एक बार फिर वीआईटी चर्चा में इस बार"नाम को लेकर उठे सवाल... सीहोर में संचालित “VIT Bhopal” नाम को लेकर भ्रामक प्रचार की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान एनएसयूआई ने की है शिकायत छात्र हित में बड़ी कार्रवाई: वीआईटी विश्वविद्यालय सीहोर के विरुद्ध NHRC में केस रजिस्टर्ड- रवि परमार सीहोर/आष्टा । सीहोर जिले की आष्टा तहसील के कोठरी में स्थित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) द्वारा संचालित विश्वविद्यालय को “VIT Bhopal University” नाम से संचालित किया जा रहा है, जबकि विश्वविद्यालय भौगोलिक रूप से भोपाल जिले में स्थित नहीं है। विश्वविद्यालय का वास्तविक परिसर भोपाल शहर से लगभग 100 किलोमीटर दूर सीहोर जिले की आष्टा तहसील में स्थित है छात्र छात्राओं को भ्रमित करने के लिए राजधानी भोपाल के नाम का उपयोग किया जा रहा था अब इस मामले पर अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया हैं । एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार द्वारा मध्यप्रदेश शासन , मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग और मानवाधिकार आयोग को प्रेषित की गई गंभीर शिकायत पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने शुक्रवार को वीआईटी विश्वविद्यालय, सीहोर के विरुद्ध केस रजिस्टर्ड कर लिया है। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने अपनी शिकायत में कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा “भोपाल” नाम का उपयोग किए जाने से अन्य राज्यों के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के दौरान “भोपाल” नाम देखकर अनेक विद्यार्थी यह मान लेते हैं कि संस्थान भोपाल शहर में स्थित है, जिससे बाद में उन्हें असुविधा एवं मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। रवि परमार ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण पूर्व में छात्रों में भारी आक्रोश व्याप्त हुआ था, जिसने गंभीर एवं हिंसक घटना का रूप ले लिया था। छात्रों द्वारा मूलभूत सुविधाओं की कमी, अव्यवस्था एवं प्रशासनिक उदासीनता जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए थे। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय परिसर में संचालित कथित अवैध क्लीनिक एवं अन्य अनियमितताओं के संबंध में भी पूर्व में विस्तृत शिकायतें की जा चुकी हैं, जिन पर अपेक्षित कठोर कार्यवाही अब तक नहीं हुई है। "मानवाधिकार आयोग द्वारा प्रकरण दर्ज" भोपाल जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने बताया कि इन सभी तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले में केस रजिस्टर्ड कर संबंधित पक्षों से प्रतिवेदन तलब करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। यह कदम छात्रों के अधिकारों एवं पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है । "एनएसयूआई की प्रमुख मांगें" 01 “VIT Bhopal University” के नाम से तत्काल “भोपाल” शब्द हटाया जाए। 02 विश्वविद्यालय की समस्त अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। 03 छात्रों को मूलभूत सुविधाएं, पारदर्शी प्रशासन एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए। अक्षय तोमर ने कहा कि यदि छात्रों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किया गया तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा । एनएसयूआई छात्रहित, पारदर्शिता एवं जवाबदेही की लड़ाई निरंतर मजबूती से लड़ता रहेगा । इस मामले में अभी VIT की ओर से उनका पक्ष सामने नही आया है,उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार है

- जिला सीहोर अवैध डीजल भंडारण पर थाना जावर पुलिस द्वारा कार्यवाही l वर्तमान में डीजल पेट्रोल एवं गैस सिलेंडर इत्यादि के अवैध भंडारण के बारे में सतर्कता रखते हुए पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैं पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- इसी सतर्कता के चलते कल दिनांक 29 मार्च 2026 की रात्रि में थाना प्रभारी जावर उपुअ हेमंत पांडेय के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना पर आरोपी का चद्दर का टपरा (शेड) इन्दौर भोपाल रोड, जावर से से अवैध डीजल भंडारण पाए जाने पर आरोपी गणों के विरुद्ध मौके पर प्राप्त डीजल 4825 लीटर जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए है जप्त किया गया तथा थाना जावर में अपराध दर्ज किया जाकर विवेचना मे लिया गया। जप्त मशरूका— 4825 लीटर डीजल मूल्य लगभग 400000 रू., (छोटे बडे ड्रम कुल 32)1
- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महामहोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के साथ मना। शोभायात्रा का शुभारंभ श्री दिव्योदय जैन तीर्थ किला मंदिर से हुआ प्रारंभ। बैंड, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक ध्वजों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—पुरानी सब्जी मंडी, प्रगति गली, बुधवारा, मानस भवन होते हुए सुभाष चौक एवं चार बत्ती चौराहे पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह मेवाड़ा, सकल समाज अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुशवाह, पूर्व नपा अध्यक्ष द्वय श्री कैलाश परमार, डॉ. मीना विनीत सिंगी, मुकेश नामदेव, मनीष डोंगरे, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, देवकरन पहलवान आदि ने शोभायात्रा में शामिल समाज के प्रमुख समाज के अध्यक्ष आनंद जैन, निर्मल जैन, कैलाश जैन (चित्रलोक), अजीत जैन, सुनील सेठी, मुकेश बडजातियां, गोपी सेठी, शरद जैन, मनोज सुपर जैन, विजय जैन, श्वेतांबर श्री संघ अध्यक्ष श्री पवन सुराणा आदि का स्वागत सम्मान कर रथ में विराजमान श्रीजी को श्रीफल अर्पित कर दर्शन लाभ लिया । पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा नगर धर्ममय हो गया। विशेष आकर्षण के रूप में मातृशक्ति एक समान रंग की पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में शामिल हुई, वहीं युवा वर्ग ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की। शोभायात्रा किला मंदिर पर पहुंचीं वहां श्रीजी के अभिषेक शांतिधारा व पूजन हुई। मुनि महाराज की धर्म देशना पश्चात् जैन धर्मशाला में समाज जनों का सहभोज हुआ।1
- Post by Sajid Pathan1
- कांग्रेसियों ने काटाफोड मे धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,बाईक एवं गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकालकर जताया विरोध कन्नौद,कांटाफोड़ मे प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर सोमवार दोपहर 2 बजे कांटाफोड़ ब्लाक कांग्रेस द्वारा गैस टंकी की किल्लत बढ़ती महंगाई बिजली की दरो में वृद्धि गेहूं की खरीदी समय पर नहीं होने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना आंदोलन कर राज्यपाल के नाम थाना परिसर मे पहुंचकर तहसीलदार राजाराम कन्नौजे को ज्ञापन दिया। इस दौरान थाना प्रभारी के एस परस्ते उपस्थित थे।जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु मीणा कांग्रेस नेता राजेश होलानी निर्मल पुरोहित ने बताया की गैस की टंकी की भारी किल्लत है इस कारण आम आदमी परेशान है लंबी लंबी लाइन लगाकर कई दिनों तक परेशान होने के बावजूद रसोई गैस नहीं मिल रही है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं बिजली के बिल भी अंधाधुन बढ़ोतरी के साथ आ रहे हैं साथ ही बिजली की दरों में अप्रत्याशित वृद्धि की गई जिसका बोझ आम आदमी पर पड़ा जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है। कांग्रेसियों ने सेवा सरकारी संस्थाओं की ऋण वसूली एवं विद्युत मंडल के द्वारा बिलों की वसूली स्थगित करने सहित विभिन्न मांगों के संबंध मे धरना आंदोलन कर ज्ञापन दिया। आंदोलन के दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेश पटेल ब्रजमोहन तिवारी रामेश्वर शर्मा योगेश पाटोदी धर्मेन्द्र मालवीया जितेंद्र तिवारी अभिषेक भट्ट पप्पू बारवाल अभिषेक जोशी आदि उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन निर्मल पुरोहित ने किया तथा आभार धर्मेंद्र मालवीया ने माना।कांग्रेसियों ने नगर के गांधी चौराहे से बस स्टेंड तक रैली निकाली जिसमें गैस सिलेंडर तथा बाईक को हाथ ठेले पर रखकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।4
- एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर खाद्य विभाग का एक्शन खाद्य विभाग की टीम ने बैरागढ़ चीचली के एक घर पर दी दबिश दबिश के दौरान अवैध रूप से सिलेंडर हुए जब्त दबिश में अवैध रूप से LPG के 50 सिलेंडर किए जब्त1
- शाजापुर के टंकी चौराहे पर सोमवार को बाइक में आग लग गई। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। अज्ञात कारणों से बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया। गनीमत रही कि उसी समय वहां से दमकल की गाड़ी गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक कुछ ही पलों में पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि उसी दौरान दमकल की गाड़ी मौके के पास से गुजर रही थी। दमकल कर्मियों ने बिना देरी किए तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। फिलहाल बाइक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।1
- Post by Golu Lala1
- खबर दतिया से देखिए जहां पर लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव ठंडी सड़क स्थित सीताराम वाटिका में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सेवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राईवेट स्कूल्स प्रदेश अध्यक्ष कौशलेन्द्र सिंह चौहान,महासचिव राजकुमार शर्मा,पवन शर्मा,डी पी सी राजेश शुक्ला उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता मुस्लिम समाज के जिलाध्यक्ष सलीम खान ने की कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन और विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शानदार सरस्वती वंदना से हुई इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रदीप अग्रवाल कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकता है कि शिक्षक और माता-पिता शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के संस्कारों पर भी नजर रखें क्योंकि संस्कारहीन शिक्षा का कोई अर्थ नहीं है संस्कारित छात्र ही भविष्य में उच्च स्तरीय पदों को शुशोभित करते हैं और समाज का आईना बन परिवार और देश का नाम रोशन करते हैं कार्यक्रम को चाईल्ड वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पवन शर्मा विद्यालय संचालक अशोक रंगड़ मंडल अध्यक्ष उनाव दिनेश शर्मा और गोविंद सिंह राठौर ने भी संबोधित किया और बच्चों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तारीफ कर विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाये प्रेषित की कार्यक्रम में विद्यालय संचालक राशिद खान सर ने किया ग्रांड पेरेंट्स फूल सिंह कुशवाह मेहबूब खान जशरथ सिंह यादव इंजीनियर लतीफ खान और रामसेवक यादव और अपने पूर्व छात्र-छात्राओं जोली शुक्ला पार्षद कवीन्द्र वर्मा कलेक्टर स्टेनो डॉक्टर राजेंद्र प्रजापति आयुष्मान चिकित्सक राजेश कुमार सेन एच डी एफ सी बैंक में सेवारत होने के लिए सम्मानित किया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों की तालियां बटोर कर वाहवाही लूटी कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा निकाला गया जिसमें प्रथम पुरस्कार एल सी डी कबीर खान को दितीय पुरस्कार इंडक्शन राघव यादव और तृतीय पुरस्कार मिक्सर ग्राईंडर रहीशा बेगम को प्रदान किया गया इसके साथ ही 20 सांतावना पुरस्कार भी अतिथियों द्वारा वितरित किए गए इस अवसर पर कार्यक्रम में शिवपुरी से राजकुमार शर्मा गजेंद्र शिवहरे गोपेन्द्र जैन पवन शर्मा अशोक रंगड ग्वालियर से कौशलेन्द्र सिंह चौहान गोविंद सिंह राठौर कुमुद तिवारी अभिषेक सिंह दतिया से अशोक यादव राजेश श्रीवास्तव नंद किशोर कुशवाह पवन गुप्ता अरुण श्रीवास्तव महेन्द्र श्रीवास्तव आकाश गौतम पत्रकार बंधु समाज सेवी और सैंकड़ों अभिभावकों उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन आशना खान एवं कल्पना राजावत ने एवं आभार विद्यालय संचालक राशिद खान ने किया1