Shuru
Apke Nagar Ki App…
CM Samrat Chaudhary Appeals to Wealthy People to Give Up 125 Units of Free Electricity
Mukesh Kumar
CM Samrat Chaudhary Appeals to Wealthy People to Give Up 125 Units of Free Electricity
More news from बिहार and nearby areas
- दरभंगा LIVE CCTV: रंगदारी नहीं दी तो बेल्ट-मुक्कों से अधमरा किया, FIR के बाद भी घूम रहे खुलेआम! बिहार के दरभंगा जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहाँ भालपट्टी थाना क्षेत्र के तारसराय मुरिया में दुर्गा पूजा मेले के दौरान पार्किंग का काम देख रहे एक युवक से दबंगों ने खुलेआम रंगदारी मांगी। रंगदारी देने से इनकार करने पर युवक को बीच सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीटा गया। घटना 22 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित साहुल कुमार के अनुसार, पूजा समिति द्वारा उन्हें पार्किंग की जिम्मेदारी दी गई थी। मेले के समापन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उनसे 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो करीब 8 से 10 युवकों ने उन्हें घेर लिया और बेल्ट व लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की। मारपीट की यह पूरी वारदात सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।" पीड़ित का आरोप है कि भालपट्टी थाने में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उल्टे आरोपी खुलेआम घूमकर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। स्थानीय पुलिस से निराशा मिलने के बाद पीड़ित ने आज दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी (पुलिस उपमहानिरीक्षक) कार्यालय पहुँचकर लिखित आवेदन सौंपा और न्याय व सुरक्षा की गुहार लगाई।"1
- CM Samrat Chaudhary Appeals to Wealthy People to Give Up 125 Units of Free Electricity1
- वाराणसी में आयोजित JDU के राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते स्वास्थ्य मंत्री निशांत वाराणसी में आयोजित JDU के राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते स्वास्थ्य मंत्री निशांत1
- Bihar पटना में ब्राह्मण समाज का शक्ति प्रदर्शन! 1 नवंबर 2026 को पटना में ब्राह्मण समाज की मौन संकल्प पदयात्रा के माध्यम से समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए गए। 📢 प्रमुख माँगें:...... .. ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन .... शिक्षा और रोजगार में सहयोग ...समाज के सामाजिक एवं आर्थिक विकास पर ध्यान1
- Target Institute में तीन दिवसीय फ्रेशर्स पार्टी का आगाज, छात्र-छात्राओं में दिखा जबरदस्त उत्साह Target Institute में तीन दिवसीय फ्रेशर्स पार्टी का आगाज, छात्र-छात्राओं में दिखा जबरदस्त उत्साह1
- मझौलिया पंचायत की सरपंच मीना देवी के निधन से शोक की लहर, उनके कार्यकाल को याद कर भावुक हुए ग्रामीण दरभंगा। मझौलिया पंचायत की वर्तमान सरपंच मीना देवी के निधन से पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक का माहौल है। 30 अक्टूबर को बीमारी के कारण उनके निधन की खबर से पंचायतवासी मर्माहत हैं। उनके कार्यकाल और सामाजिक योगदान को याद करते हुए ग्रामीण भावुक नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि मीना देवी का निधन पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति है।1
- मधुबनी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ मधुबनी । खेल विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को मधुबनी के स्थानीय वाट्सन उच्च विद्यालय परिसर स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला भवन में उप विकास आयुक्त श्री तुषार कुमार और जिला खेल पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्री तुषार कुमार ने कहा कि बिहार राज्य में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है इन प्रतिभाओं को पहचानने, प्रोत्साहित करने एवं उचित प्रशिक्षण के माध्यम से तराशने की। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन, संसाधन एवं अवसर उपलब्ध कराए जाएं तो वे भी ओलंपिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार ने प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न प्रमंडलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें पटना प्रमंडल से 25, तिरहुत प्रमंडल से 39, मगध प्रमंडल से 12, मुंगेर प्रमंडल से 27, भागलपुर प्रमंडल से 15 तथा खेलो इंडिया एकलव्य केंद्र, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) से 20 खिलाड़ी एवं टीम प्रभारी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी, टीम प्रभारी, टीम कोच एवं सहायक सहित लगभग 150 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 13 सदस्यीय तकनीकी टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी अगले माह अमृतसर तथा जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों एवं टीम प्रभारियों के लिए आवासन, निबंधन एवं भोजन की समुचित व्यवस्था खेल भवन परिसर में ही की गई है, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उद्घाटन समारोह के दौरान जिला खेल पदाधिकारी एवं अन्य शिक्षकों द्वारा मुख्य अतिथि सहित आगत अतिथियों को पाग, दुपट्टा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, मधुबनी की प्राची झा द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। वहीं झिझिया बिटिया ग्रुप की बच्चियों द्वारा आकर्षक झिझिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई। दोनों सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को विशेष रूप से आकर्षक बनाया। उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए मुख्य अतिथि द्वारा कलाकारों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत बिहार सरकार के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों का हौसला अफजाई करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अक्षय पाण्डेय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना , थानाध्यक्ष नगर श्री मनोज कुमार, तलवारबाजी संघ के बिहार कार्यकारी अध्यक्ष अणुशक्ति सिंह, सचिव वैशाली जिला श्री देवराज, सचिव मुंगेर जिला श्री मनोज कुमार सहित अन्य गण्यमान उपस्थित रहे। इस अवसर पर खेल शिक्षक श्री सुनील कुमार ठाकुर, श्री कौशल किशोर, श्री जितेश कुमार, श्री कैलाश, श्री प्रभास कुमार, श्री रंजन कुमार, श्री मनोहर कुमार झा, श्री सुमित मिश्रा, ओंकार यादव, सचेंद्र यादव, बीरेंद्र कुमार यादव, पवन सिंह, चन्द्रवीर नारायण यादव, श्रीमती आरती कुमारी, श्रीमती पूजा कुमारी, श्रीमती खुशबू कुमारी, श्रीमती ब्यूटी कुमारी, श्री पप्पू यादव खेल कार्यालय के श्री अभिषेक कुमार, श्री राकेश रोशन, श्री राजू कुमार, श्री हरेराम सिंह सहित अन्य शिक्षकगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।1
- Saurav Das का PM Modi पर तीखा बयान, बोले- 'मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे'!1