Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश का जिला चित्रकूट इस वक्त मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से डूबा पड़ा है। नदी किनारे कई सौ मकान–दुकान डूब गए हैं। सड़कें नदी जैसी बन गई हैं। इस Video में एक मंजिला मकानों/दुकानों की सिर्फ छत दिखाई दे रही है।
Star ToDay Samachar
उत्तर प्रदेश का जिला चित्रकूट इस वक्त मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से डूबा पड़ा है। नदी किनारे कई सौ मकान–दुकान डूब गए हैं। सड़कें नदी जैसी बन गई हैं। इस Video में एक मंजिला मकानों/दुकानों की सिर्फ छत दिखाई दे रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *लक्ष्मी स्वीट्स हाउस में लगी भीषण आग, दुकान का सामान जलकर राख* अयोध्या से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सिविल लाइंस स्थित लक्ष्मी स्वीट्स हाउस में बुधवार दोपहर बाद अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे दमकल कर्मियों और कई फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।1
- *आगरा से बड़ी खबर* एत्मादपुर में UGC रोलबैक की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान बवाल, दरोगा पर लाठीचार्ज का आरोप *आगरा:* तहसील एत्मादपुर में आज सवर्ण समाज द्वारा UGC के नए नियमों को *आगरा से बड़ी खबर* एत्मादपुर में UGC रोलबैक की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान बवाल, दरोगा पर लाठीचार्ज का आरोप *आगरा:* तहसील एत्मादपुर में आज सवर्ण समाज द्वारा UGC के नए नियमों को रोल बैक करने की मांग को लेकर किया जा रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान भीड़ में गिरने से नाराज हुए दरोगा जयप्रकाश तिवारी ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। इस लाठीचार्ज में एक प्रदर्शनकारी युवा के घायल होने की खबर है। *हाईवे जाम से अफरा-तफरी* घटना के बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-19 को जाम कर दिया, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। *क्या है मामला?* सवर्ण समाज के लोग लंबे समय से UGC के नए नियमों का विरोध कर रहे हैं और इसे वापस लेने की मांग को लेकर आगरा में लगातार ज्ञापन और प्रदर्शन कर रहे हैं। आज भी इसी मांग को लेकर एत्मादपुर तहसील में शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर आधिकारिक बयान आना बाकी है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।1
- 🚨 एत्मादपुर में UGC के खिलाफ प्रदर्शन में बवाल, इंस्पेक्टर को धक्का देकर गिराया, पुलिस ने भांजी लाठियां! आगरा। एत्मादपुर तहसील में UGC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब सैकड़ों की संख्या में पहुंचे सवर्ण समाज के प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान क्राइम इंस्पेक्टर को धक्का देकर गिराए जाने के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांज दीं। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि नेशनल हाईवे से लेकर तहसील परिसर तक जमकर हंगामा हुआ। स्थिति बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने क्राइम इंस्पेक्टर को वकीलों के चेंबर में ले जाकर सुरक्षित किया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और वहां से लौट गए।1
- मंडी समिति पर दो लोगों को कुछ लोगों ने इटो से हमला कर किया घायल, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड मंडी समिति के पास पर दो लोगों के ऊपर कुछ लोगों ने ईंटों से हमला कर दिया। ईंटों के हमले से दोनों युवक सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार कर डॉक्टरी परीक्षण किया गया। घायलों ने बताया कि मंडी समिति पर दो लोगों के ऊपर कुछ लोगों ने ईंटों से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।1
- शिकोहाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी नाम बदलकर किराएदार बनता और फिर देता था चोरी की घटना को अंजाम थाना शिकोहाबाद पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर चोर जमील अहमद उर्फ मोनू पुत्र अहमद हुसैन को भारी मात्रा में चोरी के माल व 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।* *अभियुक्त के कब्जे से 01 नेकलेस सेट मय 02 अदद टोप्स पीली धातु, 02 झुमकी पीली धातु, 01 पेन्डल मय चेन पीली धातु, 03 लेडीज अंगूठी पीली धातु, 01 मंगल सूत्र पीली धातु व चूडी के 16 टुकडे पीली धातु बरामद...* *शातिर चोर जमील नाम बदकर किरायेदार बनकर करता था चोरी.....* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 671/2026 धारा 305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी पीली धातु की ज्वैलरी(01 अदद नेकलेस सेट मय 02 अदद टोप्स पीली धातु, 02 अदद झुमकी पीली धातु, 01 अदद पेन्डल मय चेन पीली धातु, 03 अदद लेडीज अंगूठी पीली धातु, 01 अदद मंगल सूत्र पीली धातु, चूडी के 16 अदद टुकडे पीली धातु )) तथा 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । दिनांक 28.08.2026 को वादी श्री मुन्नालाल पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी 3/06 आवास विकास कालोनी, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद द्वारा थाना शिकोहाबाद पर सूचना दी गयी कि वह अपने परिवार सहित अपनी ससुराल जसवन्तनगर गये थे। वापस आने पर उनके मकान के मुख्य गेट का ताला खुला मिला तथा अन्दर अलमारी के लॉक टूटे हुए थे । अलमारी में रखे सोने एवं चांदी के जेवरात चोरी हो गये थे। Updated News-01/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- स्पेन का नाला और गोरखपुर का 'हॉलीवुड' विकास! स्पेन में खुले नाले में बच्ची की दर्दनाक मौत पर जो लोग 'कथित विकास' का मातम मना रहे हैं, लगता है उनकी आंखें गोरखपुर के चमचमाते 'हॉलीवुड' वाले विजन से चौंधिया गई हैं! अरे जनाब, कोई अंधा ही होगा जो स्पेन के इस हादसे को देखकर गोरखपुर या उत्तर प्रदेश के किसी शहर का हाल समझ ले! यहाँ तो स्मार्ट सिटी के नाले इतने सुसज्जित हैं कि बरसात में बच्चों को पानी में तैरने के लिए 'वाटर पार्क' जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती, सड़कें खुद ही स्विमिंग पूल बन जाती हैं। रविकिशन जी, जरा इन अज्ञानी लोगों को बताइए कि गोरखपुर में विकास इतनी स्पीड से भाग रहा है कि खुले नालों और गड्ढों में गिरकर जान गंवाना कोई आपदा नहीं, बल्कि 'अमृत काल' का रोमांचक सफर है! एक तरफ मासूम की मौत का दुख दिल को चीर रहा है, तो दूसरी तरफ हमारे जनप्रतिनिधियों की विकास की मारक क्षमता पर हंसी भी छूट रही है—कसम से, गजब का 'सिनेमैटिक' विकास है!1
- *आईटी चौराहे से पहले मुख्य मार्ग पर अचानक सड़क धंस गई और बीच सड़क पर करीब 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा बन गया* लखनऊ । बताया जा रहा हैं कि पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के आवास के सामने बने इस खतरनाक गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।1
- धान के खेत मे पानी लगाते समय एक युवक के पैर पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव गदाखेड़ा में धान के खेत में पानी लगाते समय एक युवक के पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन युवक को पहले उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया कि वह धान के खेत में पानी लग रहा था तभी उसके पैर पर सांप ने काट लिया।1
- असीम वकार साहब के AIMIM छोड़कर कांग्रेस में जाने को कुछ लोग AIMIM के लिए बड़ा राजनीतिक झटका बताने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। मीडिया से हमारा साफ संदेश है कि इसे AIMIM के लिए झटका या बड़ा राजनीतिक नुकसान बताना उचित नहीं होगा। असीम वकार साहब AIMIM में आए थे और अब कांग्रेस में चले गए हैं। वह अकेले आए थे और अकेले ही गए हैं। राजनीतिक संगठनों में लोग आते-जाते रहते हैं। इससे किसी मजबूत और सक्रिय संगठन की बुनियाद नहीं हिलती। AIMIM किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है। यह पार्टी अपने जमीनी स्तर पर लगातार मेहनत करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मजबूत होती है। आज भी पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता वार्ड से लेकर विधानसभा और जिला स्तर तक पूरी मजबूती के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। जहां तक असीम वकार साहब की बात है, उनका संगठन के जमीनी स्तर पर ऐसा व्यापक जनाधार नहीं था कि उनके जाने से AIMIM के संगठन पर कोई बड़ा प्रभाव पड़े। न जाने कितने लोग राजनीतिक दलों में आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन पार्टी अपनी विचारधारा और कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ती रहती है। आज भी AIMIM में लगातार नए लोग जुड़ रहे हैं और संगठन को मजबूत करने का काम जारी है। इसलिए किसी एक व्यक्ति के पार्टी छोड़ने को “बड़ा झटका” बताना वास्तविकता से अधिक राजनीतिक अतिशयोक्ति होगी। AIMIM एक व्यक्ति के भरोसे नहीं, बल्कि हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के भरोसे खड़ी है। असीम वकार गए हैं, संगठन नहीं गया। एक व्यक्ति के जाने से कारवां नहीं रुकता—कारवां अपनी रफ्तार से आगे बढ़ता रहेगा। मोहम्मद जावेद अली महानगर महासचिव, AIMIM #महानगर_महासचिव_जनाब_मोहम्मद_जावेद_अली_साहब #AIMIM #असीमवकार #AIMIMसंगठन #जमीनीकार्यकर्ता #मजबूतसंगठन #मजलिस #उत्तरप्रदेश #फिरोजाबाद #Mission2027 #AIMIMZindabad1