Shuru
Apke Nagar Ki App…
नर्मदापुरम शिवपुर पुलिस द्वारा वैवाहिक समारोह में हत्या एवं पुलिस पर हमला करने वाला 20,000 का इनामी आदतन अपराधी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की 🚨 घटना का विवरण विवाद की वजह: नाहरकोला गांव में एक वैवाहिक समारोह के दौरान खाना खाने की बात को लेकर उपजा मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। हमलावर: आरोपी अमर सिंह कीर (पिता) और लोकेश कीर (बेटा) ने धारदार हथियारों (चाकू और तलवार) से शादी में मौजूद लोगों पर हमला किया। दो लोगों की मौत: इस प्राणघातक हमले में दौलतराम कीर और उनके जीजा जयनारायण कीर की मौत हो चुकी है, जबकि महिला सहित 5 अन्य लोग घायल हुए। पुलिस पर हमला: सूचना मिलने पर रात करीब 1:40 बजे आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला किया गया। मुख्य आरोपी लोकेश कीर ने आरक्षक ओम प्रकाश जाट पर चाकू से 9 वार कर दिए और फरार हो गया था
ABDUL

- Raiskhanसोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश👏15 hrs ago
- Raiskhanसोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश🙏15 hrs ago
- Raiskhanसोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश🙏15 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- टेस्ट ड्राइव बनी आग का कहर, शिवपुर में धू-धू कर जली फिगो कार, टला बड़ा हादसा सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र की शिवपुर tahsil1
- अपने परिवार और स्थानीय धार्मिक नेताओं के साथ, पासवान ने भारत में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की, जो उनके आधिकारिक कर्तव्यों के साथ-साथ एक व्यक्तिगत आध्यात्मिक यात्रा भी थी।4
- बनखेड़ी। इन दिनों क्षेत्र में तेज गर्मी और खेतों में चल रहे काम के बीच किसानों पर जंगली जानवरों का खतरा बढ़ता जा रहा है। पानी की तलाश में जंगल से निकलकर जंगली सूअर खेतों की ओर आ रहे हैं, जिससे दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। रविवार दोपहर ग्राम राजोला में खेत में पानी लगा रहे एक युवक किसान पर अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। घायल युवक की पहचान धनसिंह सपेरा (24 वर्ष), पिता राजकुमार सपेरा, निवासी ग्राम राजोला के रूप में हुई है। घटना की सूचना 108 कॉल सेंटर को मिलते ही 108 एंबुलेंस के ईएमटी अनिल कुमार मेहरा और पायलट नरेश अहिरवार तत्काल मौके के लिए रवाना हुए। टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ी पहुंचाकर भर्ती कराया। 108 टीम की तत्परता और संवेदनशीलता को देखते हुए ग्रामवासियों ने उनकी जमकर सराहना की और शाबाशी दी। क्षेत्र के किसानों ने खेतों में बढ़ते जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी की है।1
- पचमढ़ी में यह दो बच्चे माहेश्वरी आश्रम के पास जो मजार बनी है उसके पास छोड़ गए हैं कल रात से यह बच्चे यहीं पर हैं बच्चे अपना नाम और पिता का नाम बता रहे हैं पर गांव का नाम नहीं बता पा रहे हैं बच्चों ने बताया कि हमारे पापा कल रात से हमें यहां छोड़ गए हैं मां साथ में नहीं आई थी। बच्चों का सामान मोटरसाइकिल सब वही रखी है पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस अपने साथ ले गई है जो भी इन बच्चों को जानता हो या इनके मां-बाप को जानता है पचमढ़ी थाने में संपर्क करें। मोटरसाइकिल के नंबर से उनके घर का पता करने की कोशिश की जा रही है। समान में कोई भी आईडी नहीं मिली।1
- सोहागपुर (नर्मदापुरम) -गांधी वार्ड सोहागपुर निवासी श्री बारेलाल कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा (आर्मी) मुकेश कुशवाहा एवं पवन कुशवाहा द्वारा अपनी पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती छोटी बाई कुशवाहा (काकी जी) की गंगाजली पूजन व रसोई के कार्यक्रम के उपरांत यहां पर भी इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को मिष्ठान नमकीन के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। ईश्वर आपकी माताजी की दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।1
- जंगल में छिपा हत्या का आरोपी गिरफ्तार, शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई1
- Post by PS24NEWS1
- Post by Preet patel1