logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जौनपुर जंक्शन पर UPSI परीक्षा को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग जौनपुर। यूपीएसआई परीक्षा को देखते हुए जौनपुर रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ तथा भंडारी चौकी प्रभारी जय दीप कोल ने किया। चेकिंग के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई।पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों को जागरूक करते हुए अपने सामान और मोबाइल की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। साथ ही यात्रियों से अपील की गई कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दें। जीआरपी के अनुसार यूपीएसआई परीक्षा के चलते स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

2 hrs ago
user_PUBLIC TALK NEWS
PUBLIC TALK NEWS
Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जौनपुर जंक्शन पर UPSI परीक्षा को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग जौनपुर। यूपीएसआई परीक्षा को देखते हुए जौनपुर रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ तथा भंडारी चौकी प्रभारी जय दीप कोल ने किया। चेकिंग के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई।पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों को जागरूक करते हुए अपने सामान और मोबाइल की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। साथ ही यात्रियों से अपील की गई कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दें। जीआरपी के अनुसार यूपीएसआई परीक्षा के चलते स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के बछुआर गांव की दलित बस्ती में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से पांच परिवारों के घर और उनकी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार आग अचानक लगी और तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई, जिससे देखते ही देखते कई झोपड़ीनुमा घर इसकी चपेट में आ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बाल्टी व अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दीनानाथ गौतम, शंकर गौतम, घनश्याम गौतम, संतोष गौतम और रामआसरे गौतम के घर पूरी तरह जल चुके थे। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, मोटरसाइकिल, साइकिल और चारा मशीन समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवारों को जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।
    4
    जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के बछुआर गांव की दलित बस्ती में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से पांच परिवारों के घर और उनकी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों के अनुसार आग अचानक लगी और तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई, जिससे देखते ही देखते कई झोपड़ीनुमा घर इसकी चपेट में आ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बाल्टी व अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दीनानाथ गौतम, शंकर गौतम, घनश्याम गौतम, संतोष गौतम और रामआसरे गौतम के घर पूरी तरह जल चुके थे। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, मोटरसाइकिल, साइकिल और चारा मशीन समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
घटना की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवारों को जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।
    user_PUBLIC TALK NEWS
    PUBLIC TALK NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर फोरलेन पर अनियंत्रित कार खड़ी ट्रेलर से टकराई कार सवार एक युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल ट्रामा सेंटर रेफर। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ जौनपुर जनपद के सराय ख्वाज़ा थाना क्षेत्र के पल्हामऊ गाँव निवासी कार सवार शनि पुत्र धर्मेन्द्र और दूसरा जगदीश पुत्र रामनाथ निवासी अज्ञात दोनों एक ही कार से लखनऊ की तरफ़ से लौटते हुए जौनपुर की तरफ़ जा रहे हैं। वह कार लेकर जैसे ही बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर फोरलेन पर पहुचे वही पहले से खड़ी एक अज्ञात ट्रेलर में कार टकरा गई और कार क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए लोगों की मदत से घायलों को बदलापुर CHC पहुचाया गया। जहां डाक्टर द्वारा शनी पुत्र धर्मेन्द्र को मृत्यु घोषित कर दिया और जगदीश पुत्र रामनाथ को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही ट्रेलर चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
    3
    बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर फोरलेन पर अनियंत्रित कार खड़ी ट्रेलर से टकराई कार सवार एक युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल ट्रामा सेंटर रेफर। 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ जौनपुर जनपद के सराय ख्वाज़ा थाना क्षेत्र के पल्हामऊ गाँव निवासी कार सवार शनि पुत्र धर्मेन्द्र और दूसरा जगदीश पुत्र रामनाथ निवासी अज्ञात दोनों एक ही कार से लखनऊ की तरफ़ से लौटते हुए जौनपुर की तरफ़ जा रहे हैं। वह कार लेकर जैसे ही बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर फोरलेन पर पहुचे वही पहले से खड़ी एक अज्ञात ट्रेलर में कार टकरा गई और कार क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए लोगों की मदत से घायलों को बदलापुर CHC पहुचाया गया। जहां डाक्टर द्वारा शनी पुत्र धर्मेन्द्र को मृत्यु घोषित कर दिया और जगदीश पुत्र रामनाथ को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही ट्रेलर चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
    user_BIPUL SINGH
    BIPUL SINGH
    Insurance Agent बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवास में मालती देवी पत्नी दीपक शनिवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि दहेज को लेकर पति पत्नी से कई बार मारपीट कर चुका है शारीरिक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। पुनः पुनर्वित्त करते हुए उसे मार पीटा विवाहिता का आरोप है इसी बात को लेकर मुझे जान से मारने की कोशिश की किसी भी समय मेरी हत्या कर सकता है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
    1
    पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवास में मालती देवी पत्नी दीपक शनिवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि दहेज को लेकर पति पत्नी से कई बार मारपीट कर चुका है शारीरिक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है।
पुनः पुनर्वित्त करते हुए उसे मार पीटा विवाहिता का आरोप है इसी बात को लेकर मुझे जान से मारने की कोशिश की किसी भी समय मेरी हत्या कर सकता है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन श्री ज्योति नारायन की बाइट ।*
    1
    *इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन श्री ज्योति नारायन की बाइट ।*
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बल्ले के बाद गेंद से भी गरजे माज, पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 128 रनों से रौंदा पाकिस्तान ने शुक्रवार (13 मार्च 2026) को बांग्लादेश को दूसरे वनडे मुकाबले में 128 रनों से हराया. शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 114 रन बनाकर ऑलआउट हुई. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है. 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पारी के दूसरे ही ओवर में तंजीद हसन तमीम को शाहीन अफरीदी ने महज एक रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद सैफ हसन भी 12 रन बनाकर आउट हुए. नजमुल हसन शांतो अपना खाता तक नहीं खोल सके और उन्हें शाहीन अफरीदी ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा. 6.3 ओवर के बाद बांग्लादेश ने 27 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, तेज बिजली कड़कने के कारण मैच को रोकना पड़ा. इसके थोड़ी देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई.
    1
    बल्ले के बाद गेंद से भी गरजे माज, पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 128 रनों से रौंदा
पाकिस्तान ने शुक्रवार (13 मार्च 2026) को बांग्लादेश को दूसरे वनडे मुकाबले में 128 रनों से हराया. शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 114 रन बनाकर ऑलआउट हुई. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है. 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पारी के दूसरे ही ओवर में तंजीद हसन तमीम को शाहीन अफरीदी ने महज एक रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद सैफ हसन भी 12 रन बनाकर आउट हुए. नजमुल हसन शांतो अपना खाता तक नहीं खोल सके और उन्हें शाहीन अफरीदी ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा.
6.3 ओवर के बाद बांग्लादेश ने 27 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, तेज बिजली कड़कने के कारण मैच को रोकना पड़ा. इसके थोड़ी देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई.
    user_Sapna vyas
    Sapna vyas
    Viral news Jaunpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • Post by Anupam tiwari
    1
    Post by Anupam tiwari
    user_Anupam tiwari
    Anupam tiwari
    Software Developer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के तियरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गाय-बछड़ों से भरी एक पिकअप गाड़ी का एक्सल अचानक टूट गया। घटना के बाद मौके का फायदा उठाकर पशु तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं पुलिस ने एक ही पिकअप में ठूस कर भरे गए गोवंशो को बाहर निकलवाया। और ग्राम प्रधान रमाशंकर की मदद से दो पिकअप में उक्त 10 गाय-बछड़ों को सुरक्षित शाहपुर स्थित गौशाला भेजवाया गया। फिलहाल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने बताया कि गोवंशो की वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दिया गया है। फरार पशु तस्करों की तलाश के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
    1
    बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के तियरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गाय-बछड़ों से भरी एक पिकअप गाड़ी का एक्सल अचानक टूट गया। घटना के बाद मौके का फायदा उठाकर पशु तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं पुलिस ने एक ही पिकअप में ठूस कर भरे गए गोवंशो को बाहर निकलवाया। और ग्राम प्रधान रमाशंकर की मदद से दो पिकअप में उक्त 10 गाय-बछड़ों को सुरक्षित शाहपुर स्थित गौशाला भेजवाया गया। 
फिलहाल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने बताया कि गोवंशो की वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दिया गया है। फरार पशु तस्करों की तलाश के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
    user_BIPUL SINGH
    BIPUL SINGH
    Insurance Agent बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पट्टी कस्बा निवासिनी गुलशन पत्नी मोहम्मद करीम शनिवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया की मोबाइल नंबर के जरिए बात करके एक युवक ने बताया की पट्टी क्षेत्र के रायपुर गांव में मेरी रिश्तेदारी है मैं सऊदी अरब भेज कर नौकरी दिलाता हूं गुलशन के लड़के अजीम खान से फोन पर बातचीत हुई आरोपी युवक अपने रिश्तेदारी रायपुर गांव आया इनको झांसा देकर इसे 46000 ले लिया और कहां की जल्द ही तुमको सऊदी अरब का वीजा दिलाएंगे जहां जाकर नौकरी करोगे काफी समय बिता गया नौकरी नहीं मिली जब गुलशन ने आरोपी युवक से बात की नौकरी नहीं दिला पा रहे तो मेरा पैसा वापस कर दो उसने पैसा वापस करने से मना कर दिया और उनके लड़के के मोबाइल पर फोन करके इनको धमकी भी दी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
    1
    पट्टी कस्बा निवासिनी गुलशन पत्नी मोहम्मद करीम शनिवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया की मोबाइल नंबर के जरिए बात करके एक युवक ने बताया की पट्टी क्षेत्र के रायपुर गांव में मेरी रिश्तेदारी है मैं सऊदी अरब भेज कर नौकरी दिलाता हूं गुलशन के लड़के अजीम खान से फोन पर बातचीत हुई आरोपी युवक अपने रिश्तेदारी रायपुर गांव आया इनको झांसा देकर इसे 46000 ले लिया और कहां की जल्द ही तुमको सऊदी अरब का वीजा दिलाएंगे जहां जाकर नौकरी करोगे काफी समय बिता गया नौकरी नहीं मिली जब गुलशन ने आरोपी युवक से बात की नौकरी नहीं दिला पा रहे तो मेरा पैसा वापस कर दो उसने पैसा वापस करने से मना कर दिया और उनके लड़के के मोबाइल पर फोन करके इनको धमकी भी दी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.