Shuru
Apke Nagar Ki App…
तियरा में पिकअप का एक्सल टूटने से गोवंशो से भरी गाड़ी छोड़कर पशु तस्कर हुए फरार बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के तियरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गाय-बछड़ों से भरी एक पिकअप गाड़ी का एक्सल अचानक टूट गया। घटना के बाद मौके का फायदा उठाकर पशु तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं पुलिस ने एक ही पिकअप में ठूस कर भरे गए गोवंशो को बाहर निकलवाया। और ग्राम प्रधान रमाशंकर की मदद से दो पिकअप में उक्त 10 गाय-बछड़ों को सुरक्षित शाहपुर स्थित गौशाला भेजवाया गया। फिलहाल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने बताया कि गोवंशो की वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दिया गया है। फरार पशु तस्करों की तलाश के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
BIPUL SINGH
तियरा में पिकअप का एक्सल टूटने से गोवंशो से भरी गाड़ी छोड़कर पशु तस्कर हुए फरार बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के तियरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गाय-बछड़ों से भरी एक पिकअप गाड़ी का एक्सल अचानक टूट गया। घटना के बाद मौके का फायदा उठाकर पशु तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं पुलिस ने एक ही पिकअप में ठूस कर भरे गए गोवंशो को बाहर निकलवाया। और ग्राम प्रधान रमाशंकर की मदद से दो पिकअप में उक्त 10 गाय-बछड़ों को सुरक्षित शाहपुर स्थित गौशाला भेजवाया गया। फिलहाल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने बताया कि गोवंशो की वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दिया गया है। फरार पशु तस्करों की तलाश के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जौनपुर। यूपीएसआई परीक्षा को देखते हुए जौनपुर रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ तथा भंडारी चौकी प्रभारी जय दीप कोल ने किया। चेकिंग के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई।पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों को जागरूक करते हुए अपने सामान और मोबाइल की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। साथ ही यात्रियों से अपील की गई कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दें। जीआरपी के अनुसार यूपीएसआई परीक्षा के चलते स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।1
- Post by Anupam tiwari1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- बदलापुर के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक भीषण आग लगने से कई परिवारों का भारी नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घनश्याम गौतम पुत्र अहकू गौतम, मंतोष गौतम पुत्र रामसुंदर, राम आसरे गौतम पुत्र दौलत, शंकर गौतम पुत्र छविराज, सुरेंद्र गौतम पुत्र अहकू तथा धनराज गौतम पुत्र अहकू के कच्चे मकान आग की चपेट में आ गए। आग से इन सभी परिवारों के घरों में रखे राशन, कपड़े, बिस्तर सहित गृहस्थी का लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और साइकिल भी आग में जल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के सहयोग से आग को फैलने से रोका गया, जिससे आसपास के अन्य घर सुरक्षित बच गए। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।2
- *बछुआर गांव में दोपहर 12 बजें लगी भीषण आग,सारा समान जलकर हुआ राख* जौनपुर जिला कें विधानसभा बदलापुर के अंतर्गत सिंगरामऊ क्षेत्र के बछुआर गांव में दोपहर करीब 12:00 बजे भीषण आग लगने से घनश्याम गौतम पुत्र अहकू गौतम, मंतोष गौतम पुत्र राम सुन्दर, राम आसरे गौतम पुत्र दौलत, शंकर गौतम पुत्र छविराज, सुरेन्द्र गौतम पुत्र अहकू, धनराज गौतम पुत्र अहकू इन सभी लोगों के कच्चे मकान, मोटरसाइकिल, साइकिल, राशन, कपड़े एवं घर में रखे गृहस्थी के सारे सामान जल कर राख हो गया है मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया गया। प्रशासन मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करकें आथिर्क मदत करनें में सहयोग करेंगें मौके पर पहुंच कर बसपा कें विधानसभा अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम सहयोग करनें में लगें हुए हैं1
- 🚨 *ब्रेकिंग प्रतापगढ़* *दलित परिवार को दबंगों की धमकी से आत्महत्या की नौबत! मुकदमे में सुलह का दबाव, काम से भी हटवाया – जान से मारने की धमकी* संवाददाता प्रतापगढ़। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के सोनावा गांव से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक दलित परिवार दबंगों की प्रताड़ना से इतना परेशान हो चुका है कि आत्महत्या करने की बात कहने को मजबूर हो गया है। पीड़ित रामजस हरिजन निवासी सोनावा, कोतवाली नगर ने अपने ही पड़ोसियों राम सिंह यादव, कुंदन यादव, चंदन यादव, कोतवाल यादव, बलवंत यादव तथा उनके अन्य परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि इन लोगों के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने और हरिजन उत्पीड़न जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और क्षेत्र में इनका मुख्य कार्य जमीन कब्जा करना तथा लोगों को ब्याज पर पैसा बांटना बताया जाता है। पीड़ित रामजस के अनुसार होली के दिन उक्त आरोपियों ने मिलकर उन्हें, उनकी पत्नी और बेटे को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया था। इस घटना के संबंध में कोतवाली नगर में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। रामजस का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दबंग लगातार समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं, दबंगों ने कथित तौर पर जहां वह काम करते थे वहां से भी उन्हें हटवा दिया, जिससे उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित का कहना है कि यदि वह समझौता नहीं करते हैं तो दबंग लगातार जान से मारने की गंभीर धमकी दे रहे हैं। इस लगातार मिल रही धमकी और आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न से पूरा परिवार भय और तनाव में जी रहा है। *रामजस हरिजन का कहना* है कि अगर प्रशासन ने समय रहते दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सुरक्षा नहीं दी, तो उनका परिवार किसी भी समय आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी आरोपियों पर होगी। यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि *प्रशासन पीड़ित दलित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों* के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए क्या कदम उठाता है।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by Anupam tiwari1