Shuru
Apke Nagar Ki App…
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चन्दौर पूर्वी पंचायत के श्रवण टोला में आयोजित सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा का समापन भव्य कलश शोभायात्रा निकाल कर की गई.
मिथिलेश कुमार
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चन्दौर पूर्वी पंचायत के श्रवण टोला में आयोजित सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा का समापन भव्य कलश शोभायात्रा निकाल कर की गई.
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौत के पीछे की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है—हत्या, हादसा या फिर नशाखुरानी गिरोह की करतूत? मधेपुरा से मुरलीगंज जाने वाली रेल लाइन पर, मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रेलवे पुल संख्या 100 के पास आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पटरी किनारे एक युवक की लाश बरामद हुई। घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक को मधेपुरा से पूर्णिया जाने वाली किसी ट्रेन से धक्का देकर फेंका गया हो, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, युवक के मुंह से झाग निकलने के कारण यह भी शक गहराया है कि वह पहले किसी नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ हो और बाद में उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया हो। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से करीब ढाई हजार रुपये नकद और अंबाला कैंट से सहरसा जंक्शन तक का जनरल टिकट बरामद किया है, जो 2 तारीख का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान करने के साथ-साथ पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। बाइट – अमित कुमार, स्थानीय निवासी अमित कुमार ने कहा कि लोगों से जानकारी मिली कि रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव है हम भी देखने गए तब हमने मुरलीगंज थानाअध्यक्ष को फोन कर जानकारी दिए और जानकारी मिलते ही मुरलीगंज थानाअध्यक्ष अजीत कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल में पहुंचे और शव की पहचान में जुट गए हैं3
- Post by HTk Today1
- सहरसा जिले के नौहट्टा मे स्वास्थ्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब सिविल सर्जन (CS) और बीपीएम (BPM) की टीम ने अचानक नौहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं, उपस्थिति पंजी और दवाओं की उपलब्धता की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान सीएस ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अलग-अलग शिफ्ट (सुबह, शाम और रात) में ड्यूटी निर्धारित है और अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने अस्पताल के एक्स-रे विभाग का भी जायजा लिया। प्रभारी ने बताया कि अस्पताल में रोजाना औसतन 15 से 25 एक्स-रे किए जा रहे हैं और यह सेवा नियमित रूप से जारी है। इसके अलावा, अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता पर भी चर्चा हुई। सीएस ने निर्देश दिया कि जो भी दवाएं सरकारी स्टॉक में उपलब्ध हैं, वे मरीजों को अस्पताल से ही दी जाएं और किसी भी हाल में बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। विशेष रूप से सिरप और अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।1
- कुमारखंड। आजाद नवयुवक संघ कुमारखंड के सौजन्य से आयोजित हुआ कार्यक्रम यशोदा मेमोरियल शिक्षा निकेतन मधुबनी का स्थापना दिवस मनाया प्रखंड के इसराइन बेला पंचायत के मधुबनी अंडीपट्टी चौक स्थित यशोदा मेमोरियल शिक्षा निकेतन परिसर में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह 26वां स्कूल स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नगर पार्षद सह युवा जदयू प्रदेश महासचिव श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव ने फीता काट कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि बौआ यादव ने इसराइन बेला, इसराइन कला व मंगरवाडा पंचायत के विभिन्न हाईस्कूल के करीब दो सौ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों को मोमेंटो, मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें सत्यम कुमार, एकलव्य झा, नंदन कुमार, आदित्य राज, नेहा भारती, सोनम कुमारी, मुन्ना कुमार, साक्षी कुमारी, कुसुम कुमारी सहित अन्य सैकड़ों छात्र छात्राएं शामिल थे। इस दौरान अरविंद नाइट शो भैरोपुर के पुर्णिया से आए कलाकार उज्जवल सिंह व बांका से आई गायिका निशा सोनाली ने भक्ति गीत, राष्ट्रीय गीत व अन्य हिन्दी फिल्मी गीतों से माहौल में चार चांद लगा दिया। इस दौरान शारदा शिक्षा सदन रामनगर स्कूल से आए छात्रों देवकुमार, जानसी, प्रीति, उजमा प्रवीण, सत्यम, शिवम, जुही ने शिक्षा अधिकार, दहेज प्रथा, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन रौशन भगत व सतीश कुमार ने किया। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष गणेश कुमार गौरव व व्यवस्थापक सुरेश कुमार मंडल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान संघ के सचिव दिलीप कुमार, बुलबुल मेहता, निर्देशक सुदिष्ट कुमार उर्फ सुदयानंद यादव, बालकृष्ण यादव, दिनेश कुमार दिनकर, सुशील मोदी, शशी कुमार यादव, उदय यादव, अभिषेक कुमार, स्कूल प्राचार्य संजीव कुमार झा, रामाशीष कुमार, समशाद आलम सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं व ग्रामीण अभिभावक मौजूद थे।2
- Post by Dilkhush Kumar1
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं को टीबी रोग के प्रति जागरूकता एवं मरीजों की पहचान को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण दोपहर दो बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) रूपक कुमार एवं पीसीएस नीतू कुमारी ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा “100 दिन टीबी मुक्त अभियान” चलाया जा रहा है, जिसके तहत हर संभावित मरीज की पहचान करना लक्ष्य है। प्रशिक्षकों ने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे करें और टीबी के लक्षण वाले लोगों की पहचान करें। साथ ही संदिग्ध मरीजों को जांच के लिए अस्पताल लाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि समय पर पहचान और इलाज से टीबी को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका इस अभियान में बेहद महत्वपूर्ण बताई गई।1
- सहरसा (नौहट्टा): बिहार सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लाख दावे करे, लेकिन सहरसा जिले के नौहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। सीमावर्ती और पिछड़े इलाके की एक बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सुविधा देने वाला यह केंद्र आज खुद 'इलाज' की बाट जोह रहा है। मानकों के अनुसार यहाँ 10 डॉक्टरों की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में महज 03 डॉक्टरों के भरोसे पूरे प्रखंड की चिकित्सा व्यवस्था टिकी है।अस्पताल में केवल डॉक्टरों की ही कमी नहीं है, बल्कि बुनियादी तकनीकी सुविधाओं और पर्याप्त मैनपावर का भी घोर अभाव है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि कम संख्या और सीमित संसाधनों के कारण वे चाहकर भी मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं दे पा रहे हैं। आए दिन होने वाली भीड़ और काम के दबाव से चिकित्साकर्मियों को भी मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है।1
- कुमारखंड। प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर सिकरहट्टी में 2 अप्रैल गुरुवार से प्रारंभ तीन दिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का समापन शनिवार को सम्पन्न हो गया। कार्यशाला के अंतिम दिन के वन्दना सत्र में मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान पत्रकार आशिष ठाकुर व भास्कर संवाददाता शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित किया गया। वन्दना सत्र के बाद परिचय प्राप्त किया गया। इस अवसर पर शिक्षण पद्धति, भैया बहनों के सर्वांगीण विकास, अभिभावक गोष्ठी, विद्यालय स्तरीय कार्ययोजना निर्माण, आचार्य विकास निर्माण, अध्यापन कौशल के विकास पर चिंतन, टीएलएम के माध्यम से शिक्षा, पंचपदी शिक्षण प्रणाली पर चर्चा, प्रतियोगिता, परिणाम एवं उपलब्धि पर चर्चा हुई। इस कार्यशाला में तीन दिन तक शिक्षाविद् का आगमण हुआ। इस त्रिदिवसीय कार्यशाला में कोसी विभाग के विभाग निरीक्षक कृष्ण कुमार प्रसाद, विद्यालय के सचिव राजेश कुमार , कोषाध्यक्ष चंदन साह, महर्षि मेंही संगीत विश्वविद्यालय के प्राचार्य महावीर पोद्दार , विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अजित कुमार, आचार्य जितेन्द्र झा, मदन कुमार, आचार्या रंजीता कुमारी, सीमा कुमारी, उषा कुमारी, आरती कुमारी, नीतू राज, पिंकी कुमारी, वाहन प्रमुख राजू साह एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे ।1
- Post by Dilkhush Kumar1