स्कूल-कॉलेज वाहनों पर चला सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान स्कूल-कॉलेज वाहनों पर चला सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान कासगंज, 2 सितंबर। स्कूल-कॉलेज में छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने वाले वाहनों के सत्यापन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को बिलराम गेट चौराहा, कासगंज पर एआरटीओ एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान स्कूल-कॉलेज वाहनों में चालक एवं स्टाफ की नियुक्ति, वाहन पर चालक/स्वामी का मोबाइल नंबर, हेल्पलाइन नंबर तथा संबंधित स्कूल-कॉलेज का नाम अंकित होने की जांच की गई। इसके अलावा नंबर प्लेट निर्धारित मानकों के अनुरूप होने और निर्धारित सीट क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को बैठाए जाने की भी गहनता से जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों एवं स्वामियों को यातायात और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान सदर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र और टीएसआई लक्ष्मण सिंह यादव मौजूद रहे।
स्कूल-कॉलेज वाहनों पर चला सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान स्कूल-कॉलेज वाहनों पर चला सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान कासगंज, 2 सितंबर। स्कूल-कॉलेज में छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने वाले वाहनों के सत्यापन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को बिलराम गेट चौराहा, कासगंज पर एआरटीओ एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान स्कूल-कॉलेज वाहनों में चालक एवं स्टाफ की नियुक्ति, वाहन पर चालक/स्वामी का मोबाइल नंबर, हेल्पलाइन नंबर तथा संबंधित स्कूल-कॉलेज का नाम अंकित होने की जांच की गई। इसके अलावा नंबर प्लेट निर्धारित मानकों के अनुरूप होने और निर्धारित सीट क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को बैठाए जाने की भी गहनता से जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों एवं स्वामियों को यातायात और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान सदर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र और टीएसआई लक्ष्मण सिंह यादव मौजूद रहे।
- मुम्बई के एक अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने बुर्का पहने एक महिला को अंदर जाने से रोक दिया1
- *लक्ष्मी स्वीट्स हाउस में लगी भीषण आग, दुकान का सामान जलकर राख* अयोध्या से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सिविल लाइंस स्थित लक्ष्मी स्वीट्स हाउस में बुधवार दोपहर बाद अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे दमकल कर्मियों और कई फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।1
- खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस और सीनियर में येल्लो हाउस जीता मुकाबला उझानी,(बदायूं)। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को अंतरसदनीय खो-खो प्रतियागिता का आयोजन किया गया जिसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग की रेड, येल्लो, ग्रीन और ब्लू हाउस की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला जूनियर वर्ग की ब्लू हाउस और सीनियर वर्ग में येल्लो हाउस टीम ने जीत कर अपना परचम लहरा दिया। स्कूल परिसर में आयोजित खो-खो प्रतियागिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट और उपप्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने चारों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय के बाद कराया। उन्होंने कहा कि सपने देखने से सफलता नहीं मिलती सफलता के लिए मेहनत, संयम व समर्पण की आवश्यकता होती हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक प्रतियोगिता है बल्कि सीखने, बढ़ने व मित्रता बनाए रखने का अवसर है। खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर गर्ल्स टीमों में ब्लू हाउस और ग्रीन हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें ग्रीन हाउस 13-6 विजेता रही तथा जूनियर बॉयस में रेड हाउस और ब्लू हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें ब्लू हाउस 10-9 विजेता रही। सीनियर गर्ल्स टीमों में येल्लो हाउस और ग्रीन हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें ग्रीन हाउस 9-8 विजेता रही तथा सीनियर बॉयस में येल्लो हाउस और ब्लू हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें येल्लो हाउस 15-14 विजेता रही। विजयी टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानपूर्वक प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए।1
- आज की बड़ी खबरें: PM मोदी का जल प्रबंधन पर फोकस, 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, नेपाल में बाढ़ से तबाही | CBI जांच और देश-दुनिया की बड़ी खबरें 🚨 देश-दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ | Shuru News आज के प्रमुख समाचारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का **जल प्रबंधन पर जोर**, राहुल गांधी की **नासिक में राजनीतिक गतिविधियां**, और देश के कई हिस्सों में **भारी बारिश का अलर्ट** प्रमुख विषय रहे। 🌧️ 21 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी** के बीच नेपाल में भीषण बाढ़ से हालात गंभीर बताए जा रहे हैं। ⚖️ **दिशा सालियान मौत मामले में CBI जांच** और फर्जी टोल रसीदों से जुड़े मामलों में कार्रवाई ने भी सुर्खियां बटोरीं। 🏥 जम्मू-कश्मीर में **मेडिकल इंटर्न की हड़ताल** और दिल्ली में **महिला सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन** से जुड़े घटनाक्रम भी सामने आए। 🌍 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर **बेल्जियम के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा** और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री **शेख हसीना** से जुड़ी परिस्थितियों पर भी नजर रही। 📲 Shuru News App** पर पाएं देश, प्रदेश, राजनीति, मौसम, अपराध और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम की महत्वपूर्ण खबरें। ⚠️ *यह विवरण उपलब्ध समाचार-सामग्री/ट्रांसक्रिप्ट पर आधारित है। किसी भी दावे की स्वतंत्र पुष्टि संबंधित आधिकारिक स्रोतों से करें। #ShuruNews #आजकीबड़ीखबर #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #IndiaNews #NewsUpdate #PMModi #NarendraModi #RahulGandhi #HeavyRain #RainAlert #FloodNews #NepalFlood #CBI #DishaSalian #DelhiNews #JammuKashmir #WomenSafety #PoliticalNews #InternationalNews #Bangladesh #SheikhHasina #NewsToday Shuru News, Shuru News App, आज की बड़ी खबर, आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत की खबरें, देश की खबरें, मोदी न्यूज़, पीएम मोदी, नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, नासिक न्यूज़, भारी बारिश, बारिश का अलर्ट, 21 राज्यों में बारिश, बाढ़ की खबर, नेपाल बाढ़, नेपाल फ्लड, CBI जांच, दिशा सालियान केस, दिल्ली महिला सुरक्षा, जम्मू कश्मीर न्यूज़, मेडिकल इंटर्न हड़ताल, शेख हसीना, बांग्लादेश न्यूज़, बेल्जियम पीएम, इंटरनेशनल न्यूज़ आज की खबरें, ताजा समाचार, हिंदी समाचार, न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी, भारत समाचार, राष्ट्रीय समाचार, राजनीतिक समाचार, मौसम समाचार, बारिश समाचार, बाढ़ समाचार, CBI News, Crime News, Delhi News, J&K News, Nepal News, Bangladesh News, PM Modi News, Rahul Gandhi News, Latest India News, Hindi Breaking News, Shuru News Today, News Headlines, Daily News #TrendingNews #ViralNews #NewsAlert #BreakingUpdate #TopNews #BigBreaking #NewsFlash #IndiaBreaking #LatestUpdate #DailyNews #TodayNews #MustWatch #ViralUpdate #NationalNews #TopHeadlines2
- दबंगो ने जमीन हड़प लिया उसके बाद घर में घुसकर महिलाओं के हाथ तोड़े किया जान लेवा हमला दादों पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट भी नहीं लिखी हमलावरों का मुकदमा दर्ज कर लिया पीड़ित ने पुलिस यह भी आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज कर ने के नाम पर 50, 000रुपए की मांग की इसीलिए पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की ssp अलीगढ़ से न्याय की गुहार लगाइ हैं1
- स्पेन का नाला और गोरखपुर का 'हॉलीवुड' विकास! स्पेन में खुले नाले में बच्ची की दर्दनाक मौत पर जो लोग 'कथित विकास' का मातम मना रहे हैं, लगता है उनकी आंखें गोरखपुर के चमचमाते 'हॉलीवुड' वाले विजन से चौंधिया गई हैं! अरे जनाब, कोई अंधा ही होगा जो स्पेन के इस हादसे को देखकर गोरखपुर या उत्तर प्रदेश के किसी शहर का हाल समझ ले! यहाँ तो स्मार्ट सिटी के नाले इतने सुसज्जित हैं कि बरसात में बच्चों को पानी में तैरने के लिए 'वाटर पार्क' जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती, सड़कें खुद ही स्विमिंग पूल बन जाती हैं। रविकिशन जी, जरा इन अज्ञानी लोगों को बताइए कि गोरखपुर में विकास इतनी स्पीड से भाग रहा है कि खुले नालों और गड्ढों में गिरकर जान गंवाना कोई आपदा नहीं, बल्कि 'अमृत काल' का रोमांचक सफर है! एक तरफ मासूम की मौत का दुख दिल को चीर रहा है, तो दूसरी तरफ हमारे जनप्रतिनिधियों की विकास की मारक क्षमता पर हंसी भी छूट रही है—कसम से, गजब का 'सिनेमैटिक' विकास है!1
- *आईटी चौराहे से पहले मुख्य मार्ग पर अचानक सड़क धंस गई और बीच सड़क पर करीब 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा बन गया* लखनऊ । बताया जा रहा हैं कि पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के आवास के सामने बने इस खतरनाक गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।1
- आउटसोर्स कर्मियों के हित में बड़ा कदम, यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ हाथरस: आउटसोर्स कर्मियों के हित में बड़ा कदम, यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ अग्रवाल सेवा सदन में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन एवं शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने देखा-सुना। सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा समेत अधिकारी मौजूद रहे। नई व्यवस्था के तहत आउटसोर्स कर्मियों को समय से पारिश्रमिक, ईपीएफ-ईएसआई और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का लाभ मिलेगा। कर्मचारियों के खाते में प्रत्येक माह की 5 तारीख तक पारिश्रमिक पहुंचाने की व्यवस्था पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, सुरक्षा टूल किट एवं अन्य लाभ वितरित किए गए। सफाई कर्मियों को किट वितरित कर उनके कार्य और सम्मान को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि आउटसोर्स सेवा निगम से कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान और सेवा व्यवस्था में पारदर्शिता आने की उम्मीद है। बाइट:- अनूप प्रधान, सांसद, हाथरस।4
- #आगरा इंस्पेक्टर को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा, वकील के चैंबर में छिपे1