Shuru
Apke Nagar Ki App…
नित्यवार्ता डेस्क : मीरजापुर। थाना को0कटरा, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले अंतरराज्यीय खरवार गैंग का खुलासा, 08 अभियुक्त गिरफ्तार, अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रूपये के चोरी के आभूषण (सफेद व पीली धातू) बरामद, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25000 रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
"नित्यवार्ता"
नित्यवार्ता डेस्क : मीरजापुर। थाना को0कटरा, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले अंतरराज्यीय खरवार गैंग का खुलासा, 08 अभियुक्त गिरफ्तार, अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रूपये के चोरी के आभूषण (सफेद व पीली धातू) बरामद, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25000 रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्ज़ापुर में कोतवाली कटरा पुलिस ने अंतरराज्यीय खरवार गैंग का किया पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार।1
- अहरौरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 233 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ जनसेवा मिशन के तहत जोड़ों के दर्द, थायराइड, लिवर-किडनी सहित कई जांचें निःशुल्क अहरौरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 233 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ जनसेवा मिशन के तहत जोड़ों के दर्द, थायराइड, लिवर-किडनी सहित कई जांचें निःशुल्क अहरौरा, मिर्जापुर। डॉ. एस. पी. पटेल, अध्यक्ष भूमि विकास बैंक लालगंज के नेतृत्व में रविवार को सब्जी मंडी के पास निर्मलवा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगा। दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चले शिविर में 233 मरीजों का निःशुल्क उपचार हुआ। शिविर में जोड़ों के दर्द, पेट, आंख और त्वचा रोगों के मरीज अधिक मिले। चिकित्सकों ने जांच कर परामर्श और ब्रांडेड दवाएं निःशुल्क दीं। शिविर की खास बात यह रही कि बुखार से लेकर थायराइड, लीवर फंक्शन, किडनी फंक्शन, लिपिड प्रोफाइल, शुगर और हार्ट से जुड़ी 800 से 1000 रुपये तक की महंगी जांचों के लिए ब्लड सैंपल लिए गए। रिपोर्ट 1 से 2 दिन में व्हाट्सएप पर भेजी जाएगी। मरीजों को डॉक्टर की 500 से 1000 रुपये फीस और जांच का खर्च बचाकर गांव-बाजार में ही इलाज मिला। टीम में डॉ. एम. बी. शर्मा, डॉ. शालिनी सिंह पटेल, डॉ. नवेंदु पटेल, डॉ. शालिनी सिंह और डॉ. रविन्द्र पाल रहे। पैरामेडिकल टीम में संजीव प्रजापति, शिवम मौर्य, मनीष मौर्य, दीपिका भारद्वाज, अर्चना, आंचल यादव और आंचल मौर्य का सहयोग रहा। आयोजन में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सोनकर का विशेष सहयोग रहा। डॉ. पटेल ने कहा, यह किसी सरकारी योजना से नहीं, दो वर्षों से चल रहा जनसेवा अभियान है। दवाएं ब्रांडेड हैं, पूरा उपयोग करें। जल्दबाजी न करें, यह जीवन का प्रश्न है। जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना ही उद्देश्य है। अगला शिविर अगले रविवार बाबा मंदिर पर 3 से 6 बजे लगेगा।1
- आखिर मिर्जापुर के विकास को लेकर उनकी क्या सोच है? छात्रों के हित में वे क्या काम कर रहे हैं और आगामी चुनाव को लेकर उनकी क्या राय है? आइए, जानते हैं इस खास बातचीत में। आज हमारी खास बातचीत है अधिवक्ता एवं युवा छात्र नेता आकाश सिंह से। गरीबों और असहायों की मदद से लेकर छात्र हितों की लड़ाई तक, आकाश सिंह ने समाजसेवा और युवाओं के मुद्दों पर अपनी बात रखी।1
- बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए संपूर्ण टीकाकरण जरूरी, सीएमओ कार्यालय में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए संपूर्ण टीकाकरण जरूरी, सीएमओ कार्यालय में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित मिर्जापुर। बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने और नियमित टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मिर्जापुर में एक विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूनिसेफ (UNICEF) एवं मंडलीय चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सीएमओ कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने संपूर्ण टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को निर्धारित समय पर टीके लगवाना बेहद आवश्यक है। नियमित टीकाकरण से पोलियो, टीबी, खसरा सहित कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। वक्ताओं ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के टीकाकरण में लापरवाही न बरतें और स्वास्थ्य विभाग की सलाह का पालन करें। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र की प्रभारी बीके बिंदु दीदी, बीके रूपाली, बीके नीति बहन और बीके वीरेंद्र सहित गायत्री परिवार तथा मुस्लिम समाज के मौलाना एवं अन्य सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। स्वास्थ्य क्षेत्र से मंडलीय स्वास्थ्य समन्वयक संतोष श्रीवास्तव, राहुल सिंह, कमलेश, तुलसी दास तिवारी, विष्णु मिश्रा, राजन सिंह, कोमल मौर्य और अर्चना मिश्रा सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने और इस जनकल्याणकारी अभियान में सहयोग करने का संकल्प लिया। आयोजकों के अनुसार, यह पहल बच्चों को स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।4
- नित्यवार्ता डेस्क : मीरजापुर। थाना को0कटरा, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले अंतरराज्यीय खरवार गैंग का खुलासा, 08 अभियुक्त गिरफ्तार, अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रूपये के चोरी के आभूषण (सफेद व पीली धातू) बरामद, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25000 रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।1
- राष्ट्रवादी मंच के विस्तार पर चर्चा, अनुभव श्रीवास्तव बने युवा मंच के नगर अध्यक्ष 13 नवंबर को लगेगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित राष्ट्रवादी मंच के जिला कार्यालय पर संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रवादी मंच के नगर जिला उपाध्यक्ष जय शंकर सिंह पटेल ने की। बैठक में राष्ट्रवादी मंच के विस्तार और आगामी 13 नवंबर को मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को मंच से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर अनुभव श्रीवास्तव को राष्ट्रवादी मंच युवा मंच का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त की। राष्ट्रवादी मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य बूथ स्तर तक सज्जन शक्ति को मंच से जोड़ना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को साथ लेकर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में आगामी 13 नवंबर को आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर को लेकर भी चर्चा की गई। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को नेत्र परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की योजना पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अनिल गुप्ता, रवि पुरवार, विनोद सेठ, मनोज दमकल, जाह्नवी, तन्वी पांडेय शिवम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।1
- मीरजापुर: 65 लाख के आभूषण चोरी करने वाला अंतरराज्यीय 'खरवार गैंग' बेनकाब, 8 आरोपी गिरफ्तार मीरजापुर: थाना कोतवाली कटरा, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने सर्राफा दुकानों व घरों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय 'खरवार गैंग' का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 65 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और चोरी के उपकरण बरामद किए हैं। एसएसपी/पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सराहनीय कार्य करने वाली इस पुलिस टीम को 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। घटना का खुलासा: थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र में 23 अगस्त 2026 को एक दुकान में हुई बड़ी चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं। आरोपी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों (मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही, प्रयागराज) में रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के पास डेरा डालते थे। दिन में शहद या खिलौने बेचने के बहाने रेकी कर घरों और दुकानों को चिह्नित करते और रात में ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। बरामदगी: करीब 585 जोड़ी पायल, चेन, अंगूठियां, करधनी समेत भारी मात्रा में सफेद और पीली धातु के आभूषण तथा पेचकस, प्लास, हथौड़ा, छेनी व रम्भा जैसे चोरी के उपकरण। गिरफ्तार अभियुक्त: गौतम खरवार, प्रेम मांझी, प्रेम खरवार, राजकुमार खरवार, चैम्पियन कुमार, बीरेन्द्र कुमार, विकास कुमार और आनन्द कुमार (सभी बिहार के विभिन्न जनपदों के निवासी)। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा गया।2
- मिर्ज़ापुर में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयानों पर जताया तीखा आक्रोश।1