logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 hrs ago
user_Ayush Kumar
Ayush Kumar
सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
5 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार की शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया कि बीते 11 मार्च को बेलदौर निवासी हिमांशु कुमार (24 वर्ष) ने लूट की घटना को लेकर बेलदौर थाने में आवेदन दिया था। इस आधार पर बेलदौर थाना कांड संख्या 96/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की। इसके बाद छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आजाद कुमार (पिता-चन्द्रेश्वर शर्मा, निवासी महिनाथ नगर, थाना बेलदौर, जिला खगड़िया) और संजीव कुमार (पिता दशरथ राम, निवासी श्याम (खेखली), थाना गोलपाड़ा, जिला मधेपुरा) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, लूटी गई एक अन्य मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी के नेतृत्व में बेलदौर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल रहे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।
    1
    खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार की शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया कि बीते 11 मार्च को बेलदौर निवासी हिमांशु कुमार (24 वर्ष) ने लूट की घटना को लेकर बेलदौर थाने में आवेदन दिया था। इस आधार पर बेलदौर थाना कांड संख्या 96/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की। इसके बाद छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आजाद कुमार (पिता-चन्द्रेश्वर शर्मा, निवासी महिनाथ नगर, थाना बेलदौर, जिला खगड़िया) और संजीव कुमार (पिता दशरथ राम, निवासी श्याम (खेखली), थाना गोलपाड़ा, जिला मधेपुरा) शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, लूटी गई एक अन्य मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी के नेतृत्व में बेलदौर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल रहे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • ​नवहट्टा भारतीय जनता पार्टी नवहट्टा पश्चिमी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष कृष्ण साह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह बैठक पार्टी के आगामी स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने और सांगठनिक मजबूती को लेकर बुलाई गई थी। ​जिला उपाध्यक्ष ने दिए जीत के मंत्र ​बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री बी.एन. सहनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया। ​कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह ​मंडल अध्यक्ष कृष्ण साह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ पर ध्वजारोहण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। ​
    1
    ​नवहट्टा भारतीय जनता पार्टी नवहट्टा पश्चिमी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष कृष्ण साह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह बैठक पार्टी के आगामी स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने और सांगठनिक मजबूती को लेकर बुलाई गई थी।
​जिला उपाध्यक्ष ने दिए जीत के मंत्र
​बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री बी.एन. सहनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया।
​कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
​मंडल अध्यक्ष कृष्ण साह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ पर ध्वजारोहण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
​
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    10 hrs ago
  • बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है और पत्नी के मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के भिरखी वार्ड-26 में गुरुवार कि देर रात को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 32 वर्षीय निखिल कुमार उर्फ बौआ का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक साजिश के तहत की गई हत्या है। मृतक के छोटे भाई निलेश कुमार ने पत्नी के मायके पक्ष पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि निखिल कुमार पढ़े-लिखे युवक थे और उन्होंने बीएड के साथ सीटेट भी पास किया था। करीब दो साल पहले उनकी शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले पत्नी ने मारपीट और प्रताड़ना का मामला भी दर्ज कराया था। हालांकि, करीब 25 दिन पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके बावजूद हालात सामान्य नहीं हो सके। 31 मार्च को पत्नी के माता-पिता उसे अपने साथ सिमरी बख्तियारपुर स्थित मायके ले गए थे। इसके बाद 2 अप्रैल की रात अचानक निखिल की मौत की खबर सामने आई, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट -निलेश कुमार, मृतक का भाई “यह आत्महत्या नहीं है, मेरे भाई की हत्या की गई है। पुलिस निष्पक्ष जांच करे और दोषियों को सजा मिले।
    4
    बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है और पत्नी के मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के भिरखी वार्ड-26 में गुरुवार कि देर रात को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 32 वर्षीय निखिल कुमार उर्फ बौआ का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक साजिश के तहत की गई हत्या है। मृतक के छोटे भाई निलेश कुमार ने पत्नी के मायके पक्ष पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि निखिल कुमार पढ़े-लिखे युवक थे और उन्होंने बीएड के साथ सीटेट भी पास किया था। करीब दो साल पहले उनकी शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।
कुछ समय पहले पत्नी ने मारपीट और प्रताड़ना का मामला भी दर्ज कराया था। हालांकि, करीब 25 दिन पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके बावजूद हालात सामान्य नहीं हो सके।
31 मार्च को पत्नी के माता-पिता उसे अपने साथ सिमरी बख्तियारपुर स्थित मायके ले गए थे। इसके बाद 2 अप्रैल की रात अचानक निखिल की मौत की खबर सामने आई, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
बाइट -निलेश कुमार, मृतक का भाई
“यह आत्महत्या नहीं है, मेरे भाई की हत्या की गई है। पुलिस निष्पक्ष जांच करे और दोषियों को सजा मिले।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • बेगूसराय जिला का भगवानपुर प्रखंड में किसान के 10 बीघा गेहूं में आग लग गया किसान नुकसान हो गया है
    1
    बेगूसराय जिला का भगवानपुर प्रखंड में    किसान के 10 बीघा गेहूं में आग लग गया किसान नुकसान हो गया है
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    12 hrs ago
  • भागलपूर जिला के खरीक चौक पर ट्रक के आमने- सामने टक्कर
    1
    भागलपूर जिला के खरीक चौक पर ट्रक
के आमने- सामने टक्कर
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    13 hrs ago
  • भागलपुर जिला के खरिक चौक के समीप एनएच 31 पर अचानक आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गया
    1
    भागलपुर जिला के खरिक चौक के समीप एनएच 31 पर अचानक आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गया
    user_RANVIR KUMAR
    RANVIR KUMAR
    Local News Reporter गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    18 hrs ago
  • कोशी नदी में अवैध मिट्टी खोदने के आरोप में 10 जनवरी 2026 को खनन विभाग ने केस दर्ज किया था। केस नंबर 05/26 में एसपी सहरसा श्री हिमांशु कुमार के निर्देश पर नवहट्टा थाना ने ट्रैक्टर को किया गिरफ्तार। खबर सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के बराही से हैं। जहां बीते महिने 10 जनवरी 2026 को खनन विभाग के इंस्पेक्टर अंजलि कुमार ने कोशी नदी में अवैध मिट्टी खोदने को लेकर बड़ी कार्रवाई किए थे ट्रैक्टर मालिक राजीव कुमार पिता देवनारायण यादव एवं ड्राइवर के खिलाफ जहां मौके पर उस वक्त ट्रैक्टर लेकर मिट्टी नदी में गिराने के बहाने राजीव कुमार ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया था। जहां करीब तीन महिने के बाद सहरसा एसपी श्री हिमांशु कुमार के निर्देश पर सुपरविजन में बड़ी कार्रवाई हुई है। ट्रैक्टर जब्त कर नवहट्टा थाना लाया गया वहीं ट्रैक्टर मालिक श्री राजीव कुमार पर बड़ी कार्रवाई किया है। खनन विभाग की कार्रवाई से कोशी नदी में मिट्टी खनन को लेकर रोक लगी हुई है। वहीं इस संबंध में नवहट्टा थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार ने बताया कि सहरसा एसपी श्री हिमांशु कुमार के निर्देश पर केस दर्ज 05/26 को अवैध मिट्टी खोदने को लेकर ट्रैक्टर एवं ट्राली को जब्त कर नवहट्टा थाना में लाया गया है। वहीं इस पर केस दर्ज होगी। इस कारवाई से कोशी क्षेत्र में अवस्थित लोगों ने नवहट्टा थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार के कार्य को सराहनीय बताया है।
    1
    कोशी नदी में अवैध मिट्टी खोदने के आरोप में 10 जनवरी 2026 को खनन विभाग ने केस दर्ज किया था। केस नंबर 05/26 में एसपी सहरसा श्री हिमांशु कुमार के निर्देश पर नवहट्टा थाना ने  ट्रैक्टर को किया गिरफ्तार।
खबर सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के बराही से हैं। जहां बीते महिने 10 जनवरी 2026 को खनन विभाग के इंस्पेक्टर अंजलि कुमार ने कोशी नदी में अवैध मिट्टी खोदने को लेकर बड़ी कार्रवाई किए थे ट्रैक्टर मालिक राजीव कुमार पिता देवनारायण यादव एवं ड्राइवर के खिलाफ जहां मौके पर उस वक्त ट्रैक्टर लेकर मिट्टी नदी में गिराने के बहाने राजीव कुमार  ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया था। जहां करीब तीन महिने के बाद सहरसा एसपी श्री हिमांशु कुमार के निर्देश पर सुपरविजन में बड़ी कार्रवाई हुई है। ट्रैक्टर जब्त कर नवहट्टा थाना लाया गया वहीं ट्रैक्टर मालिक श्री राजीव कुमार पर बड़ी कार्रवाई किया है। खनन विभाग की कार्रवाई से कोशी नदी में मिट्टी खनन को लेकर रोक लगी हुई है। वहीं इस संबंध में नवहट्टा थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार ने बताया कि सहरसा एसपी श्री हिमांशु कुमार के निर्देश पर केस दर्ज 05/26 को अवैध मिट्टी खोदने को लेकर ट्रैक्टर एवं ट्राली को जब्त कर नवहट्टा थाना में लाया गया है। वहीं इस पर केस दर्ज होगी।  इस कारवाई से कोशी क्षेत्र में अवस्थित लोगों ने नवहट्टा थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार के कार्य को सराहनीय बताया है।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    10 hrs ago
  • गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के सफाई कर्मी पिछले तीन महीनों से मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित हैं। अपनी मांगों को लेकर वे पिछले दो दिनों से हड़ताल पर हैं, जिससे पूरे शहर में कचरे का अंबार लग गया है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मियों का कहना है कि उन्हें समय पर मानदेय नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कर्मियों ने मांग की है कि बकाया राशि का जल्द भुगतान किया जाए और आगे से नियमित रूप से मानदेय दिया जाए। शुक्रवार को दिन के करीब 11 बजे सफाई कर्मियों ने आंदोलन तेज करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुमन मलिक, अशोक मलिक, रोहित मलिक, संतोष यादव, मनकेश कुमार, पूजा कुमारी, जानकी कुमारी सहित कई सफाई कर्मी मौजूद रहे। वहीं, नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी ने बताया कि एनजीओ के ठेकेदार बदलने और मार्च क्लोजिंग के कारण बिल पास नहीं हो सका, जिससे भुगतान में देरी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा और नए ठेकेदार के माध्यम से समय पर मानदेय देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल हड़ताल जारी रहने से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
    1
    गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के सफाई कर्मी पिछले तीन महीनों से मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित हैं। अपनी मांगों को लेकर वे पिछले दो दिनों से हड़ताल पर हैं, जिससे पूरे शहर में कचरे का अंबार लग गया है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सफाई कर्मियों का कहना है कि उन्हें समय पर मानदेय नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कर्मियों ने मांग की है कि बकाया राशि का जल्द भुगतान किया जाए और आगे से नियमित रूप से मानदेय दिया जाए।
शुक्रवार को दिन के करीब 11 बजे सफाई कर्मियों ने आंदोलन तेज करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुमन मलिक, अशोक मलिक, रोहित मलिक, संतोष यादव, मनकेश कुमार, पूजा कुमारी, जानकी कुमारी सहित कई सफाई कर्मी मौजूद रहे।
वहीं, नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी ने बताया कि एनजीओ के ठेकेदार बदलने और मार्च क्लोजिंग के कारण बिल पास नहीं हो सका, जिससे भुगतान में देरी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा और नए ठेकेदार के माध्यम से समय पर मानदेय देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
फिलहाल हड़ताल जारी रहने से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    15 hrs ago
  • श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मधेपुरा का मुरलीगंज शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। गोलबाजार स्थित श्री गौतम शारदा पुस्तकालय परिसर से श्री बालाजी खाटू श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में शहर के विभिन्न मार्गों पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। निशान यात्रा की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई। इसके बाद गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्तिभजनों के साथ श्रद्धालु ध्वज लेकर पूरे शहर में भ्रमण करते रहे। यात्रा गौतम शारदा पुस्तकालय से निकलकर हरिद्वार चौक, जयरामपुर महावीर चौक, दुर्गा स्थान चौक, मिल चौक और हाट बाजार होते हुए पुनः पुस्तकालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी की गई। निशान यात्रा में मारवाड़ी समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों की सहभागिता रही, जिन्होंने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मारवाड़ी समाज के सुरज पंसारी ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के इस शुभ अवसर पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। बाइट - सुरज पंसारी, सदस्य, आयोजन कमिटी
    4
    श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मधेपुरा का मुरलीगंज शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। गोलबाजार स्थित श्री गौतम शारदा पुस्तकालय परिसर से श्री बालाजी खाटू श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में शहर के विभिन्न मार्गों पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
निशान यात्रा की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई। इसके बाद गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्तिभजनों के साथ श्रद्धालु ध्वज लेकर पूरे शहर में भ्रमण करते रहे। यात्रा गौतम शारदा पुस्तकालय से निकलकर हरिद्वार चौक, जयरामपुर महावीर चौक, दुर्गा स्थान चौक, मिल चौक और हाट बाजार होते हुए पुनः पुस्तकालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी की गई। निशान यात्रा में मारवाड़ी समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों की सहभागिता रही, जिन्होंने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
मारवाड़ी समाज के सुरज पंसारी ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के इस शुभ अवसर पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है।
बाइट - सुरज पंसारी, सदस्य, आयोजन कमिटी
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.