logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ,दीपावली के शुभअवसर फुटपाथ,झुग्गी झोपङी मे गुजर-बसर करने वाले जरूरतमंद परिवारो के बीच दिपक,तेल,रूई-बति,मिठाई,फुलझरी एवं बच्चो के बीच नये कपङो का वितरण किया गया मौके पर डाॅक्टर सुमेनदु मुखर्जी शामिल हुए एवं जरूरतमंद परिवारो एवं बच्चो के बीच सामाग्री का वितरण किये ! रोटी बैंक समस्तीपुर 7004 683 536

1 hr ago
user_DEEPAK KUMAR
DEEPAK KUMAR
Tajpur, Samastipur•
1 hr ago

प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ,दीपावली के शुभअवसर फुटपाथ,झुग्गी झोपङी मे गुजर-बसर करने वाले जरूरतमंद परिवारो के बीच दिपक,तेल,रूई-बति,मिठाई,फुलझरी एवं बच्चो के बीच नये कपङो का वितरण किया गया मौके पर डाॅक्टर सुमेनदु मुखर्जी शामिल हुए एवं जरूरतमंद परिवारो एवं बच्चो के बीच सामाग्री का वितरण किये ! रोटी बैंक समस्तीपुर 7004 683 536

More news from Samastipur and nearby areas
  • प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ,दीपावली के शुभअवसर फुटपाथ,झुग्गी झोपङी मे गुजर-बसर करने वाले जरूरतमंद परिवारो के बीच दिपक,तेल,रूई-बति,मिठाई,फुलझरी एवं बच्चो के बीच नये कपङो का वितरण किया गया मौके पर डाॅक्टर सुमेनदु मुखर्जी शामिल हुए एवं जरूरतमंद परिवारो एवं बच्चो के बीच सामाग्री का वितरण किये ! रोटी बैंक समस्तीपुर 7004 683 536
    1
    प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ,दीपावली के शुभअवसर फुटपाथ,झुग्गी झोपङी मे गुजर-बसर करने वाले जरूरतमंद परिवारो के बीच
दिपक,तेल,रूई-बति,मिठाई,फुलझरी एवं बच्चो के बीच नये कपङो का वितरण किया गया मौके पर डाॅक्टर सुमेनदु मुखर्जी शामिल हुए एवं जरूरतमंद परिवारो एवं बच्चो के बीच सामाग्री का वितरण किये !
रोटी बैंक समस्तीपुर 
7004 683 536
    user_DEEPAK KUMAR
    DEEPAK KUMAR
    Tajpur, Samastipur•
    1 hr ago
  • दीपावली को लेकर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारी; महंगाई की मार से लोग परेशान दरभंगा। दीपावली पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। त्योहार की तैयारियों को लेकर लोग सुबह से ही बाजारों में पहुंचकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मिठाई, फल-फूल, मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, सजावटी सामान, कपड़े और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है। वहीं दूसरी ओर, बाजार में खरीदारी के बीच महंगाई भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्राहकों का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार कई जरूरी सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे त्योहार का बजट प्रभावित हो रहा है। हालांकि दीपावली की खुशियों और परंपराओं को देखते हुए लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों को भी दीपावली के अवसर पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। कुल मिलाकर महंगाई की चिंता के बीच दीपावली को लेकर बाजारों में उत्साह और रौनक बरकरार है।
    1
    दीपावली को लेकर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारी; महंगाई की मार से लोग परेशान
दरभंगा। दीपावली पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। त्योहार की तैयारियों को लेकर लोग सुबह से ही बाजारों में पहुंचकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मिठाई, फल-फूल, मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, सजावटी सामान, कपड़े और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है।
वहीं दूसरी ओर, बाजार में खरीदारी के बीच महंगाई भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्राहकों का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार कई जरूरी सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे त्योहार का बजट प्रभावित हो रहा है। हालांकि दीपावली की खुशियों और परंपराओं को देखते हुए लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
दुकानदारों को भी दीपावली के अवसर पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। कुल मिलाकर महंगाई की चिंता के बीच दीपावली को लेकर बाजारों में उत्साह और रौनक बरकरार है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    9 min ago
  • वैशाली पुलिस की सराहनीय पहल! महादलित टोले में बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटी मिठाइयां और साझा की खुशियां। वैशाली। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों, बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इसी क्रम में चेहराकलां प्रखंड के कटहरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे विशुनपुर गढ़ गांव स्थित महादलित टोले में पहुंचे। उन्होंने बच्चों के बीच मिठाइयां वितरित कीं और उनके साथ आतिशबाजी कर दीपावली मनाई। इस दौरान स्थानीय चौकीदार सहित पुलिस बल के जवान भी मौजूद रहे। पुलिस पदाधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह पहल पुलिस और आम जनता के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का सकारात्मक संदेश देती है। 🪔 वैशाली पुलिस की ओर से समस्त जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। 📢 ऐसी ही सच्ची और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें और पोस्ट को शेयर करें। सत्यम ग्राम न्यूज़ सच्ची, निष्पक्ष, ग्राम की खबर सबसे पहले!
    1
    वैशाली पुलिस की सराहनीय पहल! महादलित टोले में बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटी मिठाइयां और साझा की खुशियां।
वैशाली। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों, बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
इसी क्रम में चेहराकलां प्रखंड के कटहरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे विशुनपुर गढ़ गांव स्थित महादलित टोले में पहुंचे। उन्होंने बच्चों के बीच मिठाइयां वितरित कीं और उनके साथ आतिशबाजी कर दीपावली मनाई।
इस दौरान स्थानीय चौकीदार सहित पुलिस बल के जवान भी मौजूद रहे। पुलिस पदाधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
यह पहल पुलिस और आम जनता के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का सकारात्मक संदेश देती है।
🪔 वैशाली पुलिस की ओर से समस्त जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
📢 ऐसी ही सच्ची और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें और पोस्ट को शेयर करें।
सत्यम ग्राम न्यूज़
सच्ची, निष्पक्ष, ग्राम की खबर सबसे पहले!
    user_AKHILESH KUMAR
    AKHILESH KUMAR
    Local News Reporter चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    1 hr ago
  • 🪔 वैशाली पुलिस ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली, खिल उठे नन्हे चेहरों के चेहरे! 🎆 मुख्यमंत्री के निर्देश पर वैशाली जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने स्थानीय लोगों और बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। चेहराकलां प्रखंड के कटहरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे विशुनपुर गढ़ गांव के महादलित टोले पहुंचे। बच्चों के बीच मिठाइयां बांटीं और उनके साथ आतिशबाजी कर त्योहार मनाया। पुलिस की इस पहल से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। ❤️ 📍 विशुनपुर गढ़, चेहराकलां, वैशाली सत्यम ग्राम न्यूज़ — सच्ची, निष्पक्ष, ग्राम की खबर सबसे पहले!
    1
    🪔 वैशाली पुलिस ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली, खिल उठे नन्हे चेहरों के चेहरे! 🎆
मुख्यमंत्री के निर्देश पर वैशाली जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने स्थानीय लोगों और बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
चेहराकलां प्रखंड के कटहरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे विशुनपुर गढ़ गांव के महादलित टोले पहुंचे। बच्चों के बीच मिठाइयां बांटीं और उनके साथ आतिशबाजी कर त्योहार मनाया।
पुलिस की इस पहल से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। ❤️
📍 विशुनपुर गढ़, चेहराकलां, वैशाली
सत्यम ग्राम न्यूज़ — सच्ची, निष्पक्ष, ग्राम की खबर सबसे पहले!
    user_SATYAM GRAM NEWS
    SATYAM GRAM NEWS
    Social Media Manager महुआ, वैशाली, बिहार•
    1 hr ago
  • पलम्बर मिस्त्री को सम्मानित किया गया। हनुमान सिनेट्री सेन्टर बकसामा में डीपशन कम्पनी द्वारा गोरौल प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत महुआ - मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग में स्थित हनुमान सिनेट्री सेन्टर बकसामा के प्रागंण में डीपशन कम्पनी के आर एम आलोक कुमार द्वारा पलम्बर मिस्त्री को मेडल,मेमोन्टो और थाली सेट से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने से पलम्बर मिस्त्री के चेहरे खिले।
    2
    पलम्बर मिस्त्री को सम्मानित किया गया। हनुमान सिनेट्री सेन्टर बकसामा में डीपशन कम्पनी द्वारा 
गोरौल प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत महुआ - मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग में स्थित हनुमान सिनेट्री सेन्टर बकसामा के प्रागंण में डीपशन कम्पनी के आर एम आलोक कुमार द्वारा पलम्बर मिस्त्री को मेडल,मेमोन्टो और थाली सेट से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने से पलम्बर मिस्त्री के चेहरे खिले।
    user_बिहारी लाइव खबर
    बिहारी लाइव खबर
    चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    19 hrs ago
  • पटोरी नगर परिषद के सभापति ने नगर वासियों को दीपावली पर दिए शुभकामना संदेश। समस्तीपुर पटोरी नगर परिषद के सभापति प्रियंका सुमन ने दीपावली एवं छठ पूजा पर अपने नगर वासियों समेत समस्त जनता को प्रकाश के महापर्व दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं।
    1
    पटोरी नगर परिषद के सभापति ने नगर वासियों को दीपावली पर दिए शुभकामना संदेश।
समस्तीपुर 
पटोरी नगर परिषद के सभापति प्रियंका सुमन ने दीपावली एवं छठ पूजा पर अपने नगर वासियों समेत समस्त जनता को प्रकाश के महापर्व दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • एक दीया अमर स्वतंत्रता सेनानी के नाम : --- समस्तीपुर विकास मंच ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी पुष्पांजलि दीपावली के पावन अवसर पर समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर वार्ड संख्या-01 स्थित स्मृति शेष नवल ठाकुर जी भवन परिसर में "एक दीया अमर स्वतंत्रता सेनानी के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आजादी के महान योद्धा अमर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने एक-एक दिया जलाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक राकेश कुमार ठाकुर ने की। संचालन अराजपत्रित कर्मचारी संघ (गोप गुट) के जिला मंत्री अजय कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी सह उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद ने किया। इस अवसर पर संयोजक राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि दीपावली सिर्फ घरों में दीप जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि उन महापुरुषों को याद करने का भी पर्व है, जिनके त्याग और बलिदान से आज हम आजादी की रोशनी में जी रहे हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने हमें "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" का नारा देकर देश के लिए मर मिटने की प्रेरणा दी। एक दिया का संदेश ---- एक दिया अंधेरे को मिटाता है, वैसे ही एक अच्छा विचार समाज से अज्ञानता और नफरत को मिटाता है। इस दीपावली पर हम सब संकल्प लें कि एक दिया अपने घर के लिए, एक दिया अपने समाज के लिए और एक दिया उन अमर शहीदों के नाम जलाएं, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। यही सच्ची दीपावली होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक राकेश कुमार ठाकुर, अराजपत्रित कर्मचारी संघ (गोप गुट) के जिला मंत्री अजय कुमार, समाजसेवी मोहम्मद परवेज आलम, मनोज कुमार राय, मनोज पटेल, शिक्षाविद प्रोफेसर डॉ. रजनीश कुशवाहा, शिक्षाविद प्रमोद कुमार उर्फ सुभाष कंठ, सोनू कुमार, साकेत कुमार, कृष्णा कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग, समाजसेवी, युवा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। विनीत - राकेश कुमार ठाकुर संयोजक, समस्तीपुर विकास मंच
    1
    एक दीया अमर स्वतंत्रता सेनानी के नाम : --- समस्तीपुर विकास मंच ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी पुष्पांजलि

दीपावली के पावन अवसर पर समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर वार्ड संख्या-01 स्थित स्मृति शेष नवल ठाकुर जी भवन परिसर में "एक दीया अमर स्वतंत्रता सेनानी के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आजादी के महान योद्धा अमर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने एक-एक दिया जलाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक राकेश कुमार ठाकुर ने की। संचालन अराजपत्रित कर्मचारी संघ (गोप गुट) के जिला मंत्री अजय कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी सह उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद ने किया।

इस अवसर पर संयोजक राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि दीपावली सिर्फ घरों में दीप जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि उन महापुरुषों को याद करने का भी पर्व है, जिनके त्याग और बलिदान से आज हम आजादी की रोशनी में जी रहे हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने हमें "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" का नारा देकर देश के लिए मर मिटने की प्रेरणा दी।

एक दिया का संदेश ----

एक दिया अंधेरे को मिटाता है, वैसे ही एक अच्छा विचार समाज से अज्ञानता और नफरत को मिटाता है। इस दीपावली पर हम सब संकल्प लें कि एक दिया अपने घर के लिए, एक दिया अपने समाज के लिए और एक दिया उन अमर शहीदों के नाम जलाएं, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। यही सच्ची दीपावली होगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक राकेश कुमार ठाकुर, अराजपत्रित कर्मचारी संघ (गोप गुट) के जिला मंत्री अजय कुमार, समाजसेवी मोहम्मद परवेज आलम,  मनोज कुमार राय, मनोज पटेल, शिक्षाविद प्रोफेसर डॉ. रजनीश कुशवाहा, शिक्षाविद प्रमोद कुमार उर्फ सुभाष कंठ, सोनू कुमार, साकेत कुमार, कृष्णा कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग, समाजसेवी, युवा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

  विनीत -
राकेश कुमार ठाकुर
संयोजक, समस्तीपुर विकास मंच
    user_DEEPAK KUMAR
    DEEPAK KUMAR
    Tajpur, Samastipur•
    8 hrs ago
  • स्मैक तस्करों ने टाइगर मोबाइल जवान की पीट-पीटकर की हत्या, दरधा नदी में फेंका शव, चार तस्कर गिरफ्तार; सरकारी पिस्टल, मोबाइल और पर्स बरामद प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : बिहार के जहानाबाद में नशे के कारोबारियों ने कानून के रक्षक को ही अपना निशाना बना लिया। स्मैक तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने गए टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर यादव की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने जवान के शव को दरधा नदी में फेंक दिया। दो दिनों तक चली तलाश के बाद शनिवार को काको थाना क्षेत्र के नदियावां के समीप नदी से उनका शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम नगर थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर इलाके में स्मैक तस्करों के खिलाफ छापेमारी के दौरान जवान धनेश्वर यादव अचानक लापता हो गए थे। उनकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी रही। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर जवान का शव नदी से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, तस्करों ने जवान पर लाठी-डंडों से हमला कर उनकी हत्या की थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मगध रेंज के आईजी विकास वैभव, एसपी कोटा किरण कुमार, एएसपी मनोज पांडेय और एसडीपीओ अनिकेत कुमार द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटवाए। मौके से जवान की सरकारी पिस्टल, मोबाइल फोन और पर्स भी बरामद किया गया। भोजपुर के रहने वाले थे जवान मृतक धनेश्वर यादव मूल रूप से भोजपुर (आरा) जिले के निवासी थे और जहानाबाद नगर थाना में टाइगर मोबाइल जवान के रूप में तैनात थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। नशे के कारोबारियों के इस हिंसक हमले ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और जिले में सक्रिय नशा तस्करी के नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    2
    स्मैक तस्करों ने टाइगर मोबाइल जवान की पीट-पीटकर की हत्या, दरधा नदी में फेंका शव, चार तस्कर गिरफ्तार; सरकारी पिस्टल, मोबाइल और पर्स बरामद
प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : बिहार के जहानाबाद में नशे के कारोबारियों ने कानून के रक्षक को ही अपना निशाना बना लिया। स्मैक तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने गए टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर यादव की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने जवान के शव को दरधा नदी में फेंक दिया। दो दिनों तक चली तलाश के बाद शनिवार को काको थाना क्षेत्र के नदियावां के समीप नदी से उनका शव बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम नगर थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर इलाके में स्मैक तस्करों के खिलाफ छापेमारी के दौरान जवान धनेश्वर यादव अचानक लापता हो गए थे। उनकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी रही। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर जवान का शव नदी से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, तस्करों ने जवान पर लाठी-डंडों से हमला कर उनकी हत्या की थी।
वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मगध रेंज के आईजी विकास वैभव, एसपी कोटा किरण कुमार, एएसपी मनोज पांडेय और एसडीपीओ अनिकेत कुमार द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटवाए। मौके से जवान की सरकारी पिस्टल, मोबाइल फोन और पर्स भी बरामद किया गया।
भोजपुर के रहने वाले थे जवान
मृतक धनेश्वर यादव मूल रूप से भोजपुर (आरा) जिले के निवासी थे और जहानाबाद नगर थाना में टाइगर मोबाइल जवान के रूप में तैनात थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। नशे के कारोबारियों के इस हिंसक हमले ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और जिले में सक्रिय नशा तस्करी के नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_H2H News
    H2H News
    Newspaper publisher चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.