गौवंश चिकित्सालय पहुंचे एसपी डॉ. प्यारेलाल, निस्वार्थ गौसेवा कार्यों की सराहना की; जन्मदिवस पर सुमिता भींचर ने विकास में सहयोग का दिया भरोसा मकराना ,,मकराना विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी एवं मकराना प्रधान सुमिता भींचर के जन्मदिवस के अवसर पर युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति, मकराना द्वारा संचालित गौमाता सर्किल, मंगलाना रोड स्थित गौवंश चिकित्सालय में मंगलवार सायंकाल गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौमाता की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके पश्चात चिकित्सालय में उपचाररत पीड़ित गोवंशों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की गई तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल, मकराना डिप्टी विक्की नागपाल तथा मकराना थाना अधिकारी पंकज चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, गौभक्त एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समिति की ओर से प्रधान सुमिता भींचर का माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम के दौरान डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल ने गौवंश चिकित्सालय का निरीक्षण किया। समिति के मुख्य संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान एवं संस्थापक पूरणमल (सुरेश कुमावत) ने उन्हें चिकित्सालय की व्यवस्थाओं, घायल एवं बीमार गोवंशों के उपचार, रेस्क्यू सेवा, एम्बुलेंस सुविधा तथा समिति द्वारा किए जा रहे विभिन्न गौसेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने समिति द्वारा निस्वार्थ भाव से किए जा रहे गौसेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। अपने संबोधन में मकराना प्रधान सुमिता भींचर ने गौवंश चिकित्सालय के निर्माण एवं विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने समिति की गौसेवा गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ऐसे सेवा कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे और भविष्य में भी उनका पूरा सहयोग समिति को मिलता रहेगा। कार्यक्रम में समिति के मुख्य संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान, संस्थापक पूरणमल (सुरेश कुमावत), राजू जांगिड़, रमेश बागड़ी, श्याम सिंह गुणावती, उमेद बेड़ा, धर्मवीर गुर्जर, मुकेश कुमावत, पशुधन सहायक मुकेश रैगर, भाजपा कार्यकर्ता अजय भींचर, ओम चौधरी, विष्णु सिंह चौहान, कृष्ण दाधीच, नौरत नायक, सुरेंद्र जाजड़ा, गुलाब चौधरी, सोनम दाधीच सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।
गौवंश चिकित्सालय पहुंचे एसपी डॉ. प्यारेलाल, निस्वार्थ गौसेवा कार्यों की सराहना की; जन्मदिवस पर सुमिता भींचर ने विकास में सहयोग का दिया भरोसा मकराना ,,मकराना विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी एवं मकराना प्रधान सुमिता भींचर के जन्मदिवस के अवसर पर युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति, मकराना द्वारा संचालित गौमाता सर्किल, मंगलाना रोड स्थित गौवंश चिकित्सालय में मंगलवार सायंकाल गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौमाता की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके पश्चात चिकित्सालय में उपचाररत पीड़ित गोवंशों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की गई तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल, मकराना डिप्टी विक्की नागपाल तथा मकराना थाना अधिकारी पंकज चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, गौभक्त एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समिति की ओर से प्रधान सुमिता भींचर का माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम के दौरान डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक
डॉ. प्यारेलाल ने गौवंश चिकित्सालय का निरीक्षण किया। समिति के मुख्य संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान एवं संस्थापक पूरणमल (सुरेश कुमावत) ने उन्हें चिकित्सालय की व्यवस्थाओं, घायल एवं बीमार गोवंशों के उपचार, रेस्क्यू सेवा, एम्बुलेंस सुविधा तथा समिति द्वारा किए जा रहे विभिन्न गौसेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने समिति द्वारा निस्वार्थ भाव से किए जा रहे गौसेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। अपने संबोधन में मकराना प्रधान सुमिता भींचर ने गौवंश चिकित्सालय के निर्माण एवं विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने समिति की गौसेवा गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ऐसे सेवा कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे और भविष्य में भी उनका पूरा सहयोग समिति को मिलता रहेगा। कार्यक्रम में समिति के मुख्य संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान, संस्थापक पूरणमल (सुरेश कुमावत), राजू जांगिड़, रमेश बागड़ी, श्याम सिंह गुणावती, उमेद बेड़ा, धर्मवीर गुर्जर, मुकेश कुमावत, पशुधन सहायक मुकेश रैगर, भाजपा कार्यकर्ता अजय भींचर, ओम चौधरी, विष्णु सिंह चौहान, कृष्ण दाधीच, नौरत नायक, सुरेंद्र जाजड़ा, गुलाब चौधरी, सोनम दाधीच सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।
- शिक्षा के मंदिर को दिया अनमोल उपहार, परिवीक्षा पूरी होने पर शिक्षकों ने किया प्रेरक योगदान भेरूंदा,नागौर जिले के भेरूंदा से एक ऐसी खबर, जो शिक्षा और सेवा की मिसाल बन गई है। परिवीक्षा काल पूरा होने की खुशी में दो युवा शिक्षकों ने अपनी खुशी को विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए विद्यालय को करीब 50 हजार रुपये का रंग-बिरंगा फर्नीचर भेंट किया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, भेरूंदा में आयोजित समारोह में युवा शिक्षक नरेश कुमार पटेल और मोहिता राठौड़ ने विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों के लिए लगभग 50 हजार रुपये मूल्य का फर्नीचर भेंट कर शिक्षा जगत में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण केसाथ हुआ। इसके बाद नव स्थापित फर्नीचर का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। दोनों शिक्षकों का विद्यालय परिवार ने साफा और माला पहनाकर सम्मान किया।दोनों शिक्षकों ने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा विद्यालय की प्रधानाचार्य विमलेश शर्मातथाअपनेमाता-पिता से मिली। उनका कहना था कि बच्चों के लिए कुछ अच्छा करने की भावना ने उन्हें यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विकास अधिकारी सीमा गौड़ ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। वहीं प्रधानाचार्य विमलेश शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव की नई दिशा दिखाते हैं और सेवा की संस्कृति को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम में सीबीईओ कार्यालय से आरपी विमल जोशी,नोडल प्रधानाचार्य परमवीर सिंह, प्रशासक प्रतिनिधि चेनाराम सांई, दिनेश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ, गणमान्य नागरिक एवं दोनों शिक्षकों के परिजन उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने इस पहल को शिक्षा और संस्कार की प्रेरक मिसाल बताया।भेरूंदा के दो युवा शिक्षकों की यह पहल बताती है कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि अपने कर्मों से भी समाज को नई दिशा दिखाते हैं।4
- दारू के नशे में इस बच्चे ने रेल बनाने के चक्कर में जो आप देख रहे हो बहुत बड़ी गलती कर रहा है जो कानूनन अपराध है दारू के नशे में इस बच्चे ने रेल बनाने के चक्कर में जो आप देख रहे हो बहुत बड़ी गलती कर रहा है जो कानूनन अपराध है1
- डिएसटी टीम खवासपुरा पहुची और एक आरोपी को किया गिरफ्तार। 15.30किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त। लाईव असलम खिलजी। जोधपुर,,,असलम खिलजी सम्पादकीय,,,, जोधपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान मे ग्रामीण एसपी पंकज यादव के निर्देश अनुसार हर पुलिस थाना को हाई अलर्ट किया गया है और नशे के खिलाफ कार्रवाई मे डिएसटी टीम कि रेड व धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।1
- रियान बड़ी क्षेत्र में बुधवार सुबह 5 बजे से 7 बजे तक दो घंटे जोरदार बारिश हुई। इस बारिश से खेतों में पानी भर गया और कई ग्रामीण इलाकों में कच्चे रास्ते तथा संपर्क मार्ग जलभराव के कारण प्रभावित हुए। यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई, जो लंबे समय से अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे थे। इस बारिश से लूणी नदी के बहाव क्षेत्र को लाभ मिलने की संभावना है। लगातार वर्षा से नदी के जलस्तर और बहाव में तेजी आने की उम्मीद है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पानी के आलनियावास रपट से आगे बढ़ने की संभावना है। यदि आगामी दिनों में भी इसी तरह बारिश जारी रहती है, तो लूणी नदी में अच्छी आवक हो सकती है। वर्षा से कपास सहित खरीफ की अन्य फसलों को पर्याप्त नमी मिली है, जिससे उनकी वृद्धि में तेजी आने की संभावना है। खेतों में पानी भरने से फसलों की सिंचाई की आवश्यकता कम होगी, जिससे किसानों को राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त, वर्षा का पानी जमीन में समाने से कुओं और अन्य जलस्रोतों के जलस्तर में भी सुधार होने की उम्मीद है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव अविनाश बोरानिया ने बताया कि इस बार मानसून की बारिश अब तक उम्मीद के अनुरूप नहीं हुई थी। हालांकि, बुधवार सुबह हुई तेज बारिश ने किसानों में नई उम्मीद जगाई है। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होती रही, तो नदी-नालों में पर्याप्त पानी आएगा, जिससे भूजल स्तर बढ़ेगा और आगामी फसलों के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। बोरानिया ने नदी के बहाव क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान लूणी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए नदी और रपटों को पार करने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी किसी भी चेतावनी का पालन करें। इस मौसमी बदलाव से क्षेत्र में गर्मी और उमस से भी राहत मिली है। रियान बड़ी क्षेत्र में बुधवार सुबह 5 बजे से 7 बजे तक दो घंटे जोरदार बारिश हुई। इस बारिश से खेतों में पानी भर गया और कई ग्रामीण इलाकों में कच्चे रास्ते तथा संपर्क मार्ग जलभराव के कारण प्रभावित हुए। यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई, जो लंबे समय से अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे थे। इस बारिश से लूणी नदी के बहाव क्षेत्र को लाभ मिलने की संभावना है। लगातार वर्षा से नदी के जलस्तर और बहाव में तेजी आने की उम्मीद है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पानी के आलनियावास रपट से आगे बढ़ने की संभावना है। यदि आगामी दिनों में भी इसी तरह बारिश जारी रहती है, तो लूणी नदी में अच्छी आवक हो सकती है। वर्षा से कपास सहित खरीफ की अन्य फसलों को पर्याप्त नमी मिली है, जिससे उनकी वृद्धि में तेजी आने की संभावना है। खेतों में पानी भरने से फसलों की सिंचाई की आवश्यकता कम होगी, जिससे किसानों को राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त, वर्षा का पानी जमीन में समाने से कुओं और अन्य जलस्रोतों के जलस्तर में भी सुधार होने की उम्मीद है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव अविनाश बोरानिया ने बताया कि इस बार मानसून की बारिश अब तक उम्मीद के अनुरूप नहीं हुई थी। हालांकि, बुधवार सुबह हुई तेज बारिश ने किसानों में नई उम्मीद जगाई है। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होती रही, तो नदी-नालों में पर्याप्त पानी आएगा, जिससे भूजल स्तर बढ़ेगा और आगामी फसलों के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। बोरानिया ने नदी के बहाव क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान लूणी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए नदी और रपटों को पार करने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी किसी भी चेतावनी का पालन करें। इस मौसमी बदलाव से क्षेत्र में गर्मी और उमस से भी राहत मिली है।1
- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, युवाओं का किया जिक्र नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत का भविष्य युवा हैं जो निडर, बेबाक और देशभक्त हैं। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री में संसद आने का साहस नहीं है और न ही जवाब देने की हिम्मत है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।1
- मोटरसाइकिल चोर को पकड़ा पब्लिक ने ओर पुलिस को सौंपा आज की तक न्यूज बैंगलोर में1