Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंचे नरेंद्र मोदी को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान वहाँ मौजूद लोगों ने 'गो बैक गो बैक' के नारे लगाए।
Pradeep Kumar bairwa
ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंचे नरेंद्र मोदी को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान वहाँ मौजूद लोगों ने 'गो बैक गो बैक' के नारे लगाए।
More news from राजस्थान and nearby areas
- ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंचे नरेंद्र मोदी को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान वहाँ मौजूद लोगों ने 'गो बैक गो बैक' के नारे लगाए।1
- पीपल्दा पंचायत में ग्रामीण शिविर का आयोजन 14 से ज्यादा विभाग के कर्माचारी रहें मौजूद मोड़क क्षेत्र के पीपल्दा पंचायत में शुक्रवार को बाबा रामदेव मंदिर परिसर में ग्रामीण शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 14 से ज्यादा विभागों के कर्माचारी व अधिकारी मौजूद रहें शिविर का शुभारंभ नायब तहसीलदार विशाल वर्मा सहायत विकास खण्ड अधिकारी भानू प्रताप सिंह ने किया, शिविर में राजस्व विभाग पशुपालन विभाग सहकारिता विभाग सार्वजनिक निर्माण विभाग पंचायतीराज विभाग कृषि विभाग जलदाय विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग चिकित्सा विभाग बिजली विभाग आदि के द्वारा विभिन्न समस्याओं और तमाम प्रकार कि जानकारियां दीं गई,4
- झालावाड़ के झालरापाटन स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनापानी में कालीसिंध थर्मल परियोजना के कार्मिकों की ओर से एक सराहनीय पहल की गई। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय के सभी 165 विद्यार्थियों को स्कूली बैग, पेन, पेंसिल और अन्य स्टेशनरी का वितरण किया गया। अधिशासी अभियंता गोवर्धन ने जानकारी दी कि थर्मल परिवार द्वारा पूर्व में दिसंबर माह में भी इन विद्यार्थियों को ऊनी स्वेटर वितरित किए गए थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अभियंता डी. के. मित्तल ने प्राथमिक शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे के लिए शिक्षा अनिवार्य है और उन्हें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। इसके अतिरिक्त, मुख्य लेखाधिकारी विवेक शुक्ला ने अभिभावकों और बच्चों को मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने की सलाह दी और रील देखने से होने वाले नकारात्मक प्रभावों के प्रति सचेत किया। उपमुख्य अभियंता आर. आर. मीणा ने बच्चों को नियमित पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया, जबकि अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर. एस. अग्रवाल ने उपस्थित ग्रामीणों और अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य व खानपान का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया। इस आयोजन से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने कालीसिंध थर्मल परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।4
- कोटा के जंगली शाह बाबा स्थित महफिल खाना में मखदूम अलाउल हक फाउंडेशन ऑफ राजस्थान की ओर से सूफी संत हजरत सैयद मखदूम अशरफ जहाँगीर सिम्नानी का 66वाँ उर्स शरीफ और रूहानी तरबियती कैम्प पूरी अकीदत के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन के साथ हुई, जिसके बाद उलेमा-ए-किराम ने सूफी संत की तालीमात के साथ ही इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम लोगों तक पहुँचाया। इस आयोजन के मुख्य वक्ता शहजादा-ए-शेख-ए-तरीकत हजरत सैयद मोहम्मद जिलानी अशरफ पीर सैयद हुसैनी मियां साहब किछौछावी ने विशेष रूप से समाज में व्याप्त नशा, जुआ और अन्य बुराइयों को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया। नात-ए-पाक और मनक़बत की प्रस्तुतियों के बीच महफिल रूहानियत के रंग में सराबोर रही। कार्यक्रम के समापन पर मौलाना मोहम्मद अलाउद्दीन अशरफी ने सभी का आभार व्यक्त किया और मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ के साथ लंगर का आयोजन किया गया।1
- राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET-2026) भविष्य में युवाओं के लिए केवल सहायक प्रोफेसर बनने का ही नहीं, बल्कि पीएचडी में प्रवेश का भी आधार बन सकती है। कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने बताया कि इसे लेकर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को पत्र भेजकर सेट को पीएचडी प्रवेश के लिए मान्यता प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। प्रो. सारस्वत के अनुसार, SET-2026 का पाठ्यक्रम और मूल्यांकन प्रक्रिया यूजीसी-नेट के मानकों के अनुरूप है। इस प्रस्ताव के स्वीकृत होने पर अभ्यर्थियों को नेट की तर्ज पर शोध और उच्च शिक्षा में प्रवेश के अवसर मिल सकेंगे, जिससे राज्य में शोध संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। कोटा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही इस परीक्षा में इस बार जनसंचार एवं पत्रकारिता तथा संस्कृत (पारंपरिक) विषयों को शामिल करने के साथ ही कुल 37 विषयों में परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को निर्धारित है। कुलगुरु ने अभ्यर्थियों से 15 जुलाई तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। आवेदन कोटा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल के माध्यम से किए जा सकते हैं, और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।3
- स्पीकर ओम बिरला ने आज कोटा के लाडपुरा क्षेत्र में एक दिव्यांग व्यक्ति को इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्री भेंट की।1
- राजस्थान के कोटा जिले में छात्रों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान गायक काका पहुंचे। उन्होंने वहां उपस्थित छात्रों का उत्साहवर्धन किया और प्रदर्शन में अपना समर्थन व्यक्त किया।1
- कोटा-मेंगा हाईवे पर गुडला टोल प्लाजा के पास गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक दंपती की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक केदारलाल शर्मा (70 वर्ष) और उनकी पत्नी गीताबाई शर्मा (65 वर्ष) अपनी बाइक पर सवार होकर बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए कोटा जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही केशोरायपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई हरिशंकर शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने ट्रॉले को जब्त कर लिया है, हालांकि चालक घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहा। फिलहाल पुलिस चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच की जा रही है। बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे दंपती की आकस्मिक मृत्यु से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं और इस हृदयविदारक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।2