logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, जाति आधारित गणना भी होगी शामिल: डीएम जसजीत कौर बिजनौर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि मास्टर ट्रेनर्स का चयन हो चुका है और सीएमएमएस पोर्टल पर यूजर आईडी बनाने सहित अन्य तकनीकी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना 2027 एक राष्ट्रव्यापी महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे इस बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। इसमें पहली बार जाति आधारित गणना भी शामिल की गई है, इसलिए कार्य में विशेष सतर्कता और सटीकता अनिवार्य होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मकान सूचीकरण और मकानों की गणना से जुड़े सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। डीएम ने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं हाउसिंग सेंसस अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच होगा, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की वास्तविक गणना फरवरी 2027 में की जाएगी। इस बार प्रगणक मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा संग्रह करेंगे और सीएमएमएस पोर्टल से रियल-टाइम निगरानी की जाएगी। आम जनता को भी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने का विकल्प मिलेगा। बैठक में संबंधित विभागों को अपने कार्मिकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि उन्हें प्रगणक और सुपरवाइजर के रूप में नामित किया जा सके। चयन के बाद सभी कार्मिकों को डिजिटल उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्मृति मिश्रा, कुणाल रस्तोगी सहित शिक्षा और पंचायत राज विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बिजनौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष

12 hrs ago
user_Pankaj Daksh
Pankaj Daksh
धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago
579aa793-5da3-4f81-9eca-1f3636a12603

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, जाति आधारित गणना भी होगी शामिल: डीएम जसजीत कौर बिजनौर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि मास्टर ट्रेनर्स का चयन हो चुका है और सीएमएमएस पोर्टल पर यूजर आईडी बनाने सहित अन्य तकनीकी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने

ca4767f8-81fe-480e-ac4b-3be911201163

कहा कि जनगणना 2027 एक राष्ट्रव्यापी महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे इस बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। इसमें पहली बार जाति आधारित गणना भी शामिल की गई है, इसलिए कार्य में विशेष सतर्कता और सटीकता अनिवार्य होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मकान सूचीकरण और मकानों की गणना से जुड़े सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। डीएम ने बताया कि जनगणना दो चरणों

6df90d99-c82d-429c-baa3-3fef19fc60a7

में संपन्न होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं हाउसिंग सेंसस अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच होगा, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की वास्तविक गणना फरवरी 2027 में की जाएगी। इस बार प्रगणक मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा संग्रह करेंगे और सीएमएमएस पोर्टल से रियल-टाइम निगरानी की जाएगी। आम जनता को भी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने का विकल्प मिलेगा। बैठक में संबंधित विभागों को अपने

c5db8754-6fbe-4381-8366-7a153499a712

कार्मिकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि उन्हें प्रगणक और सुपरवाइजर के रूप में नामित किया जा सके। चयन के बाद सभी कार्मिकों को डिजिटल उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्मृति मिश्रा, कुणाल रस्तोगी सहित शिक्षा और पंचायत राज विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बिजनौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिजनौर में एक युवक से कथित तौर पर जबरन नारे लगवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है। 👉 पूरी खबर जानने के लिए पेज को फॉलो करें।
    1
    बिजनौर में एक युवक से कथित तौर पर जबरन नारे लगवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है।
👉 पूरी खबर जानने के लिए पेज को फॉलो करें।
    user_U.P 20 NEWS
    U.P 20 NEWS
    Local News Reporter धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिला बिजनोर क्षेत्र नजीबाबाद में हुई लोगो के साथ ठगी लाखो की बड़ी रकम लेकर हुआ आरोपी फरार
    1
    जिला बिजनोर क्षेत्र नजीबाबाद  में हुई लोगो के साथ ठगी लाखो की बड़ी रकम लेकर हुआ आरोपी फरार
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    3 hrs ago
  • स्योहारा में दर्दनाक घटना, पुल से नहर में कूदे व्यक्ति की तलाश जारी
    1
    स्योहारा में दर्दनाक घटना, पुल से नहर में कूदे व्यक्ति की तलाश जारी
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नगीना में अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार नगीना — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष जिला बिजनौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने और तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार शहर नगीना में हुए डॉ. राजकुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर विकास उर्फ छोटू को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। जांच के दौरान यह सवाल उठा कि हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा विकास के पास कहां से आया। इस मामले में नगीना के सीओ अंजनी कुमार के निर्देशन में आगे जांच शुरू की गई। जांच के दौरान धामपुर, सिवारा और नूरपुर पुलिस ने विकास से पूछताछ के आधार पर राजन को गिरफ्तार किया। राजन ने बताया कि वह तमंचे बेचता है और ये तमंचे वह नौगांव निवासी आरिफ से खरीदता था। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर राजन के जरिए आरिफ को तमंचा खरीदने के बहाने नूरपुर बुलाया और उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरिफ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नौगांव स्थित उसके घर पर छापा मारकर अवैध तमंचे बनाने के उपकरण और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। पुलिस ने मौके से 11 तमंचे, 3 कारतूस 15 बोर, 5 कारतूस 32 बोर, 2 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के ललित, सिवान, शमीम, नबील, विनीत, शादमान, जुल्फिकार और आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह अवैध रूप से तमंचे बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करता था। इस खुलासे को बिजनौर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    1
    नगीना में अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार
नगीना — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
जिला बिजनौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने और तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार शहर नगीना में हुए डॉ. राजकुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर विकास उर्फ छोटू को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। जांच के दौरान यह सवाल उठा कि हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा विकास के पास कहां से आया। इस मामले में नगीना के सीओ अंजनी कुमार के निर्देशन में आगे जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान धामपुर, सिवारा और नूरपुर पुलिस ने विकास से पूछताछ के आधार पर राजन को गिरफ्तार किया। राजन ने बताया कि वह तमंचे बेचता है और ये तमंचे वह नौगांव निवासी आरिफ से खरीदता था। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर राजन के जरिए आरिफ को तमंचा खरीदने के बहाने नूरपुर बुलाया और उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
आरिफ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नौगांव स्थित उसके घर पर छापा मारकर अवैध तमंचे बनाने के उपकरण और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। पुलिस ने मौके से 11 तमंचे, 3 कारतूस 15 बोर, 5 कारतूस 32 बोर, 2 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए।
इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के ललित, सिवान, शमीम, नबील, विनीत, शादमान, जुल्फिकार और आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार यह गिरोह अवैध रूप से तमंचे बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करता था। इस खुलासे को बिजनौर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Mohit Kumar
    1
    Post by Mohit Kumar
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शोसल मिडिया पर मासूम की वीडियो वाइरल अफ़ज़लगढ़ छेत्र कासमपुर गढ़ी बस स्टैंड 20 साल का दर्द और मासूम के आंसू: "डीएम साहब, सड़क बनवा दो, हमें स्कूल जानारहता है मासूम की मांग
    1
    शोसल मिडिया पर मासूम की वीडियो वाइरल 
अफ़ज़लगढ़ छेत्र कासमपुर गढ़ी बस स्टैंड 
20 साल का दर्द और मासूम के आंसू:
"डीएम साहब, सड़क बनवा दो, हमें स्कूल जानारहता है मासूम   की मांग
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • तेज रफ्तार ट्रक का कहर: स्विफ्ट डिजायर और टेंपो को मारी टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत। बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया चौराहे के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार और टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि टेंपो में सवार एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कराया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास की बताई जा रही है।
    1
    तेज रफ्तार ट्रक का कहर: स्विफ्ट डिजायर और टेंपो को मारी टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत।
बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया चौराहे के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। 
तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार और टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, 
जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 
घायलों में एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि टेंपो में सवार एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कराया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास की बताई जा रही है।
    user_इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बिजजोर क्षेत्र स्योहारा से कुछ किलो मीटर की दूरी पर बुढ़नपुर से निकलती हुई बड़ी नहर की घटना बताई गई है नही चल रहा है इंसान का पता पुलिस व गोता खोरो की मदद से बोड के द्वारा की जा रही है तलाश।
    2
    बिजजोर क्षेत्र स्योहारा से कुछ किलो मीटर की दूरी पर बुढ़नपुर से निकलती हुई बड़ी नहर की घटना बताई गई है नही चल रहा है इंसान का पता पुलिस व गोता खोरो की मदद  से बोड के द्वारा की जा रही है तलाश।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.