स्लग--- मधेपुरा में रेलवे ट्रैक किनारे युवक की लाश: ट्रेन से धक्का या नशाखुरानी गिरोह का शिकार बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौत के पीछे की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है—हत्या, हादसा या फिर नशाखुरानी गिरोह की करतूत? मधेपुरा से मुरलीगंज जाने वाली रेल लाइन पर, मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रेलवे पुल संख्या 100 के पास आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पटरी किनारे एक युवक की लाश बरामद हुई। घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक को मधेपुरा से पूर्णिया जाने वाली किसी ट्रेन से धक्का देकर फेंका गया हो, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, युवक के मुंह से झाग निकलने के कारण यह भी शक गहराया है कि वह पहले किसी नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ हो और बाद में उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया हो। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से करीब ढाई हजार रुपये नकद और अंबाला कैंट से सहरसा जंक्शन तक का जनरल टिकट बरामद किया है, जो 2 तारीख का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान करने के साथ-साथ पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। बाइट – अमित कुमार, स्थानीय निवासी अमित कुमार ने कहा कि लोगों से जानकारी मिली कि रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव है हम भी देखने गए तब हमने मुरलीगंज थानाअध्यक्ष को फोन कर जानकारी दिए और जानकारी मिलते ही मुरलीगंज थानाअध्यक्ष अजीत कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल में पहुंचे और शव की पहचान में जुट गए हैं
स्लग--- मधेपुरा में रेलवे ट्रैक किनारे युवक की लाश: ट्रेन से धक्का या नशाखुरानी गिरोह का शिकार बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौत के पीछे की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है—हत्या, हादसा या फिर नशाखुरानी गिरोह की करतूत? मधेपुरा से मुरलीगंज जाने वाली रेल लाइन पर, मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रेलवे पुल संख्या 100 के पास आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पटरी किनारे एक युवक की लाश बरामद हुई। घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर
सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक को मधेपुरा से पूर्णिया जाने वाली किसी ट्रेन से धक्का देकर फेंका गया हो, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, युवक के मुंह से झाग निकलने के कारण यह भी शक गहराया है कि वह पहले किसी नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ हो और बाद में उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया हो। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से करीब
ढाई हजार रुपये नकद और अंबाला कैंट से सहरसा जंक्शन तक का जनरल टिकट बरामद किया है, जो 2 तारीख का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान करने के साथ-साथ पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। बाइट – अमित कुमार, स्थानीय निवासी अमित कुमार ने कहा कि लोगों से जानकारी मिली कि रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव है हम भी देखने गए तब हमने मुरलीगंज थानाअध्यक्ष को फोन कर जानकारी दिए और जानकारी मिलते ही मुरलीगंज थानाअध्यक्ष अजीत कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल में पहुंचे और शव की पहचान में जुट गए हैं
- बिहार के मधेपुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्कूल शिफ्टिंग के फैसले को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे घंटों तक यातायात बाधित रहा। प्रशासन को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। दरअसल मधेपुरा के घैलाढ़ प्रखंड में उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए, जब उत्क्रमित मध्य विद्यालय ईनरवा की कुछ कक्षाओं को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के फैसले का ग्रामीणों ने विरोध किया। गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। बाइट ---ग्रामीण ग्रामीणों कहते हैं कि स्कूल की कक्षाएं शिफ्ट होने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा और उन्हें दूर जाने में दिक्कत होगी। बाइट -अविनाश कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी घैलाढ़ घैलाढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उचित समाधान निकाला जाएगा। हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य हो गई है, लेकिन इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों में नाराज़गी अब भी बनी हुई है। देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक निकाल पाता है।4
- Post by मिथिलेश कुमार1
- ✍️ #जsd 📍सहरसा अनुमंडल अंतर्गत सौर बाजार प्रखंड के चर्चित पत्रकार ललन कुमार की सुपुत्री किरण यादव के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मां रुक्मिणी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान, स्टेशन रोड गम्हरिया में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर Advocate of Jsd Council (N.P.O.) के तरफ से उपस्थित होकर नन्ही किरण को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा की भावना के साथ शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। Dr.Sumant Rao जन:संवाददाता ऑफ जेएसडी #बिहार1
- कुमारखंड। आजाद नवयुवक संघ कुमारखंड के सौजन्य से आयोजित हुआ कार्यक्रम यशोदा मेमोरियल शिक्षा निकेतन मधुबनी का स्थापना दिवस मनाया प्रखंड के इसराइन बेला पंचायत के मधुबनी अंडीपट्टी चौक स्थित यशोदा मेमोरियल शिक्षा निकेतन परिसर में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह 26वां स्कूल स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नगर पार्षद सह युवा जदयू प्रदेश महासचिव श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव ने फीता काट कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि बौआ यादव ने इसराइन बेला, इसराइन कला व मंगरवाडा पंचायत के विभिन्न हाईस्कूल के करीब दो सौ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों को मोमेंटो, मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें सत्यम कुमार, एकलव्य झा, नंदन कुमार, आदित्य राज, नेहा भारती, सोनम कुमारी, मुन्ना कुमार, साक्षी कुमारी, कुसुम कुमारी सहित अन्य सैकड़ों छात्र छात्राएं शामिल थे। इस दौरान अरविंद नाइट शो भैरोपुर के पुर्णिया से आए कलाकार उज्जवल सिंह व बांका से आई गायिका निशा सोनाली ने भक्ति गीत, राष्ट्रीय गीत व अन्य हिन्दी फिल्मी गीतों से माहौल में चार चांद लगा दिया। इस दौरान शारदा शिक्षा सदन रामनगर स्कूल से आए छात्रों देवकुमार, जानसी, प्रीति, उजमा प्रवीण, सत्यम, शिवम, जुही ने शिक्षा अधिकार, दहेज प्रथा, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन रौशन भगत व सतीश कुमार ने किया। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष गणेश कुमार गौरव व व्यवस्थापक सुरेश कुमार मंडल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान संघ के सचिव दिलीप कुमार, बुलबुल मेहता, निर्देशक सुदिष्ट कुमार उर्फ सुदयानंद यादव, बालकृष्ण यादव, दिनेश कुमार दिनकर, सुशील मोदी, शशी कुमार यादव, उदय यादव, अभिषेक कुमार, स्कूल प्राचार्य संजीव कुमार झा, रामाशीष कुमार, समशाद आलम सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं व ग्रामीण अभिभावक मौजूद थे।2
- सदर अस्पताल सहरसा में मार पीट का वीडियो वायरल हो रहा हैं ईलमासनगर टुडे पेज को follow करें1
- नवहट्टा मे भारतीय जनता पार्टी नवहट्टा पूर्वी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को खड़का तेलवा पंचायत स्थित रविष कुमार वर्मा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने की। स्थापना दिवस को यादगार बनाने का संकल्प लिए बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी बी.एन. सहनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी 6 और 7 अप्रैल को आयोजित होने वाले भाजपा स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर बूथ स्तर तक पार्टी का झंडा फहराया जाएगा और सेवा कार्य किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी बैठक का एक मुख्य एजेंडा आगामी 8 अप्रैल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का सहरसा आगमन रहा। प्रदेश अध्यक्ष के पूजा बैंक्वेट हॉल, सहरसा में प्रस्तावित कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। मंडल अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहरसा पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाएँ। इस अवसर पर संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की सफलता पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्यकर्ता उपस्थित थे:1
- Post by HTk Today1
- बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौत के पीछे की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है—हत्या, हादसा या फिर नशाखुरानी गिरोह की करतूत? मधेपुरा से मुरलीगंज जाने वाली रेल लाइन पर, मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रेलवे पुल संख्या 100 के पास आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पटरी किनारे एक युवक की लाश बरामद हुई। घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक को मधेपुरा से पूर्णिया जाने वाली किसी ट्रेन से धक्का देकर फेंका गया हो, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, युवक के मुंह से झाग निकलने के कारण यह भी शक गहराया है कि वह पहले किसी नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ हो और बाद में उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया हो। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से करीब ढाई हजार रुपये नकद और अंबाला कैंट से सहरसा जंक्शन तक का जनरल टिकट बरामद किया है, जो 2 तारीख का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान करने के साथ-साथ पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। बाइट – अमित कुमार, स्थानीय निवासी अमित कुमार ने कहा कि लोगों से जानकारी मिली कि रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव है हम भी देखने गए तब हमने मुरलीगंज थानाअध्यक्ष को फोन कर जानकारी दिए और जानकारी मिलते ही मुरलीगंज थानाअध्यक्ष अजीत कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल में पहुंचे और शव की पहचान में जुट गए हैं3