,44,000 नकली मुद्रा बरामद।1
- मधुबनी, 17 मार्च, 2026एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण से संबंधित वर्त्तमान स्थिति पर चर्चा करने एवं जानकारी साझा करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एंवं पुलिस अधीक्षक, योगेन्द्र कुमार के द्वारा मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में संयुक्त प्रेस वार्त्ता को संबोधित किया गया। प्रेस वार्त्ता को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एलपीजी गैस कंपनियों के जिला में स्टॉक एवं सप्लाई को देखते हुए यह स्पष्ट है कि सप्लाई में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। जो सप्लाई पूर्व से जिला में हो रहा था, वही सप्लाई बनी हुई है। अलग-अलग तरीके से लोगो में जो विपरीत परिस्थिति के कारण मांग में अप्रत्याशित वृद्धि हुई इसी कारण से आमजनों को गैस लेने के लिए एजेंसी पर जाना पड़ रहा है तथा लाईन में लगना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के नियमित मांग के अनुसार आज भी आपूर्ति हो रही है। अतिशीघ्र स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो जायेगी। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 10 लाख उपभोक्ता है। दिनांक-10.03.2026 से 16.03.2026 के बीच 1 लाख 58 हजार 595 उपभोक्ताओं के द्वारा गैस की बुकिंग की गयी है। जिसमें 1 लाख 16 हजार 559 उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति कर दी गयी है। वर्त्तमान में एलपीजी का स्टॉक पर्याप्त है। जिससे लंबित उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ताओं की शिकायत के निवारण हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जिसका दूरभाष संख्या-06276-222576 है। नियंत्रण कक्ष सुबह 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्यरत रहेगा।* सभी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था की गयी है तथा महिलाओं, दिव्यांगों एवं बुर्जुगों के लिए अलग से विशेष लाईन की व्यवस्था की गयी है। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन एवं ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन के बाद तथा साल में मात्र 12 गैस की ही बुकिंग की जा सकती है। सभी उपभोक्ता इसका पालन करते हुए ही बुकिंग का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि वर्त्तमान में सर्वर की समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पूर्ण रूप से होम डिलीवरी की प्रक्रिया को भी बहाल हो जायेगा, जिसको लेकर सभी प्रकार के प्रयास किया जा रहा है। उन्होनें जानकारी देते हुए कहा कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को जिला द्वारा उपलब्ध कराये गए लिंक पर अपने आवश्यकतानुसार डिमांड करने का निदेश दिया गया है, ताकि वस्तुस्थिति का आकलन करते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनको व्यवसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई की जा सकें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा गुगल लिंक एवं विभिन्न सोशल मीडिया यथा-फेसबुक, ट्विटर आदि से प्राप्त शिकायतों का नियमित रूप से निपटारा किया जा रहा है एवं कृत कार्रवाई को जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया जा रहा है। मधुबनी जिला में कालाबाजारी एवं जमाखोरी को रोकने के उद्देश्य से 38 धावादल का गठन किया गया है। धावादल के द्वारा विगत दिनों में कार्रवाई करते हुए काफी संख्या में खाली एवं भरे हुए अवैध सिलिंडर को जब्त किए गए है। जिसके आलोक में 03 प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सभी आरोपियों के विरूद्ध स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें जेल भेजते हुए 07 वर्षो की सजा दिलाने का कार्य किया जायेगा।* पुलिस अधीक्षक, योगेन्द्र कुमार ने कहा कि कालाबाजारी और जमाखोरी करनेवालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सभी थानों में एक-एक टीम भी गठित की गयी है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। उपभोक्ताओं को अफवाहों से बचने एवं पुलिस प्रशासन को व्यव्स्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गैस एजेंसियों के द्वारा की जा रही होम डिलीवरी में बाधा उत्पन्न करने या किसी प्रकार की जबरदस्ती करनेवालों के विरूद्ध भी कठोर कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर उप-निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कुमार दीपक सहित अन्य उपस्थित थे।3
- दरभंगा ग्रामीण क्षेत्र में जन सुराज के पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. शोएब अहमद के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। रोज़ा इफ्तार के दौरान लोगों ने मिलकर देश और समाज की तरक्की के लिए दुआएं मांगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। डॉ. शोएब अहमद ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और रमज़ान के इस पाक महीने की अहमियत पर प्रकाश डाला।1
- जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासन की जांच में कई जगहों पर घरेलू गैस का अवैध उपयोग और कालाबाजारी पकड़ी गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि घरेलू गैस की अवैध बिक्री, भंडारण और व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।1
- Inspector नाम ही काफी है 😎 बाकी काम हमारा group कर देता है 💯🔥 Hashtags: #NameHiKaafiHai #GroupPower #AttitudeStatus #RoyalEntry #DangerZone1
- मधुबनी जिले के झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के अदलपुर मुसहरी से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां सड़क निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन सड़क के बीचों-बीच ही बिजली के 7 खंभे छोड़ दिए गए। इसके कारण चार चक्का वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- दरभंगा :- जाले मामूली सी बात को लेकर अवधेश चौपाल नाम के व्यक्ति को पी'ट–पी'ट कर ह'त्या कर दिया जाता है,घट'ना स्थल पर पहुंचे कमतौल सीडीपीओ सदर– 2 वही FSL की टीम भी पहुंचे हुए थे। जानकारी–कमतौल SDPO सदर–2 S.K.Suman दे रहे हैं।1
- Are tere baap ki shaadi hai kya re… itna uchhal kyun raha hai? 😎🔥 Hashtags: #Attitude #SavageReply #DesiSwag #Bindass #NoFilter #FullOnTashan #StyleHaiBoss1