नियोजन सेवा विस्तार योजना अंतर्गत टूल किट एवं स्टडी किट का किया गया वितरण नवादा : जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार आज दिनांक 20.04.2026 को “नियोजन सेवा का विस्तार” योजनांतर्गत योग्य अभ्यर्थियों को टूल किट एवं “नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम” योजनांतर्गत योग्य अभ्यर्थियों को स्टडी किट प्रदान किया गया। टूल किट एवं स्टडी किट वितरण कार्यक्रम के तहत नियोजनालय में निबंधित एवं मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए उनके संबंधित ट्रेड में कुल 36 अभ्यर्थियों को टूल किट प्रदान किए गए एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे निबंधित 62 अभ्यर्थियों को स्टडी किट निःशुल्क प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी, नवादा एवं समस्त कर्मियों ने संयुक्त रूप से किटों का वितरण किया। नियोजन पदाधिकारी, नवादा द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की योजनाएँ युवाओं को रोजगार की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि स्टडी किट योजना के लिए वैसे अभ्यर्थी पात्र हो सकते हैं, जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं एवं जिनका निबंधन छह माह पूर्व जिला नियोजनालय में किया गया है। टूल किट के लिए वैसे अभ्यर्थी पात्र हो सकते हैं, जो केंद्र सरकार अथवा राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान यथा आरसेटी, जन शिक्षण संस्थान, पीएमकेवीवाई, डीडीयूकेजीवाई एवं आरपीएल से न्यूनतम तीन माह का संबंधित ट्रेड से प्रशिक्षण प्राप्त किए हों एवं जिनका निबंधन छह माह पूर्व जिला नियोजनालय में किया गया है।

- Post by News Of Nawada1
- नए एसपी का सख्त संदेश: अपराधियों की अब खैर नहीं, तस्करी और अवैध वसूली के खिलाफ चलेगा कड़ा अभियान1
- कोडरमा। जिले के डोमचांच नगर क्षेत्र स्थित टैक्सी स्टैंड में अव्यवस्थित यातायात के कारण एक एंबुलेंस लंबी देर तक जाम में फंसी रही, जिससे मरीज की हालत गंभीर होने की आशंका बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों और ट्रैफिक नियंत्रण की कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। घटना ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था और आपात सेवाओं की सुचारु आवाजाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाला गिरोह धराया, जीआरपी ने दो महिला समेत तीन को पकड़ा कोडरमा जीआरपी ने ट्रेन में छिनतई और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ये लोग ट्रेन में चढ़कर पहले यात्रियों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही मोबाइल व सामान उड़ा लेते थे। संदेह के आधार पर पकड़े जाने के बाद पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी है।1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- 10 रुपये की. झालमुरी खाते दिखे प्रधानमंत्री, वीडियो वायरल संजय वर्मा " सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत के प्रधानमंत्री एक साधारण भेलपुरी की दुकान पर पहुंचकर मात्र 10 रुपये की झालमुरी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि प्रधानमंत्री बेहद सादगी के साथ आम लोगों के बीच खड़े होकर झालमुरी खाते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भारी भीड़ जुट जाती है और कई लोग अपने मोबाइल फोन से इस पल को कैद करते दिखाई देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे प्रधानमंत्री की सादगी और आम जनता से जुड़ाव का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे राजनीतिक नजरिए से भी देख रहे हैं। खासकर पश्चिम बंगाल की राजनीति के संदर्भ में इस वीडियो को जोड़ते हुए चर्चा हो रही है कि इस तरह की छवि का आगामी समय में असर पड़ सकता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई बार सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो पुराने, संपादित या भ्रामक भी हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की जांच करना आवश्यक है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के दृश्य आम जनता के बीच नेताओं की छवि को प्रभावित करते हैं। सादगी और आम लोगों के बीच उपस्थिति लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन इसका वास्तविक राजनीतिक प्रभाव कई अन्य कारकों पर भी निर्भर करता है। फिलहाल, यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।1
- झुमरी तिलिया शहर के रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज के समीप किसी विवाद को लेकर फोटो चालक ने यात्री को मारकर बुरी तरह से किया घायल दोनों को पुलिस ले गई थाने। #viralpost2025 #jharkhandupdates #KodermaNews #JharkhandNews1
- Post by News Of Nawada1