Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबरें-गूगल मैप बदल गया! आगे से दाएं या बाएं मुड़ने की टेंशन ही खत्म, अब सब एकदम सटीक। गूगल ने Google Maps के लिए अभी तक का सबसे बड़ा अपडेट रिलीज किया है। मैप में अब सब कुछ 3D में नजर आएगा, स्क्रीन पर बिल्डिंग से लेकर बायपास और ट्रैफिक लाइट एकदम अलग नजर आने वाली हैं, और भी कई झंझट खत्म।
S.alam D.A.T/M.D.E news
खबरें-गूगल मैप बदल गया! आगे से दाएं या बाएं मुड़ने की टेंशन ही खत्म, अब सब एकदम सटीक। गूगल ने Google Maps के लिए अभी तक का सबसे बड़ा अपडेट रिलीज किया है। मैप में अब सब कुछ 3D में नजर आएगा, स्क्रीन पर बिल्डिंग से लेकर बायपास और ट्रैफिक लाइट एकदम अलग नजर आने वाली हैं, और भी कई झंझट खत्म।
More news from Araria and nearby areas
- फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में छापा, 30+ हिरासत में1
- कुमारखंड। प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर सिकरहट्टी में 2 अप्रैल गुरुवार से प्रारंभ तीन दिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का समापन शनिवार को सम्पन्न हो गया। कार्यशाला के अंतिम दिन के वन्दना सत्र में मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान पत्रकार आशिष ठाकुर व भास्कर संवाददाता शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित किया गया। वन्दना सत्र के बाद परिचय प्राप्त किया गया। इस अवसर पर शिक्षण पद्धति, भैया बहनों के सर्वांगीण विकास, अभिभावक गोष्ठी, विद्यालय स्तरीय कार्ययोजना निर्माण, आचार्य विकास निर्माण, अध्यापन कौशल के विकास पर चिंतन, टीएलएम के माध्यम से शिक्षा, पंचपदी शिक्षण प्रणाली पर चर्चा, प्रतियोगिता, परिणाम एवं उपलब्धि पर चर्चा हुई। इस कार्यशाला में तीन दिन तक शिक्षाविद् का आगमण हुआ। इस त्रिदिवसीय कार्यशाला में कोसी विभाग के विभाग निरीक्षक कृष्ण कुमार प्रसाद, विद्यालय के सचिव राजेश कुमार , कोषाध्यक्ष चंदन साह, महर्षि मेंही संगीत विश्वविद्यालय के प्राचार्य महावीर पोद्दार , विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अजित कुमार, आचार्य जितेन्द्र झा, मदन कुमार, आचार्या रंजीता कुमारी, सीमा कुमारी, उषा कुमारी, आरती कुमारी, नीतू राज, पिंकी कुमारी, वाहन प्रमुख राजू साह एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे ।1
- बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौत के पीछे की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है—हत्या, हादसा या फिर नशाखुरानी गिरोह की करतूत? मधेपुरा से मुरलीगंज जाने वाली रेल लाइन पर, मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रेलवे पुल संख्या 100 के पास आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पटरी किनारे एक युवक की लाश बरामद हुई। घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक को मधेपुरा से पूर्णिया जाने वाली किसी ट्रेन से धक्का देकर फेंका गया हो, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, युवक के मुंह से झाग निकलने के कारण यह भी शक गहराया है कि वह पहले किसी नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ हो और बाद में उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया हो। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से करीब ढाई हजार रुपये नकद और अंबाला कैंट से सहरसा जंक्शन तक का जनरल टिकट बरामद किया है, जो 2 तारीख का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान करने के साथ-साथ पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। बाइट – अमित कुमार, स्थानीय निवासी अमित कुमार ने कहा कि लोगों से जानकारी मिली कि रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव है हम भी देखने गए तब हमने मुरलीगंज थानाअध्यक्ष को फोन कर जानकारी दिए और जानकारी मिलते ही मुरलीगंज थानाअध्यक्ष अजीत कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल में पहुंचे और शव की पहचान में जुट गए हैं3
- नालंदा मामले में लड़की को खुलेआम दुष्कर्म करने का प्रयास1
- आज दिनांक 04.04.2026 को समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने राजस्व संग्रहण, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जिला अंतर्गत निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उपकेंद्र, सुविधा ऐप से प्राप्त नया विद्युत संबंध, धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र के मोबाइल नंबर पर दर्ज शिकायत की समीक्षा की गई। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा सभी कनीय विद्युत अभियंता को निदेशित किया गया कि उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित शिकायत का समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। साथ ही विद्युत शक्ति उपकेंद्र निर्माण के कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई और संबंधित कार्यकारी एजेंसी को मैनपावर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने हेतु निदेशित किया गया। उक्त बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता, राघोपुर, सुपौल जिला अंतर्गत सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता एवं कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिलाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि राजस्व संग्रहण, एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को प्राथमिकता देते हुए लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।3
- फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में पुलिस की बड़ी छापेमारी, 30 से अधिक हिरासत में; युवतियों-बच्चियों के रेस्क्यू का अभियान1
- मुस्ताक की बीबी को विष्णु राज लेकर फरार हो गया 🫢1
- Post by Araria News1
- Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus1