logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मैट्रिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के प्रतिभा को दिया सम्मान कुमारखंड। आजाद नवयुवक संघ कुमारखंड के सौजन्य से आयोजित हुआ कार्यक्रम यशोदा मेमोरियल शिक्षा निकेतन मधुबनी का स्थापना दिवस मनाया प्रखंड के इसराइन बेला पंचायत के मधुबनी अंडीपट्टी चौक स्थित यशोदा मेमोरियल शिक्षा निकेतन परिसर में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह 26वां स्कूल स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नगर पार्षद सह युवा जदयू प्रदेश महासचिव श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव ने फीता काट कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि बौआ यादव ने इसराइन बेला, इसराइन कला व मंगरवाडा पंचायत के विभिन्न हाईस्कूल के करीब दो सौ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों को मोमेंटो, मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें सत्यम कुमार, एकलव्य झा, नंदन कुमार, आदित्य राज, नेहा भारती, सोनम कुमारी, मुन्ना कुमार, साक्षी कुमारी, कुसुम कुमारी सहित अन्य सैकड़ों छात्र छात्राएं शामिल थे। इस दौरान अरविंद नाइट शो भैरोपुर के पुर्णिया से आए कलाकार उज्जवल सिंह व बांका से आई गायिका निशा सोनाली ने भक्ति गीत, राष्ट्रीय गीत व अन्य हिन्दी फिल्मी गीतों से माहौल में चार चांद लगा दिया। इस दौरान शारदा शिक्षा सदन रामनगर स्कूल से आए छात्रों देवकुमार, जानसी, प्रीति, उजमा प्रवीण, सत्यम, शिवम, जुही ने शिक्षा अधिकार, दहेज प्रथा, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन रौशन भगत व सतीश कुमार ने किया। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष गणेश कुमार गौरव व व्यवस्थापक सुरेश कुमार मंडल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान संघ के सचिव दिलीप कुमार, बुलबुल मेहता, निर्देशक सुदिष्ट कुमार उर्फ सुदयानंद यादव, बालकृष्ण यादव, दिनेश कुमार दिनकर, सुशील मोदी, शशी कुमार यादव, उदय यादव, अभिषेक कुमार, स्कूल प्राचार्य संजीव कुमार झा, रामाशीष कुमार, समशाद आलम सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं व ग्रामीण अभिभावक मौजूद थे।

1 hr ago
user_Ashish Thakur
Ashish Thakur
रिपोर्टर कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
1 hr ago

मैट्रिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के प्रतिभा को दिया सम्मान कुमारखंड। आजाद नवयुवक संघ कुमारखंड के सौजन्य से आयोजित हुआ कार्यक्रम यशोदा मेमोरियल शिक्षा निकेतन मधुबनी का स्थापना दिवस मनाया प्रखंड के इसराइन बेला पंचायत के मधुबनी अंडीपट्टी चौक स्थित यशोदा मेमोरियल शिक्षा निकेतन परिसर में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह 26वां स्कूल स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नगर पार्षद सह युवा जदयू प्रदेश महासचिव श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव ने फीता काट कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि बौआ यादव ने इसराइन बेला, इसराइन कला व मंगरवाडा पंचायत के विभिन्न हाईस्कूल के करीब दो सौ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों को मोमेंटो, मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें सत्यम कुमार, एकलव्य झा, नंदन कुमार, आदित्य राज, नेहा भारती, सोनम कुमारी, मुन्ना कुमार, साक्षी कुमारी, कुसुम कुमारी सहित अन्य सैकड़ों छात्र छात्राएं शामिल थे। इस दौरान

39c98a24-ae95-466b-9ed7-600c988a4dec

अरविंद नाइट शो भैरोपुर के पुर्णिया से आए कलाकार उज्जवल सिंह व बांका से आई गायिका निशा सोनाली ने भक्ति गीत, राष्ट्रीय गीत व अन्य हिन्दी फिल्मी गीतों से माहौल में चार चांद लगा दिया। इस दौरान शारदा शिक्षा सदन रामनगर स्कूल से आए छात्रों देवकुमार, जानसी, प्रीति, उजमा प्रवीण, सत्यम, शिवम, जुही ने शिक्षा अधिकार, दहेज प्रथा, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन रौशन भगत व सतीश कुमार ने किया। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष गणेश कुमार गौरव व व्यवस्थापक सुरेश कुमार मंडल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान संघ के सचिव दिलीप कुमार, बुलबुल मेहता, निर्देशक सुदिष्ट कुमार उर्फ सुदयानंद यादव, बालकृष्ण यादव, दिनेश कुमार दिनकर, सुशील मोदी, शशी कुमार यादव, उदय यादव, अभिषेक कुमार, स्कूल प्राचार्य संजीव कुमार झा, रामाशीष कुमार, समशाद आलम सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं व ग्रामीण अभिभावक मौजूद थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौत के पीछे की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है—हत्या, हादसा या फिर नशाखुरानी गिरोह की करतूत? मधेपुरा से मुरलीगंज जाने वाली रेल लाइन पर, मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रेलवे पुल संख्या 100 के पास आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पटरी किनारे एक युवक की लाश बरामद हुई। घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक को मधेपुरा से पूर्णिया जाने वाली किसी ट्रेन से धक्का देकर फेंका गया हो, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, युवक के मुंह से झाग निकलने के कारण यह भी शक गहराया है कि वह पहले किसी नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ हो और बाद में उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया हो। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से करीब ढाई हजार रुपये नकद और अंबाला कैंट से सहरसा जंक्शन तक का जनरल टिकट बरामद किया है, जो 2 तारीख का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान करने के साथ-साथ पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। बाइट – अमित कुमार, स्थानीय निवासी अमित कुमार ने कहा कि लोगों से जानकारी मिली कि रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव है हम भी देखने गए तब हमने मुरलीगंज थानाअध्यक्ष को फोन कर जानकारी दिए और जानकारी मिलते ही मुरलीगंज थानाअध्यक्ष अजीत कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल में पहुंचे और शव की पहचान में जुट गए हैं
    3
    बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौत के पीछे की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है—हत्या, हादसा या फिर नशाखुरानी गिरोह की करतूत?
मधेपुरा से मुरलीगंज जाने वाली रेल लाइन पर, मुरलीगंज थाना क्षेत्र के  रेलवे पुल संख्या 100 के पास आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पटरी किनारे एक युवक की लाश बरामद हुई।
घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक को मधेपुरा से पूर्णिया जाने वाली किसी ट्रेन से धक्का देकर फेंका गया हो, जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं, युवक के मुंह से झाग निकलने के कारण यह भी शक गहराया है कि वह पहले किसी नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ हो और बाद में उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया हो।
पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से करीब ढाई हजार रुपये नकद और अंबाला कैंट से सहरसा जंक्शन तक का जनरल टिकट बरामद किया है, जो 2 तारीख का बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान करने के साथ-साथ पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।
बाइट – अमित कुमार, स्थानीय निवासी
अमित कुमार ने कहा कि लोगों से जानकारी मिली कि रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव है हम भी देखने गए तब हमने मुरलीगंज थानाअध्यक्ष को फोन कर जानकारी दिए और जानकारी मिलते ही मुरलीगंज थानाअध्यक्ष अजीत कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल में पहुंचे और शव की पहचान में जुट गए हैं
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Dilkhush Kumar
    1
    Post by Dilkhush Kumar
    user_Dilkhush Kumar
    Dilkhush Kumar
    Police Officer बरहरा, पूर्णिया, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus
    1
    Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus
    user_Abdul Kuddus Abdul Kuddus
    Abdul Kuddus Abdul Kuddus
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    4 hrs ago
  • सदर अस्पताल सहरसा में मार पीट का वीडियो वायरल हो रहा हैं ईलमासनगर टुडे पेज को follow करें
    1
    सदर अस्पताल सहरसा में मार पीट का वीडियो वायरल हो रहा हैं ईलमासनगर टुडे पेज को follow करें
    user_ईलमासनगर टुडे
    ईलमासनगर टुडे
    Voice of people Sonbarsa, Saharsa•
    10 hrs ago
  • पवन सिंह का नाम कमर छूने वाली लड़की अंजली राघव ने माफ किया।। और कैस से नाम वापस लिया।।
    1
    पवन सिंह का नाम कमर छूने वाली लड़की अंजली राघव ने माफ किया।। और कैस से नाम वापस लिया।।
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    News Anchor कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    10 hrs ago
  • कुमारखंड। पिछले दिनों भाई तेज आंधी और बारिश से पूरे प्रखंड क्षेत्र में खासकर मक्का व गेहूं उत्पादक किसानों को काफी क्षति पहुंची है। आंधी और बारिश से बच गए खेतों में मक्के की फसल देख किसान हताश व निराश हो अब सरकारी फसल क्षति मुआवजा पर निगाहें लगाए हुए हैं। देखना है किसानों को कब और कितने मुआवजा सरकार द्वारा दी जाती है और इससे कितना मरहम किसानों के घाव पर लगा पाते हैं।
    1
    कुमारखंड। पिछले दिनों भाई तेज आंधी और बारिश से पूरे प्रखंड क्षेत्र में खासकर मक्का व गेहूं उत्पादक किसानों को काफी क्षति पहुंची है। आंधी और बारिश से बच गए खेतों में मक्के की फसल देख किसान हताश व निराश हो अब सरकारी फसल क्षति मुआवजा पर निगाहें लगाए हुए हैं। देखना है किसानों को कब और कितने मुआवजा सरकार द्वारा दी जाती है और इससे कितना मरहम किसानों के घाव पर लगा पाते हैं।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    रिपोर्टर कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    23 hrs ago
  • Bhagalpur Bihar prakhand
    1
    Bhagalpur Bihar prakhand
    user_MOHAMMAD SADDAM Bijli
    MOHAMMAD SADDAM Bijli
    Artist कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    10 hrs ago
  • जोगबनी के थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद, अपर थानाध्यक्ष गोरख कुमार और कुआड़ी थानाध्यक्ष प्रेम कुमार निलम्बित,
    1
    जोगबनी के थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद, अपर थानाध्यक्ष गोरख कुमार और कुआड़ी थानाध्यक्ष प्रेम कुमार निलम्बित,
    user_Ranjeet roy
    Ranjeet roy
    रिपोर्टर Forbesganj, Araria•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.