logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक* *डीआईजी ने हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* *खलीलाबाद।* महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 (II) तथा साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को भुजैनी स्थित गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पीजी कॉलेज/उदय इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के साथ प्रतिभाग कर छात्र- छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में डीआईजी ने छात्राओं और महिलाओं को संकट के समय तत्काल सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने 112 आपातकालीन सेवा, 1090 महिला पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 व 108 एंबुलेंस सेवा तथा 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के बारे में बताया। बढ़ते डिजिटल अपराधों को लेकर छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सतर्क किया गया। ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखने और किसी अनजान व्यक्ति से गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया गया। महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों के साथ मिशन शक्ति केंद्र तथा पिंक बूथ के माध्यम से मिलने वाली त्वरित सहायता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस में डीआईजी ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी की। इस दौरान अपराधों की समीक्षा करते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं, जांचों एवं विभागीय कार्यवाहियों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। गंभीर एवं अनावरित अपराधों के शीघ्र अनावरण पर विशेष जोर दिया गया। पुलिसिंग को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए ‘यक्ष ऐप’ का शत-प्रतिशत एवं सही उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भूमि विवादों के मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के माध्यम से त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण कराने को कहा गया। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत फ्लैग मार्च, पीस कमेटी की बैठकें और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
62a2eeda-e19a-481a-a8bb-e6c220f265b9

मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक* *डीआईजी ने हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* *खलीलाबाद।* महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 (II) तथा साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को भुजैनी स्थित गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पीजी कॉलेज/उदय इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के साथ प्रतिभाग कर छात्र- छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में डीआईजी ने छात्राओं और महिलाओं को संकट के समय तत्काल सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने 112 आपातकालीन सेवा, 1090 महिला पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 व 108 एंबुलेंस सेवा तथा 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के बारे में बताया। बढ़ते डिजिटल अपराधों को लेकर छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सतर्क किया गया। ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखने और किसी अनजान व्यक्ति से गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया गया। महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों के साथ मिशन शक्ति केंद्र तथा पिंक बूथ के माध्यम से मिलने वाली त्वरित सहायता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस में डीआईजी ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी की। इस दौरान अपराधों की समीक्षा करते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं, जांचों एवं विभागीय कार्यवाहियों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। गंभीर एवं अनावरित अपराधों के शीघ्र अनावरण पर विशेष जोर दिया गया। पुलिसिंग को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए ‘यक्ष ऐप’ का शत-प्रतिशत एवं सही उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भूमि विवादों के मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के माध्यम से त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण कराने को कहा गया। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत फ्लैग मार्च, पीस कमेटी की बैठकें और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखनऊ सीतापुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर ​ लखनऊ बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र के सीतापुर रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया मृतक की पहचान जवाहर उम्र 26 वर्ष जबकि 25 वर्षी जगदीश बुरी तरह घायल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायल को भेजा अस्पताल जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया बाकी आगे की कार्रवाई में जुटी
    1
    लखनऊ सीतापुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
​
लखनऊ बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र के सीतापुर रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी
इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया
मृतक की पहचान जवाहर उम्र 26 वर्ष जबकि 25 वर्षी जगदीश बुरी तरह घायल 
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायल को भेजा अस्पताल जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया बाकी आगे की कार्रवाई में जुटी
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • संतकबीरनगर- दलित महिला पर अत्याचार से बौखलाए मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, थाने पहुंचकर पुलिस को लगाई जमकर फटकार: थानाध्यक्ष से तीखी नोकझोंक, थाने में मचा हड़कंप। फरीदाबाद मेहदावल क्षेत्र में एक दलित महिला पर हुए कथित अत्याचार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी आगबबूला हो गए और तुरंत अपने समर्थकों के साथ मेहदावल थाने पहुंच गए। थाने पहुंचते ही विधायक अनिल त्रिपाठी ने पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ा रोष जताया और जमकर फटकार लगाई। उन्होंने दलित महिला के मामले में पुलिस की लापरवाही और हीलाहवाली पर सवाल उठाते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि जनता की समस्याओं और महिला के साथ हुए अत्याचार को लेकर विधायक त्रिपाठी की मेहदावल थाना अध्यक्ष से तीखी नोकझोंक भी हुई। थाने के अंदर चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान थाने में हड़कंप का माहौल बना रहा। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि गरीब, दलित और असहाय महिला पर अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।
    1
    संतकबीरनगर- दलित महिला पर अत्याचार से बौखलाए मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, थाने पहुंचकर पुलिस को लगाई जमकर फटकार: थानाध्यक्ष से तीखी नोकझोंक, थाने में मचा हड़कंप।
फरीदाबाद मेहदावल क्षेत्र में एक दलित महिला पर हुए कथित अत्याचार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी आगबबूला हो गए और तुरंत अपने समर्थकों के साथ मेहदावल थाने पहुंच गए।
थाने पहुंचते ही विधायक अनिल त्रिपाठी ने पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ा रोष जताया और जमकर फटकार लगाई। उन्होंने दलित महिला के मामले में पुलिस की लापरवाही और हीलाहवाली पर सवाल उठाते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि जनता की समस्याओं और महिला के साथ हुए अत्याचार को लेकर विधायक त्रिपाठी की मेहदावल थाना अध्यक्ष से तीखी नोकझोंक भी हुई। थाने के अंदर चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान थाने में हड़कंप का माहौल बना रहा।
विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि गरीब, दलित और असहाय महिला पर अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डीआईजी ने थाना महुली का किया आकस्मिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश महुली, संतकबीरनगर। पुलिस उप-महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईजी ने अभिलेखों के रखरखाव, लंबित प्रार्थना पत्रों, अभियोगों एवं विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने जनशिकायतों का निष्पक्ष व त्वरित समाधान, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, नियमित रात्रि गश्त तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण में थाना परिसर की साफ-सफाई और सुव्यवस्थित व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए डीआईजी ने थाना पुलिस की सराहना की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन व्यवहार, पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी पर्वों एवं सार्वजनिक आयोजनों को देखते हुए डीआईजी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित क्षेत्र भ्रमण तथा सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र, थाना प्रभारी महुली दुर्गेश पाण्डेय सहित थाना महुली का समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा।
    4
    डीआईजी ने थाना महुली का किया आकस्मिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
महुली, संतकबीरनगर। पुलिस उप-महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीआईजी ने अभिलेखों के रखरखाव, लंबित प्रार्थना पत्रों, अभियोगों एवं विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने जनशिकायतों का निष्पक्ष व त्वरित समाधान, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, नियमित रात्रि गश्त तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण में थाना परिसर की साफ-सफाई और सुव्यवस्थित व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए डीआईजी ने थाना पुलिस की सराहना की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन व्यवहार, पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आगामी पर्वों एवं सार्वजनिक आयोजनों को देखते हुए डीआईजी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित क्षेत्र भ्रमण तथा सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र, थाना प्रभारी महुली दुर्गेश पाण्डेय सहित थाना महुली का समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    4 hrs ago
  • चंडीगढ़ कमाने गया 30 वर्षीय युवक लापता, ₹500 भेजने के बाद मोबाइल बंद धनघटा। संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बैसा (लाल तुरकौलिया) गांव निवासी 30 वर्षीय अजीत निषाद पुत्र राधेश्याम रोजी-रोटी कमाने के लिए चंडीगढ़ गए थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अजीत ने फोन कर बताया कि उसके पास खाने के लिए पैसे नहीं हैं और कुछ रुपये भेजने को कहा। इसके बाद परिजनों ने उसके खाते में ₹500 भेजे। परिजनों का कहना है कि रुपये भेजने के बाद से ही अजीत का मोबाइल फोन बंद हो गया। काफी खोजबीन और संभावित स्थानों पर पता लगाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। अजीत के घर पर उसकी मां सुभावती देवी, पत्नी मीरा और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं और लोगों से भी सहयोग की अपील की है। परिजनों ने बताया कि यदि अजीत निषाद कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो 7754910939 अथवा 07755040121 पर फोन कर सूचना दें।
    1
    चंडीगढ़ कमाने गया 30 वर्षीय युवक लापता, ₹500 भेजने के बाद मोबाइल बंद
धनघटा। संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बैसा (लाल तुरकौलिया) गांव निवासी 30 वर्षीय अजीत निषाद पुत्र राधेश्याम रोजी-रोटी कमाने के लिए चंडीगढ़ गए थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अजीत ने फोन कर बताया कि उसके पास खाने के लिए पैसे नहीं हैं और कुछ रुपये भेजने को कहा। इसके बाद परिजनों ने उसके खाते में ₹500 भेजे।
परिजनों का कहना है कि रुपये भेजने के बाद से ही अजीत का मोबाइल फोन बंद हो गया। काफी खोजबीन और संभावित स्थानों पर पता लगाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं।
अजीत के घर पर उसकी मां सुभावती देवी, पत्नी मीरा और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं और लोगों से भी सहयोग की अपील की है।
परिजनों ने बताया कि यदि अजीत निषाद कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो 7754910939 अथवा 07755040121 पर फोन कर सूचना दें।
    user_बलवन्त कुमार पाण्डेय
    बलवन्त कुमार पाण्डेय
    रिपोर्टर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    4 hrs ago
  • जनता की शिकायतों पर विधायक अनिल त्रिपाठी सख्त, मेहदावल थाने में हुई तीखी नोकझोंक संतकबीरनगर। जनता की समस्याओं और शिकायतों को लेकर मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी मेहदावल थाने पहुंचे। विधायक ने थाना परिसर में पहुंचकर क्षेत्र के लोगों से जुड़ी समस्याओं और पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। इस दौरान कुछ मामलों के निस्तारण को लेकर विधायक और मेहदावल थानाध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। विधायक ने जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर वह लगातार आवाज उठाते रहेंगे। किसी भी पीड़ित व्यक्ति को न्याय के लिए परेशान न होना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस से शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने की बात कही। विधायक के थाने पहुंचने और थानाध्यक्ष से हुई तीखी बहस का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    जनता की शिकायतों पर विधायक अनिल त्रिपाठी सख्त, मेहदावल थाने में हुई तीखी नोकझोंक

संतकबीरनगर। जनता की समस्याओं और शिकायतों को लेकर मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी मेहदावल थाने पहुंचे। विधायक ने थाना परिसर में पहुंचकर क्षेत्र के लोगों से जुड़ी समस्याओं और पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली।
इस दौरान कुछ मामलों के निस्तारण को लेकर विधायक और मेहदावल थानाध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। विधायक ने जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया।
विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर वह लगातार आवाज उठाते रहेंगे। किसी भी पीड़ित व्यक्ति को न्याय के लिए परेशान न होना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस से शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने की बात कही।
विधायक के थाने पहुंचने और थानाध्यक्ष से हुई तीखी बहस का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शिकायत है❗ 15-9-2026 ई०, ‼️ लघु शंकर ( पेशाब) करने के लिए ₹5 लगता है ⁉️✍️ स्थान ( Location📍) :- खलीलाबाद ( खलीलाबाद नगर निगम) क्षेत्र , जनपद :- संत कबीर नगर , उत्तर प्रदेश! यह खलीलाबाद शहर है । खलीलाबाद बाईपास के नजदीक, दक्षिण दिशा में चलता फिरता शौचालय बनाया गया है। यहां पर लघुशंका करने की कोई व्यवस्था नहीं है । इस शौचालय को चलाने वाला इसका ठेकेदार पेशाब करने के लिए ₹5 की वसूली करता है।‌। नगर निगम खलीलाबाद को क्या पता नहीं है ❓ खलीलाबाद नगर निगम को इसकी जानकारी नहीं है ❓ शौचालय निर्माण के लिए यहां पर जगह मौजूद है❗ लेकिन अधिकारी हाथ पर हाथ करें बैठे हुऎ हैं❗✅ खलीलाबाद नगर निगम (खलीलाबाद शहर ) जनपद:- संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश!
    1
    शिकायत है❗
15-9-2026  ई०, 
‼️ लघु शंकर ( पेशाब) करने के लिए ₹5 लगता है  ⁉️✍️
स्थान ( Location📍) :- खलीलाबाद ( खलीलाबाद नगर निगम)  क्षेत्र ,
जनपद :- संत कबीर नगर ,
उत्तर प्रदेश! 
यह खलीलाबाद शहर है । 
खलीलाबाद बाईपास के नजदीक,  दक्षिण दिशा में  चलता फिरता शौचालय बनाया गया है। 
यहां पर   लघुशंका करने की कोई  व्यवस्था नहीं है । 
इस  शौचालय को चलाने वाला इसका ठेकेदार  पेशाब करने के लिए ₹5   की वसूली  करता है।‌।
नगर निगम खलीलाबाद को क्या पता नहीं  है ❓
खलीलाबाद  नगर निगम को इसकी जानकारी नहीं है ❓
शौचालय निर्माण  के लिए  यहां पर जगह मौजूद  है❗
लेकिन अधिकारी हाथ  पर हाथ  करें बैठे हुऎ हैं❗✅
खलीलाबाद नगर निगम (खलीलाबाद शहर )
जनपद:-  संत कबीर नगर, 
उत्तर प्रदेश!
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist Mehdawal, Sant Kabeer Nagar•
    10 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी व कजरी तीज पर मुस्तैद रही पुलिस, मंदिरों और पूजा पंडालों में चाक-चौबंद सुरक्षा एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तैनात रहा पुलिस बल, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दी गई विशेष प्राथमिकता संतकबीरनगर। गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज त्योहार को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए संतकबीरनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के प्रमुख मंदिरों, पूजा स्थलों एवं गणेश प्रतिमा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। त्योहार के मद्देनजर धार्मिक स्थलों और पूजा पंडालों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा। मंदिरों एवं पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी सक्रिय रहे। संदिग्ध गतिविधियों पर रही पैनी नजर पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख मंदिरों एवं पूजा स्थलों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी की गई। आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन के इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता त्योहार के दौरान महिला श्रद्धालुओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई। इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, जिससे धार्मिक स्थलों पर आने वाली महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा मिल सके। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया गया। शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील संतकबीरनगर पुलिस ने जनपदवासियों से गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य त्योहार के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना रहा। संतकबीरनगर पुलिस ने जनपदवासियों की सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।
    1
    गणेश चतुर्थी व कजरी तीज पर मुस्तैद रही पुलिस, मंदिरों और पूजा पंडालों में चाक-चौबंद सुरक्षा

एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तैनात रहा पुलिस बल, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दी गई विशेष प्राथमिकता
संतकबीरनगर। 
गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज त्योहार को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए संतकबीरनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के प्रमुख मंदिरों, पूजा स्थलों एवं गणेश प्रतिमा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
त्योहार के मद्देनजर धार्मिक स्थलों और पूजा पंडालों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा। मंदिरों एवं पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी सक्रिय रहे।
संदिग्ध गतिविधियों पर रही पैनी नजर
पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख मंदिरों एवं पूजा स्थलों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी की गई। आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन के इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही।
महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता
त्योहार के दौरान महिला श्रद्धालुओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई। इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, जिससे धार्मिक स्थलों पर आने वाली महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा मिल सके। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया गया।
शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील
संतकबीरनगर पुलिस ने जनपदवासियों से गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य त्योहार के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना रहा। संतकबीरनगर पुलिस ने जनपदवासियों की सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम। पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम। मेहदावल बाईपास पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक क्रेन का ड्राइवर क्रेन को बीच सड़क पर खड़ा कर लापता हो गया। विशालकाय क्रेन के सड़क पर खड़े होने से बाईपास पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रेन अचानक खराब होने के बाद ड्राइवर उसे वहीं छोड़कर मौके से गायब हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ ट्रकों, बसों और छोटे वाहनों का लंबा जाम लग गया। स्कूली बच्चों और एंबुलेंस तक को जाम में फंसकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन को सड़क किनारे करवाकर यातायात को सुचारू करवाया। काफी देर तक राहगीर जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाईपास पर बेतरतीब खड़े होने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।
    1
    संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम। पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।
मेहदावल बाईपास पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक क्रेन का ड्राइवर क्रेन को बीच सड़क पर खड़ा कर लापता हो गया। विशालकाय क्रेन के सड़क पर खड़े होने से बाईपास पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रेन अचानक खराब होने के बाद ड्राइवर उसे वहीं छोड़कर मौके से गायब हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ ट्रकों, बसों और छोटे वाहनों का लंबा जाम लग गया। स्कूली बच्चों और एंबुलेंस तक को जाम में फंसकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन को सड़क किनारे करवाकर यातायात को सुचारू करवाया। काफी देर तक राहगीर जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाईपास पर बेतरतीब खड़े होने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.