Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश में हाथरस के सादाबाद में पेपर लीक मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया है। इस दौरान सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने छात्रों के अधिकारों की रक्षा और जनहित के प्रमुख मुद्दों पर ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन भेजा है। पूर्व विधायक की ओर से भेजे गए इस ज्ञापन में देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए गए हैं। इसके साथ ही पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए राष्ट्रपति से इन सभी मामलों में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
Vijay Dev
उत्तर प्रदेश में हाथरस के सादाबाद में पेपर लीक मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया है। इस दौरान सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने छात्रों के अधिकारों की रक्षा और जनहित के प्रमुख मुद्दों पर ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन भेजा है। पूर्व विधायक की ओर से भेजे गए इस ज्ञापन में देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए गए हैं। इसके साथ ही पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए राष्ट्रपति से इन सभी मामलों में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- उत्तर प्रदेश में हाथरस के सादाबाद में पेपर लीक मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया है। इस दौरान सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने छात्रों के अधिकारों की रक्षा और जनहित के प्रमुख मुद्दों पर ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन भेजा है। पूर्व विधायक की ओर से भेजे गए इस ज्ञापन में देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए गए हैं। इसके साथ ही पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए राष्ट्रपति से इन सभी मामलों में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।3
- हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को एडीएम न्यायिक प्रकाश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के पूर्व सैनिकों के साथ-साथ मथुरा से आए सेना के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में सेना के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं। बैठक में मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था, कृषि भूमि की मेढ़ तोड़े जाने, अवैध कब्जों तथा शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। एडीएम न्यायिक ने कहा कि देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ दो से तीन दिनों के भीतर निस्तारण कर इसकी सूचना पूर्व सैनिकों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगले माह होने वाली जिला सैनिक बंधु की बैठक में इन सभी शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जाएगी।1
- उत्तर प्रदेश के हाथरस में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने ऑनलाइन गेमिंग, बैटिंग वेबसाइट्स और अन्य ऐप्स के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही उनके पास से बरामदगी भी की है। यह शातिर गिरोह फर्जी खाते खुलवाकर उनमें मोटी रकम डलवाता था और भोले-भाले लोगों के साथ साइबर फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में हाथरस पुलिस अधीक्षक (#SPHts) ने आधिकारिक बाइट जारी कर जानकारी साझा की है।1
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने युवाओं के हितों, शिक्षा और भर्ती व्यवस्था में सुधार तथा हालिया छात्र आंदोलनों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि NEET-UG और JEE Main समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शी व सुरक्षित परीक्षा प्रणाली लागू की जाए। इसके अलावा पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान करने, भर्ती परीक्षाओं का शुल्क समाप्त करने, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने, वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने और पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है। पार्टी ने हालिया छात्र आंदोलनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने और भविष्य में पुलिस व सुरक्षा बलों की वर्दी पर स्पष्ट नेम प्लेट अनिवार्य करने की मांग की। ज्ञापन में आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लागू करने की मांग शामिल है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का कहना है कि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होने से युवाओं का शिक्षा, रोजगार और भर्ती व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।1
- हाथरस के सादाबाद में शनिवार को पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में निकाला जा रहा समाजवादी पार्टी का जुलूस उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस ने इसे बीच रास्ते में रोक दिया। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की पुलिस और पीएसी के साथ तीखी नोकझोंक हुई और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच और पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। पूरे घटनाक्रम को देखते हुए प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई थी। बाद में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा और पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति शांत हुई, जिसके साथ ही प्रदर्शन समाप्त हो गया।1