Shuru
Apke Nagar Ki App…
तिकुनियां खीरी। तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनवीरपुर में घर में घुसा तेंदुआ बड़ी मुश्किल से वन विभाग की टीम द्वारा सूझबूझ से पकड़ा गया तेंदुआ जहां पर वन विभाग टीम के साथ साथ पुलिस विभाग भी मौजूद रहा।
Anurag Patel
तिकुनियां खीरी। तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनवीरपुर में घर में घुसा तेंदुआ बड़ी मुश्किल से वन विभाग की टीम द्वारा सूझबूझ से पकड़ा गया तेंदुआ जहां पर वन विभाग टीम के साथ साथ पुलिस विभाग भी मौजूद रहा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखीमपुर खीरी- कस्बा खीरी से एक बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। खीरी एकता परिषद के अध्यक्ष और खीरी सत्य डिजिटल प्लेटफार्म के निर्भीक पत्रकार मोहम्मद अशरफ खान ने लंबी बीमारी के बाद कल दोपहर इस दुनिया-ए-फानी को अलविदा कह दिया। सबसे पहले मैं नवाज़ अहमद रिज़वी, अपने अज़ीज़ दोस्त, अपने भाई मरहूम अशरफ खान को नम आंखों से खिराज-ए-अकीदत पेश करता हूं। अशरफ भाई सिर्फ एक पत्रकार नहीं थे… बल्कि वो सच की आवाज़ थे, गरीबों और मजलूमों की उम्मीद थे। ज़िला मुख्यालय लखीमपुर से जुड़े कस्बा खीरी में जन्मे अशरफ खान ने अपनी पूरी ज़िंदगी पत्रकारिता को समर्पित कर दी। उन्होंने हमेशा अपनी कलम और अपनी आवाज़ के जरिए कस्बे की जन समस्याओं को उठाया और यह साबित कर दिया कि सच्चा पत्रकार वही होता है जो सच का आईना बनकर समाज के सामने खड़ा हो जाए। काफी समय से वह एक लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने हिम्मत के साथ इस बीमारी से लड़ाई लड़ी… लेकिन आखिरकार कुदरत के कानून के आगे हर किसी को झुकना पड़ता है। जिसका वक्त पूरा हो जाता है, उसे इस दुनिया से रुखसत होना ही पड़ता है। कल बाद नमाज़-ए-ईशा दरगाह हज़रत हाफिज़ मोहम्मद मुश्ताक उर्फ़ छेदा मियां रहमतुल्लाह अलैह के परिसर में उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में उनके चाहने वाले, पत्रकार साथी और कस्बे के लोग मौजूद रहे। हर आंख नम थी और हर दिल गमगीन था।1
- Post by Anurag Patel1
- Post by अमित कुमार1
- लखीमपुर खीरी। जिले के धौरहरा वन रेंज क्षेत्र में एक युवक ने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए से भिड़कर उसे रस्सी से बांध दिया। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे देवी पुरवा गांव के पास खेतों में हुई, जहां तेंदुए के हमले में युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार देवी पुरवा निवासी अंकुल भार्गव (लगभग 30 वर्ष) अपने खेत पर किसी व्यक्ति को बुलाने गए थे। इसी दौरान गेहूं के खेत की ओर से किसी जानवर के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। जब वह आवाज की दिशा में आगे बढ़े तो सामने तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। बताया जाता है कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बावजूद अंकुल ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाते हुए ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाने लगे। इस बीच उन्होंने साहस दिखाते हुए तेंदुए को काबू में कर रस्सी से बांध दिया। हमले में अंकुल का एक हाथ जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उधर सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और खेत में बंधे तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों में घटना को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है।1
- जिले में अलग अलग स्थान पर 3 जगह हुए बाघ /तेंदुए के हमले में 1 की हुई मौत मनोज कुमार पुत्र गजोधर प्रसाद उमर करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम नंदलालपुर थाना हैदराबाद अपने खेत पर करीब 3:00 बजे दिन में काम करने के लिए गया था जहां पर बाघ ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया पड़ोसी खेत मालिक हरिश्चंद्र गौतम पुत्र कंधई लाल निवासी ग्राम रामपुर के द्वारा शोर मचाया गया मौके पर गंभीर अवस्था में घायल मनोज कुमार को 112 prv द्वारा सीएचसी गोला भिजवाया गया है वन विभाग को सूचना दी गई गंभीर घायल का सीएचसी गोला में दौराने इलाज मृत्यु हो गई है1
- निघासन खीरी ब्रेकिंग न्यूज़ बनवीरपुर गांव के अंदर हेमचंद वर्मा के घर में घुसा तेंदुआ तेंदुए ने किया हमला बब्बू नाम के व्यक्ति पर बब्बू को घायल करके भागा तेंदुआ वन विभाग की टीम पहुंची लेकिन तेंदुए को पकड़ने में असफल रहे भाग निकला तेंदुआ वन विभाग के पास ना तो पिंजरा ना तो जाल कैसे पकड़े तेंदुए वन विभाग के लापरवाही से हुआ हादसा खेतों में डूबके कर बैठा है तेंदुआ तेंदुआ दिनदहाड़े कर रहा है हमला लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है ग्रामीणो के जान के साथ किया जा रहा खिलवाड़1
- पलिया नगर पालिका परिषद की प्रस्तावित बोर्ड बैठक को लेकर सभासदों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। कई सभासदों ने बैठक के एजेंडा और बजट से संबंधित आय-व्यय का पूरा विवरण न मिलने पर बोर्ड बैठक के बहिष्कार का निर्णय ले लिया है। सभासदों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि 16 मार्च 2026 को बजट की बोर्ड बैठक आहूत की गई है, लेकिन बैठक से पहले एजेंडा के साथ पिछली बोर्ड बैठक की कार्यवाही की प्रति एवं बजट से संबंधित आय-व्यय का पूरा ब्योरा सभासदों को उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे सभासदों में असंतोष है। ज्ञापन में कहा गया है कि नियमानुसार बैठक से पूर्व सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने चाहिए, ताकि सभासद प्रस्तावों पर विचार कर सकें। आवश्यक जानकारी उपलब्ध न होने के कारण सभासदों ने प्रस्तावित बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। सभासदों ने मांग की है कि बोर्ड बैठक की अगली तिथि निर्धारित कर कम से कम एक सप्ताह पहले एजेंडा भेजा जाए। साथ ही उपचुनाव के बाद हुई पिछली सभी बोर्ड बैठकों की कार्यवाही की प्रति और बजट के आय-व्यय का पूरा विवरण भी उपलब्ध कराया जाए। अन्यथा भविष्य में भी बोर्ड बैठकों के बहिष्कार का निर्णय जारी रहेगा। इस ज्ञापन पर कई सभासदों के हस्ताक्षर हैं, जिन्होंने पारदर्शिता के साथ कार्यवाही और बजट संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है। कुछ सभासदों ने अपनी-अपनी बात भी रखी है। आइए जानते हैं कि क्या कहते हैं सभासद और क्यों किया बैठक का बहिष्कार।1
- लखीमपुर खीरी -थाना खीरी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खीरी प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रियासत खां पुत्र कमाल अहमद, निवासी ग्राम पगनीकला, थाना खीरी है, जो लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना खीरी प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी के साथ पुलिस टीम के अन्य जवानों ने भी अहम भूमिका निभाई। क्षेत्र में इस कार्रवाई के बाद लोगों ने पुलिस की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे ठगों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई होती रहेगी।1