Shuru
Apke Nagar Ki App…
*भरथना/इटावा* इटावा में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ मूवी पर बवाल घूसखोर पंडित के बाद अब ‘यादव जी की लव स्टोरी’ नामक फिल्म को लेकर सियासी और सामाजिक घमासान शुरू हो गया है। इटावा में दर्जनों अधिवक्ताओं और स्थानीय नेताओं ने फिल्म के नाम और कथानक पर आपत्ति जताते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यादव समाज से जुड़े अधिवक्ताओं सहित अन्य संगठनों ने कचहरी परिसर में एकत्र होकर फिल्म निर्माताओं के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म का नाम समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत करता है और इसे तत्काल बदला जाना चाहिए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म का नाम नहीं बदला गया तो फिल्म निर्माताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही, इस मुद्दे पर प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ने की भी घोषणा की गई है।
Kanhaiya lal

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by गजेंद्र कुमार5
- दिन दहाडे बिजली चोरी करता चोर रोहित राजपूत अवंती नगर नुमाइश पंडाल के पास इटावा1
- इटावा: डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए इटावा पुलिस ने साइबर सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुदिती ग्लोबल इंटर कॉलेज, इटावा में भव्य कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 19 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के निर्देशों तथा पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna की प्राथमिकताओं के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन की वर्चुअल उपस्थिति तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज श्री हरीश चंदर की गरिमामयी मौजूदगी रही। अंतरराष्ट्रीय साइबर विशेषज्ञ डॉ. रक्षित टण्डन ने ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, OTP फ्रॉड, फेक लिंक और UPI धोखाधड़ी जैसे मामलों पर विस्तृत जानकारी दी। लाइव डेमो के माध्यम से उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी किस तरह लोगों को जाल में फंसाते हैं और उनसे बचाव के लिए “Stop, Scan, Share Wisely” फॉर्मूला अपनाने की सलाह दी। वर्चुअल संबोधन में पुलिस महानिदेशक ने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP व पासवर्ड किसी से साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक से सतर्क रहें। साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन व राष्ट्रीय साइबर पोर्टल का उपयोग करने की जानकारी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विगत वर्ष 44 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी कर लगभग 1.97 करोड़ रुपये बरामद किए गए तथा हजारों संदिग्ध नंबर ब्लॉक कराए गए।1
- *कार दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की एक साथ हुई मौत* इटावा के भरथना कस्बा निवासी एवं शक्कर व घी के थोक व्यापारी कल्लन गुप्ता उम्र 60 वर्ष जो अपनी पत्नी मधु व पुत्र शुभम् गुप्ता के साथ कार से शादी समारोह से कानपुर की तरफ से वापस घर लौट रहे थे।जहां बीतीं रात्रि में अछल्दा नहर में कार अनियंत्रण होकर गिर जाने से तीनों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। तथा घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने अथक प्रयास किया तथा पुलिस को सूचना दी जहां पुलिस तुरंत पहुंची।इस घटना से मृतक के परिवारी जनों व कस्बा में शोक व्याप्त है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा3
- *चित्रकूट में एमपी के मिट्टी माफिया की उत्तरप्रदेश में सरकारी रिवाल्वर के साथ वीडियो वायरल, कर्वी कोतवाली पुलिस ने अजय पटेल उर्फ छोटू 75 को किया गिरफ्तार*1
- जनपद औरैया के नगर पंचायत अटसू स्थित सब्जी मंडी ग्राउंड में किसान यूनियन टिकेट संगठन ने सब्जी मंडी को स्थायी एवं व्यवस्थित किए जाने की मांग को लेकर 18 फरवरी से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत ने बताया कि नगर पंचायत अटसू में पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से इसी ग्राउंड में सब्जी मंडी लगती आ रही है। वर्तमान में उसी स्थान पर कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसके कारण किसानों और सब्जी विक्रेताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसानों और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक वैकल्पिक एवं सुव्यवस्थित स्थान पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ सब्जी मंडी संचालित कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी। धरना स्थल पर उपस्थित किसानों और दुकानदारों ने “जय जवान, जय किसान” के नारे लगाकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।1
- कार चोरी का आरोपी राकेश पटेल1