बिना मानचित्र स्वीकृति बना राज पैलेस मैरिज लॉन ध्वस्त बड़ेल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सुनवाई का अवसर देने के बाद चला बुलडोजर ब्यूरो चीफ बाराबंकी। अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के कराए जा रहे निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में नवाबगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बड़ेल में प्रशासन की टीम ने राज पैलेस मैरिज लॉन के अनधिकृत निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। प्रशासन के अनुसार मैरिज लॉन का निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्धारित नियमों के विपरीत कराया गया था। मामले में उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य विनियमन अधिनियम, 1958 की धारा 10 के तहत कार्रवाई की गई। ध्वस्तीकरण से पूर्व निर्माणकर्ता के खिलाफ वाद दायर कर उसे नियमानुसार सुनवाई का पूरा अवसर दिया गया। आदेश पारित होने के बाद निर्धारित अवधि में उसका अनुपालन नहीं किया गया, जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त करा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कराने वालों में हड़कंप मचा है। अधिकारियों ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य निर्माणों के खिलाफ भी कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।
बिना मानचित्र स्वीकृति बना राज पैलेस मैरिज लॉन ध्वस्त बड़ेल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सुनवाई का अवसर देने के बाद चला बुलडोजर ब्यूरो चीफ बाराबंकी। अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के कराए जा रहे निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में नवाबगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बड़ेल में प्रशासन की टीम ने राज पैलेस मैरिज लॉन के अनधिकृत निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। प्रशासन के अनुसार मैरिज लॉन का निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्धारित नियमों के विपरीत कराया गया था। मामले में उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य विनियमन अधिनियम, 1958 की धारा 10 के तहत कार्रवाई की गई। ध्वस्तीकरण से पूर्व निर्माणकर्ता के खिलाफ वाद दायर कर उसे नियमानुसार सुनवाई का पूरा अवसर दिया गया। आदेश पारित होने के बाद निर्धारित अवधि में उसका अनुपालन नहीं किया गया, जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त करा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कराने वालों में हड़कंप मचा है। अधिकारियों ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य निर्माणों के खिलाफ भी कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।
- गोण्डा: विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन* *गोण्डा: विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन* *करनैलगंज, गोण्डा।* विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि करनैलगंज क्षेत्र के रेक्सडिया गांव में हुए हत्याकांड के बाद अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ता मृतक विनोद साहनी के आवास पर जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज कार्यकर्ता मौर्य नगर चौराहे पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने अपनी जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ता विनोद साहनी हत्याकांड में न्याय और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।1
- सफदरगंज शिव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, कजरी तीज पर धूमधाम से हुआ पार्वती-शिव विवाह सफदरगंज शिव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, कजरी तीज पर धूमधाम से हुआ पार्वती-शिव विवाह1
- सीओ के नाम से बनाया फर्जी इंस्टाग्राम आईडी मांगे गए रुपए बाराबंकी थाना फतेहपुर सर्किल में तैनात क्षेत्राधिकारी (सीओ) जगत राम कनौजिया के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि जालसाज ने सीओ की पहचान का इस्तेमाल करते हुए इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल तैयार की और इस आईडी के माध्यम से लोगों को संदेश भेजकर रुपये की मांग शुरू कर दी। सीओ जगत राम कनौजिया ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाले व्यक्ति की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी स्थानीय खबरें पाने के लिए 24 इंडिया चैनल को फॉलो करें रवि रावत 24 इंडिया न्यूज़ बाराबंकी1
- ₹2,000 तक UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगेगा: अटकलों के बीच सरकार का आदेश; बड़ े पेमेंट पर दुकानदारों से फीस ली जा सकती ह1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- केजीएमयू के शताब्दी ब्लड बैंक पर गंभीर सवाल............. सेटिंग और सिफारिश के आरोप, जरूरतमंद तीमारदारों को घंटों इंतजार का दावा लखनऊ। केजीएमयू के शताब्दी परिसर स्थित ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि जरूरतमंद मरीजों के तीमारदारों को ब्लड लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है, जबकि जान-पहचान या सिफारिश वाले लोगों को कथित तौर पर अपेक्षाकृत आसानी से ब्लड उपलब्ध कराया जाता है। एक तीमारदार ने आरोप लगाया कि ब्लड लेने के दौरान काउंटर पर मौजूद कर्मचारी से व्यवस्था को लेकर सवाल पूछने पर उसके साथ अभद्रता की गई। तीमारदार के मुताबिक कर्मचारी ने कथित तौर पर कहा कि यहां सिर्फ जानने वालों को ब्लड मिलता है। जब तीमारदार ने कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है, तो विवाद बढ़ गया और उसे सुबह ब्लड देने की बात कही गई। आरोप यह भी है कि कर्मचारी ने शिकायत करने की बात पर कथित तौर पर कहा कि जहां शिकायत करनी है कर दो, कुछ नहीं होगा। ब्लड मिलने में कथित देरी के चलते मरीज की हालत बिगड़ने की बात भी सामने आई है। मामला गंभीर इसलिए है क्योंकि ब्लड बैंक में समय पर रक्त उपलब्ध होना कई मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में यदि किसी जरूरतमंद को अनावश्यक रूप से इंतजार करना पड़े या भेदभाव का सामना करना पड़े, तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या केजीएमयू प्रशासन इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराएगा? क्या ब्लड वितरण की प्रक्रिया और काउंटर पर तैनात कर्मचारियों के व्यवहार की निगरानी होगी? यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई होगी? तीमारदारों का आरोप जांच का विषय है, लेकिन सवाल गंभीर है—ब्लड जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी मरीज के साथ सिफारिश या जान-पहचान के आधार पर अलग व्यवहार तो नहीं किया जा रहा?1
- 🌿 ऋषि पंचमी की कजरी लोकगीत 🌿 “सप्तऋषियों के चरणन में” ऋषि पंचमी आई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में। श्रद्धा के फूल चढ़ाई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में...॥ अत्रि-वशिष्ठ, कश्यप ऋषि,जग में ज्ञान लुटाई। विश्वामित्र तप के धनी हैं,धरती राह दिखाई।। गौतम ऋषि की महिमा न्यारी,जमदग्नि तेज अपार। भारद्वाज ऋषि ज्ञान के सागर,करें नमन बारंबार॥ ऋषि पंचमी आई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में। श्रद्धा के फूल चढ़ाई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में...॥ सावन-भादों की रिमझिम फुहारें,मन में भक्ति जगाएं। व्रत राखि बहना मंगल गावे,घर में सुख-शांति आए।। दूध-दही अउ फूल चढ़ाएं,जल से करें स्नान। सप्तऋषियों की कृपा से हो,पूरा सब अरमान॥ ऋषि पंचमी आई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में श्रद्धा के फूल चढ़ाई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में...॥ सोनी शुक्ला ‘क्रांति’ गावे,मन से आज पुकार। ऋषियों की पावन परंपरा,रहे सदा संसार।। सत्य-धर्म की राह दिखाएं,मिटे मन का अज्ञान। अत्रि-वशिष्ठ-कश्यप को नमन,गौतम-जमदग्नि महान।। विश्वामित्र-भारद्वाज को,शत-शत बार प्रणाम। अरुंधती माता सती अनसूया मां को करती प्रणाम।। ऋषि पंचमी आई हो रामा,भक्ति की गंगा लाई हो रामा । सप्तऋषियों के चरणन में,श्रद्धा के फूल चढ़ाई हो रामा...॥ 🌿🙏 लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश 🌿 ऋषि पंचमी की कजरी लोकगीत 🌿 “सप्तऋषियों के चरणन में” ऋषि पंचमी आई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में। श्रद्धा के फूल चढ़ाई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में...॥ अत्रि-वशिष्ठ, कश्यप ऋषि,जग में ज्ञान लुटाई। विश्वामित्र तप के धनी हैं,धरती राह दिखाई।। गौतम ऋषि की महिमा न्यारी,जमदग्नि तेज अपार। भारद्वाज ऋषि ज्ञान के सागर,करें नमन बारंबार॥ ऋषि पंचमी आई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में। श्रद्धा के फूल चढ़ाई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में...॥ सावन-भादों की रिमझिम फुहारें,मन में भक्ति जगाएं। व्रत राखि बहना मंगल गावे,घर में सुख-शांति आए।। दूध-दही अउ फूल चढ़ाएं,जल से करें स्नान। सप्तऋषियों की कृपा से हो,पूरा सब अरमान॥ ऋषि पंचमी आई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में श्रद्धा के फूल चढ़ाई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में...॥ सोनी शुक्ला ‘क्रांति’ गावे,मन से आज पुकार। ऋषियों की पावन परंपरा,रहे सदा संसार।। सत्य-धर्म की राह दिखाएं,मिटे मन का अज्ञान। अत्रि-वशिष्ठ-कश्यप को नमन,गौतम-जमदग्नि महान।। विश्वामित्र-भारद्वाज को,शत-शत बार प्रणाम। अरुंधती माता सती अनसूया मां को करती प्रणाम।। ऋषि पंचमी आई हो रामा,भक्ति की गंगा लाई हो रामा । सप्तऋषियों के चरणन में,श्रद्धा के फूल चढ़ाई हो रामा...॥ 🌿🙏 लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश1
- लखनऊ: फोन की EMI न भरने पर युवक का खून निकाला और किस्त न भरने पर युवक को बंधक बनाया। रिकवरी एजेंट मजदूरी कराता रहा, बेरहमी से पीटा। ब्लड बैंक में युवक का खून निकालने का आरोप। 5 दिन बंधक रहा, चौकी पहुंचा तो पुलिस ने भगाया। निगोहां पुलिस ने परिवार को थाने पर टरकाया। अब DCP साउथ के आदेश पर लिखा गया केस। अपहरण समेत गंभीर धाराओं में लिखा मुकदमा। दोषी पुलिसवालों की भूमिका की जांच के आदेश। आरोपियों की अरेस्टिंग के लिए दबिश दी जा रही। निगोहां के राजाराम खेड़ा पुरहिया का मामला। . . . #lucknow #phonecase #lkopolice #trandingvideo #uppolice ...1
- दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल बहराइच। थाना रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रानीपुर श्री हरेन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। *मामले का विवरण -* दिनांक 13.09.2026 को थाना रानीपुर पर वादी द्वारा तहरीर दी गई थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर ले जाया गया और दुष्कर्म किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 177/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में आज दिनांक 15.09.2026 को थाना रानीपुर पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों की तलाश व चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत पिपरिया महिपाल सिंह यादव टोला के पास से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त - मुकेश पुत्र बाबू निवासी यादवटोला पिपरिया महिपाल सिंह, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया है।1