बाड़मेर जिले की बाखासर थाना पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 21 किलो 570 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने प्रभातनगर सारला गांव में दबिश देकर आरोपी नरसिंगाराम पुत्र देवाराम को रंगे हाथों पकड़ा और उसके पास से मादक पदार्थ की खेप बरामद की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के अनुसार, पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आईजी के निर्देश पर जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य और डीएसपी जेठाराम के निर्देशन में मिली सूचना पर थानाधिकारी गोविंदराम के नेतृत्व में पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत, खरीद-फरोख्त और संभावित तस्करी नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में एएसआई रतनलाल, देवाराम, कॉन्स्टेबल राणाराम, दिनेश कुमार, महिला कॉन्स्टेबल फूलन, सुरेश कुमार और भरोसीलाल की अहम भूमिका रही।

- राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा थाना क्षेत्र स्थित लोहारकी गांव में रविवार रात करीब 9 बजे एक दंपती ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर लिया। दंपती ने पहले अपने बेटे और बेटी को पानी के टांके में फेंका और फिर खुद भी उसमें कूद गए। मृतकों की पहचान लोहारकी निवासी जसराज (30), उनकी पत्नी निरमा (28), बेटे भरत (10) और बेटी मनीषा (5) के रूप में हुई है। घटना के दौरान रात 9 बजे जसराज के भाई ने उसे टांके में कूदते हुए देख लिया और तुरंत शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चारों पानी में डूब चुके थे। ग्रामीणों ने सभी को टांके से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। थाना अधिकारी देवकिशन ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दंपती के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर टांके का मुआयना किया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- फतेहगढ़ उपखंड के दवाडा में जोरदार बारिश हुई है। तेज बारिश होने से क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और उनके बीच खुशी का माहौल है।1
- प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है।1
- राजस्थान में एक किसान ने भगवान सांवलिया सेठ के नाम ₹10 करोड़ की संपत्ति कर दी है। भगवान सांवलिया सेठ के नाम इतनी बड़ी संपत्ति करने का यह मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।1
- जालोर में सड़क पर सीवरेज लाइन का पानी फैलने से नाराज लोगों ने सांसद लुम्बाराम चौधरी को घेर लिया। लोगों ने सांसद को बताया कि सड़क पर सीवरेज लाइन का पानी फैला हुआ है, जिससे भारी परेशानी हो रही है। इस पर सांसद ने तुरंत संज्ञान लेते हुए फोन पर ही अधिकारी (EO) को जमकर फटकार लगाई।1
- जालौर के भीनमाल में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं को कौशल विकास से जोड़ा जा रहा है, जिसके जरिए भीनमाल क्षेत्र में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।1
- बाड़मेर जिले के बिशाला क्षेत्र में लगातार 4 दिनों तक हुई रिमझिम बारिश के बाद आज मौसम का मिज़ाज बदला और धूप देखने को मिली है। चार दिनों की हल्की बारिश के बाद खिली इस धूप से क्षेत्र के किसानों की उम्मीदें बढ़ गई हैं और उनकी नई आस बंध गई है।1