Shuru
Apke Nagar Ki App…
आपस में भीड़ गए बड़े महादेव ने छोटे महादेव के 60 रुपए लिए थे लेकिन अभी तक नहीं लौटाए
SUDHANSU KUMAR
आपस में भीड़ गए बड़े महादेव ने छोटे महादेव के 60 रुपए लिए थे लेकिन अभी तक नहीं लौटाए
More news from बिहार and nearby areas
- ने छोटे महादेव के 60 रुपए लिए थे लेकिन अभी तक नहीं लौटाए1
- सुगौली क्षेत्र में पूरे धूमधाम से मना महाशिवरात्रि का पारम्परिक त्योहार, लगा मेला। शिवालयों में उमड़ी लोगों की भीड़।1
- तुरकौलिया चोरी कांड का खुलासा: 4 शातिर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद मोतिहारी, 15 फरवरी 2026: पूर्वी चम्पारण जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में हुई चर्चित चोरी कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पूर्वी चम्पारण के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 7 अगस्त 2025 को गोविन्दपुर बाजार स्थित आनंद खाद-बीज भंडार में अज्ञात चोरों ने रात के समय दो मोबाइल, नगद राशि और महत्वपूर्ण कागजात की चोरी कर ली थी। इस संबंध में तुरकौलिया थाना कांड संख्या 385/25, धारा 334(1)/303(2) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने चोरी कांड में संलिप्त चार आरोपितों— नसरूद्दीन अंसारी शमशाद आलम दीपक कुमार फुलदिलाल सहनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी के चार मोबाइल भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में नसरूद्दीन अंसारी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ रामगढ़वा थाना कांड संख्या 333/23, 334/24 तथा रेल थाना सुगौली कांड संख्या 61/19 दर्ज है। इससे स्पष्ट है कि पुलिस ने एक सक्रिय आपराधिक गिरोह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सफलता पाई है। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, तुरकौलिया थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी, अपर थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- मोतिहारी राजा बाजार स्थित दैनिक अयोध्या टाइम्स का कार्यालय आज दिनांक 15 फरवरी को वर्तमान सांसद व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने फिता काटते हुए सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ। इस उद्घाटन कार्यक्रम में पटना से दैनिक अयोध्या टाइम्स के बिहार हेड बादल कुमार यादव, के साथ अन्य अधिकारी टीम और संपादक मनीष चौबे भी पहुंचे साथ ही मोतिहारी जिला ब्यूरो राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को संपादक मनीष चौबे ने अंग वस्त्र देते हुए माला पहनाया और ब्यूरो चीफ की कुर्सी पर बैठकर सम्मानित किया। सुनिए क्या कहते हैं सांसद और संपादक मनीष चौबे के साथ वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेश्वर गौतम।1
- रविवार के दिन मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में अहले सुबह से नदी तालाबों में स्नान कर शिव भक्त प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया।इस मौके पर आचार्यों व मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव पार्वती व गणपति गणेश कार्तिकेय आदि देवों का पूजा अर्चना शुरू हो गई।कई शिवालयों में आचार्यों द्वारा सत्यनारायण भगवान की पूजा कराते हुए देखे गए।यहां तक बहुत शिवालयों में पूजा समिति के सदस्य द्वारा देख रेख की जा रही थी।बहुत शिवालयों में मेला का आयोजन किया गया था।जैसे मझौलिया बाजार स्थित बाबा नागेश्वर नाथ ,सरिसवा शिव मंदिर परिसर में,अहवर कुड़िया शिव मंदिर परिसर में तथा राजघाट स्थित बेतिया राज्य राजा हरेंद्र किशोर के द्वारा बनवाया गया मंदिर के प्रांगण में मेला का आयोजन किया गया जो पूरे प्रखंड में आकर्षण का केंद्र बना रहा।वही मझौलिया थाना परिसर में कृष्णेश्वर महादेव मंदिर में थानाध्यक्ष अमर ने जलाभिषेक किया जिसमें आचार्य धर्मेंद्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रों द्वारा पूजा पाठ किया गया।पचपन पुल आर डी स्थित दिनेश्वर महादेव मंदिर में अहले सुबह से श्रद्धालु पूजा कर रहे हैं।पूरा प्रखंड महाशिवरात्रि मय हो गया है।सुदर्शन भारती के ध्वनि विस्तारक यंत्र से पूरा थाना परिसर में शिव पार्वती के भक्ति गानों से ओत पोत हो रहा था।इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि सभी शिवालयों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।नागरिक असामाजिक तत्वों को देखते हैं पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दे ।4
- घटना रिपोर्ट: मेट्रो निर्माण स्थल पर ढांचागत विफलता स्थान: मुलुंड, मुंबई (मेट्रो लाइन परियोजना) घटना स्थल: निर्माणाधीन मेट्रो स्तंभ आज सुबह मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो स्तंभ से सीमेंट का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। गिरते हुए मलबे ने नीचे से गुजर रहे एक ऑटो-रिक्शा और एक निजी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। मुख्य विवरण * हताहत: 4 व्यक्तियों के घायल होने की सूचना मिली है और उन्हें चिकित्सा सहायता दी जा रही है। मुंबई, भारत।1
- Post by Upandar Sha4
- मोतिहारी पुलिस की बड़ी सफलता—कुख्यात ‘मलिक गैंग’ का भंडाफोड़, बढ़ती चोरियों पर लगेगा अंकुश?1