logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आबकारी जांच चौकी धनवार में कार्रवाई 20.64 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त संवाददाता - विकास कुमार यादव बलरामपुर - जिले के वाड्रफनगर वृत्त अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए आबकारी जांच चौकी धनवार में कार्रवाई की गई। इस दौरान 20.64 बल्क लीटर विदेशी मदिरा (उत्तर प्रदेश राज्य की) जब्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृत कुमार एवं आदित्य कुमार द्वारा दो पहिया वाहन से विदेशी मदिरा (उत्तर प्रदेश राज्य की) का अवैध परिवहन किया जा रहा था। धनवार जांच चौकी में जांच के दौरान आरोपियों के पास से 20.64 बल्क लीटर विदेशी मदिरा एवं दो पहिया वाहन को जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59-क के तहत प्रकरण दर्ज आवश्यक कार्यवाही की गई है।

21 hrs ago
user_Vikash Yadav
Vikash Yadav
राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
21 hrs ago
a7b51976-9442-4b75-ba83-b144353a1231

आबकारी जांच चौकी धनवार में कार्रवाई 20.64 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त संवाददाता - विकास कुमार यादव बलरामपुर - जिले के वाड्रफनगर वृत्त अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए आबकारी जांच चौकी धनवार में कार्रवाई की गई। इस दौरान 20.64 बल्क लीटर विदेशी मदिरा (उत्तर प्रदेश राज्य की) जब्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृत कुमार एवं आदित्य कुमार द्वारा दो पहिया वाहन से विदेशी मदिरा (उत्तर प्रदेश राज्य की) का अवैध परिवहन किया जा रहा था। धनवार जांच चौकी में जांच के दौरान आरोपियों के पास से 20.64 बल्क लीटर विदेशी मदिरा एवं दो पहिया वाहन को जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59-क के तहत प्रकरण दर्ज आवश्यक कार्यवाही की गई है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • आरोपी ऐनुल अंसारी, निवासी कुसमी, थाना कुसमी, जिला बलरामपुर रामानुजगंज बलरामपुर, बलरामपुर जिले के राजपुर से प्रार्थी मनीष कुमार सोनी, निवासी बुढ़ाबगीचा, राजपुर द्वारा दिनांक 16.02.2026 को थाना राजपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15.02.2026 की रात्रि में उनके घर के सामने खड़ी इको वैन क्र CG10AF-7362, जिसमें घरेलू बर्तन रखे हुए थे, को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना पर थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय, बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देशन में आरोपी की तलाश हेतु टेक्निकल जानकारी प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया गया विश्लेषण के आधार पर संदेहास्पद व्यक्तियों की गतिविधियों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यह ज्ञात हुआ कि आरोपी द्वारा चोरी की गई इको वैन एवं उसमें रखे कुछ बर्तन थाना बलरामपुर क्षेत्र के डुमरखी रोड किनारे छोड़ दिए गए थे, जिन्हें दिनांक 14.03.2026 को जप्त किया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी जारी रखते हुए प्राप्त टेक्निकल जानकारी के आधार पर संदेही ऐनुल अंसारी, निवासी कुसमी को तलब कर पूछताछ की गई। प्रारंभ में आरोपी द्वारा भ्रामक जानकारी दी गई, किन्तु सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना दिनांक को अपने सहयोगी के साथ मिलकर उक्त इको वैन एवं उसमें रखे बर्तनों की चोरी करना स्वीकार किया गया है। चोरी किए गए बर्तनों को बेचकर प्राप्त राशि से खरीदा गया लगभग ₹14,000 मूल्य का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है। उक्त समस्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, उप निरीक्षक अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव एवं आरक्षक रूपेश गुप्ता द्वारा सक्रिय रूप से संपादित की गई।
    3
    आरोपी ऐनुल अंसारी, निवासी कुसमी, थाना कुसमी, जिला बलरामपुर रामानुजगंज
बलरामपुर, बलरामपुर जिले के राजपुर से प्रार्थी मनीष कुमार सोनी, निवासी बुढ़ाबगीचा, राजपुर द्वारा दिनांक 16.02.2026 को थाना राजपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15.02.2026 की रात्रि में उनके घर के सामने खड़ी इको वैन क्र CG10AF-7362, जिसमें घरेलू बर्तन रखे हुए थे, को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना पर थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय, बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देशन में आरोपी की तलाश हेतु टेक्निकल जानकारी प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया गया विश्लेषण के आधार पर संदेहास्पद व्यक्तियों की गतिविधियों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यह ज्ञात हुआ कि आरोपी द्वारा चोरी की गई इको वैन एवं उसमें रखे कुछ बर्तन थाना बलरामपुर क्षेत्र के डुमरखी रोड किनारे छोड़ दिए गए थे, जिन्हें दिनांक 14.03.2026 को जप्त किया गया।
प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी जारी रखते हुए प्राप्त टेक्निकल जानकारी के आधार पर संदेही ऐनुल अंसारी, निवासी कुसमी को तलब कर पूछताछ की गई। प्रारंभ में आरोपी द्वारा भ्रामक जानकारी दी गई, किन्तु सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना दिनांक को अपने सहयोगी के साथ मिलकर उक्त इको वैन एवं उसमें रखे बर्तनों की चोरी करना स्वीकार किया गया है। चोरी किए गए बर्तनों को बेचकर प्राप्त राशि से खरीदा गया लगभग ₹14,000 मूल्य का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।  प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है। उक्त समस्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, उप निरीक्षक अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव एवं आरक्षक रूपेश गुप्ता द्वारा सक्रिय रूप से संपादित की गई।
    user_ANIL XALXO
    ANIL XALXO
    Farmer राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • बलरामपुर/राजपुर। बुढाबग़ीचा में घर के सामने खड़ी इको वैन एवँ बर्तन चोरी करने वाले आरोपी को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मनीष कुमार सोनी, निवासी बुढ़ाबगीचा, राजपुर द्वारा दिनांक 16.02.2026 को थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15.02.2026 की रात्रि में उनके घर के सामने खड़ी इको वैन क्र CG10AF-7362, जिसमें घरेलू बर्तन रखे हुए थे, को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। सूचना पर थाना राजपुर में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश में आरोपी की तलाश हेतु टेक्निकल जानकारी प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया गया विश्लेषण के आधार पर संदेहास्पद व्यक्तियों की गतिविधियों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यह ज्ञात हुआ कि आरोपी द्वारा चोरी की गई इको वैन एवं उसमें रखे कुछ बर्तन थाना बलरामपुर क्षेत्र के डुमरखी रोड किनारे छोड़ दिए गए थे, जिन्हें दिनांक 14.03.2026 को जप्त किया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी जारी रखते हुए प्राप्त टेक्निकल जानकारी के आधार पर संदेही ऐनुल अंसारी, निवासी कुसमी को तलब कर पूछताछ की गई। प्रारंभ में आरोपी द्वारा भ्रामक जानकारी दी गई, किन्तु सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना दिनांक को अपने सहयोगी के साथ मिलकर उक्त इको वैन एवं उसमें रखे बर्तनों की चोरी करना स्वीकार किया गया है। चोरी किए गए बर्तनों को बेचकर प्राप्त राशि से खरीदा गया लगभग ₹14,000 मूल्य का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, उप निरीक्षक अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव एवं आरक्षक रूपेश गुप्ता द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई।
    2
    बलरामपुर/राजपुर। बुढाबग़ीचा में घर के सामने खड़ी इको वैन एवँ बर्तन चोरी करने वाले आरोपी को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मनीष कुमार सोनी, निवासी बुढ़ाबगीचा, राजपुर द्वारा दिनांक 16.02.2026 को थाना राजपुर में  रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15.02.2026 की रात्रि में उनके घर के सामने खड़ी इको वैन क्र CG10AF-7362, जिसमें घरेलू बर्तन रखे हुए थे, को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है।
सूचना पर थाना राजपुर में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश में आरोपी की तलाश हेतु टेक्निकल जानकारी प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया गया विश्लेषण के आधार पर संदेहास्पद व्यक्तियों की गतिविधियों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यह ज्ञात हुआ कि आरोपी द्वारा चोरी की गई इको वैन एवं उसमें रखे कुछ बर्तन थाना बलरामपुर क्षेत्र के डुमरखी रोड किनारे छोड़ दिए गए थे, जिन्हें दिनांक 14.03.2026 को जप्त किया गया।
प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी जारी रखते हुए प्राप्त टेक्निकल जानकारी के आधार पर संदेही ऐनुल अंसारी, निवासी कुसमी को तलब कर पूछताछ की गई। प्रारंभ में आरोपी द्वारा भ्रामक जानकारी दी गई, किन्तु सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना दिनांक को अपने सहयोगी के साथ मिलकर उक्त इको वैन एवं उसमें रखे बर्तनों की चोरी करना स्वीकार किया गया है। चोरी किए गए बर्तनों को बेचकर प्राप्त राशि से खरीदा गया लगभग ₹14,000 मूल्य का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।
उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, उप निरीक्षक अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव एवं आरक्षक रूपेश गुप्ता द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    21 hrs ago
  • नमस्कार, स्वागत है आपका द छत्तीसगढ़ में। आज हम बात कर रहे हैं उस ऐतिहासिक पल की, जिसने छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में निर्णायक मोड़ साबित किया है। केंद्र सरकार द्वारा तय 31 मार्च 2026 की डेडलाइन के ठीक आखिरी दिन नक्सलियों ने हथियार डाल दिए और सुरक्षा बलों को मिला अब तक का सबसे बड़ा खजाना। बीजापुर जिले में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े 25 नक्सलियों ने 93 हथियारों के साथ सरेंडर किया। इनमें 12 महिला माओवादी कैडर शामिल हैं। सभी पर कुल 1.47 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर के बाद इनकी निशानदेही पर बीजापुर में 14 करोड़ रुपये मूल्य का बड़ा डंप बरामद हुआ, जिसमें लगभग 3 करोड़ रुपये नकदी और 7 किलो सोना (मूल्य करीब 11 करोड़ रुपये) शामिल है। इसे बस्तर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली डंप माना जा रहा है। इन सरेंडर करने वालों में कई बड़े नाम शामिल हैं, जैसे मंगल कोरसा उर्फ मोटू (8 लाख इनामी, 12 बड़ी घटनाओं में शामिल), डीवीसीएम शंकर मुचाकी (8 बड़े वारदातों में शामिल), एसीएम राजू रैयाम उर्फ मुन्ना और एसीएम पाले कुरसम। इसी दिन चार जिलों में कुल 34-35 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया: • दंतेवाड़ा में 5 नक्सली (4 महिलाएं सहित) • सुकमा में 2 महिला नक्सली — जनिला उर्फ मड़कम हिंडमे (30) और सोनी उर्फ माड़वी कोसी (24), दोनों पर 8-8 लाख का इनाम • कांकेर में 2 नक्सली — पीपीसीएम शंकर और पीएम हिड़मा डोडी दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने दावा किया कि जिले के अंतिम सक्रिय नक्सलियों के सरेंडर के साथ अब दंतेवाड़ा जिला पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुका है। यहां अब हिंसा नहीं, बल्कि अमन, चैन और शांति की आबोहवा है। सुकमा में सरेंडर के बाद मिले इनपुट पर हथियारों और 5 लाख रुपये नकदी का डंप भी बरामद हुआ। कांकेर में पिछले 6 दिनों में 11 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं, हालांकि जिले में अभी भी करीब 14 नक्सली सक्रिय बताए जा रहे हैं, जिनसे पुलिस संपर्क कर रही है। बीजापुर में 1 जनवरी 2024 से अब तक 1003 माओवादी कैडर सरेंडर कर चुके हैं। इस अवधि में कुल 19.43 करोड़ रुपये का डंप बरामद हुआ है, जिसमें 6.63 करोड़ नकदी और 8.20 किलो सोना (12.80 करोड़ मूल्य) शामिल है। लोकसभा में 30 मार्च को नक्सलवाद पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर से नक्सलवाद लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि हर गांव में स्कूल, राशन दुकान, स्वास्थ्य केंद्र खोले गए, आधार-राशन कार्ड जारी किए गए और लोगों को पांच किलो अनाज मिल रहा है। शाह ने विश्वास जताया कि देश अब नक्सल मुक्त होने की ओर है। यह हमारे सुरक्षाबलों के अथक प्रयासों, सरकार की सख्त नीति और विकास योजनाओं का नतीजा है। नक्सलवाद की छाया से मुक्त होकर बस्तर अब शांति, प्रगति और समृद्धि की नई सुबह देख रहा है। आशा है कि बचे हुए कुछ नक्सली भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में आकर इस शांति की यात्रा में शामिल होंगे। द छत्तीसगढ़ — सच्ची खबर, सही समय। नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़… शांत बस्तर… विकसित भारत। जय हिंद!
    1
    नमस्कार, स्वागत है आपका द छत्तीसगढ़ में। 
आज हम बात कर रहे हैं उस ऐतिहासिक पल की, जिसने छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में निर्णायक मोड़ साबित किया है। केंद्र सरकार द्वारा तय 31 मार्च 2026 की डेडलाइन के ठीक आखिरी दिन नक्सलियों ने हथियार डाल दिए और सुरक्षा बलों को मिला अब तक का सबसे बड़ा खजाना।
बीजापुर जिले में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े 25 नक्सलियों ने 93 हथियारों के साथ सरेंडर किया। इनमें 12 महिला माओवादी कैडर शामिल हैं। सभी पर कुल 1.47 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर के बाद इनकी निशानदेही पर बीजापुर में 14 करोड़ रुपये मूल्य का बड़ा डंप बरामद हुआ, जिसमें लगभग 3 करोड़ रुपये नकदी और 7 किलो सोना (मूल्य करीब 11 करोड़ रुपये) शामिल है। इसे बस्तर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली डंप माना जा रहा है।
इन सरेंडर करने वालों में कई बड़े नाम शामिल हैं, जैसे मंगल कोरसा उर्फ मोटू (8 लाख इनामी, 12 बड़ी घटनाओं में शामिल), डीवीसीएम शंकर मुचाकी (8 बड़े वारदातों में शामिल), एसीएम राजू रैयाम उर्फ मुन्ना और एसीएम पाले कुरसम।
इसी दिन चार जिलों में कुल 34-35 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया:
•  दंतेवाड़ा में 5 नक्सली (4 महिलाएं सहित)
•  सुकमा में 2 महिला नक्सली — जनिला उर्फ मड़कम हिंडमे (30) और सोनी उर्फ माड़वी कोसी (24), दोनों पर 8-8 लाख का इनाम
•  कांकेर में 2 नक्सली — पीपीसीएम शंकर और पीएम हिड़मा डोडी
दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने दावा किया कि जिले के अंतिम सक्रिय नक्सलियों के सरेंडर के साथ अब दंतेवाड़ा जिला पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुका है। यहां अब हिंसा नहीं, बल्कि अमन, चैन और शांति की आबोहवा है।
सुकमा में सरेंडर के बाद मिले इनपुट पर हथियारों और 5 लाख रुपये नकदी का डंप भी बरामद हुआ। कांकेर में पिछले 6 दिनों में 11 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं, हालांकि जिले में अभी भी करीब 14 नक्सली सक्रिय बताए जा रहे हैं, जिनसे पुलिस संपर्क कर रही है।
बीजापुर में 1 जनवरी 2024 से अब तक 1003 माओवादी कैडर सरेंडर कर चुके हैं। इस अवधि में कुल 19.43 करोड़ रुपये का डंप बरामद हुआ है, जिसमें 6.63 करोड़ नकदी और 8.20 किलो सोना (12.80 करोड़ मूल्य) शामिल है।
लोकसभा में 30 मार्च को नक्सलवाद पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर से नक्सलवाद लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि हर गांव में स्कूल, राशन दुकान, स्वास्थ्य केंद्र खोले गए, आधार-राशन कार्ड जारी किए गए और लोगों को पांच किलो अनाज मिल रहा है। शाह ने विश्वास जताया कि देश अब नक्सल मुक्त होने की ओर है।
यह हमारे सुरक्षाबलों के अथक प्रयासों, सरकार की सख्त नीति और विकास योजनाओं का नतीजा है। नक्सलवाद की छाया से मुक्त होकर बस्तर अब शांति, प्रगति और समृद्धि की नई सुबह देख रहा है। आशा है कि बचे हुए कुछ नक्सली भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में आकर इस शांति की यात्रा में शामिल होंगे।
द छत्तीसगढ़ — सच्ची खबर, सही समय।
नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़… शांत बस्तर… विकसित भारत। जय हिंद!
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • रांधना का वार्षिक मेला हुआ संपन्न, आस पास गाँवो के देवी देवता सहित ग्रामीण हुए शामिल कोंडागांव :- जिले के माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रांधना में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक देव मेले का आयोजन आज बुधवार को किया गया था । जहां इस मेले में क्षेत्र के सभी गांव के देवी देवताओं का आगमन हुआ, सभी देवी-देवताओं ने मेला स्थल की परिक्रमा कर मेला को संपन्न किया। देवी-देवताओं पर पुष्प की वर्षा कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की।
    3
    रांधना का वार्षिक मेला हुआ संपन्न, आस पास गाँवो के देवी देवता सहित ग्रामीण हुए शामिल
कोंडागांव :-  जिले के माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रांधना में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक देव मेले का आयोजन आज बुधवार को किया गया था । जहां इस मेले में क्षेत्र के सभी गांव के देवी देवताओं का आगमन हुआ, सभी देवी-देवताओं ने मेला स्थल की परिक्रमा कर मेला को संपन्न किया। देवी-देवताओं पर पुष्प की वर्षा कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा इजाफा: कोंडागांव के बेड़े में जुड़ीं 9 नई 108 एम्बुलेंस, मरीजों को मिलेगी राहत। ​दौड़ेगी '108', बचेगा जीवन: कोंडागांव जिला प्रशासन ने सुदृढ़ की स्वास्थ्य की बुनियादी ढांचा।
    1
    स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा इजाफा: कोंडागांव के बेड़े में जुड़ीं 9 नई 108 एम्बुलेंस, मरीजों को मिलेगी राहत।
​दौड़ेगी '108', बचेगा जीवन: कोंडागांव जिला प्रशासन ने सुदृढ़ की स्वास्थ्य की बुनियादी ढांचा।
    user_ESHENDRA PATEL
    ESHENDRA PATEL
    पत्रकार कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़: रैपिडो ड्राइवर करता था डिलीवरी, दिल्ली से चल रहा था MDMA नेटवर्क, 6 गिरफ्तार रायपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय एमडीएमए सिंडिकेट का खुलासा किया है. दिल्ली से संचालित नेटवर्क में रैपिडो बाइक और कुरियर के जरिए नशा सप्लाई किया जा रहा था. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 48 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, पार्टी पिल्स और मोबाइल फोन जब्त किए हैं. रायपुर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स की अंतरराज्यीय सप्लाई करने वाले एक संगठित ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया गया है. इस नेटवर्क की खास बात यह थी कि ड्रग्स की डिलीवरी के लिए कुरियर और रैपिडो बाइक सर्विस का इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि पूरा सिंडिकेट दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था. इस कार्रवाई में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के नशे और अन्य सामान जब्त किए हैं. दिल्ली से चल रहा था MDMA सप्लाई का खेल पुलिस जांच में सामने आया कि इस ड्रग्स सिंडिकेट का संचालन दिल्ली में बैठकर महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा कर रहे थे. दोनों ही एमडीएमए ड्रग्स और पार्टी पिल्स की सप्लाई का पूरा नेटवर्क संभाल रहे थे. आरोपी पहले भी वर्ष 2024 में रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज ड्रग्स के मामले में जेल जा चुके हैं, बावजूद इसके दोबारा नशे के कारोबार में सक्रिय हो गए. Dead Drop System' से होती थी डिलीवरी इस नेटवर्क में ड्रग्स सप्लाई के लिए ‘डेड ड्रॉप सिस्टम' का इस्तेमाल किया जा रहा था. आरोपी सुनसान जगहों पर ड्रग्स रख देते थे और उसके बाद वीडियो और लोकेशन ग्राहकों तक भेजी जाती थी. इससे आमने‑सामने संपर्क से बचा जाता था. रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस सिस्टम को भेदते हुए पूरी चेन को तोड़ने में सफलता हासिल की. रैपिडो और कुरियर से पहुंचता था नशा पुलिस के अनुसार, दिल्ली से कुरियर के जरिए एमडीएमए ड्रग्स रायपुर भेजी जाती थी. रायपुर में कुणाल मंगतानी इस खेप को रिसीव करता था. इसके बाद रैपिडो बाइक राइडरों के माध्यम से ड्रग्स को शहर के अलग‑अलग इलाकों में रखवाया जाता था. रैपिडो ड्राइवर ही ग्राहकों तक नशा पहुंचाने का काम कर रहे थे.
    1
    ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़: रैपिडो ड्राइवर करता था डिलीवरी, दिल्ली से चल रहा था MDMA नेटवर्क, 6 गिरफ्तार
रायपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय एमडीएमए सिंडिकेट का खुलासा किया है. दिल्ली से संचालित नेटवर्क में रैपिडो बाइक और कुरियर के जरिए नशा सप्लाई किया जा रहा था. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 48 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, पार्टी पिल्स और मोबाइल फोन जब्त किए हैं.
रायपुर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स की अंतरराज्यीय सप्लाई करने वाले एक संगठित ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया गया है. इस नेटवर्क की खास बात यह थी कि ड्रग्स की डिलीवरी के लिए कुरियर और रैपिडो बाइक सर्विस का इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि पूरा सिंडिकेट दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था. इस कार्रवाई में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के नशे और अन्य सामान जब्त किए हैं.
दिल्ली से चल रहा था MDMA सप्लाई का खेल
पुलिस जांच में सामने आया कि इस ड्रग्स सिंडिकेट का संचालन दिल्ली में बैठकर महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा कर रहे थे. दोनों ही एमडीएमए ड्रग्स और पार्टी पिल्स की सप्लाई का पूरा नेटवर्क संभाल रहे थे. आरोपी पहले भी वर्ष 2024 में रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज ड्रग्स के मामले में जेल जा चुके हैं, बावजूद इसके दोबारा नशे के कारोबार में सक्रिय हो गए.
Dead Drop System' से होती थी डिलीवरी
इस नेटवर्क में ड्रग्स सप्लाई के लिए ‘डेड ड्रॉप सिस्टम' का इस्तेमाल किया जा रहा था. आरोपी सुनसान जगहों पर ड्रग्स रख देते थे और उसके बाद वीडियो और लोकेशन ग्राहकों तक भेजी जाती थी. इससे आमने‑सामने संपर्क से बचा जाता था. रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस सिस्टम को भेदते हुए पूरी चेन को तोड़ने में सफलता हासिल की.
रैपिडो और कुरियर से पहुंचता था नशा
पुलिस के अनुसार, दिल्ली से कुरियर के जरिए एमडीएमए ड्रग्स रायपुर भेजी जाती थी. रायपुर में कुणाल मंगतानी इस खेप को रिसीव करता था. इसके बाद रैपिडो बाइक राइडरों के माध्यम से ड्रग्स को शहर के अलग‑अलग इलाकों में रखवाया जाता था. रैपिडो ड्राइवर ही ग्राहकों तक नशा पहुंचाने का काम कर रहे थे.
    user_Sooraj singh
    Sooraj singh
    Student Raipur, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
  • कलेक्टर ने राजस्व शिविर का लिया जायजा,आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिये निर्देश बलौदाबाजार,1 अप्रैल 2026/ राजस्व सम्बन्धी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील अंतर्गत क्लस्टर ग्राम पंचायतों में 1 अप्रैल से राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनी में आयोजित राजस्व शिविर का जायजा लिया। उन्होंने सरपंच, सचिव, पटवारी से शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्टर ने इस दौरान शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की समस्यायें भी सुनी। उन्होंने एक ग्रामीण की जमीन सीमांकन के आवेदन के निराकरण हेतु पटवारी व आरआई को आज ही आवेदक की उपस्थिति में सीमांकन करने के निर्देश दिये। इसी तरह पीएम आवास व पेंशन के आवेदन पर भी नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से पूछा कि राजस्व शिविर के बारे में जानकारी कैसे मिली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मुनादी हुई थीं। उन्होंने सरपंच व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों से पीडीएस दुकान, आंगनबाड़ी केन्द्र नियमित समय पर खुलने, पटवारी व सचिव का मुख्यालय में रहने, पेयजल की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने मोर गांव, मोर पानी अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के लिये जन सहभागिता से सोखता गड्ढा निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने सचिव को ग्राम पंचायत कार्यालय भवन में वाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्माण के निर्देश दिये। इसके साथ ही शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों व उसके निराकरण की स्थिति का पंजी में प्रविष्टि करने कहा। इस दौरान एसडीएम प्रकाश कोरी सहित सरपंच,पंच, सचिव, पटवारी मौजूद थे।
    1
    कलेक्टर ने राजस्व शिविर का लिया जायजा,आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिये निर्देश
बलौदाबाजार,1 अप्रैल 2026/ राजस्व सम्बन्धी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील अंतर्गत  क्लस्टर ग्राम पंचायतों में 1 अप्रैल से राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनी में आयोजित राजस्व शिविर का जायजा लिया। उन्होंने सरपंच, सचिव, पटवारी से शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और त्वरित निराकरण के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने इस दौरान शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की समस्यायें भी सुनी। उन्होंने एक ग्रामीण की जमीन सीमांकन के आवेदन के निराकरण हेतु पटवारी व आरआई को आज ही आवेदक की उपस्थिति में सीमांकन करने के निर्देश दिये। इसी तरह पीएम आवास व पेंशन के आवेदन पर भी नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने  उपस्थित ग्रामीणों से पूछा कि राजस्व शिविर के बारे में जानकारी कैसे मिली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मुनादी हुई थीं। उन्होंने सरपंच व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों से पीडीएस दुकान, आंगनबाड़ी केन्द्र नियमित समय पर खुलने, पटवारी व सचिव का मुख्यालय में रहने, पेयजल की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने मोर गांव, मोर पानी अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के लिये जन सहभागिता से सोखता गड्ढा निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने सचिव को ग्राम पंचायत कार्यालय भवन में वाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्माण के निर्देश दिये। इसके साथ ही शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों व उसके निराकरण की स्थिति का पंजी में प्रविष्टि करने कहा।
इस दौरान एसडीएम प्रकाश कोरी सहित सरपंच,पंच, सचिव, पटवारी मौजूद थे।
    user_सृजन भूमि छत्तीसगढ़ न्यूज़
    सृजन भूमि छत्तीसगढ़ न्यूज़
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • आरोपी सलीम अंसारी पिता स्व ईजहार अंसारी उम्र 48 वर्ष साकिन महाराजगंज, चौकी गणेश मोड़, बलरामपुर, जिला बलरामपुर रामानुजगंज धारा 4,6,10 छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम बलरामपुर, बलरामपुर जिले के चौकी गणेश मोड़, रतन डे पिता अमूल डे उम्र 41 वर्ष साकिन राधाकृष्णनगर चौकी गणेशमोड के द्वारा दिनांक 30/03/26 के रात्रि करीब 12:00 बजे गणेशमोड़ पुलिस को सूचना दिया गया कि ग्राम भैसामुडा रेलवे लाईन जंगल रास्ता से कुछ व्यक्तियों के द्वारा गाय बछिया को झारखंड की ओर ले जा रहे है। सूचना मिलने पर तत्संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके निर्देशन में चौकी गणेशमोड पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर आरोपी सलीम अंसारी पिता स्व ईजहार अंसारी उम्र 48 वर्ष साकिन महाराजगंज के कब्जे से 04 रास गाय व बछिया एवं एक नग हीरों स्पेंडर प्लस मोटर सायकल क्रमांक सी. जी 30 एच. 6486 को जप्त किया गया है। मामले में विधि अनुसार प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान आरोपी सलीम अंसारी पिता स्व ईजहार अंसारी उम्र 48 वर्ष साकिन महाराजगंज के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
    2
    आरोपी सलीम अंसारी पिता स्व ईजहार अंसारी उम्र 48 वर्ष साकिन महाराजगंज, चौकी गणेश मोड़, बलरामपुर, जिला बलरामपुर रामानुजगंज
धारा 4,6,10 छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम
बलरामपुर, बलरामपुर जिले के चौकी गणेश मोड़, रतन डे पिता अमूल डे उम्र 41 वर्ष साकिन राधाकृष्णनगर चौकी गणेशमोड के द्वारा दिनांक 30/03/26 के रात्रि करीब 12:00 बजे गणेशमोड़ पुलिस को सूचना दिया गया कि ग्राम भैसामुडा रेलवे लाईन जंगल रास्ता से कुछ व्यक्तियों के द्वारा गाय बछिया को झारखंड की ओर ले जा रहे है।
सूचना मिलने पर तत्संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके निर्देशन में चौकी गणेशमोड पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर आरोपी सलीम अंसारी पिता स्व ईजहार अंसारी उम्र 48 वर्ष साकिन महाराजगंज के कब्जे से 04 रास गाय व बछिया एवं एक नग हीरों स्पेंडर प्लस मोटर सायकल क्रमांक सी. जी 30 एच. 6486 को जप्त किया गया है।  मामले में विधि अनुसार प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान आरोपी सलीम अंसारी पिता स्व ईजहार अंसारी उम्र 48 वर्ष साकिन महाराजगंज के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
    user_ANIL XALXO
    ANIL XALXO
    Farmer राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.