10वीं की परीक्षा छूटी, घर भी छिना… रुद्र प्रताप के लिए देवदूत बना प्रशासन देहरादून में पारिवारिक प्रताड़ना और आर्थिक संकट के चलते पढ़ाई से दूर हुए रुद्र प्रताप नेगी की जिंदगी को नई दिशा देने के लिए जिला प्रशासन आगे आया है। मां की मृत्यु के बाद पिता के नशे की गिरफ्त में जाने से रुद्र की मुश्किलें बढ़ती गईं। आर्थिक तंगी के कारण वह स्कूल की फीस नहीं भर पाया और 10वीं की परीक्षा से भी वंचित रह गया। इसके बाद पुश्तैनी मकान बिक जाने से उसके सामने रहने का संकट भी खड़ा हो गया और वह दर-दर भटकने को मजबूर हुआ। आखिरकार रुद्र ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बाल कल्याण समिति को जांच के निर्देश दिए। रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने रुद्र को बाल गृह में शिफ्ट कराया और उसकी शिक्षा दोबारा शुरू कराने के लिए पूर्व विद्यालय से टीसी जारी करवाकर गुरु राम राय स्कूल में दाखिला दिलाया। प्रशासन ने अधिकारियों को रुद्र की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास की लगातार निगरानी के निर्देश भी दिए हैं। #Dehradun #UttarakhandNews #ChildProtection #Education #TheIndiaVox
10वीं की परीक्षा छूटी, घर भी छिना… रुद्र प्रताप के लिए देवदूत बना प्रशासन देहरादून में पारिवारिक प्रताड़ना और आर्थिक संकट के चलते पढ़ाई से दूर हुए रुद्र प्रताप नेगी की जिंदगी को नई दिशा देने के लिए जिला प्रशासन आगे आया है। मां की मृत्यु के बाद पिता के नशे की गिरफ्त में जाने से रुद्र की मुश्किलें बढ़ती गईं। आर्थिक तंगी के कारण वह स्कूल की फीस नहीं भर पाया और 10वीं की परीक्षा से भी वंचित रह गया। इसके बाद पुश्तैनी मकान बिक जाने से उसके सामने रहने का संकट भी खड़ा हो गया और वह दर-दर भटकने को मजबूर हुआ। आखिरकार रुद्र ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बाल कल्याण समिति को जांच के निर्देश दिए। रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने रुद्र को बाल गृह में शिफ्ट कराया और उसकी शिक्षा दोबारा शुरू कराने के लिए पूर्व विद्यालय से टीसी जारी करवाकर गुरु राम राय स्कूल में दाखिला दिलाया। प्रशासन ने अधिकारियों को रुद्र की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास की लगातार निगरानी के निर्देश भी दिए हैं। #Dehradun #UttarakhandNews #ChildProtection #Education #TheIndiaVox
- देहरादून में 4 जन सेवा केंद्र सील, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देहरादून में जन सेवा केंद्रों (CSC) के खिलाफ जिला प्रशासन ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर 4 जन सेवा केंद्रों को मौके पर ही सील कर दिया गया। इसके अलावा कुछ केंद्रों से CPU और लैपटॉप भी प्रशासन ने अभिरक्षा में लिए हैं। एक केंद्र की CSC ID निरस्त करने की संस्तुति भी उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि आमजन को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने वाले केंद्रों पर लापरवाही, अनियमितता या अवैध वसूली मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। 📍 देहरादून | 📅 17 सितंबर 20261
- वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 17 वारंटियों को अलग अलग थाना क्षेत्रों से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार। NIU देहरादून NIU ✍️ वर्तमान में प्रचलित "आपरेशन प्रहार" के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में मां0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो की शत प्रतिशत तामीली हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा अभियान चलाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 17 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। *विवरण गिरफ्तार वारंटी* 1- मोहन थापा पुत्र स्वर्गीय श्री रविंद्र निवासी नई बस्ती क्लेमेंट टाउन देहरादून 2- लियाकत पुत्र अमीर हसन निवासी बड़ा भारू वाला थाना क्लेमेंट टाउन जनपद देहरादून 3- वीर सिंह जाट पुत्र मांगेराम निवासी दीप नगर, हरपुर कुमार गली, थाना नेहरू कालोनी, जनपद देहरादून। 4- ललित कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी हरिद्वार रोड, मोकमपुर खुर्द, जनपद देहरादून। 5- ललित कुमार पुत्र रामू निवासी 263 शास्त्रीनगर खाला निकट प्राइमरी स्कूल उम्र - 40 वर्ष 6- श्रीमती आशा गुरुंग पत्नी श्री कृष्णा गुरुंग निवासी उमेदपुर ठाकुरपुर प्रेमनगर 7- श्रीमती सरोजनी कैन्तुरा पत्नी विक्रम सिंह कैन्तुरा निवासी स्मिथ नगर राघव विहार जनपद प्रेमनगर देहरादून 8- सविता पुत्री धनाई उम्र-35 वर्ष पत्नी अशोक निवासी 9- बी जनरल विंग प्रेमनगर देहरादून 9- रामपाल सिंह पुत्र श्री रामस्वरूप निवासी पूरण बस्ती भाग 2, संजय कॉलोनी, देहरादून 10- शादाब पुत्र जिन्दा हसन निवासी मक्का मस्जिद चौक मेहुवाला पटेलनगर देहरादून उम्र 31 वर्ष 11- उषा देवी पत्नी महेन्द्र सिंह निवासी चमनपुरी ब्रहमपुरी, पटेलनगर, उम्र- 58 वर्ष 12- अनिल पुत्र मनीराम निवासी सेलाकुई, देहरादून 13- अलीशाद पुत्र गफूर अहमद निवासी ग्राम कल्याणपुर, पो0ओ0 शेरपुर, चौकी सभावाला, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 42 वर्ष 14- अरशद पुत्र सईद अहमद निवासी सिंगल मंडी लक्खीबाग, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष 15- गौरव डबराल पुत्र सुरेंद्र प्रसाद डबराल निवासी 44 बिरगीर वाली, राजपुर, देहरादून 16- चन्द्र मोहन रावत पुत्र खुशहाल सिंह रावत निवासी मंदाकिनी विहार, लेन न0- 02 बालावाला, देहरादून, उम्र- 49 वर्ष 17- मनोज पुत्र स्व0 कुलदीप निवासी राजीव नगर तल्ली कण्डोली, रायपुर, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष1
- एक बार इंदिरा गांधी जी से पूछा गया कि उनका झुकाव लेफ्ट की ओर है या राइट की ओर...? उनका जवाब था - मेरा झुकाव न लेफ्ट है, न राइट, मैं रीढ़ सीधी रखती हूं। लेकिन मोदी जी का सिद्धांत अलग है, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने सीधे लेट जाने का फैसला किया है। उन्होंने अमेरिका को भारी मुनाफा पहुंचाने के लिए UPI पर चार्ज लगाकर हर एक भारतीय पर टैक्स थोप दिया है। मोदी जी, रीढ़ सीधी कीजिए और UPI टैक्स वापस लीजिए। राहुल गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष1
- मसूरी में बड़ा हादसा! 100 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 5 युवक घायल मसूरी में गज्जी बैंड के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पांच युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया। पांचों घायल मुजफ्फरनगर के रहने वाले बताए गए हैं और मसूरी घूमने के बाद देहरादून लौट रहे थे। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में तेज गति को हादसे का संभावित कारण बताया जा रहा है।1
- स्वाद, सेहत से भरपूर, बनाने में इतनी आसान, ऐसे तैयार कीजिये 'कॉर्न चाट'1
- ऋषिकेश एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, 5 गिरफ्तार।। The Aman Times एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, 5 गिरफ्तार ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.20 लाख रुपये की डील करने वाले 5 आरोपियों को ऋषिकेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 2 लाख रुपये नकद और MTS पद से संबंधित 2 संदिग्ध फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद हुए हैं। एम्स ऋषिकेश प्रशासन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में सुब्रत बछाड़, दीपांशु मंडल, गणेश, दीपक गुसाईं और दीपना मंडल शामिल हैं। पुलिस मामले में नौकरी के नाम पर अन्य अभ्यर्थियों से लिए गए पैसों, फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।1
- यमुना तट पर आस्था का नया केंद्र, 21 फीट की प्रतिमा का अनावरण देहरादून के हरिपुर-कालसी में गुरुवार को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां यमुना की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही नवनिर्मित यमुना घाट का लोकार्पण भी किया गया। यह कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से जुड़ा रहा। हरिपुर में विकसित यमुना घाट का उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना है। इस पहल से हरिपुर-कालसी क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और स्थानीय गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 📍 हरिपुर, कालसी, देहरादून 📅 गुरुवार, 17 सितंबर 20261
- अचानक से व्यक्ति को आया हार्ट अटैक। मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान कर्णप्रयाग/चमोली अचानक से व्यक्ति को आया हार्ट अटैक। मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान कर्णप्रयाग सिमली रोड पर स्थित एक मेडिकल की दुकान में एक व्यक्ति को अचानक से अटैक आया गया। मेडिकल संचालक ने तुरंत व्यक्ति को सीपीआर दी। जिससे उसकी जान बच गई। व्यक्ति को बाद में अस्पताल ले गए। जहां व्यक्ति ठीक है।1