Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्लरी पाइपलाइन की खुदाई से खेतों में पत्थर, दो साल से खेती प्रभावित दंतेवाड़ा के गमावाड़ा गांव में एनएमडीसी की स्लरी पाइपलाइन से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि पाइपलाइन की खुदाई के बाद खेतों में बड़े-बड़े पत्थर छोड़ दिए गए हैं। इसके चलते पिछले करीब दो वर्षों से खेती प्रभावित हो रही है और किसान अपनी जमीन पर ठीक से खेती नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं एनएमडीसी का दावा है कि जमीन पथरीली है और समतलीकरण का काम कराया जा चुका है। अब किसानों की मांग है कि खेतों से पत्थर हटाकर जमीन को दोबारा खेती योग्य बनाया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
Kamlesh singh thakur
स्लरी पाइपलाइन की खुदाई से खेतों में पत्थर, दो साल से खेती प्रभावित दंतेवाड़ा के गमावाड़ा गांव में एनएमडीसी की स्लरी पाइपलाइन से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि पाइपलाइन की खुदाई के बाद खेतों में बड़े-बड़े पत्थर छोड़ दिए गए हैं। इसके चलते पिछले करीब दो वर्षों से खेती प्रभावित हो रही है और किसान अपनी जमीन पर ठीक से खेती नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं एनएमडीसी का दावा है कि जमीन पथरीली है और समतलीकरण का काम कराया जा चुका है। अब किसानों की मांग है कि खेतों से पत्थर हटाकर जमीन को दोबारा खेती योग्य बनाया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- स्लरी पाइपलाइन की खुदाई से खेतों में पत्थर, दो साल से खेती प्रभावित दंतेवाड़ा के गमावाड़ा गांव में एनएमडीसी की स्लरी पाइपलाइन से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि पाइपलाइन की खुदाई के बाद खेतों में बड़े-बड़े पत्थर छोड़ दिए गए हैं। इसके चलते पिछले करीब दो वर्षों से खेती प्रभावित हो रही है और किसान अपनी जमीन पर ठीक से खेती नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं एनएमडीसी का दावा है कि जमीन पथरीली है और समतलीकरण का काम कराया जा चुका है। अब किसानों की मांग है कि खेतों से पत्थर हटाकर जमीन को दोबारा खेती योग्य बनाया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।1
- स्लरी पाइपलाइन की खुदाई से खेतों में पत्थर, दो साल से खेती प्रभावित दंतेवाड़ा के गमावाड़ा गांव में एनएमडीसी की स्लरी पाइपलाइन से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि पाइपलाइन की खुदाई के बाद खेतों में बड़े-बड़े पत्थर छोड़ दिए गए हैं। इसके चलते पिछले करीब दो वर्षों से खेती प्रभावित हो रही है और किसान अपनी जमीन पर ठीक से खेती नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं एनएमडीसी का दावा है कि जमीन पथरीली है और समतलीकरण का काम कराया जा चुका है। अब किसानों की मांग है कि खेतों से पत्थर हटाकर जमीन को दोबारा खेती योग्य बनाया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।2
- परपा में लूटपाट का खुलासा: मारपीट कर 5 हजार लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में - 24 घंटे में परपा पुलिस को मिली सफलता - कांगोली में दुकान के पास रोककर की थी वारदात शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन और ASP सुखनंदन राठौर, SDOP लक्ष्मण पोटाई के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परपा की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की। 1 नवंबर को आरोपी प्रकाश सेकर पिता सेकर पल्ली पट्टन, उम्र 26 साल, निवासी महावीर नगर, कोतवाली और राजीव साहू पिता राजकुमार साहू, उम्र 23 साल, निवासी सिंधी कॉलोनी, तेतरकुटी को गिरफ्तार किया। कब्जे से 1000 रुपये बरामद किए गए हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है और नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जा रहा है। परपा। पुलिस ने मारपीट कर लूटपाट करने वाले 2 आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पल्ली रोड, कांगोली में कार सवार से 5 हजार लूटे थे। पुलिस ने प्रकाश सेकर और राजीव साहू को पकड़ा है, एक नाबालिग को हिरासत में लिया है, 1000 रुपये बरामद किए हैं।3
- बचेली में NMDC के गेट निर्माण पर विवाद, विधायक चैतराम अटामी ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी दंतेवाड़ा। जिले के बचेली में एनएमडीसी (NMDC) प्रबंधन द्वारा मुख्य मार्गों पर गेट निर्माण कराए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने निर्माण पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि नगर पालिका की अनुमति और स्थानीय नागरिकों की सहमति के बिना ही गेट लगाए जा रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी मौके पर पहुंचे और एनएमडीसी अधिकारियों के सामने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल निर्माण कार्य रोकने तथा विवादित गेट हटाने की मांग की। अधिकारियों पर भड़के विधायक, बोले- मेरे बिना इजाजत पत्ता भी नहीं हिलेगा मौके पर एनएमडीसी अधिकारियों से चर्चा के दौरान विधायक चैतराम अटामी ने गेट निर्माण को लेकर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि आखिर किसकी अनुमति से मुख्य मार्ग पर गेट का निर्माण कराया जा रहा है? उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका को विश्वास में लिए बिना इस तरह का निर्माण कैसे किया जा सकता है। विधायक ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, "इस क्षेत्र का विधायक मैं हूं, मेरी इजाजत के बिना यहां पत्ता भी नहीं हिलेगा। मेरा गुस्सा महेंद्र कर्मा ने देखा था, अब वह नहीं हैं।" उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उन्हें कानून सिखाने की जरूरत नहीं है और जनता की सुविधाओं को नजरअंदाज कर कोई भी निर्णय स्वीकार नहीं किया जाएगा। फोर्स तुम्हारे गलत निर्णय के लिए नहीं है विधायक ने अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस बल का इस्तेमाल स्थानीय लोगों की आवाज दबाने या विवादित निर्माण को जबरन पूरा कराने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फोर्स जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए है। किसी भी निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों के साथ बातचीत और सहमति जरूरी है। आज ही गेट हटाने की मांग विधायक अटामी ने एनएमडीसी प्रबंधन से तत्काल निर्माण कार्य बंद करने और विवादित गेट हटाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय लोगों की आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया तो जनता सड़कों पर उतरकर विरोध कर सकती है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर आम नागरिकों की आवाजाही बाधित करने वाले फैसले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। स्कूली बच्चों, मरीजों और आम नागरिकों की आवाजाही पर चिंता स्थानीय निवासियों का कहना है कि मुख्य मार्गों पर गेट लगाए जाने से आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। विशेष रूप से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आपात स्थिति में अस्पताल जाने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लोगों ने सवाल उठाया है कि यदि सार्वजनिक मार्गों पर गेट लगाए जाते हैं तो आम नागरिकों के आवागमन की व्यवस्था क्या होगी? कलेक्टर और NMDC प्रबंधन से हस्तक्षेप की मांग विधायक चैतराम अटामी ने जिला कलेक्टर और एनएमडीसी प्रबंधन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि नगर पालिका, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित समन्वय समिति के सदस्यों की संयुक्त बैठक बुलाई जाए। बैठक में गेट निर्माण की आवश्यकता, स्थानीय लोगों को होने वाली संभावित परेशानियों और वैकल्पिक व्यवस्था पर चर्चा की जाए। फिलहाल बचेली में गेट निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों और एनएमडीसी प्रबंधन के बीच विवाद बना हुआ है। अब इस मामले में जिला प्रशासन और एनएमडीसी प्रबंधन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।1
- "धन्य हैं ऐसे महान संत जिनका भारत की भूमि में अवतरण हुआ है। अपने अद्वितीय तत्वज्ञान के साथ-साथ मानव समाज में अन्नपूर्णा मुहिम से दया और कृपा बरसा रहे हैं। ऐसे महापुरुष को कोटि-कोटि नमन !4
- चिचाड़ी पुल पर उखड़ा लोहे का एंगल बना खतरा, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था, विभागीय अधिकारी नदारद NH-30 चिचाड़ी पुल पर उखड़ा लोहे का एंगल बना खतरा, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था, विभागीय अधिकारी नदारद फरसगांव :- नेशनल हाईवे-30 स्थित चिचाड़ी पुल पर लगा लोहे का एंगल उखड़कर सड़क के ऊपर आ जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। पुल से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह स्थिति खतरे का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लोहे का एंगल करीब एक सप्ताह पहले से उखड़ना शुरू हो गया था, लेकिन संबंधित विभाग ने समय रहते इसकी सुध नहीं ली। मामले की सूचना मिलने पर शनिवार रात करीब 9 बजे फरसगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल यातायात व्यवस्था संभाली। सड़क पर लोहे का एंगल बाहर निकल आने के कारण पुलिस द्वारा वाहनों को मार्ग के एक हिस्से से सावधानीपूर्वक आवागमन कराया जा रहा है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। पुलिस मौके पर उखड़े हुए एंगल को हटाने की तैयारी में भी जुटी रही। हैरानी की बात यह है कि नेशनल हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर खतरे की स्थिति निर्मित होने के बावजूद मौके पर संबंधित विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था। ऐसे में पुलिस को ही यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय रहते मरम्मत कराई गई होती तो ऐसी स्थिति निर्मित नहीं होती। अब क्षेत्रवासियों और राहगीरों ने संबंधित विभाग से तत्काल पुल की मरम्मत कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।1
- *✰अब खुलेगी सभी वेदों और शास्त्रों का गूढ़ रहस्य✰* शास्त्रार्थ का शंखनाद किस्त-10 अवश्य देखिए *01 नवम्बर* रविवार रात 7:30 से 9:30 बजे तक *साधना चैनल* और *Sant Rampal Ji Maharaj* YouTube Channel पर *✰अब खुलेगी सभी वेदों और शास्त्रों का गूढ़ रहस्य✰* शास्त्रार्थ का शंखनाद किस्त-10 अवश्य देखिए *01 नवम्बर* रविवार रात 7:30 से 9:30 बजे तक *साधना चैनल* और *Sant Rampal Ji Maharaj* YouTube Channel पर1
- दंतेवाड़ा में 6 साल से फरार समेत 3 स्थायी वारंटी गिरफ्तार दंतेवाड़ा पुलिस ने फरार स्थायी वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कटेकल्याण पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 6 साल और 2 साल से फरार वारंटियों को पकड़ा है। इनमें एक आरोपी वर्ष 2020 के हत्या के प्रयास, विस्फोटक और यूएपीए से जुड़े मामले में फरार था। वहीं, दो अन्य आरोपी वर्ष 2024 के जुआ प्रतिषेध अधिनियम के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।1