गेहू उपार्जन हेतु किसान पंजीयन का कार्य समय में कराये पूर्णः-कलेक्टर गेहू उपार्जन हेतु किसान पंजीयन का कार्य समय में कराये पूर्णः-कलेक्टर लक्ष्य के अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाओ का दिलाए शत प्रतिशत लाभः- बैनल सिंगरौली गेंहु उपार्जन हेतु किसान पंजीयन का कार्य निर्धारित तिथि तक पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जायें। तथा उपार्जन केन्द्रो में समुचित व्यवस्थाए कराया जाना भी सुनिश्चित किया जायें उक्त आशय का निर्देश कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित टीएल बैठक के दौरान संबंधित अधिकारी को दिया गया। कलेक्टर ने अभी तक जिलें में गेहु उपार्जन हेतु किए गए किसानो के पंजीयन की जानकारी लेने के पश्चात संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि पंजीयन हेतु अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाकर निर्धारित समय पर किसान पंजीयन का कार्य पूर्ण कराये तथा उपार्जन केन्द्रो पर भी समुचित व्यवस्थाए करा ली जायें। कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि पंजीयन समितियो से बैठक आयोजित उपार्जन से संबंधित सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करायें। बैठक के दौरान कलेक्टर ने संकल्प से समाधान अभियान के तहत प्राप्त आवेदन पत्रो के निराकरण की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि अभियान के दौरान जो आवेदन प्राप्त हुयें है उनका शत प्रतिशत निराकरण किया जाकर हितग्राहियों को लाभान्वित करायें। उन्होने जल गंगा संवर्धन अभियान के तैयारियों की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि अभियान के तहत गत वर्ष की कार्ययोजना में सभी अधूरे कार्यो को भी पूरा किया जायें। अभियान में नवीन जल संरक्षण के कार्यो के साथ साथ परम्परागत जल स्श्रोतो का जीर्णोद्धार करायें। जल सरंक्षण के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान भी चलायें। तथा खेत तालाब सहित पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराने की कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करे। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि कार्य योजना में गाव का पानी गाव में खेत का पानी खेत में बचाने के लिए जल सरंक्षण का कार्य शामिल करे। वही लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग को निर्देश दिए गए कि गर्मी के दौरान किसी भी प्रकार की पयेजल से संबंधित कठिनाई पूरे जिले में कही न हो इसके लिए अभी से सभी तैयारियों पूर्ण कर ले। वही जल जीवन मिशन के जीएम को निर्देश दिए कि उच्च स्तर की सर्वे टीम जिले में आ रही है इनकी टीम को पूरा सहयोग प्रदान करे। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभागो से संबंधित शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ हेतु निर्धारित लक्ष्य को 20 मार्च तक पूर्ण कर अवगत करायें। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर विद्यालयो में लगे वाहनो के साथ साथ यात्री बसो की जॉच करे। तथा डीपीसी को इस आशय के निर्देश दिए गए कि अशासकीय विद्यालयो के अधिमान्यता सत्यापन हेतु आवेदनो पत्रो का एक संप्ताह में जॉच पूर्ण कर अवगत करायें। वही बैठक के दौरान टीएल हेतु निर्धारित किए आवेदनो के निराकरण की जानकारी विभागवार ली गई। कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन, जन सुनवाई में प्राप्त आवेदनो के निराकरण की जानकारी लेने के पश्चात विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, संयुक्त कलेक्टर अखिलेश सिंह, संजीव पाण्डेय, प्रशांत त्रिपाठी, एसडीएम सुरेश जाधव, नंदन तिवारी, एसडीएम चितरंगी देवेन्द्र द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, अधीक्षण यंत्री विद्युत अजीत सिंह बघेल, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
गेहू उपार्जन हेतु किसान पंजीयन का कार्य समय में कराये पूर्णः-कलेक्टर गेहू उपार्जन हेतु किसान पंजीयन का कार्य समय में कराये पूर्णः-कलेक्टर लक्ष्य के अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाओ का दिलाए शत प्रतिशत लाभः- बैनल सिंगरौली गेंहु उपार्जन हेतु किसान पंजीयन का कार्य निर्धारित तिथि तक पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जायें। तथा उपार्जन केन्द्रो में समुचित व्यवस्थाए कराया जाना भी सुनिश्चित किया जायें उक्त आशय का निर्देश कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित टीएल बैठक के दौरान संबंधित अधिकारी को दिया गया। कलेक्टर ने अभी तक जिलें में गेहु उपार्जन हेतु किए गए किसानो के पंजीयन की जानकारी लेने के पश्चात संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि पंजीयन हेतु अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाकर निर्धारित समय पर किसान पंजीयन का कार्य पूर्ण कराये तथा उपार्जन केन्द्रो पर भी समुचित व्यवस्थाए करा ली जायें। कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि पंजीयन समितियो से बैठक आयोजित उपार्जन से संबंधित सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करायें। बैठक के दौरान कलेक्टर ने संकल्प से समाधान अभियान के तहत प्राप्त आवेदन पत्रो के निराकरण की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि अभियान के दौरान जो आवेदन प्राप्त हुयें है उनका शत प्रतिशत निराकरण किया जाकर हितग्राहियों को लाभान्वित करायें। उन्होने जल गंगा संवर्धन अभियान के तैयारियों की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि अभियान के तहत गत वर्ष की कार्ययोजना में सभी अधूरे कार्यो को भी पूरा किया जायें। अभियान में नवीन जल संरक्षण के कार्यो के साथ साथ परम्परागत जल स्श्रोतो का जीर्णोद्धार करायें। जल सरंक्षण के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान भी चलायें। तथा खेत तालाब सहित पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराने की कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करे। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि कार्य
योजना में गाव का पानी गाव में खेत का पानी खेत में बचाने के लिए जल सरंक्षण का कार्य शामिल करे। वही लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग को निर्देश दिए गए कि गर्मी के दौरान किसी भी प्रकार की पयेजल से संबंधित कठिनाई पूरे जिले में कही न हो इसके लिए अभी से सभी तैयारियों पूर्ण कर ले। वही जल जीवन मिशन के जीएम को निर्देश दिए कि उच्च स्तर की सर्वे टीम जिले में आ रही है इनकी टीम को पूरा सहयोग प्रदान करे। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभागो से संबंधित शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ हेतु निर्धारित लक्ष्य को 20 मार्च तक पूर्ण कर अवगत करायें। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर विद्यालयो में लगे वाहनो के साथ साथ यात्री बसो की जॉच करे। तथा डीपीसी को इस आशय के निर्देश दिए गए कि अशासकीय विद्यालयो के अधिमान्यता सत्यापन हेतु आवेदनो पत्रो का एक संप्ताह में जॉच पूर्ण कर अवगत करायें। वही बैठक के दौरान टीएल हेतु निर्धारित किए आवेदनो के निराकरण की जानकारी विभागवार ली गई। कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन, जन सुनवाई में प्राप्त आवेदनो के निराकरण की जानकारी लेने के पश्चात विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, संयुक्त कलेक्टर अखिलेश सिंह, संजीव पाण्डेय, प्रशांत त्रिपाठी, एसडीएम सुरेश जाधव, नंदन तिवारी, एसडीएम चितरंगी देवेन्द्र द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, अधीक्षण यंत्री विद्युत अजीत सिंह बघेल, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
- जिले में पशु तस्करी जोरों पर,पशु तस्करों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई 13 भैंस व दो पिकअप वाहन जब्त कोतवाली बैढ़न पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 भैंस और दो पिकअप वाहन जब्त किए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पशुओं की तस्करी कर उन्हें ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने हिर्वाह तिराहा के पास घेराबंदी कर दो पिकअप वाहनों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही दोनों पिकअप वाहनों के चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 13 भैंसों को जब्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जब्त की गई भैंसों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है, जबकि दोनों पिकअप वाहनों की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। गौ सेवा संस्थान के सदस्य ने बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि पशु तस्करी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। पुलिस ने जब्त दोनों पिकअप वाहनों को थाने में खड़ा कर लिया है, वहीं भैंसों को सुरक्षित रूप से देवरा स्थित गौशाला भेज दिया गया है, जहां उनके रहने और खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की गई है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।2
- मध्य प्रदेश के सिंगरौली में Love Marriage की जिद एक युवक की खौफनाक मौत का कारण बन गई. प्रेमिका ने मिलने बुलाने के बहाने उसके अपने परिवार के साथ मिलकर (Murder) मार डाला. कई घंटे तक उसे यातनाएं दी गई. पांच दिन चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया1
- दिल्ली के नांगलोई में बेकाबू हुई DTC बस, सड़क पर लोगों को कुचला... 3 की मौत; गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़ दिल्ली के नांगलोई में एक दर्दनाक DTC बस हादसे में रविकांत शर्मा की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए. बस ने ई-रिक्शा और स्कूटर को टक्कर मारी थी. घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप DTC बस में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है.1
- *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 10.03.2026* *🔷🔷एएसपी मुख्यालय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में मंगलवार परेड की सलामी एवं व्यापक निरीक्षण-* *🔷🔷शारीरिक व मानसिक सुदृढ़ता हेतु कराई गई दौड़* *🔷🔷यू0पी0-112 वाहनों एवं उपकरणों की गहन चेकिंग* *🔷🔷कर्मियों की गार्द रजिस्टर पेशी एवं अभिलेखों का परीक्षण* आज दिनांक 10.03.2026 को श्री अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क स्थित परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के उपरांत पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा यू0पी0-112 तथा विभिन्न थानों से आए वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरण, सुरक्षा संसाधन एवं अन्य आवश्यक सामग्री के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी कार्यशीलता की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर शाखा, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक एवं अन्य परिसर स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई, अनुशासन एवं संसाधनों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। *अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने समस्त पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं तत्परता के साथ जनसेवा हेतु सदैव तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।*2
- सोनभद्र। जनपद के रेणुकूट चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुर्धवा मोड़–बीजपुर मार्ग पर सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे जंगल में एक 42 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। महिला ने अपनी ही साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुर्धवा मोड़ से बीजपुर मार्ग की ओर जाने वाले सड़क किनारे स्थित जंगल में राहगीरों ने एक महिला को पेड़ से लटका देखा। इस दृश्य को देखकर लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेणुकूट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की उम्र लगभग 42 वर्ष है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह जब लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। इसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। रेणुकूट चौकी पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सोनभद्र के ओबरा में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुभाष तिराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मौलाना सलीम का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इस टिप्पणी को मां का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता ओबरा थाने पहुंचे और मौलाना सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों के लोग मौजूद रहे।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Post by Md Sarfaraj1