logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ई ओडेब्यू छापा इंदौर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी ने बड़ी कार्रवाई इंदौर.... इंदौर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यार को बड़ी-बड़ी एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट के पद पर पदस्थ राकेश गोरखे के ठिकानों पर छापा मारा है। शुरुआती जांच में आय से अधिक संपत्ति और शासन को करोड़ों रुपये की चपत लगाने के आरोपों से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। ईओडब्ल्यू की टीम स्कीम नंबर-140 स्थित आवास सहित शहर के कई अन्य ठिकानों पर दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। कार्रवाई के बाद मामले को लेकर मेडिकल महकमे में भी हलचल तेज हो गई ह सुबह से ही ईओडब्ल्यू की टीम ने स्कीम नंबर-140 स्थित राकेश गोरखे के निवास पर दबिश देकर तलाशी शुरू की। जांच के दौरान घर से कई सरकारी दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद होने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि गोरखे और उनसे जुड़े लोगों के नाम पर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कई संपत्तियां मौजूद हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर ईओडब्ल्यू ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए अन्य ठिकानों की भी पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कार्रवाई केवल एक मकान तक सीमित नहीं है, बल्कि संपत्तियों और निवेश के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। ईओडब्ल्यू की जांच में अब तक संघवी रेसिडेंसी, सद्गुरु कॉलोनी, बड़िया कीमा, साकार सिटी, साहिल रेसिडेंसी और ओमेक्स सिटी में भी गोरखे या उनसे जुड़े लोगों के नाम पर संपत्तियों की जानकारी मिली है। टीम इन संपत्तियों के स्वामित्व, खरीद-फरोख्त और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक गोरखे पर अपने कार्यकाल के दौरान मिलीभगत कर शासन को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज में मारपीट की घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने राकेश गोरखे को निलंबित कर शासकीय मनोरोग अस्पताल, बाणगंगा में अटैच कर दिया था। अब ईओडब्ल्यू की कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले की परतें खुलने की उम्मीद बढ़ गई है। फिलहाल ईओडब्ल्यू की जांच जारी है और बरामद दस्तावेजों के आधार पर संपत्तियों तथा वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

52 min ago
user_Sarfaraz Khan
Sarfaraz Khan
Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
52 min ago

ई ओडेब्यू छापा इंदौर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी ने बड़ी कार्रवाई इंदौर.... इंदौर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यार को बड़ी-बड़ी एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट के पद पर पदस्थ राकेश गोरखे के ठिकानों पर छापा मारा है। शुरुआती जांच में आय से अधिक संपत्ति और शासन को करोड़ों रुपये की चपत लगाने के आरोपों से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। ईओडब्ल्यू की टीम स्कीम नंबर-140 स्थित आवास सहित शहर के कई अन्य ठिकानों पर दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। कार्रवाई के बाद मामले को लेकर मेडिकल महकमे में भी हलचल तेज हो गई ह सुबह से ही ईओडब्ल्यू की टीम ने स्कीम नंबर-140 स्थित राकेश गोरखे के निवास पर दबिश देकर तलाशी शुरू की।

जांच के दौरान घर से कई सरकारी दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद होने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि गोरखे और उनसे जुड़े लोगों के नाम पर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कई संपत्तियां मौजूद हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर ईओडब्ल्यू ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए अन्य ठिकानों की भी पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कार्रवाई केवल एक मकान तक सीमित नहीं है, बल्कि संपत्तियों और निवेश के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। ईओडब्ल्यू की जांच में अब तक संघवी रेसिडेंसी, सद्गुरु कॉलोनी, बड़िया कीमा, साकार सिटी, साहिल रेसिडेंसी और ओमेक्स सिटी में भी गोरखे या उनसे जुड़े लोगों के नाम पर संपत्तियों की जानकारी मिली है। टीम इन

संपत्तियों के स्वामित्व, खरीद-फरोख्त और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक गोरखे पर अपने कार्यकाल के दौरान मिलीभगत कर शासन को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज में मारपीट की घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने राकेश गोरखे को निलंबित कर शासकीय मनोरोग अस्पताल, बाणगंगा में अटैच कर दिया था। अब ईओडब्ल्यू की कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले की परतें खुलने की उम्मीद बढ़ गई है। फिलहाल ईओडब्ल्यू की जांच जारी है और बरामद दस्तावेजों के आधार पर संपत्तियों तथा वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Radheshyam jogi
    1
    Post by Radheshyam jogi
    user_Radheshyam jogi
    Radheshyam jogi
    Citizen Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पारधी समाज के बच्चों को बड़ी सौगात, नए ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण 8 अगस्त को इंदौर में हुई प्रेस वार्ता लोकार्पण से जुड़ी हुई जानकारियां की गई साझा इंदौर में श्री सद्‌गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, इन्दौर विगत 11 वर्षों से महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव स्थित 'सूर्योदय पारधी समाज आदिवासी आश्रम विद्यालय' का संचालन कर रहा है। यह विद्यालय पारधी एवं अन्य वंचित जनजातीय समाज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार, अनुशासन एवं आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। विद्यालय का लक्ष्य केवल विद्यार्थियों को औपचारिक शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उन्हें राष्ट्रभावना, चरित्र निर्माण, खेल, व्यक्तित्व विकास एवं जीवन मूल्यों से भी जोड़ना है। वर्षों से यह संस्थान समाज के उपेक्षित वर्ग के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है तथा अनेक विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बना है। संस्था की अध्यक्ष डॉ. आयुषी देशमुख ने बताया कि विद्यालय के निरंतर विकास की इसी श्रृंखला में नवीन ऑडिटोरियम एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण समारोह 8 अगस्त 2026 (शनिवार) प्रातः 10:30 बजे विद्यालय परिसर, सूर्योदय पारधी समाज आदिवासी आश्रम विद्यालय, सजनपुरी, खामगांव, जिला बुलढाणा (महाराष्ट्र) में आयोजित किया जाएगा। गरिमामय अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक पूजनीय श्री मोहनजी भागवत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम में महाराष्ट्र शासन के आदिवासी विकास मंत्री मा. ना. प्रा. डॉ. अशोक उइके तथा कामगार मंत्री मा. ना. आकाश फुंडकर की भी विशेष उपस्थिति रहेगी। बाइट डा. आयुषी देशमुख, अध्यक्ष, श्री सद्‌गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, इन्दौर हेडिंग: 11 वर्षों की सेवा का नया अध्याय, पारधी समाज आश्रम विद्यालय में ऑडिटोरियम व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का होगा लोकार्पण एंकर: इंदौर में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले स्थित सूर्योदय पारधी समाज आदिवासी आश्रम विद्यालय में बनने वाले नवीन ऑडिटोरियम एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण समारोह की जानकारी साझा की। ट्रस्ट ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से विद्यालय पारधी एवं अन्य वंचित जनजातीय समाज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रहा है। वीओ-1: संस्था की अध्यक्ष डॉ. आयुषी देशमुख ने बताया कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्रभावना, चरित्र निर्माण, खेल, व्यक्तित्व विकास और जीवन मूल्यों के विकास का भी माध्यम है। संस्था वर्षों से समाज के उपेक्षित वर्ग के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। वीओ-2: उन्होंने बताया कि विद्यालय के विकास की कड़ी में 8 अगस्त 2026, शनिवार को सुबह 10:30 बजे विद्यालय परिसर, सजनपुरी, खामगांव (जिला बुलढाणा, महाराष्ट्र) में नवीन ऑडिटोरियम एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया जाएगा। इस समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही महाराष्ट्र सरकार के आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उइके और कामगार मंत्री आकाश फुंडकर भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बाइट: डॉ. आयुषी देशमुख, अध्यक्ष, श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, इंदौर
    1
    पारधी समाज के बच्चों को बड़ी सौगात, नए ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण 8 अगस्त को
इंदौर में हुई प्रेस वार्ता लोकार्पण से जुड़ी हुई जानकारियां की गई साझा 
इंदौर में श्री सद्‌गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, इन्दौर विगत 11 वर्षों से महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव स्थित 'सूर्योदय पारधी समाज आदिवासी आश्रम विद्यालय' का संचालन कर रहा है। यह विद्यालय पारधी एवं अन्य वंचित जनजातीय समाज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार, अनुशासन एवं आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।
विद्यालय का लक्ष्य केवल विद्यार्थियों को औपचारिक शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उन्हें राष्ट्रभावना, चरित्र निर्माण, खेल, व्यक्तित्व विकास एवं जीवन मूल्यों से भी जोड़ना है। वर्षों से यह संस्थान समाज के उपेक्षित वर्ग के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है तथा अनेक विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बना है। संस्था की अध्यक्ष डॉ. आयुषी देशमुख ने बताया कि विद्यालय के निरंतर विकास की इसी श्रृंखला में नवीन ऑडिटोरियम एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण समारोह 8 अगस्त 2026 (शनिवार) प्रातः 10:30 बजे विद्यालय परिसर, सूर्योदय पारधी समाज आदिवासी आश्रम विद्यालय, सजनपुरी, खामगांव, जिला बुलढाणा (महाराष्ट्र) में आयोजित किया जाएगा। गरिमामय अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक पूजनीय श्री मोहनजी भागवत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम में महाराष्ट्र शासन के आदिवासी विकास मंत्री मा. ना. प्रा. डॉ. अशोक उइके तथा कामगार मंत्री मा. ना. आकाश फुंडकर की भी विशेष उपस्थिति रहेगी।
बाइट डा. आयुषी देशमुख, अध्यक्ष, श्री सद्‌गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, इन्दौर
हेडिंग:
11 वर्षों की सेवा का नया अध्याय, पारधी समाज आश्रम विद्यालय में ऑडिटोरियम व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का होगा लोकार्पण
एंकर:
इंदौर में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले स्थित सूर्योदय पारधी समाज आदिवासी आश्रम विद्यालय में बनने वाले नवीन ऑडिटोरियम एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण समारोह की जानकारी साझा की। ट्रस्ट ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से विद्यालय पारधी एवं अन्य वंचित जनजातीय समाज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रहा है।
वीओ-1:
संस्था की अध्यक्ष डॉ. आयुषी देशमुख ने बताया कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्रभावना, चरित्र निर्माण, खेल, व्यक्तित्व विकास और जीवन मूल्यों के विकास का भी माध्यम है। संस्था वर्षों से समाज के उपेक्षित वर्ग के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है।
वीओ-2:
उन्होंने बताया कि विद्यालय के विकास की कड़ी में 8 अगस्त 2026, शनिवार को सुबह 10:30 बजे विद्यालय परिसर, सजनपुरी, खामगांव (जिला बुलढाणा, महाराष्ट्र) में नवीन ऑडिटोरियम एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया जाएगा। इस समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही महाराष्ट्र सरकार के आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उइके और कामगार मंत्री आकाश फुंडकर भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
बाइट:
डॉ. आयुषी देशमुख, अध्यक्ष, श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इंदौर में मुस्लिम युवाओं ने भाजपा नेताओं का किया स्वागत, दतिया चुनाव पर राकेश सिंह यादव का बड़ा बयान भाजपा नेताओं का मुस्लिम युवाओं ने किया सम्मान इंदौर के गुलजार कॉलोनी क्षेत्र में भाजपा मीडिया प्रवक्ता राकेश सिंह यादव और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष निखिल सोनी का मुस्लिम युवाओं द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा की योजनाओं और संगठन को लेकर युवाओं के साथ संवाद भी आयोजित किया गया। गुलजार कॉलोनी में भाजपा के सक्रिय सदस्य सोहेल खान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम युवा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मीडिया प्रवक्ता राकेश सिंह यादव और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष निखिल सोनी का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा युवाओं एवं अल्पसंख्यक समाज के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने दतिया चुनाव परिणाम पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दतिया कांग्रेस की सीट थी, लेकिन भाजपा के मत प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है और यह भी विश्लेषण का विषय है। कार्यक्रम में सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बैग, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कदम सहित शहर की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। अंत में राकेश सिंह यादव ने आयोजन के लिए सोहेल खान एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। #khabaraapkiawaaz #breakingnews #indorenews #delhi #खबरआपकीआवाज़ #इंदौर #मध्यप्रदेश #mpnews #ब्रेकिंगन्यूज
    1
    इंदौर में मुस्लिम युवाओं ने भाजपा नेताओं का किया स्वागत, दतिया चुनाव पर राकेश सिंह यादव का बड़ा बयान
भाजपा नेताओं का मुस्लिम युवाओं ने किया सम्मान
इंदौर के गुलजार कॉलोनी क्षेत्र में भाजपा मीडिया प्रवक्ता राकेश सिंह यादव और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष निखिल सोनी का मुस्लिम युवाओं द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा की योजनाओं और संगठन को लेकर युवाओं के साथ संवाद भी आयोजित किया गया।
गुलजार कॉलोनी में भाजपा के सक्रिय सदस्य सोहेल खान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम युवा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मीडिया प्रवक्ता राकेश सिंह यादव और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष निखिल सोनी का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।
संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा युवाओं एवं अल्पसंख्यक समाज के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने दतिया चुनाव परिणाम पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दतिया कांग्रेस की सीट थी, लेकिन भाजपा के मत प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है और यह भी विश्लेषण का विषय है।
कार्यक्रम में सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बैग, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कदम सहित शहर की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। अंत में राकेश सिंह यादव ने आयोजन के लिए सोहेल खान एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।
#khabaraapkiawaaz #breakingnews #indorenews #delhi #खबरआपकीआवाज़ #इंदौर #मध्यप्रदेश #mpnews #ब्रेकिंगन्यूज
    user_ख़बर आपकी आवाज़
    ख़बर आपकी आवाज़
    Local News Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रकृति संरक्षण का संकल्प, जनभागीदारी का महाअभियान 9 अगस्त को रेवती रेंज इन्दौर इन्दौर 9 अगस्त इन्दौर के रेवती रेंज उज्जैन रोड़ पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी. एल. संतोष जी के सानिध्य तथा प्रदेश के लोकप्रिय मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी के नेतृत्व में इंदौर की रेवती रेंज में 1 लाख पौधों का पौधरोपण किया जाएगा। आइए, हम सभी मिलकर हरियाली, जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए इस अभियान का हिस्सा बनें। आप सभी सादर आमंत्रित हैं। राजेंद्र राठौर प्रभारी-जनकार्य एवं उद्यान नगर निगम, इंदौर
    1
    प्रकृति संरक्षण का संकल्प, जनभागीदारी का महाअभियान 9 अगस्त को 
रेवती रेंज इन्दौर 
इन्दौर 9 अगस्त इन्दौर के रेवती रेंज उज्जैन रोड़ पर  राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी. एल. संतोष जी के सानिध्य तथा प्रदेश के लोकप्रिय मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी के नेतृत्व में इंदौर की रेवती रेंज में 1 लाख पौधों का पौधरोपण किया जाएगा।
आइए, हम सभी मिलकर हरियाली, जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए इस अभियान का हिस्सा बनें।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं। राजेंद्र राठौर
प्रभारी-जनकार्य एवं उद्यान
नगर निगम, इंदौर
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हुए आजाद समाज पार्टी में चंद्रशेखर आजाद का दामन थामा कांग्रेस के नेता शामिल हुए आजाद समाज पार्टी में
    1
    कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हुए आजाद समाज पार्टी में चंद्रशेखर आजाद का दामन थामा
कांग्रेस के नेता शामिल हुए आजाद समाज पार्टी में
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भगवान विश्वकर्मा जी जय भारत में भारत में हूं कार्यक्रम आयोजित हुआ
    1
    भगवान विश्वकर्मा जी जय भारत में भारत में हूं कार्यक्रम आयोजित हुआ
    user_V k Vishwakarma
    V k Vishwakarma
    Photographer इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • विजयनगर में प्रतिबंधित ई -सिगरेट का कारोबार बेनकाब ऑर्डर पर डिलीवरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार इंदौर की विजयनगर पुलिस ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट की अवैध बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी फोन पर ऑर्डर लेकर अलग-अलग फ्लेवर की ई-सिगरेट ग्राहकों तक पहुंचाता था। पुलिस ने ग्राहक बनकर जाल बिछाया और डिलीवरी के दौरान आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।दरअसल इंदौर की विजयनगर थाना पुलिस को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि शहर में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से ग्राहक बनकर आरोपी से संपर्क किया और ई-सिगरेट का ऑर्डर दिया। तय स्थान के अनुसार आरोपी सुमित नंद मैरियट होटल के सामने डिलीवरी देने पहुंचा, जहां पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चार प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह द्वारकापुरी क्षेत्र से मोटरसाइकिल पर निकलकर फोन कॉल के जरिए ऑर्डर लेता था और तीन से चार हजार रुपये तक की कीमत में अलग-अलग फ्लेवर की ई-सिगरेट ग्राहकों तक पहुंचाता था। पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    4
    विजयनगर में प्रतिबंधित ई -सिगरेट का कारोबार बेनकाब ऑर्डर पर डिलीवरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर की विजयनगर पुलिस ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट की अवैध बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी फोन पर ऑर्डर लेकर अलग-अलग फ्लेवर की ई-सिगरेट ग्राहकों तक पहुंचाता था। पुलिस ने ग्राहक बनकर जाल बिछाया और डिलीवरी के दौरान आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।दरअसल इंदौर की विजयनगर थाना पुलिस को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि शहर में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से ग्राहक बनकर आरोपी से संपर्क किया और ई-सिगरेट का ऑर्डर दिया। तय स्थान के अनुसार आरोपी सुमित नंद मैरियट होटल के सामने डिलीवरी देने पहुंचा, जहां पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चार प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह द्वारकापुरी क्षेत्र से मोटरसाइकिल पर निकलकर फोन कॉल के जरिए ऑर्डर लेता था और तीन से चार हजार रुपये तक की कीमत में अलग-अलग फ्लेवर की ई-सिगरेट ग्राहकों तक पहुंचाता था। पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Sarfaraz Khan
    Sarfaraz Khan
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मरीमाता चौराहा पर नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान, युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प मरीमाता चौराहा पर नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान, युवाओं को दिया जागरूकता का संदेश इंदौर। शहर में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान लगातार तेज़ हो रहा है। सेवा सेतु शिक्षा एवं जन कल्याण समिति ने मरीमाता चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर नागरिकों को नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। राहगीरों और युवाओं ने हस्ताक्षर कर नशे के खिलाफ अपनी भागीदारी दर्ज कराई तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि नशा आज समाज, विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इससे बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जनजागरूकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। अभियान में थाना बाणगंगा के प्रभारी सियाराम सिंह गुर्जर एवं समस्त थाना स्टाफ लोकसभा अध्यक्ष सरिता तिवारी, संजय तिवारी, सचिन तेजाराम परमार, जगदीश गर्ग, हिमांशु यादव, संजय सहित समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। समिति ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी इस तरह के जनजागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।,,,,,,, इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य की रिपोर्ट एंकर: इंदौर में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। सेवा सेतु शिक्षा एवं जन कल्याण समिति द्वारा मरीमाता चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर नागरिकों और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। वीओ: सेवा सेतु शिक्षा एवं जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में राहगीरों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों ने हस्ताक्षर कर नशे के खिलाफ अपनी भागीदारी दर्ज कराई और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य और समाज के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता ही इस समस्या से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की। अभियान में थाना बाणगंगा प्रभारी सियाराम सिंह गुर्जर, थाना स्टाफ, लोकसभा अध्यक्ष सरिता तिवारी, संजय तिवारी, सचिन तेजाराम परमार, जगदीश गर्ग, हिमांशु यादव, संजय सहित समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। समिति ने बताया कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। स्लग: इंदौर | मरीमाता चौराहा पर नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान रिपोर्ट: इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य
    1
    मरीमाता चौराहा पर नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान, युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
मरीमाता चौराहा  पर नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान, युवाओं को दिया जागरूकता का संदेश
इंदौर। शहर में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान लगातार तेज़ हो रहा है। सेवा सेतु शिक्षा एवं जन कल्याण समिति ने  मरीमाता  चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर नागरिकों को नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। राहगीरों और युवाओं ने हस्ताक्षर कर नशे के खिलाफ अपनी भागीदारी दर्ज कराई तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि नशा आज समाज, विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इससे बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जनजागरूकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।
अभियान में थाना बाणगंगा के प्रभारी सियाराम सिंह गुर्जर एवं समस्त थाना स्टाफ  लोकसभा अध्यक्ष सरिता तिवारी, संजय तिवारी, सचिन तेजाराम परमार, जगदीश गर्ग, हिमांशु यादव, संजय सहित समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। समिति ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी इस तरह के जनजागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।,,,,,,, इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य  की रिपोर्ट
एंकर:
इंदौर में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। सेवा सेतु शिक्षा एवं जन कल्याण समिति द्वारा मरीमाता चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर नागरिकों और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
वीओ:
सेवा सेतु शिक्षा एवं जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में राहगीरों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों ने हस्ताक्षर कर नशे के खिलाफ अपनी भागीदारी दर्ज कराई और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य और समाज के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता ही इस समस्या से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की।
अभियान में थाना बाणगंगा प्रभारी सियाराम सिंह गुर्जर, थाना स्टाफ, लोकसभा अध्यक्ष सरिता तिवारी, संजय तिवारी, सचिन तेजाराम परमार, जगदीश गर्ग, हिमांशु यादव, संजय सहित समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। समिति ने बताया कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।
स्लग:
इंदौर | मरीमाता चौराहा पर नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान
रिपोर्ट:
इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रितिका राठौड़ की आंखों दो लोगों की अंधेरी दुनिया को करेगी रोशन (ऋषि पैलेस इंदौर ) अल्पायु में थम गई एक बेटी की जीवन-यात्रा, लेकिन उसकी आँखें दो ज़िंदगियों में भरेंगी नई रोशनी हवा बंगला स्थित ऋषि पैलेस निवासी श्री सौरभ बसंत राठौर की 18 वर्षी य पुत्री कु. रितिका राठौर का 4 अगस्त को आकस्मिक निधन हो गया। परिजनों के अनुसार वह परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने के बाद मानसिक तनाव से गुजर रही थीं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की। असीम दुःख और असहनीय पीड़ा के बीच भी पिता श्री सौरभ राठौर ने अद्भुत साहस और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपनी लाडली बेटी के नेत्रदान का निर्णय लिया। यह निर्णय केवल एक दान नहीं, बल्कि मानवता के प्रति उनकी सर्वोच्च श्रद्धा का प्रतीक है। रितिका की आँखें अब दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी, नई आशा और नया भविष्य लेकर आएँगी। मुस्कान ग्रुप एवं एम.के. इंटरनेशनल आई बैंक के संयुक्त प्रयास से नेत्रदान की संपूर्ण प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। तकनीकी सेवा में श्री जीतू बगानी, गोपाल सेरोंके एवं देवेन्द्र सिंह द्वारा प्राप्त हुई.. समन्वय सेवा रामबहादुर जी वर्मा द्वारा प्राप्त हुई.. इस दुःखद घड़ी में रूपेश राठौर, रितेश राठौर, उमेश राठौर, कपिल राठौर, राकेश राठौर, लोकेन्द्र सिंह राठौर, प्रतीक राठौर सहित परिवारजनों, समाजजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर शोकाकुल परिवार को ढाँढस बँधाया और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। रितिका आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आँखों की रोशनी किसी और की दुनिया को प्रकाशमान करेगी। यही नेत्रदान का सबसे बड़ा संदेश है—जीवन की सबसे सुंदर विरासत, किसी और के जीवन में उजाला छोड़ जाना.... मुस्कान ग्रुप परमार्थिक ट्रस्ट इन्दौर सेवादार जीतू बगानी संदीपन आर्य 9009009008 9303259844 "मासूम चेहरों पर मुस्कान लाने का एक विनम्र प्रयास।
    1
    रितिका राठौड़ की आंखों दो लोगों की अंधेरी दुनिया को करेगी रोशन             (ऋषि पैलेस इंदौर )   
अल्पायु में थम गई एक बेटी की जीवन-यात्रा, लेकिन उसकी आँखें दो ज़िंदगियों में भरेंगी नई रोशनी
हवा बंगला स्थित ऋषि पैलेस निवासी श्री सौरभ बसंत राठौर की 18 वर्षी य पुत्री कु. रितिका राठौर का 4 अगस्त को आकस्मिक निधन हो गया। परिजनों के अनुसार वह परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने के बाद मानसिक तनाव से गुजर रही थीं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की।
असीम दुःख और असहनीय पीड़ा के बीच भी पिता श्री सौरभ राठौर ने अद्भुत साहस और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपनी लाडली बेटी के नेत्रदान का निर्णय लिया। यह निर्णय केवल एक दान नहीं, बल्कि मानवता के प्रति उनकी सर्वोच्च श्रद्धा का प्रतीक है। रितिका की आँखें अब दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी, नई आशा और नया भविष्य लेकर आएँगी।
मुस्कान ग्रुप एवं एम.के. इंटरनेशनल आई बैंक के संयुक्त प्रयास से नेत्रदान की संपूर्ण प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। तकनीकी सेवा में श्री जीतू बगानी, गोपाल सेरोंके एवं देवेन्द्र सिंह द्वारा प्राप्त हुई..
समन्वय सेवा रामबहादुर जी वर्मा द्वारा प्राप्त हुई..
इस दुःखद घड़ी में रूपेश राठौर, रितेश राठौर, उमेश राठौर, कपिल राठौर, राकेश राठौर, लोकेन्द्र सिंह राठौर, प्रतीक राठौर सहित परिवारजनों, समाजजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर शोकाकुल परिवार को ढाँढस बँधाया और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
रितिका आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आँखों की रोशनी किसी और की दुनिया को प्रकाशमान करेगी। यही नेत्रदान का सबसे बड़ा संदेश है—जीवन की सबसे सुंदर विरासत, किसी और के जीवन में उजाला छोड़ जाना....
मुस्कान ग्रुप परमार्थिक ट्रस्ट इन्दौर
सेवादार 
जीतू बगानी
संदीपन आर्य 
9009009008
9303259844
"मासूम चेहरों पर मुस्कान लाने का एक विनम्र प्रयास।
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.