Shuru
Apke Nagar Ki App…
जोधपुर के भीतरी शहर ब्रह्मपुरी मे लगातार नजर आ रहे काटों वाले जानवर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है कोशिशों के बाद भी सेउ मौके से भाग गया ।
Jitendra dave
जोधपुर के भीतरी शहर ब्रह्मपुरी मे लगातार नजर आ रहे काटों वाले जानवर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है कोशिशों के बाद भी सेउ मौके से भाग गया ।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- नाडोल अणसीबाई समाधि स्थल मंदिर ट्रस्ट ने...नाडोल अणसीबाई समाधि स्थल मंदिर ट्रस्ट ने रामदेवरा यात्रियों के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु पानी टेंकर की व्यवस्था की। नाडोल अणसीबाई समाधि स्थल मंदिर ट्रस्ट ने रामदेवरा यात्रियों के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु पानी टेंकर की व्यवस्था की।1
- पाली नगर निगम चुनाव: 65 वार्डों में 244 प्रत्याशी मैदान में, आज से प्रचार में आएगी तेजी पाली। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर पाली नगर निगम के 65 वार्डों में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के बाद अब पार्टी प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में डटे हैं। नामांकन जांच के दौरान भाजपा का एक नामांकन खारिज हुआ, जबकि कांग्रेस के छह नामांकन निरस्त किए गए। वहीं 118 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके बाद पाली नगर निगम के 65 वार्डों में कुल 244 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं।निर्दलीयों के चुनाव चिन्ह आवंटित शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों में प्रचार की तैयारियां तेज कर दी हैं। आज से वार्डों में चुनाव प्रचार पूरे जोर-शोर और गर्मजोशी के साथ शुरू होने की उम्मीद है। प्रत्याशी घर-घर संपर्क करने के साथ समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। वहीं राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी अपने-अपने वार्डों में मतदाताओं को साधने में जुटेंगे। 65 वार्डों में 244 प्रत्याशियों के मैदान में होने से इस बार पाली नगर निगम चुनाव में कई वार्डों में मुकाबला बेहद रोचक और बहुकोणीय नजर आने वाला है।2
- बुसी में पैदल यात्रियों की सेवा में जुटे रामदेव जी के भक्त वेरा नारायण सागर पर रामदेव सेवा समिति द्वारा बुसी में पैदल यात्रियों की सेवा में जुटे रामदेव जी के भक्त वेरा नारायण सागर पर रामदेव सेवा समिति द्वारा रिपोर्टर हडमतसिहं कुम्पावत निम्बाडा सोमेसर @बुसी में रामदेवरा मेले को लेकर पैदल यात्रियों का जत्था लगातार आगे बढ़ रहा है। बुसी क्षेत्र के वेरा नारायण सागर में रामदेव सेवा समिति की ओर से पैदल यात्रियों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया है। यहां रामदेव जी के भक्त श्रद्धालुओं को चाय, पानी एवं नाश्ता उपलब्ध करवाकर सेवा कर रहे हैं।सेवा समिति के कार्यकर्ता पेम अणकिया बताया कि सुबह से ही यात्रियों की सेवा में जुटे हुए हैं। पैदल रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं को रास्ते में राहत देने के उद्देश्य से शिविर में पेयजल, चाय और नाश्ते की व्यवस्था की गई है। सेवा कार्य में पेम अणकिया, भोमाराम,रोशन अणकिया, गोपाल अणकिया,आदी बड़ी संख्या में रामदेव जी के भक्त उत्साहपूर्वक सहयोग कर रहे हैं। यात्रियों ने समिति की ओर से की जा रही सेवा की सराहना करते हुए आभार जताया।2
- पाली नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार राजबाला प्रदीप हिंगड़ का कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन शैखावत,भाटी ने किया। पाली। पाली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर ३८की उमीदवार राजबाला प्रदीप हिंगड़ का कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन प्रभारी हैमसिह शैखावत, पाली विधायक भीमराज भाटी,श्रवण पटेल ,शहर अधयक्ष हकीम भाई, मेहबूब टी, आनन्द सोलंकी,विनय बंब, अमराराम पटेल आदि मंचासीन थे।तथा उमीदवार राजबाला प्रदीप कुमार हिंगड़ ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए भारी मतों से विजयी दिलाने की अपील की।लैक्मे है,कि ऊंट किस करवट बैठता है? (छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)4
- नगर निगम चुनाव प्रत्याशी ने किया जन संपर्क जोधपुर में नगर निगम चुनाव वार्ड संख्या 3 से बीजेपी प्रत्याशी मोनिका ने घर घर जन संपर्क किया । शुरुआत क्षेत्र में रामदेवजी के मंदिर में दर्शन कर शुरुआत की वार्ड में घर घर संपर्क कर वार्ड में किए जाने वाले काम को लेकर आश्वासन दे बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। वही क्षेत्र वाशियो ने भी जीत का आश्वासन दिया।1
- जोधपुर नगर निगम चुनाव: 385 प्रत्याशी मैदान में, 188 ने वापस लिया नामांकन जोधपुर। नगर निगम सहित जिले की सात नगरीय निकायों में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। जोधपुर नगर निगम के चुनाव मैदान में अब 385 प्रत्याशी रह गए हैं, जबकि 188 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस ले लिया। नगर निगम के 100 वार्डों में प्रत्याशियों की संख्या अलग-अलग है। वार्ड 47 में सबसे अधिक 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके बाद वार्ड 3 में 8, वार्ड 48 व 73 में 7-7 तथा वार्ड 1, 31, 75, 81, 94 और 96 में 6-6 प्रत्याशी मैदान में हैं।1
- नाडोल के कालबेलिया परिवार ने रामरसोड़ा में किया सहयोग। बाबा रामदेवजी की असीम कृपा से नाडोल निवासी काननाथ कालबेलिया की ओर से देसूरी रोड पर चल रहे रामरसोड़ा में रामदेवरा यात्रियों को भोजनप्रसाद कराया जा रहा है। रामरसोडा में बाबा के भक्तों की भारी भीड़ जमा हो रही है और दूरदराज से आए यात्रियों को भोजनप्रसाद करवाकर कालबेलिया परिवार ने पूण्य कमाया और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। संवाददाता- मोहन भटनागर1
- एक पल में मातम! झालामंड में डंपर ने महिला की जान ली, साथी गंभीर जोधपुर। झालामंड इलाके में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डंपर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुरुष को तत्काल उपचार के लिए एम्स जोधपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, मृतक महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने हादसे के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों और डंपर चालक की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है।1