*बिजावर में पत्रकार पर जानलेवा हमला, और उल्टा पीड़ित पर ही FIR* बिजावर (छतरपुर) में पत्रकार राकेश राय पर हुआ जानलेवा हमला प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। 23 अप्रैल 2026 की रात कवरेज से लौटते समय उन्होंने पिपट स्थित शासकीय शराब दुकान पर अधिक दाम पर बिक्री और विवाद को लेकर सवाल उठाए, जिसके बाद कथित तौर पर शराब ठेकेदार के लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए गए। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की और उल्टा पीड़ित पत्रकार पर ही मामला दर्ज कर दिया। इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है, जो देश और समाज की समस्याओं को जनता के सामने लाने का काम करता है। ऐसे में एक पत्रकार पर शराब माफिया द्वारा हमला किया जाना और फिर पुलिस द्वारा उसी पर कार्रवाई करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून व्यवस्था कमजोर पड़ती जा रही है। डॉ. मनोज यादव ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई हो जो अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरेगी और आंदोलन करेगी। उनका कहना है कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और लोकतंत्र की आवाज को दबाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Post by PS24NEWS1
- ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि मौलाना डॉ. मजीद हकीम इलाही साहब का मध्य प्रदेश क़े कुरावर में इस्तकबाद किया गया, आशिफ भाई की गुजारिश पर हजरत तशरीफ लाय, इस मौके पर हाजी अकरम साहब, हाजी रफीक खान साहब , इमरान बेग (पारे भाई), जमा मस्जिद इमाम साहब, मंगलदीप से हलीम अलीम साहब, सऊद भाई, इमरान अब्बासी, आदिल मैकेनिक,इरशाद मैकेनिक, असलम अंसारी, के साथ ओर भी साथी शामिल रहे1
- yeh nali ka pani roz behta he koi safai krne wala nahi aata1
- Post by Naved khan1
- Post by B N B NEWS MP/CG1
- Post by D K G Pradesh Prasar4
- Councilor Laika Rafiq Qureshi left from Bhopal Railway Station for the holy journey of Haj 2026. मुकद्दस सफर हज 2026 के लिए भोपाल रेलवे स्टेशन से रवाना हुए पार्षद लईका ऱफ़िक़ कुरेशी1
- Post by PS24NEWS1