मथुरा में युवक को मारा चाकूः कार में टक्कर लगने को लेकर हुआ था झगड़ा, घायल को कराया अस्पताल में भर्ती मथुरा में मामूली टक्कर लगने के बाद कार सवार कार सवार स्टूडेंट एक युवक से भिड़ गया। उनके बीच जमकर गाली गलौज हुई। उनमें से एक युवक ने दूसरे को चाकू मार दिया। चाकू लगने से युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। घटना सोमवार को थाना जैंत से महज 100 मीटर दूर नेशनल हाईवे की है। सोमवार की सुबह BSA इंजीनियरिंग कॉलेज के पास के रहने वाले ललित मोहन भारद्वाज अपने भाई हरिदत्त, भतीजे अंश और वंश के साथ अपने पैतृक गांव नौहझील जा रहे थे। अपनी अर्टिगा गाड़ी से जा रहे ललित की गाड़ी की अलवर पुल के पास KIA गाड़ी से मामूली टक्कर हो गई। जिस पर KIA कार सवार युवकों ने शीशा खोलकर गाली दी और गाड़ी को भगा ले गए।KIA कार सवार स्टूडेंट मौके से भागकर थाना जैंत से सौ मीटर पहले बाबा द ढाबा पर खड़े हो गए। उनके पीछे से ललित और भाई पहुंचे। इसी बीच हरिदत्त ने एक स्टूडेंट्स के घूंसा मार दिया। जिसके बाद दूसरा स्टूडेंट कार के पास गया। चाकू निकालकर ललित की पीठ में मार दिया।ललित का आरोपी स्टूडेंट सुशांत उसके भाई निशांत और दोस्त विजय से झगड़ा हुआ था। इसी दौरान तीनों स्टूडेंट में से एक ने ललित के 3 चाकू पीठ में मार दिए। जिससे ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ ललित को देख उसका भाई इलाज के लिए पहले वृंदावन स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गए जहां गंभीर रूप से घायल होने के कारण निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया। आरोपी छात्र GLA यूनिवर्सिटी के छात्र हैं जिसमें से एक बीटेक कर रहा है जबकि 2 डिप्लोमा कर रहे हैं। यह तीनों रिफाइनरी क्षेत्र में स्थित राधा टाउन में रहते हैं। थाना जैंत प्रभारी उमेश त्रिपाठी ने बताया कि तीनों को हिरासत में ले लिया है, पूछताछ की जा रही है अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Post by Vinay_creator1121
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1
- उप निरीक्षक श्री सत्येंद्र सिंह जी को किया सम्मान उप निरीक्षक श्री सत्येंद्र सिंह जी को उनकी बहादुरी और कर्तव्य निष्ठा के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बरेली जयपुर एक्सप्रेसवे पर एक स्कूल बस में आग लगने की घटना में 38 स्कूल बच्चों को सुरक्षित निकालकर अपनी जान को खतरे में डालकर उनकी रक्षा की। विनोद दीक्षित, संस्थापक अध्यक्ष, बृज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने कहा कि श्री सत्येंद्र सिंह जी की इस बहादुरी और कर्तव्य निष्ठा के लिए उन्हें समिति की तरफ से सम्मानित किया गया। श्री सत्येंद्र सिंह जी, इस बहादुरी की सराहना की जा रही है और उन्हें सच्चे देशभक्त का परिचय देने के लिए सम्मानित किया गया । Transport Department Government Of Uttar Pradesh Arto Mathura DM Mathura UP Police बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश Sdm Chhata Adgzone Agra Uttar Pradesh Traffic Police Mathura Traffic Police Surendra Chaturvedi Pooja Yadav Hindustan Tehelka News Chhoti Si Baat1
- Post by Rakesh dixit1
- आगामी 2027 में भाजपा के साथ गठबंधन में चुनावी समर में कूदने वाली है यूपी में शिवसेना शिंदे गुट भगवान श्री कृष्ण की नगरी में भी अपना प्रत्याशी उतारने के लिए जी जान से मेहनत करने लगी शिवसेना शिंदे गुट । आज वृंदावन में आए शिवसेना-एनडीए गठबंधन के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक, डॉ. अभिषेक वर्मा ने किया बड़ा ऐलान शिव सेना शिंदे गुट के राष्ट्रीय समन्वयक, शिवसेना-एनडीए गठबंधन के नेता अभिषेक बर्मा ने की वृन्दावन में बड़ी घोषणा आगामी चुनाव में 20 सीटों की करेंगे भाजपा से यूपी में मांग । कट्टर हिंदुत्व के एजेंडे के साथ आगामी 2027 के चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है शिव सेना शिंदे गुट । महाराष्ट्र के वाद यूपी में भी पैर फैलाने को आतुर है अब शिवसेना शिंदे गुट । वृन्दावन में प्रेस वार्ता कर शिव सेना शिंदे गुट के नेताओं ने किया यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान । क्या 2027 में विपक्ष के लिए एक नई चुनौती के रूप में सामने होगी शिव सेना शिंदे गुट की पार्टी । वाइट,,,, डॉ अभिषेक वर्मा,,राष्ट्रीय समन्वयक, शिवसेना-एनडीए गठबंधन शिंदे गुट ।3
- अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोशिएशन के तत्वाधान में आज शहीद भगत सिंह,राजगुरु,और सुखदेव के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान किया । आपका अपना धर्मेन्द्र तोमर जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह मथुरा1
- Post by Subhash Chand1
- मथुरा - फ्लैश , सीएमओ कार्यालय में एंटी करप्शन की टीम ने मारा छापा, विकलांग विभाग के बाबू शशिकांत को रिश्वत लेते हुए लिया हिरासत में करीब 10 हजार रुपए की रिश्वत लेने हुए रंगे हाथ दबोचा, स्वास्थ विभाग में मचा हड़कंप अपनी गाड़ी में बिठाकर बाबू को अपने साथ ले गई एंटी करप्शन की टीम, कुछ दिन पूर्व ही स्वास्थ विभाग के एक कर्मचारी को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार, स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त है भ्रष्टाचार की जड़ कई बार हो चुकी है कार्यवाही पर सुधारने का नाम नहीं ले रहा है स्वास्थ विभाग,1