logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्लेशियर गिरने से कुमार–परमार भटोरी सड़क बार-बार बंद, बहाली के बाद भी खतरा बरकरार। प्रतिनिधि पांगी न्यूज़ टुडे पांगी घाटी में शुक्रवार देर शाम अचानक ग्लेशियर आने से कुमार–परमार भटोरी सड़क बंद हो गई। शनिवार सुबह लोक निर्माण विभाग ने मशीनों की मदद से बर्फ हटाकर सड़क को यातायात के लिए बहाल किया, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से ग्लेशियर आने से सड़क दोबारा बंद हो गई। जानकारी के अनुसार, लोगों की मांग को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को साच–परमार भटोरी सड़क के ढांक वाले हिस्से में जमी बर्फ को मशीनों की सहायता से साफ किया था। हालांकि देर शाम अचानक ग्लेशियर गिरने से सड़क पर बर्फ का बड़ा ढेर लग गया और मार्ग बंद हो गया। शनिवार सुबह विभाग ने दोबारा मशीन लगाकर सड़क को बहाल कर दिया, लेकिन करीब 20–30 मिनट बाद फिर से ग्लेशियर आने से सड़क एक बार फिर अवरुद्ध हो गई। गनीमत यह रही कि जब ग्लेशियर गिरा उस समय वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों के साथ कोई हादसा नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल विभाग ने मशीनों की सहायता से बर्फ हटा दी है, लेकिन क्षेत्र में ग्लेशियर का खतरा अभी भी बना हुआ है। इसी कारण लोक निर्माण विभाग सड़क के लिए फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं कर पा रहा है। उधर स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के समय इस बात पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया कि जिस ढांक को काटकर सड़क बनाई जा रही है, वहां आगे चलकर लोगों को परेशानी तो नहीं होगी। उनका कहना है कि उस स्थान पर तीन-चार ग्लेशियर प्वाइंट हैं और सर्दियों में नवंबर-दिसंबर से लेकर अप्रैल तक वहां ठीक से धूप भी नहीं आती, जिसके कारण पानी जमकर बर्फ बन जाता है। बर्फबारी के दौरान यहां से पैदल आवाजाही भी काफी मुश्किल हो जाती है। लोक निर्माण विभाग पांगी के कार्यकारी अधिशासी अभियंता रवि कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम ग्लेशियर गिरने से कुमार–परमार सड़क बंद हो गई थी। शनिवार को सड़क को बहाल किया गया, लेकिन 20–30 मिनट के भीतर फिर से ग्लेशियर आ गया। उन्होंने बताया कि बर्फ को हटा दिया गया है, मगर ऊपर पहाड़ियों पर जमी बर्फ कभी भी टूटकर नीचे आ सकती है, इसलिए खतरा अभी भी बना हुआ है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

on 7 March
user_PANGI NEWS TODAY
PANGI NEWS TODAY
Insurance Agent पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
on 7 March
198263f6-1a30-4bbd-884d-cca8c8f4d395

ग्लेशियर गिरने से कुमार–परमार भटोरी सड़क बार-बार बंद, बहाली के बाद भी खतरा बरकरार। प्रतिनिधि पांगी न्यूज़ टुडे पांगी घाटी में शुक्रवार देर शाम अचानक ग्लेशियर आने से कुमार–परमार भटोरी सड़क बंद हो गई। शनिवार सुबह लोक निर्माण विभाग ने मशीनों की मदद से बर्फ हटाकर सड़क को यातायात के लिए बहाल किया, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से ग्लेशियर आने से सड़क दोबारा बंद हो गई। जानकारी के अनुसार, लोगों की मांग को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को साच–परमार भटोरी सड़क के ढांक वाले हिस्से में जमी बर्फ को मशीनों की सहायता से साफ किया था। हालांकि देर शाम अचानक ग्लेशियर गिरने से सड़क पर बर्फ का बड़ा ढेर लग गया और मार्ग बंद हो गया। शनिवार सुबह विभाग ने दोबारा मशीन लगाकर

ea73e85e-51f7-4c9d-8e4c-b6f96d61f038

सड़क को बहाल कर दिया, लेकिन करीब 20–30 मिनट बाद फिर से ग्लेशियर आने से सड़क एक बार फिर अवरुद्ध हो गई। गनीमत यह रही कि जब ग्लेशियर गिरा उस समय वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों के साथ कोई हादसा नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल विभाग ने मशीनों की सहायता से बर्फ हटा दी है, लेकिन क्षेत्र में ग्लेशियर का खतरा अभी भी बना हुआ है। इसी कारण लोक निर्माण विभाग सड़क के लिए फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं कर पा रहा है। उधर स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के समय इस बात पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया कि जिस ढांक को काटकर सड़क बनाई जा रही है, वहां आगे चलकर लोगों को परेशानी तो नहीं होगी। उनका कहना है

3ef9f862-6336-406f-8152-cdc2183f4c63

कि उस स्थान पर तीन-चार ग्लेशियर प्वाइंट हैं और सर्दियों में नवंबर-दिसंबर से लेकर अप्रैल तक वहां ठीक से धूप भी नहीं आती, जिसके कारण पानी जमकर बर्फ बन जाता है। बर्फबारी के दौरान यहां से पैदल आवाजाही भी काफी मुश्किल हो जाती है। लोक निर्माण विभाग पांगी के कार्यकारी अधिशासी अभियंता रवि कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम ग्लेशियर गिरने से कुमार–परमार सड़क बंद हो गई थी। शनिवार को सड़क को बहाल किया गया, लेकिन 20–30 मिनट के भीतर फिर से ग्लेशियर आ गया। उन्होंने बताया कि बर्फ को हटा दिया गया है, मगर ऊपर पहाड़ियों पर जमी बर्फ कभी भी टूटकर नीचे आ सकती है, इसलिए खतरा अभी भी बना हुआ है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • जनजातीय क्षेत्र पांगी में किलाड़ से चैरी बंगलू के बीच लगभग 15 किलोमीटर लंबा तांदी–संसारी नाला सड़क मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। सड़क की खराब हालत के कारण इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है, जिससे आम ट्रांसपोर्ट मालिकों और हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के वाहन चालकों में भारी चिंता देखी जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिससे यह समझ पाना मुश्किल हो गया है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। वाहन चालकों को इस मार्ग पर बेहद सावधानी के साथ आवाजाही करनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक, सीमा सड़क संगठन (BRO) ने इस सड़क को पक्का करने के उद्देश्य से इसे तीन भागों में विभाजित कर अलग-अलग यूनिट्स को कार्य सौंपा है। किलाड़ ग्रेफ कैंप से संसारी नाला तक कार्य आरसीसी 94, ग्रेफ कैंप से चैरी बंगलू तक आरसीसी 68 और आगे शौर तक आरसीसी 108 को जिम्मेदारी दी गई है। इसके बावजूद अभी तक सड़क की हालत में कोई खास सुधार नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, आत्मा राम, केवल राम, गीता कुमारी, प्रियंका कुमारी, जयश्री, किशोरी लाल, जय लाल, उत्तम कुमार, धीरज कुमार, राम दियाल, सूजी राम, कमला देवी, कमलेश कुमारी, रेशमा कुमारी और जन्म सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि किलाड़ से चैरी बंगलू तक सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। उन्होंने विशेष रूप से महलू नाला पुल के पास सड़क की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां सड़क नीचे धंसती जा रही है और कभी भी मार्ग बंद हो सकता है। गत वर्ष भी इसी स्थान पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब 8 से 10 दिन तक यातायात ठप रहा था। उस समय अधिकारियों द्वारा चट्टानों और मलबे को हटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक साल बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उधर, इस संबंध में सीमा सड़क संगठन के आरसीसी 68 के अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि किसी संभावित बड़े हादसे से बचा जा सके और क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।
    1
    जनजातीय क्षेत्र पांगी में किलाड़ से चैरी बंगलू के बीच लगभग 15 किलोमीटर लंबा तांदी–संसारी नाला सड़क मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। सड़क की खराब हालत के कारण इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है, जिससे आम ट्रांसपोर्ट मालिकों और हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के वाहन चालकों में भारी चिंता देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिससे यह समझ पाना मुश्किल हो गया है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। वाहन चालकों को इस मार्ग पर बेहद सावधानी के साथ आवाजाही करनी पड़ रही है।
जानकारी के मुताबिक, सीमा सड़क संगठन (BRO) ने इस सड़क को पक्का करने के उद्देश्य से इसे तीन भागों में विभाजित कर अलग-अलग यूनिट्स को कार्य सौंपा है। किलाड़ ग्रेफ कैंप से संसारी नाला तक कार्य आरसीसी 94, ग्रेफ कैंप से चैरी बंगलू तक आरसीसी 68 और आगे शौर तक आरसीसी 108 को जिम्मेदारी दी गई है। इसके बावजूद अभी तक सड़क की हालत में कोई खास सुधार नहीं हो पाया है।
स्थानीय निवासी रमेश कुमार, आत्मा राम, केवल राम, गीता कुमारी, प्रियंका कुमारी, जयश्री, किशोरी लाल, जय लाल, उत्तम कुमार, धीरज कुमार, राम दियाल, सूजी राम, कमला देवी, कमलेश कुमारी, रेशमा कुमारी और जन्म सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि किलाड़ से चैरी बंगलू तक सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है।
उन्होंने विशेष रूप से महलू नाला पुल के पास सड़क की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां सड़क नीचे धंसती जा रही है और कभी भी मार्ग बंद हो सकता है। गत वर्ष भी इसी स्थान पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब 8 से 10 दिन तक यातायात ठप रहा था। उस समय अधिकारियों द्वारा चट्टानों और मलबे को हटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक साल बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
उधर, इस संबंध में सीमा सड़क संगठन के आरसीसी 68 के अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि किसी संभावित बड़े हादसे से बचा जा सके और क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।
    user_PANGI NEWS TODAY
    PANGI NEWS TODAY
    Insurance Agent पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सुजानपुर के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र राणा का जन्मदिन सुजानपुर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुजानपुर में धूमधाम से मनाया गया है सुजानपुर भाजपा पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा की सदस्यों ने पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर गीत संगीत और बधाई संदेश दिया है इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे भाजपा पार्टी कार्यालय सुजानपुर में पूर्व विधायक राजेंद्र राणा को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है और भगवान से राजेंद्र राणा के उज्जवल भविष्य की कामना की है
    2
    सुजानपुर के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र राणा का जन्मदिन सुजानपुर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुजानपुर में धूमधाम से मनाया गया है सुजानपुर भाजपा पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा की सदस्यों ने पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर गीत संगीत और बधाई संदेश दिया है इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे भाजपा पार्टी कार्यालय सुजानपुर में पूर्व विधायक राजेंद्र राणा को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है और भगवान से राजेंद्र राणा के उज्जवल भविष्य की कामना की है
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *ग्रीष्मोत्सव 26 का भव्य शुभारंभ | परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार पहुंचे | मंत्री धर्माणी का बड़ा बयान*
    1
    *ग्रीष्मोत्सव 26 का भव्य शुभारंभ | परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार पहुंचे | मंत्री धर्माणी का बड़ा बयान*
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Step into luxury every day. A dressing room designed to reflect elegance, organization, and timeless style. Where every detail speaks sophistication. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Step into luxury every day. A dressing room designed to reflect elegance, organization, and timeless style. Where every detail speaks sophistication.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • हमीरपुर  शिमला-मटौर नेशनल हाईवे के साथ लगते जिला हमीरपुर के अंतर्गत टियाले दा घट्ट क्षेत्र में स्थित निजी होटल में पुलिस थाना सदर की टीम ने छापेमारी कर देह व्यापार के एक मामले का खुलासा किया है।  थाना प्रभारी कुलबन्त सिंह राणा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में तीन महिलाओं को मौके से बरामद कर उन्हें संरक्षण में लिया गया और  और आगामी कार्यवाही करते हुए, पुलिस ने उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेजा है जहां पर मेडिकल अन्य टेस्ट किए जाएंगे। पुलिस को लंबे समय से इस होटल में संदिग्ध गतिविधियों के संचालन की सूचनाएं मिल रही थीं। स्थानीय स्तर पर भी इस स्थान को लेकर चर्चाएं थीं और पुलिस लगातार इस पर नजर बनाए हुए थी। जिसके चलते पुलिस ने निगरानी और सख्त कर दी थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में दबिश दी।कार्रवाई के दौरान पंजाब की तीन महिलाओं को मौके से बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में अनैतिक गतिविधियों से जुड़े होने के संकेत मिलने पर पुलिस ने तीनों को अपने संरक्षण में लिया।इसके बाद तीनों महिलाओं का मेडिकल परीक्षण करवाया गया और उन्हें उपमंडलाधिकारी हमीरपुर के समक्ष पेश कर बयान दर्ज किए गए। आगे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को वन स्टॉप सेंटर हमीरपुर में रखा गया है, जहां उनकी सुरक्षा और काउंसलिंग सुनिश्चित की जा रही है।मामले में होटल के संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार होटल का उपयोग लंबे समय से इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं डीएसपी हमीरपुर राजेश उपाध्याय ने बताया कि पंजाब की तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है वह पहले भी इस होटल में आ चुकी है। उन्होंने बताया कि  तीनों महिलाओं और संचालक के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 4,5,6 के तहत  मामला दर्ज किया है। राजेश उपाध्याय ने बताया कि जिला हमीरपुर में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और क्षेत्र में इस तरह के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
    2
    हमीरपुर 
शिमला-मटौर नेशनल हाईवे के साथ लगते जिला हमीरपुर के अंतर्गत टियाले दा घट्ट क्षेत्र में स्थित निजी होटल में पुलिस थाना सदर की टीम ने छापेमारी कर देह व्यापार के एक मामले का खुलासा किया है।  थाना प्रभारी कुलबन्त सिंह राणा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में तीन महिलाओं को मौके से बरामद कर उन्हें संरक्षण में लिया गया और  और आगामी कार्यवाही करते हुए, पुलिस ने उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेजा है जहां पर मेडिकल अन्य टेस्ट किए जाएंगे।
पुलिस को लंबे समय से इस होटल में संदिग्ध गतिविधियों के संचालन की सूचनाएं मिल रही थीं। स्थानीय स्तर पर भी इस स्थान को लेकर चर्चाएं थीं और पुलिस लगातार इस पर नजर बनाए हुए थी। जिसके चलते पुलिस ने निगरानी और सख्त कर दी थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में दबिश दी।कार्रवाई के दौरान पंजाब की तीन महिलाओं को मौके से बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में अनैतिक गतिविधियों से जुड़े होने के संकेत मिलने पर पुलिस ने तीनों को अपने संरक्षण में लिया।इसके बाद तीनों महिलाओं का मेडिकल परीक्षण करवाया गया और उन्हें उपमंडलाधिकारी हमीरपुर के समक्ष पेश कर बयान दर्ज किए गए। आगे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को वन स्टॉप सेंटर हमीरपुर में रखा गया है, जहां उनकी सुरक्षा और काउंसलिंग सुनिश्चित की जा रही है।मामले में होटल के संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार होटल का उपयोग लंबे समय से इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
वहीं डीएसपी हमीरपुर राजेश उपाध्याय ने बताया कि पंजाब की तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है वह पहले भी इस होटल में आ चुकी है। उन्होंने बताया कि  तीनों महिलाओं और संचालक के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 4,5,6 के तहत  मामला दर्ज किया है।
राजेश उपाध्याय ने बताया कि जिला हमीरपुर में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और क्षेत्र में इस तरह के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    21 min ago
  • माननीय विधायक विवेक शर्मा जी बंगाणा में जन समस्या सुनते हुए
    1
    माननीय विधायक विवेक शर्मा जी बंगाणा में जन समस्या सुनते हुए
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    36 min ago
  • Post by Moshin Saifi
    1
    Post by Moshin Saifi
    user_Moshin Saifi
    Moshin Saifi
    जम्मू पश्चिम, जम्मू, जम्मू और कश्मीर•
    58 min ago
  • नेरचौक में SC मोर्चा की बड़ी बैठक | बाबा साहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का फैसला
    1
    नेरचौक में SC मोर्चा की बड़ी बैठक | बाबा साहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का फैसला
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.