logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सहरसा: नौहट्टा CHC की सेहत खराब, 10 के बदले मात्र 3 डॉक्टरों के सहारे 'सांस' ले रही स्वास्थ्य व्यवस्था ​सहरसा (नौहट्टा): बिहार सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लाख दावे करे, लेकिन सहरसा जिले के नौहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। सीमावर्ती और पिछड़े इलाके की एक बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सुविधा देने वाला यह केंद्र आज खुद 'इलाज' की बाट जोह रहा है। मानकों के अनुसार यहाँ 10 डॉक्टरों की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में महज 03 डॉक्टरों के भरोसे पूरे प्रखंड की चिकित्सा व्यवस्था टिकी है।अस्पताल में केवल डॉक्टरों की ही कमी नहीं है, बल्कि बुनियादी तकनीकी सुविधाओं और पर्याप्त मैनपावर का भी घोर अभाव है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि कम संख्या और सीमित संसाधनों के कारण वे चाहकर भी मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं दे पा रहे हैं। आए दिन होने वाली भीड़ और काम के दबाव से चिकित्साकर्मियों को भी मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है।

8 hrs ago
user_पत्रकार सरफराज खान
पत्रकार सरफराज खान
Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
8 hrs ago

सहरसा: नौहट्टा CHC की सेहत खराब, 10 के बदले मात्र 3 डॉक्टरों के सहारे 'सांस' ले रही स्वास्थ्य व्यवस्था ​सहरसा (नौहट्टा): बिहार सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लाख दावे करे, लेकिन सहरसा जिले के नौहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। सीमावर्ती और पिछड़े इलाके की एक बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सुविधा देने वाला यह केंद्र आज खुद 'इलाज' की बाट जोह रहा है। मानकों के अनुसार यहाँ 10 डॉक्टरों की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में महज 03 डॉक्टरों के भरोसे पूरे प्रखंड की चिकित्सा व्यवस्था टिकी है।अस्पताल में केवल डॉक्टरों की ही कमी नहीं है, बल्कि बुनियादी तकनीकी सुविधाओं और पर्याप्त मैनपावर का भी घोर अभाव है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि कम संख्या और सीमित संसाधनों के कारण वे चाहकर भी मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं दे पा रहे हैं। आए दिन होने वाली भीड़ और काम के दबाव से चिकित्साकर्मियों को भी मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • ​सहरसा जिले के नौहट्टा मे स्वास्थ्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब सिविल सर्जन (CS) और बीपीएम (BPM) की टीम ने अचानक नौहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं, उपस्थिति पंजी और दवाओं की उपलब्धता की बारीकी से जांच की। ​निरीक्षण के दौरान सीएस ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अलग-अलग शिफ्ट (सुबह, शाम और रात) में ड्यूटी निर्धारित है और अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ​अधिकारियों ने अस्पताल के एक्स-रे विभाग का भी जायजा लिया। प्रभारी ने बताया कि अस्पताल में रोजाना औसतन 15 से 25 एक्स-रे किए जा रहे हैं और यह सेवा नियमित रूप से जारी है। इसके अलावा, अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता पर भी चर्चा हुई। सीएस ने निर्देश दिया कि जो भी दवाएं सरकारी स्टॉक में उपलब्ध हैं, वे मरीजों को अस्पताल से ही दी जाएं और किसी भी हाल में बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। विशेष रूप से सिरप और अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    1
    ​सहरसा जिले के नौहट्टा मे स्वास्थ्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब सिविल सर्जन (CS) और बीपीएम (BPM) की टीम ने अचानक नौहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं, उपस्थिति पंजी और दवाओं की उपलब्धता की बारीकी से जांच की।
​निरीक्षण के दौरान सीएस ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अलग-अलग शिफ्ट (सुबह, शाम और रात) में ड्यूटी निर्धारित है और अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
​अधिकारियों ने अस्पताल के एक्स-रे विभाग का भी जायजा लिया। प्रभारी ने बताया कि अस्पताल में रोजाना औसतन 15 से 25 एक्स-रे किए जा रहे हैं और यह सेवा नियमित रूप से जारी है। इसके अलावा, अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता पर भी चर्चा हुई। सीएस ने निर्देश दिया कि जो भी दवाएं सरकारी स्टॉक में उपलब्ध हैं, वे मरीजों को अस्पताल से ही दी जाएं और किसी भी हाल में बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। विशेष रूप से सिरप और अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    13 hrs ago
  • बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौत के पीछे की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है—हत्या, हादसा या फिर नशाखुरानी गिरोह की करतूत? मधेपुरा से मुरलीगंज जाने वाली रेल लाइन पर, मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रेलवे पुल संख्या 100 के पास आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पटरी किनारे एक युवक की लाश बरामद हुई। घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक को मधेपुरा से पूर्णिया जाने वाली किसी ट्रेन से धक्का देकर फेंका गया हो, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, युवक के मुंह से झाग निकलने के कारण यह भी शक गहराया है कि वह पहले किसी नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ हो और बाद में उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया हो। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से करीब ढाई हजार रुपये नकद और अंबाला कैंट से सहरसा जंक्शन तक का जनरल टिकट बरामद किया है, जो 2 तारीख का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान करने के साथ-साथ पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। बाइट – अमित कुमार, स्थानीय निवासी अमित कुमार ने कहा कि लोगों से जानकारी मिली कि रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव है हम भी देखने गए तब हमने मुरलीगंज थानाअध्यक्ष को फोन कर जानकारी दिए और जानकारी मिलते ही मुरलीगंज थानाअध्यक्ष अजीत कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल में पहुंचे और शव की पहचान में जुट गए हैं
    3
    बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौत के पीछे की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है—हत्या, हादसा या फिर नशाखुरानी गिरोह की करतूत?
मधेपुरा से मुरलीगंज जाने वाली रेल लाइन पर, मुरलीगंज थाना क्षेत्र के  रेलवे पुल संख्या 100 के पास आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पटरी किनारे एक युवक की लाश बरामद हुई।
घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक को मधेपुरा से पूर्णिया जाने वाली किसी ट्रेन से धक्का देकर फेंका गया हो, जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं, युवक के मुंह से झाग निकलने के कारण यह भी शक गहराया है कि वह पहले किसी नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ हो और बाद में उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया हो।
पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से करीब ढाई हजार रुपये नकद और अंबाला कैंट से सहरसा जंक्शन तक का जनरल टिकट बरामद किया है, जो 2 तारीख का बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान करने के साथ-साथ पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।
बाइट – अमित कुमार, स्थानीय निवासी
अमित कुमार ने कहा कि लोगों से जानकारी मिली कि रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव है हम भी देखने गए तब हमने मुरलीगंज थानाअध्यक्ष को फोन कर जानकारी दिए और जानकारी मिलते ही मुरलीगंज थानाअध्यक्ष अजीत कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल में पहुंचे और शव की पहचान में जुट गए हैं
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • मामला सहरसा जिला के सदर अस्पताल परिसर का है, जहां सिमरी बख्तियारपुर से अपने पिता का इलाज कराने आए एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित चंद किशोर बढ़ई ने थाने में आवेदन देकर बताया कि अस्पताल परिसर में बाइक खड़ी करने के बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी की घटना हो गई। जब उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कैमरे की जानकारी ली, तो बताया गया कि कई दिनों से सीसीटीवी कैमरा खराब पड़ा है। अब सवाल यह उठता है कि जब कैमरे काम ही नहीं कर रहे हैं, तो क्या ये सिर्फ दिखावे के लिए लगाए गए हैं? वहीं अस्पताल परिसर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी नहीं है, जिसके कारण लोगों को गेट के बाहर वाहन खड़ा करना पड़ता है, जहां चोरों का खतरा बना रहता है।
    1
    मामला सहरसा जिला के सदर अस्पताल परिसर का है, जहां सिमरी बख्तियारपुर से अपने पिता का इलाज कराने आए एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई।
पीड़ित चंद किशोर बढ़ई ने थाने में आवेदन देकर बताया कि अस्पताल परिसर में बाइक खड़ी करने के बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल गायब थी।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी की घटना हो गई। जब उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कैमरे की जानकारी ली, तो बताया गया कि कई दिनों से सीसीटीवी कैमरा खराब पड़ा है।
अब सवाल यह उठता है कि जब कैमरे काम ही नहीं कर रहे हैं, तो क्या ये सिर्फ दिखावे के लिए लगाए गए हैं? वहीं अस्पताल परिसर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी नहीं है, जिसके कारण लोगों को गेट के बाहर वाहन खड़ा करना पड़ता है, जहां चोरों का खतरा बना रहता है।
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Simri Bakhtiarpur, Saharsa•
    23 hrs ago
  • Post by Ayush Kumar
    1
    Post by Ayush Kumar
    user_Ayush Kumar
    Ayush Kumar
    सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
    23 hrs ago
  • सदर अस्पताल सहरसा में मार पीट का वीडियो वायरल हो रहा हैं ईलमासनगर टुडे पेज को follow करें
    1
    सदर अस्पताल सहरसा में मार पीट का वीडियो वायरल हो रहा हैं ईलमासनगर टुडे पेज को follow करें
    user_ईलमासनगर टुडे
    ईलमासनगर टुडे
    Voice of people Sonbarsa, Saharsa•
    12 hrs ago
  • ​सहरसा (नौहट्टा): बिहार सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लाख दावे करे, लेकिन सहरसा जिले के नौहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। सीमावर्ती और पिछड़े इलाके की एक बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सुविधा देने वाला यह केंद्र आज खुद 'इलाज' की बाट जोह रहा है। मानकों के अनुसार यहाँ 10 डॉक्टरों की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में महज 03 डॉक्टरों के भरोसे पूरे प्रखंड की चिकित्सा व्यवस्था टिकी है।अस्पताल में केवल डॉक्टरों की ही कमी नहीं है, बल्कि बुनियादी तकनीकी सुविधाओं और पर्याप्त मैनपावर का भी घोर अभाव है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि कम संख्या और सीमित संसाधनों के कारण वे चाहकर भी मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं दे पा रहे हैं। आए दिन होने वाली भीड़ और काम के दबाव से चिकित्साकर्मियों को भी मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है।
    1
    ​सहरसा (नौहट्टा): बिहार सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लाख दावे करे, लेकिन सहरसा जिले के नौहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। सीमावर्ती और पिछड़े इलाके की एक बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सुविधा देने वाला यह केंद्र आज खुद 'इलाज' की बाट जोह रहा है। मानकों के अनुसार यहाँ 10 डॉक्टरों की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में महज 03 डॉक्टरों के भरोसे पूरे प्रखंड की चिकित्सा व्यवस्था टिकी है।अस्पताल में केवल डॉक्टरों की ही कमी नहीं है, बल्कि बुनियादी तकनीकी सुविधाओं और पर्याप्त मैनपावर का भी घोर अभाव है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि कम संख्या और सीमित संसाधनों के कारण वे चाहकर भी मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं दे पा रहे हैं। आए दिन होने वाली भीड़ और काम के दबाव से चिकित्साकर्मियों को भी मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    8 hrs ago
  • कुमारखंड। आजाद नवयुवक संघ कुमारखंड के सौजन्य से आयोजित हुआ कार्यक्रम यशोदा मेमोरियल शिक्षा निकेतन मधुबनी का स्थापना दिवस मनाया प्रखंड के इसराइन बेला पंचायत के मधुबनी अंडीपट्टी चौक स्थित यशोदा मेमोरियल शिक्षा निकेतन परिसर में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह 26वां स्कूल स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नगर पार्षद सह युवा जदयू प्रदेश महासचिव श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव ने फीता काट कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि बौआ यादव ने इसराइन बेला, इसराइन कला व मंगरवाडा पंचायत के विभिन्न हाईस्कूल के करीब दो सौ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों को मोमेंटो, मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें सत्यम कुमार, एकलव्य झा, नंदन कुमार, आदित्य राज, नेहा भारती, सोनम कुमारी, मुन्ना कुमार, साक्षी कुमारी, कुसुम कुमारी सहित अन्य सैकड़ों छात्र छात्राएं शामिल थे। इस दौरान अरविंद नाइट शो भैरोपुर के पुर्णिया से आए कलाकार उज्जवल सिंह व बांका से आई गायिका निशा सोनाली ने भक्ति गीत, राष्ट्रीय गीत व अन्य हिन्दी फिल्मी गीतों से माहौल में चार चांद लगा दिया। इस दौरान शारदा शिक्षा सदन रामनगर स्कूल से आए छात्रों देवकुमार, जानसी, प्रीति, उजमा प्रवीण, सत्यम, शिवम, जुही ने शिक्षा अधिकार, दहेज प्रथा, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन रौशन भगत व सतीश कुमार ने किया। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष गणेश कुमार गौरव व व्यवस्थापक सुरेश कुमार मंडल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान संघ के सचिव दिलीप कुमार, बुलबुल मेहता, निर्देशक सुदिष्ट कुमार उर्फ सुदयानंद यादव, बालकृष्ण यादव, दिनेश कुमार दिनकर, सुशील मोदी, शशी कुमार यादव, उदय यादव, अभिषेक कुमार, स्कूल प्राचार्य संजीव कुमार झा, रामाशीष कुमार, समशाद आलम सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं व ग्रामीण अभिभावक मौजूद थे।
    2
    कुमारखंड।
आजाद नवयुवक संघ कुमारखंड के सौजन्य से आयोजित हुआ कार्यक्रम 
यशोदा मेमोरियल शिक्षा निकेतन मधुबनी का स्थापना दिवस मनाया 
प्रखंड के इसराइन बेला पंचायत के मधुबनी अंडीपट्टी चौक स्थित यशोदा मेमोरियल शिक्षा निकेतन परिसर में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह 26वां स्कूल स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नगर पार्षद सह युवा जदयू प्रदेश महासचिव श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव ने फीता काट कर किया। 
इस दौरान मुख्य अतिथि बौआ यादव ने इसराइन बेला, इसराइन कला व मंगरवाडा पंचायत के विभिन्न हाईस्कूल के करीब दो सौ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों को मोमेंटो, मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
जिसमें सत्यम कुमार, एकलव्य झा, नंदन कुमार, आदित्य राज, नेहा भारती, सोनम कुमारी, मुन्ना कुमार, साक्षी कुमारी, कुसुम कुमारी सहित अन्य सैकड़ों छात्र छात्राएं शामिल थे।
इस दौरान अरविंद नाइट शो भैरोपुर के पुर्णिया से आए कलाकार उज्जवल सिंह व बांका से आई गायिका निशा सोनाली ने भक्ति गीत, राष्ट्रीय गीत व अन्य हिन्दी फिल्मी गीतों से माहौल में चार चांद लगा दिया। 
इस दौरान शारदा शिक्षा सदन रामनगर स्कूल से आए छात्रों देवकुमार, जानसी, प्रीति, उजमा प्रवीण, सत्यम, शिवम, जुही ने शिक्षा अधिकार, दहेज प्रथा, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर भाषण दिया। 
कार्यक्रम का संचालन रौशन भगत व सतीश कुमार ने किया। 
मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष गणेश कुमार गौरव व व्यवस्थापक सुरेश कुमार मंडल ने अतिथियों का स्वागत किया। 
इस दौरान संघ के सचिव दिलीप कुमार, बुलबुल मेहता, निर्देशक सुदिष्ट कुमार उर्फ सुदयानंद यादव, बालकृष्ण यादव, दिनेश कुमार दिनकर, सुशील मोदी, शशी कुमार यादव, उदय यादव, अभिषेक कुमार, स्कूल प्राचार्य संजीव कुमार झा, रामाशीष कुमार, समशाद आलम सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं व ग्रामीण अभिभावक मौजूद थे।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    रिपोर्टर कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • मधुबनी में मेडिकल शिक्षा को नई ऊंचाई, OCULUS 2.0 का शानदार आयोजन! 🏥🚀
    1
    मधुबनी में मेडिकल शिक्षा को नई ऊंचाई, OCULUS 2.0 का शानदार आयोजन! 🏥🚀
    user_Prabhat Times Madhubani
    Prabhat Times Madhubani
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.