Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांदा में बड़े प्रोजेक्ट की होगी IIT जांच | ₹100 करोड़+ कामों पर बड़ा फैसला | Banda News 2026 उत्तर प्रदेश में ₹100 करोड़ से ज्यादा लागत वाली बड़ी परियोजनाओं की गुणवत्ता जांच अब IIT जैसे तकनीकी संस्थानों से कराने का फैसला लिया गया है। इसमें सड़क, पुल, सीवर और दूसरी बड़ी निर्माण परियोजनाएं शामिल हैं। इससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और तकनीकी निगरानी मजबूत होने की उम्मीद है।
Dilip Kumar Bharti
बांदा में बड़े प्रोजेक्ट की होगी IIT जांच | ₹100 करोड़+ कामों पर बड़ा फैसला | Banda News 2026 उत्तर प्रदेश में ₹100 करोड़ से ज्यादा लागत वाली बड़ी परियोजनाओं की गुणवत्ता जांच अब IIT जैसे तकनीकी संस्थानों से कराने का फैसला लिया गया है। इसमें सड़क, पुल, सीवर और दूसरी बड़ी निर्माण परियोजनाएं शामिल हैं। इससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और तकनीकी निगरानी मजबूत होने की उम्मीद है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बांदा में होगा City Expansion | 474 प्लॉट की बड़ी खबर | Banda News 2026 | नई जानकारी बांदा में मुख्यमंत्री सिटी एक्सपेंशन योजना के तहत 474 भूखंड उपलब्ध कराए गए हैं। बांदा विकास प्राधिकरण की वेबसाइट के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण 15 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। योजना में शहर के विस्तार के साथ आधुनिक शहरी सुविधाओं पर जोर दिया गया है।1
- बढ़ती महंगाई के खिलाफ सद्भावना सेवा मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। बढ़ती महंगाई के खिलाफ सद्भावना सेवा मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।1
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मैहर द्वारा छात्रों की समस्या पर प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया *सूचना आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मैहर द्वारा छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए पीएम श्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय मैहर की व्याप्त समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसमें महाविद्यालय में 1. बस न चलना, 2. गार्ड न होना, 3. छात्रों के लिए NCC न होना, 4. क्लासेस नियमित न लगना, 5. ग्राउंड की साफ सफाई न होना, 6. छात्राओं के लिए छात्रावास चालू न होना, आदि अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए सभी छात्र - छात्रा महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपनी आवाज को महाविद्यालय के प्राचार्य के समक्ष अपनी बात को रखा । जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश सिंह जी द्वारा सभी मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया ।2
- *थाना नरैनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़* *थाना नरैनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़* *02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद* *बांदा।* पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नरैनी पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना नरैनी पुलिस टीम भ्रमण पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोतियारी के बाहर घर के अंदर अवैध शस्त्रों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर छापेमारी की और 02 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे घर में ही अवैध तमंचों का निर्माण करते थे और एक तमंचा 7 से 8 हजार रुपये में बांदा व आसपास के जनपदों में बेचते थे। पुलिस द्वारा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बरामदगी के आधार पर थाना नरैनी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है।1
- सिमरिया. जे के सीमेंट से स्थानीय बेरोजगार युवाओ को रोजगार दो पूछता है स्थानीय बेरोजगार युवा #Jkcement स्थानीय युवाओ को बेरोजगार युवाओ को रोजगार क्यों नहीं आखिर ये मनमानी कब तक चलेगी ओर जिले के जनप्रतिनिधि मोन क्यों.....2
- मूसलाधार बारिश में उफनाए नाले में डूबे तीन लोग, दो महिलाओं समेत युवक की मौत बांदा। मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मंगलवार को मूसलाधार बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। खेत से लौटते समय गहरे नाले में पानी बढ़ जाने के कारण दो महिलाएं और एक युवक डूब गए। हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों लोग नाला पार कर अपने खेत की ओर गए थे। लौटते समय लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नाले में अचानक पानी बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आने से तीनों डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव नाले से बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर बबेरू विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशंभर सिंह यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। तीन लोगों की मौत से गुजेनी गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- बांदा नशे में चचेरे भाई को मारी गोली, दहशत में देखे गांव के लोग हालत गंभीर नशे में चचेरे भाई को मारी गोली, दहशत में गांव हालत गंभीर बबेरू। फुफन्दी गांव में सोमवार रात नशे की हालत में मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि सोनू ने गाली-गलौज का विरोध करने पर अपने 40 वर्षीय चचेरे भाई उमाशंकर कुशवाहा को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल उमाशंकर को सीएचसी बबेरू में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर किया गया।सूचना पर सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी और कोतवाली प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस आरोपी की तलाश और घटना की जांच में जुटी है।नशे और गुस्से की यह घातक जुगलबंदी एक बार फिर रिश्तों पर भारी पड़ी—मामूली विवाद ने खून बहा दिया।1
- यूपी के जनपद बांदा क्षेत्र के मरका में बरसाती नाले में डूबने से तीन लोगों की मौत। यूपी के जनपद बांदा क्षेत्र के मरका में बरसाती नाले में डूबने से तीन लोगों की मौत।1