Shuru
Apke Nagar Ki App…
डूंगरपुर के साबला गाँव के युवा सिंगर मुकेश बरगोट के गाने सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। उनके 'बिजवा माता' बैनर सॉन्ग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, जिससे वह रातों-रात चर्चा का विषय बन गए हैं।
Mukesh kumar meena
डूंगरपुर के साबला गाँव के युवा सिंगर मुकेश बरगोट के गाने सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। उनके 'बिजवा माता' बैनर सॉन्ग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, जिससे वह रातों-रात चर्चा का विषय बन गए हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बंसवाड़ा के सुननी स्थित सगोली प्राचीन हनुमान मंदिर में 45 डिग्री तापमान के बावजूद दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। हैरान करने वाली बात यह है कि मंदिर परिसर में भक्तों को इतनी गर्मी का बिल्कुल भी एहसास नहीं हुआ, जिसे लोग चमत्कार मान रहे हैं।1
- 20 हजार रुपये मासिक वेतन, दस हजार बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी तो जल्दी किजिए बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! सागवाड़ा की जील कंपनी में 10 हजार पदों पर भर्ती शुरू डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जील कंपनी ने बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू करते हुए 10 हजार वैकेंसी निकाली हैं, जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि चयनित युवाओं को पहले 1 माह का फ्री प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 15 दिन की थ्योरी ट्रेनिंग और 15 दिन की ऑन जॉब ट्रेनिंग (OJT) शामिल होगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युवाओं को कंपनी में नौकरी दी जाएगी। कंपनी के अनुसार कर्मचारियों को हर महीने 20 से 25 हजार रुपये तक की सैलरी मिलेगी। साथ ही PF, ESI, बोनस और अन्य कॉर्पोरेट सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए कंपनी ने सुरक्षित हॉस्टल, महिला वार्डन, अच्छा भोजन, RO पानी, फ्री WiFi, लाइब्रेरी, स्टडी रूम और 24×7 CCTV सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। प्रशिक्षण 20 मई से शुरू होगा आवेदन की अंतिम तिथि – 25 मई है और आयु सीमा – 18 से 40 वर्ष कंपनी गांव-गांव और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं तक रोजगार की जानकारी पहुंचा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।1
- म्यूल अकाउंट के जरिए 50 लाख की ठगी, देशभर में फैला था ठगी का जाल, डूंगरपुर पुलिस ने बेनकाब किया अंतरराज्यीय साइबर गिरोह भोले-भाले लोगों के बैंक खाते किराये पर लेकर होती थी साइबर ठगी, मास्टरमाइंड का साथी पुलिस गिरफ्त में, सरगना की तलाश जारी संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत चितरी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने संगठित साइबर ठगी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य महावीर सिंह राठौड़ को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह आरोपी भोले-भाले लोगों को रुपयों का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) खुलवाता था और फिर उन खातों को साइबर ठगों को सौंप देता था। - ठगी का नेटवर्क और कार्यप्रणाली पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महावीर सिंह, निवासी बांसिया, लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खातों की पासबुक, एटीएम कार्ड, नेट बैंकिंग आईडी और सिम कार्ड हासिल कर लेता था। इन खातों का उपयोग देश भर में होने वाली साइबर ठगी की रकम को जमा करने और निकालने के लिए किया जाता था। आरोपी ने इसी तरह भरतलाल नाई नामक व्यक्ति को पांच हजार रुपये मासिक किराए का लालच देकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र, डूंगरपुर में खाता खुलवाया और उसकी किट मुख्य सरगना घनश्याम कलाल को सौंप दी। - 50 लाख का संदिग्ध लेनदेन और 14 ऑनलाइन शिकायतें जांच में खुलासा हुआ कि भरतलाल के अकेले खाते में देश के विभिन्न राज्यों (जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, केरल आदि) से करीब पच्चास लाख रुपये का अवैध लेनदेन हुआ। इस खाते के खिलाफ साइबर पोर्टल पर कुल 14 ऑनलाइन शिकायतें दर्ज पाई गई थीं। पुलिस इस मामले में म्यूल खाताधारक भरतलाल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। - पुलिस की टीम और कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने आरोपी की तलाश में राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर सहित गुजरात के मोडासा, हिम्मतनगर और अहमदाबाद में दबिश दी। कड़े प्रयासों के बाद आरोपी महावीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में पुलिस अब इस गिरोह के मुख्य सरगना घनश्याम कलाल की सरगर्मी से तलाश कर रही है।1
- शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, दंपती समेत 4 घायल डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के बौखला गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए एक परिवार पर 10 से 12 हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में दंपती सहित उनके दो बेटे घायल हो गए। सभी घायलों का डूंगरपुर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। बॉडी: पीड़ित मोहन वादी ने बताया कि वह अपनी पत्नी बालू वादी और दो बेटों रमण व मुकेश के साथ शनिवार को बौखला पाल गांव में रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर शाम सभी लोग गांव में आयोजित बिनौले कार्यक्रम में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में 10 से 12 लोगों ने अचानक परिवार पर लाठी, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने बालू वादी के सिर पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पति मोहन और दोनों बेटों पर भी लाठियों से हमला किया गया, जिससे वे भी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहनों से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।1
- डूंगरपुर में 'ऑपरेशन संस्कार' के तहत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक हड़मतिया मंदिर के पास चाकू-तलवार लहराकर लोगों को डरा रहा था और सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो भी अपलोड किए थे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में फैली दहशत खत्म हुई।1
- बांसवाड़ा के कुशलगढ़ स्थित राम मंदिर और रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 72 कुंडीय महारुद्र यज्ञ और महा-पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान 'हर-हर महादेव' और 'जय श्री राम' के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। यह आयोजन क्षेत्र की आस्था, एकता और सनातन संस्कृति का ऐतिहासिक प्रतीक बन गया है।4
- डूंगरपुर के दोवड़ा में हड़मतिया मंदिर के पास धारदार तलवार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी विजयपाल परमार को तलवार सहित धर दबोचा।1
- डूंगरपुर जिले की आज की बड़ी खबरें! कहाँ क्या हुआ? पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन डूंगरपुर जिले की बड़ी खबरों में सबसे पहले—20 साल से पीएम आवास और रोजगार का इंतजार कर रहे बुजुर्ग दंपत्ति ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। सागवाड़ा बाजार में आधी रात पेड़ में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, लोगों ने खुद आग पर काबू पाया। दोवड़ा थाना पुलिस ने तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया। वहीं “ऑपरेशन म्यूल हंटर” में साइबर ठगी गिरोह से जुड़े ईनामी आरोपी को पकड़ा गया, जिसके खातों में 50 लाख के ट्रांजेक्शन मिले हैं। “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2” के तहत पुलिस ने 2 ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया। “ऑपरेशन संस्कार” अभियान में स्टंटबाजी करने वाले युवकों पर कार्रवाई करते हुए 5 बाइक डिटेन की गईं। सुरेला गांव में अंधे मोड़ पर कार पलटने से बड़ा हादसा टल गया। सागवाड़ा में महिला मंडल की बैठक में समाज सुधार और नशामुक्ति पर चर्चा हुई। वहीं राज्य स्तरीय अभियान में डूंगरपुर पुलिस ने 21 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।1