logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*आईटी चौराहे से पहले मुख्य मार्ग पर अचानक सड़क धंस गई और बीच सड़क पर करीब 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा बन गया* लखनऊ । बताया जा रहा हैं कि पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के आवास के सामने बने इस खतरनाक गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

9 hrs ago
user_Star ToDay Samachar
Star ToDay Samachar
Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

*आईटी चौराहे से पहले मुख्य मार्ग पर अचानक सड़क धंस गई और बीच सड़क पर करीब 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा बन गया* लखनऊ । बताया जा रहा हैं कि पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के आवास के सामने बने इस खतरनाक गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 5 साल की प्रधानी के उपरांत जलभराव से परेशान ग्रामीण, विकास कार्यों पर उठे सवाल फतेहपुर। जनपद के बहुआ ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मनीपुर में विकास कार्यों की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश और जलभराव का पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है, कि यदि समय रहते नाली, खड़ंजा और जलनिकासी की उचित व्यवस्था पर कार्य कराया गया होता तो आज उन्हें इस गंभीर समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। ग्राम सभा मनीपुर में पांच वर्ष का प्रधान कार्यकाल बीतने के बावजूद गांव के समुचित विकास को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। कहीं जलभराव की समस्या है, तो कहीं रास्तों और जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर लोग परेशान हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है, कि पानी अब गलियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कई स्थानों पर लोगों के घरों में घुसने की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों का कहना है, कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा गांव के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्हीं वादों को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा, यह बड़ा सवाल बन जाता है। मनीपुर ग्राम सभा की वर्तमान स्थिति को देखकर ग्रामीण विकास कार्यों और सरकारी धन के उपयोग की जांच की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है, कि यदि ग्राम सभा में पिछले पांच वर्षों के दौरान कराए गए विकास कार्यों की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए तो गांव की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकती है। आखिर विकास के नाम पर कितना कार्य हुआ, किन योजनाओं में धन खर्च किया गया और उसका लाभ ग्रामीणों को कितना मिला, इसकी जांच होना जरूरी है। ग्रामीणों के अनुसार, समस्या बढ़ने के बाद अब मौके पर ग्राम विकास अधिकारी पहुंचकर कार्य कराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है, कि आखिर यह कार्य पहले क्यों नहीं कराया गया। यदि बरसात से पहले जलनिकासी और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया जाता तो ग्रामीणों को आज अपने घरों में घुसते पानी और जलभराव की समस्या से जूझना नहीं पड़ता। मनीपुर ग्राम सभा के लोगों का कहना है, कि गांव का विकास केवल कागजों और बैठकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका असर धरातल पर दिखाई देना चाहिए। पांच वर्ष तक प्रधानी का कार्यकाल चलने के बाद भी यदि ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं, तो संबंधित विकास कार्यों की गुणवत्ता और जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मांग की है, कि ग्राम सभा मनीपुर में हुए विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही गांव में जलभराव और जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। अब सबसे बड़ा सवाल यही है, कि क्या ग्राम सभा मनीपुर में विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति की जांच होगी या फिर ग्रामीण इसी तरह जलभराव, बदहाल व्यवस्थाओं और अधूरे विकास कार्यों के बीच परेशान होते रहेंगे? ग्रामीणों का कहना है, कि यदि अब भी जिम्मेदार विभाग और अधिकारी नहीं जागे तो गांव के विकास का सपना केवल वादों और कागजी आंकड़ों तक ही सीमित रह जाएगा। 5 साल की प्रधानी, फिर भी पानी-पानी हुआ मनीपुर गांव घर में घुसा पानी, विकास के दावों की खुली पोल मनीपुर में विकास गायब, जलभराव से ग्रामीण बेहालवादे बड़े-बड़े, विकास शून्य! मनीपुर गांव की बदहाल तस्वीरजांच हुई तो खुल सकता है।
    1
    5 साल की प्रधानी के उपरांत जलभराव से परेशान ग्रामीण, विकास कार्यों पर उठे सवाल
फतेहपुर। जनपद के बहुआ ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मनीपुर में विकास कार्यों की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश और जलभराव का पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है, कि यदि समय रहते नाली, खड़ंजा और जलनिकासी की उचित व्यवस्था पर कार्य कराया गया होता तो आज उन्हें इस गंभीर समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। ग्राम सभा मनीपुर में पांच वर्ष का प्रधान कार्यकाल बीतने के बावजूद गांव के समुचित विकास को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। कहीं जलभराव की समस्या है, तो कहीं रास्तों और जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर लोग परेशान हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है, कि पानी अब गलियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कई स्थानों पर लोगों के घरों में घुसने की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों का कहना है, कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा गांव के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्हीं वादों को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा, यह बड़ा सवाल बन जाता है। मनीपुर ग्राम सभा की वर्तमान स्थिति को देखकर ग्रामीण विकास कार्यों और सरकारी धन के उपयोग की जांच की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है, कि यदि ग्राम सभा में पिछले पांच वर्षों के दौरान कराए गए विकास कार्यों की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए तो गांव की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकती है। आखिर विकास के नाम पर कितना कार्य हुआ, किन योजनाओं में धन खर्च किया गया और उसका लाभ ग्रामीणों को कितना मिला, इसकी जांच होना जरूरी है। ग्रामीणों के अनुसार, समस्या बढ़ने के बाद अब मौके पर ग्राम विकास अधिकारी पहुंचकर कार्य कराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है, कि आखिर यह कार्य पहले क्यों नहीं कराया गया। यदि बरसात से पहले जलनिकासी और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया जाता तो ग्रामीणों को आज अपने घरों में घुसते पानी और जलभराव की समस्या से जूझना नहीं पड़ता। मनीपुर ग्राम सभा के लोगों का कहना है, कि गांव का विकास केवल कागजों और बैठकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका असर धरातल पर दिखाई देना चाहिए। पांच वर्ष तक प्रधानी का कार्यकाल चलने के बाद भी यदि ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं, तो संबंधित विकास कार्यों की गुणवत्ता और जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मांग की है, कि ग्राम सभा मनीपुर में हुए विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही गांव में जलभराव और जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। अब सबसे बड़ा सवाल यही है, कि क्या ग्राम सभा मनीपुर में विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति की जांच होगी या फिर ग्रामीण इसी तरह जलभराव, बदहाल व्यवस्थाओं और अधूरे विकास कार्यों के बीच परेशान होते रहेंगे? ग्रामीणों का कहना है, कि यदि अब भी जिम्मेदार विभाग और अधिकारी नहीं जागे तो गांव के विकास का सपना केवल वादों और कागजी आंकड़ों तक ही सीमित रह जाएगा। 5 साल की प्रधानी, फिर भी पानी-पानी हुआ मनीपुर गांव घर में घुसा पानी, विकास के दावों की खुली पोल मनीपुर में विकास गायब, जलभराव से ग्रामीण बेहालवादे बड़े-बड़े, विकास शून्य! मनीपुर गांव की बदहाल तस्वीरजांच हुई तो खुल सकता है।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश का जिला चित्रकूट इस वक्त मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से डूबा पड़ा है। नदी किनारे कई सौ मकान–दुकान डूब गए हैं। सड़कें नदी जैसी बन गई हैं। इस Video में एक मंजिला मकानों/दुकानों की सिर्फ छत दिखाई दे रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश का जिला चित्रकूट इस वक्त मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से डूबा पड़ा है। नदी किनारे कई सौ मकान–दुकान डूब गए हैं। सड़कें नदी जैसी बन गई हैं। इस Video में एक मंजिला मकानों/दुकानों की सिर्फ छत दिखाई दे रही है।
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जनशिकायतो के निस्तारण में (IGRS) पोर्टल पर हाथरस पुलिस प्रदेश में निरंतर नंबर 1, जनपद के सभी थाने भी प्रदेश स्तर पर नंबर 1 अवगत कराना है कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी IGRS जनसुनवाई - समाधान पोर्टल, जिसमें आम-जन द्वारा अपनी समस्या हेतु ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शासन द्वारा की गयी है। जिसकी समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक माह की जाती है तथा प्रत्येक जनपद का मासिक मूल्यांकन कर प्रत्येक माह रैंकिग का निर्धारण शासन स्तर पर किया जाता है। जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा व अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा (नोडल अधिकारी IGRS) द्वारा आमजन की प्राप्त होने वाली IGRS शिकायतों के शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु समस्त राजपत्रित/थाना प्रभारियों को निर्दिष्ट किया गया था। जिसके क्रम मे शासन द्वारा संचालित IGRS पोर्टल पर शिकायतों का माह अगस्त, 2026 में IGRS जनसुनवाई - समाधान पोर्टल पर प्राप्त हुयी शिकायतों का जनपदीय पुलिस द्वारा त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए निर्धारित समयावधि में आख्या पोर्टल पर अपलोड कराये जाने के फलस्वरूप जनपद हाथरस को उत्तर प्रदेश मे माह अगस्त में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही जनपद के सभी थाने भी शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के आधार पर प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये निरंतर नंबर 1 बने हुये है।
    1
    जनशिकायतो के निस्तारण में (IGRS) पोर्टल पर हाथरस पुलिस प्रदेश में निरंतर नंबर 1, जनपद के सभी थाने भी प्रदेश स्तर पर नंबर 1
अवगत कराना है कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी IGRS जनसुनवाई - समाधान पोर्टल, जिसमें आम-जन द्वारा अपनी समस्या हेतु ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शासन द्वारा की गयी है। जिसकी समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक माह की जाती है तथा प्रत्येक जनपद का मासिक मूल्यांकन कर प्रत्येक माह रैंकिग का निर्धारण शासन स्तर पर किया जाता है। जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा व अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा (नोडल अधिकारी IGRS) द्वारा आमजन की प्राप्त होने वाली IGRS शिकायतों के शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु समस्त राजपत्रित/थाना प्रभारियों को निर्दिष्ट किया गया था। 
जिसके क्रम मे शासन द्वारा संचालित IGRS पोर्टल पर शिकायतों का माह अगस्त, 2026 में IGRS जनसुनवाई - समाधान पोर्टल  पर प्राप्त हुयी शिकायतों का जनपदीय पुलिस द्वारा त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए निर्धारित समयावधि में आख्या पोर्टल पर अपलोड कराये जाने के फलस्वरूप जनपद हाथरस को उत्तर प्रदेश मे माह अगस्त में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही जनपद के सभी थाने भी शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के आधार पर प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये निरंतर नंबर 1 बने हुये है।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • मथुरा वृंदावन दिव्यांग ई रिक्शा चीज और भारी चालान से आक्रोशित
    1
    मथुरा वृंदावन दिव्यांग ई रिक्शा चीज और भारी चालान से आक्रोशित
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू हुआ EVM का FLC कार्य....... विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय में बुधवार से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) शुरू हो गई। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक राकेश कुमार ने एफएलसी प्रक्रिया का निरीक्षण किया और हैदराबाद से पहुंची इंजीनियरों की टीम से जांच प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट गोदाम का भी निरीक्षण किया। प्रेक्षक राकेश कुमार ने बताया कि एफएलसी के लिए ईसीआईएल की ओर से हैदराबाद से 12 इंजीनियरों की टीम हाथरस पहुंची है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की तकनीकी जांच की जा रही है। यह प्रक्रिया करीब 20 दिनों तक चलेगी। एफएलसी के दौरान प्रत्येक ईवीएम और वीवीपैट मशीन की बारीकी से जांच की जाएगी। जांच में सही पाई जाने वाली मशीनों पर पहचान के लिए हरे रंग की चिट लगाई जाएगी, जबकि खराब मशीनों को लाल रंग की चिट लगाकर अलग चिन्हित किया जाएगा। एफएलसी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी मौजूद रहने की व्यवस्था की गई है। हालांकि, जिस कक्ष में मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग की जा रही है, वहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों अथवा अन्य किसी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक राकेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रशांत तिवारी, एसडीएम सदर राजकुमार सिंह सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू हुआ EVM का FLC कार्य.......
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय में बुधवार से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) शुरू हो गई। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक राकेश कुमार ने एफएलसी प्रक्रिया का निरीक्षण किया और हैदराबाद से पहुंची इंजीनियरों की टीम से जांच प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट गोदाम का भी निरीक्षण किया।
प्रेक्षक राकेश कुमार ने बताया कि एफएलसी के लिए ईसीआईएल की ओर से हैदराबाद से 12 इंजीनियरों की टीम हाथरस पहुंची है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की तकनीकी जांच की जा रही है। यह प्रक्रिया करीब 20 दिनों तक चलेगी। एफएलसी के दौरान प्रत्येक ईवीएम और वीवीपैट मशीन की बारीकी से जांच की जाएगी। जांच में सही पाई जाने वाली मशीनों पर पहचान के लिए हरे रंग की चिट लगाई जाएगी, जबकि खराब मशीनों को लाल रंग की चिट लगाकर अलग चिन्हित किया जाएगा।
एफएलसी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी मौजूद रहने की व्यवस्था की गई है। हालांकि, जिस कक्ष में मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग की जा रही है, वहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों अथवा अन्य किसी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक राकेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रशांत तिवारी, एसडीएम सदर राजकुमार सिंह सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • *रामबाग चौराहे पर पार्किंग के नाम पर कथित वसूली का आरोप, ₹50 के बोर्ड के बावजूद मांगे ₹500!* *रामबाग चौराहे पर पार्किंग के नाम पर कथित वसूली का आरोप, ₹50 के बोर्ड के बावजूद मांगे ₹500!* आगरा। रामबाग चौराहे पर पार्किंग शुल्क के नाम पर कथित रूप से अधिक वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पार्किंग स्थल पर लगे बोर्ड पर ₹50 शुल्क लिखा होने के बावजूद एक व्यक्ति से ₹500 की मांग की गई। पीड़ित ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पार्किंग शुल्क की वसूली और निर्धारित दरों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले में संबंधित अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है। नोट: वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
    1
    *रामबाग चौराहे पर पार्किंग के नाम पर कथित वसूली का आरोप, ₹50 के बोर्ड के बावजूद मांगे ₹500!*
*रामबाग चौराहे पर पार्किंग के नाम पर कथित वसूली का आरोप, ₹50 के बोर्ड के बावजूद मांगे ₹500!*
आगरा। रामबाग चौराहे पर पार्किंग शुल्क के नाम पर कथित रूप से अधिक वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पार्किंग स्थल पर लगे बोर्ड पर ₹50 शुल्क लिखा होने के बावजूद एक व्यक्ति से ₹500 की मांग की गई।
पीड़ित ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद पार्किंग शुल्क की वसूली और निर्धारित दरों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले में संबंधित अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है।
नोट: वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
    user_RK Mishra
    RK Mishra
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुम्बई के एक अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने बुर्का पहने एक महिला को अंदर जाने से रोक दिया
    1
    मुम्बई के एक अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने बुर्का पहने एक महिला को अंदर जाने से रोक दिया
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • फिरोजाबाद: मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट करने से नाराज युवक ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली, पीड़िता ने सुनाई पूरी कहानी फिरोजाबाद एकतरफा प्यार में सनकी विपिन कुमार जाटव ने क्यों की सनसनीखेज वारदात पीड़िता की जुबानी!!! फिरोजाबाद मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट करने से नाराज युवक ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली थाना टूंडला क्षेत्र के ग्राम उसायनी में मंगलवार दोपहर एक युवक ने घर में घुसकर 25 वर्षीय युवती को गोली मार दी। बताया गया है कि उसायनी निवासी अंजली यादव पुत्री इंद्रपाल सिंह घर की दूसरी मंजिल पर पड़ोस के बच्चों को पढ़ा रही थी। इसी दौरान आरोपी विपिन जाटव मकान के अंदर घुस आया और उस पर फायरिंग कर दी। आरोपी ने तीन राउंड फायर किए, जिनमें दो गोली मिस हो गईं, जबकि तीसरी गोली उसके कंधे को पार कर गई। पीड़िता की जुबानी सुनिए: "वो फोन करके परेशान करता था, इसलिए मैंने उसका नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया था। कह रहा था तेरी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा, तुझे जाने लायक ही नहीं छोडूंगा।" गोली लगने से अंजली घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। सूचना पर सीओ अरुण कुमार चौरसिया, इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
    1
    फिरोजाबाद: मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट करने से नाराज युवक ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली, पीड़िता ने सुनाई पूरी कहानी


फिरोजाबाद एकतरफा प्यार में सनकी विपिन कुमार जाटव ने क्यों की सनसनीखेज वारदात पीड़िता की जुबानी!!!
फिरोजाबाद मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट करने से नाराज युवक ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली
थाना टूंडला क्षेत्र के ग्राम उसायनी में मंगलवार दोपहर एक युवक ने घर में घुसकर 25 वर्षीय युवती को गोली मार दी।
बताया गया है कि उसायनी निवासी अंजली यादव पुत्री इंद्रपाल सिंह घर की दूसरी मंजिल पर पड़ोस के बच्चों को पढ़ा रही थी। इसी दौरान आरोपी विपिन जाटव मकान के अंदर घुस आया और उस पर फायरिंग कर दी। आरोपी ने तीन राउंड फायर किए, जिनमें दो गोली मिस हो गईं, जबकि तीसरी गोली उसके कंधे को पार कर गई।
पीड़िता की जुबानी सुनिए:
"वो फोन करके परेशान करता था, इसलिए मैंने उसका नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया था। कह रहा था तेरी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा, तुझे जाने लायक ही नहीं छोडूंगा।"
गोली लगने से अंजली घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे।
सूचना पर सीओ अरुण कुमार चौरसिया, इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
    user_A MISSION TV ( ब्यूरो चीफ )
    A MISSION TV ( ब्यूरो चीफ )
    Court reporter एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.