Shuru
Apke Nagar Ki App…
जोधपुर नगर निगम चुनाव: 385 प्रत्याशी मैदान में, 188 ने वापस लिया नामांकन जोधपुर। नगर निगम सहित जिले की सात नगरीय निकायों में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। जोधपुर नगर निगम के चुनाव मैदान में अब 385 प्रत्याशी रह गए हैं, जबकि 188 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस ले लिया। नगर निगम के 100 वार्डों में प्रत्याशियों की संख्या अलग-अलग है। वार्ड 47 में सबसे अधिक 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके बाद वार्ड 3 में 8, वार्ड 48 व 73 में 7-7 तथा वार्ड 1, 31, 75, 81, 94 और 96 में 6-6 प्रत्याशी मैदान में हैं।
Sunil kumar
जोधपुर नगर निगम चुनाव: 385 प्रत्याशी मैदान में, 188 ने वापस लिया नामांकन जोधपुर। नगर निगम सहित जिले की सात नगरीय निकायों में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। जोधपुर नगर निगम के चुनाव मैदान में अब 385 प्रत्याशी रह गए हैं, जबकि 188 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस ले लिया। नगर निगम के 100 वार्डों में प्रत्याशियों की संख्या अलग-अलग है। वार्ड 47 में सबसे अधिक 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके बाद वार्ड 3 में 8, वार्ड 48 व 73 में 7-7 तथा वार्ड 1, 31, 75, 81, 94 और 96 में 6-6 प्रत्याशी मैदान में हैं।
More news from Rajasthan and nearby areas
- जोधपुर के भीतरी शहर ब्रह्मपुरी मे लगातार नजर आ रहे काटों वाले जानवर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है कोशिशों के बाद भी सेउ मौके से भाग गया ।1
- चुनाव चिन्ह लेने का अनोखा तरीका, दंडवत पहुंचीं निर्दलीय प्रत्याशी जोधपुर। वार्ड 91 से निर्दलीय प्रत्याशी सीता देवी सांसी शुक्रवार को चुनाव चिन्ह लेने सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय दंडवत प्रणाम करते हुए पहुंचीं। समर्थकों के साथ पहुंची सीता देवी का यह अनोखा अंदाज लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।1
- झालामंड चौराहा पर लापरवाही से चलते हुए डंपर द्वारा श्रमिकों की दर्दनाक मौत l जोधपुर के झालामंड व्यापारी समिति के अध्यक्ष मोहन प्रजापति जी ने बताया कि आज शाम तकरीबन 5:45 के लगभग और नियंत्रित तरीके से तेज रफ्तार में डंपर के कारण श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई झालामंड व्यापारी समिति के सचिव उगमराज ने बताया कि पहले भी जोधपुर कमिश्नर को झालामंड व्यापारी समिति द्वारा ज्ञापन दिया हुआ था कि बजरी के नियंत्रित डंपरों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं आज से लगभग 1 महीने पहले भी डंपर के एक्सीडेंट के कारण यहां पर किसी के घर का चिराग बुझ गया था पूर्व में भी बहुत सारे हादसे हो रखे हैं झालामंड मार्केट की यह में रोड को भारी वाहन निषेध किए जाने की मांग है ,झालामंड व्यापारी समिति द्वारा इस रोड पर 8 से 10 स्कूल है पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण बजरी माफिया और बजरी के डंपर आए दिन बेखौफ होकर अंधाधुन अपने डंपर चलते हैं जिससे जान और माल दोनों का नुकसान होने का हमेशा डर बना रहता है और आगे भविष्य में कोई बड़ा हादसा ना हो उसके लिए यह झालामंड व्यापारी समिति के अध्यक्ष मोहन प्रजापति जी जोधपुर के यातायात प्रसाद पुलिस प्रशासन से अपील करते है कि यातायात संबंधी ट्रैफिक पुलिस बढ़ाई जाए और शाम के समय भारी वाहन निषेध क्षेत्र किया जाए इस हादसे को लेकर स्थानीय व्यापारियों में रोष और डर का माहौल है1
- झांकी और जयकारों के साथ निकला जुलूस: माण्डावास में कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य डीजे रैली, भजनों की धुन पर जमकर थिरके युवा झांकी और जयकारों के साथ निकला जुलूस: माण्डावास में कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य डीजे रैली, भजनों की धुन पर जमकर थिरके युवा माण्डावास। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज माण्डावास गांव में ग्रामीणों द्वारा एक भव्य एवं विशाल रैली का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। पूरे गांव में 'जय श्री कृष्णा' और 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से माहौल पूरी तरह धर्ममय हो गया। रैली की मुख्य विशेषता डीजे पर बज रहे प्रसिद्ध राजस्थानी और देशी भक्ति भजन रहे। राजस्थानी भजनों की मधुर और ऊर्जावान धुनों पर गांव के युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ नृत्य किया। हाथों में धार्मिक पताकाएं लिए युवाओं की टोली और उनका पारंपरिक थिरकन पूरे जुलूस के आकर्षण का केंद्र बनी रही। गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली यह धार्मिक रैली गांव के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होते हुए गुजरी, जहां जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर रैली का आत्मीय स्वागत किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी ग्रामीण इस पावन पर्व के जश्न में शरीक हुए। महिलाओं ने भी पारंपरिक गीतों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। रैली के समापन पर मंदिर प्रांगण में विशेष आरती का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा, सांस्कृतिक एकता और धार्मिक निष्ठा सुदृढ़ होती है।1
- पाली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस्कॉन केंद्र में भव्य धार्मिक कार्यक्रम, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब पाली (राजस्थान)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पाली स्थित इस्कॉन केंद्र में भव्य और दिव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा मंदिर परिसर हरे रामा-हरे कृष्णा के महामंत्र से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं का हुजूम भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन व भक्ति संध्या में भाग लेने पहुंचा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री राधा-कृष्ण के विशेष श्रृंगार व मंगला आरती के साथ हुई। मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों और रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। इस अवसर पर भगवान का दूध, दही, शहद, घी और पंचामृत से भव्य महाभिषेक किया गया। संध्या समय इस्कॉन संकीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों और हरे कृष्णा महामंत्र के कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते नजर आए। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्रकटोत्सव पर महाआरती की गई और महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पाली शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन व मंदिर समिति द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन प्राप्त हुए। रिपोर्टर: दीपान्शु चौहान स्थान: पाली (राजस्थान)3
- पाली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर ६३,उम्मीदवार उमेश कुमार लखारा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पाली०४सितंबर।पाली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर ६३भाजपा उमीदवार उमेश कुमार लखारा का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी,ने किया।साथ ही मंचासीन अतिथि ज्ञान चंद पारख, सुनील भंडारी, देवीलाल मेघवाल, पंकज ओझा,अशौक कुमार जौशी,प्रताप सिंह,हरबंश दवे,भंवर सिंह,तथा वार्डवासियों की उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहां कि आज मैंने एक भंवर राव की मिटीग का एक विडीयो देखा,जिसमे एक आदमी खड़ा होकर भंवर राव है बोला,कि तुम यहां से दो, तीन बार पार्षद बन गये,अब क्या यहां से पट्टा करवा रखा है।तो अब जनता पार्षद में परिवर्तन चाहतीं हैं।तो इस बार आप अपने मौहल्ले के समाजसेवी, वर्कर उमेश कुमार लखारा को भाजपा को अधिक से अधिक वोट देकर विजयी बनायेगे,तो बोर्ड का गठन होगा,और गठन होगा,तौ भाजपा की तिबल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास होगा। आपकी जानकारी के लिए बताये देते हैं,कि राजस्थान में भाजपा की सरकार है, मुख्यमंत्री भजनलाल जी कहां कि जो भाजपा के नैता है, उनके परिवार से किसी खड़ा करने की बजाय भाजपा के उम्मीदवार खड़े हैं,उनको भारी मतों से जिताने,ताकि नगर निगम चुनाव में प्रथम बार भाजपा का महापौर बनाया जा सकेगा।तो हमने हमारे परिवार के सदस्य को खड़ा नहीं किया। पाली भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने भी सभा को संबोधित करते हुए, उमेश कुमार लखारा को भाजपा से उमीदवार बनाया गया है।यहनैख निर्भीक, ईमानदार, समाज सेवी है।और आप इस बार उमेश कुमार लखारा को भाजपा से विजयी बनाकर नगर निगम चुनाव में भाजपा का बोर्ड का गठन होगा,कि तो तिपल इंजन की सरकार बनेगी। अंत में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।लैक्मे है,कि ऊं ट किस करवट बैठता है? (छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक,मो. नंबर -95090 70217)4
- गानों पर झूमे भक्त, पैदल यात्रियों की सेवा में जुटी रामदेव सेवा समिति बाबा के गानों पर झूमे भक्त, पैदल यात्रियों की सेवा में जुटी रामदेव सेवा समिति रिपोर्टर हडमतसिहं कुम्पावत सोमेसर @बुसी के वेरा नारायण सागर क्षेत्र में रामदेव सेवा समिति की ओर से पैदल यात्रियों के लिए सेवा शिविर लगाया गया। समिति के सदस्यों ने यात्रियों को चाय, पानी एवं नाश्ता उपलब्ध करवाकर सेवा का संकल्प निभाया। इस दौरान बाबा रामदेवजी के भजनों की धुन पर श्रद्धालु एवं समिति के कार्यकर्ता जमकर झूमे। भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पैदल यात्रियों ने भी सेवा व्यवस्था की सराहना करते हुए समिति के सदस्यों का आभार जताया। समिति के भक्तों ने बताया कि बाबा की भक्ति और सेवा भावना से प्रेरित होकर यात्रियों की सेवा की जा रही है।1
- जोधपुर के भीतरी शहर ब्रह्मपुरी मे आज फिर दिखाई दिया काटों वाला जानवर क्षेत्र वाशियो में भय का माहौल हालांकि ये बगैर छेड़े किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया लेकिन जानवर का क्या भरोसा1