Shuru
Apke Nagar Ki App…
नशीला पदार्थ ले जाते हुए एक व्यक्ति पकड़ा गया एयरपोर्ट पर करोड़ों का मॉल वीडियो हो रहा तेज़ी से वायरल नशीला पदार्थ ले जाते हुए एक व्यक्ति पकड़ा गया एयरपोर्ट पर करोड़ों का मॉल वीडियो हो रहा तेज़ी से वायरल
गुरु ज्ञान
नशीला पदार्थ ले जाते हुए एक व्यक्ति पकड़ा गया एयरपोर्ट पर करोड़ों का मॉल वीडियो हो रहा तेज़ी से वायरल नशीला पदार्थ ले जाते हुए एक व्यक्ति पकड़ा गया एयरपोर्ट पर करोड़ों का मॉल वीडियो हो रहा तेज़ी से वायरल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Questions News1
- राशन कार्ड ऑफिस लूकरगंज प्रयागराज में जनता दर्शन लगाया गया जिसमें पूर्ति लिपिक ने लोगों का सहयोग किया। #prayagraj #lukerganj #up1
- हथकड़ी थी और पांव भी बंधे थे। यह एक कपल के बीच BDSM रोल प्ले था। अचाकन इसने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया। सुबह युवक की लाश ऐसे ही बेड पर मिली। इस केस में हिला देने वाला खुलासा हुआ कि युवक की ही गर्लफ्रेंड को जिंदा जला दिया। महिला ने इस पल को अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड भी किया। पुलिस ने उत्तर-पश्चिमी बेंगलुरु की रहने वाली 27 साल की महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने पहले उसे बांधा, उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और फिर उसे आग लगा दी। 821 जांचकर्ताओं ने बताया कि महिला ने अपने मोबाइल फोन पर उसके आखिरी पलों को रिकॉर्ड किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेमा और पीड़ित किरण, दोनों 27 साल के थे। वे राजाजीनगर में एक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर स्टोर में साथ काम करते थे और पिछले लगभग दो सालों से रिलेशनशिप में थे।1
- स्वस्थ शरीर के लिए गर्मी मे तोलिया,गमछा के साथ घर से बाहर निकले। नैनी-प्रयागराज/सुविख्यात-सुप्रसिद्ध समाजसेवी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह बराबर जन जागरण कर जागरूकता कर रहे हैं कि गर्मी का तेवर शबाब पर पहुंचने लगा है पशु,पक्षियों का भी जीवन आप सबके हाथ में हैं उनके लिए दाना- पानी अपने घरों की दीवारों पर व छतों पर जरूर रखे जिससे प्राकृतिक सुरक्षित रह सकेl सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि गर्मियों में पंछियों के लिए अपनी ओर से एक छोटा सा प्रयास करे, तेज गर्मी से तापमान बढ़ता जा रहा है तो इंसानों के साथ-साथ हमारे छोटे-छोटे पंछी भी प्यास से परेशान हो जाते हैं इसलिए हम सब मिलकर उनकी मदद करें अपने घर की छत, बालकनी या आंगन में एक छोटा सा पानी का बर्तन भर कर रखें रोजाना साफ और ताजा पानी भरे, बर्तन को ऐसी जगह रखें जहां छाया हो और पंछियों को सुरक्षित महसूस हो सके,एक कटोरा पानी पंछियों के लिए जीवन दान कर पुण्य के भागीदारी बने। दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है अब हवा के गर्म थपेड़े भी परेशान करने लगे हैं हाथ,पैर और चेहरा लू के प्रभाव से झुलसने लगा है किंतु सुविख्यात-सुप्रसिद्ध समाजसेवी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह का देशप्रेम देखते ही बनता है कि जन जागरूकता पिछले 35 वर्षी से इसी तरह जब भी कोई मौसम जैसे गर्मी,बरसात,ठंडक का समय आता है निकल पड़ते हैं जन जागरूकता पर इनसे यह मतलब नहीं रहता कि मौसम कौन सा है इन्हें तो देश प्रेम की दीवानगी चढ़ी रहती हैl दोपहर के समय सूर्य की किरणें जैसे आग बरसाने लगी हैं पूर्वा 10:00 बजे ही धूप अपने पूरे तेवर में आ जाती है हाथ व पैर जलने लगता है दोपहर होते होते लोगों का घर के बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है उस समय बाहर निकलना किसी यातना से कम नहीं होता किंतु सुविख्यात-सुप्रसिद्ध समाजसेवी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह सब स्वस्थ मंगल सुरक्षित रहे,इसके लिए कोई भी यातना सहने को हमेशा तैयार रहते हैं ऐसा इनका सामाजिक जीवन,आचरण,सामाजिक कार्य बताता हैंl सरदार पतविंदर सिंह ने स्वस्थ शरीर के लिए गर्मी के कहर व लू से बचने के लिए भी लोगो को शीतल पदार्थ,शरबत व फल,आम का पना,गन्ने का रस,तरबूज,खरबूजा,नींबू ,खीरा आदि का सहारा लेने को कहते हैं और धूप की किरणों के कहर से बचने के लिए बिना तोलिया,गमछा के साथ घर से बाहर ना निकले और पशु,पक्षियों का भी जीवन आप सबके हाथ में हैं उनके लिए दाना- पानी अपने घरों की दीवारों पर वह छतों पर रखे जिससे प्राकृतिक सुरक्षित रह सकेl।1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- *प्रयागराज के थाना नवाबगंज व ए0एन0टी0एफ0 यूनिट प्रयागराज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (अनुमाति कीमत 1 करोड़ 10 लाख रूपये) व परिवहन मे प्रयुक्त 01 कार बरामद* प्रयागराज। श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर जोन के थाना नवाबगंज व ए0एन0टी0एफ0 यूनिट प्रयागराज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्त 1.अनिश कुमार उर्फ आशीष सोनकर पुत्र अशर्फी लाल निवासी 517 माण्डा खास, थाना माण्डा कमिश्नरेट प्रयागराज, 2. सौरभ पुत्र छोटेलाल सोनकर निवासी माण्डा खास थाना माण्डा प्रयागराज को दिनांक-21.04.2025 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत मन्सूरा बाईपास के पास से 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन तथा परिवहन में प्रयुक्त कार मैगनाइट निसान वाहन सं0- UP70 HE 1206 के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0-133/2026 धारा-8/21/29/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । *पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश मे आया कि उपरोक्त दोनो अभियुक्त अपने एक अन्य साथी सागर पुत्र बलस्टर सोनकर निवासी ग्राम माण्डा खास थाना माण्डा प्रयागराज के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री का काम करते थे तथा मिलने वाले पैसे को आपस में बांट लेते थे । अभियुक्त सागर उपरोक्त की गिरफ्तारी अभी शेष है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया । *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1. अनिश कुमार उर्फ आशीष सोनकर पुत्र अशर्फी लाल निवासी 517 माण्डा खास, थाना माण्डा कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष । 2. सौरभ पुत्र छोटेलाल सोनकर निवासी माण्डा खास थाना माण्डा कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष । *पंजीकृत अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0-133/2026 धारा-8/21/29/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज । *बरामदगी विवरण-* * 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (अनुमाति कीमत 1 करोड़ 10 लाख रूपये) * परिवहन मे प्रयुक्त 01 कार मैगनाइट निसान वाहन सं0- UP70 HE 1206 *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 सत्येन्द्र प्रधान, प्रभारी ए0एन0टी0एफ0 यूनिट कमिश्नरेट प्रयागराज । 2. उ0नि0 मनीष कुमार सिंह, ए0एन0टी0एफ0 यूनिट कमिश्नरेट प्रयागराज । 3. उ0नि भीष्म नरायण सिंह, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज । 4. हे0का0 भानू प्रताप शुक्ला, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज । 5. हे0का0 धीरेन्द्र राय, ए0एन0टी0एफ0 यूनिट कमिश्नरेट प्रयागराज । 6. हे0का0 सत्येश राय, ए0एन0टी0एफ0 यूनिट कमिश्नरेट प्रयागराज । 7. का0 आशीष यादव, ए0एन0टी0एफ0 यूनिट कमिश्नरेट प्रयागराज । 8. का0 नीरज पान्डेय, ए0एन0टी0एफ0 यूनिट कमिश्नरेट प्रयागराज ।1
- प्रयागराज। नोएडा श्रमिक आंदोलन को स्वतः स्फूर्त श्रमिक आंदोलन बताते हुए सपा मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने आंदोलन कर रहे श्रमिकों के उत्पीड़न, जेल भेजे जाने एवं रासुका जैसी गंभीर धारायें लगाने के प्रशासन की तानाशाही करार देते हुए उनकी बिना शर्त रिहाई की मांग की है। आज़ जिला कचहरी मे स्थानीय सपा मजदूर सभा के पदाधिकारियों के प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री धनीलाल ने कहा कि पूरे प्रदेश भर मे आज़ समाजवादी पार्टी की फ्रंटल इकाई मजदूर सभाद्वारा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर महामहिम राज्य पाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन दिया गया है। धनीलाल ने आरोप लगाया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम की जानकारी पर नोयडा, बिजनौर, मेरठ, बुलंदशहर आदि जिलों मे स्थानीय पुलिस द्वारा सपा मजदूर सभा के पदाधिकारियों के उनके घरों मे सुबहसे ही नजबंद कर दिया गया जिसकी वह घोर निंदा करते हुए प्रदेश सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई बताया। कहा कि प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार मजदूर हितों के साथ कुठाराघात कर रही है. अपनी जायज मांगो के लिए आंदोलन कर रहे मजदूरों को गिरफ्तार कर उनके आक्रोश को दबाना चाहती है। महामहिम राज्य पाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन मे मांग की गई है कि जेल मे बंद मजदूरों की बिना शर्त रिहाई हो, न्यूनतम वेतन 26000मासिक किया जाये, काम के घंटे आठ किये जाएँ, साप्ताहिक अवकाश दिया जाये। फ्लोर लेबल वेज लागू करके न्यूनतम वेतन के अधिकारों को कमजोर करना, फिक्सड टर्म रोजगार मे सामाजिक सुरक्षा को समाप्त करना सरकार की तानाशाही मानसिकता उजागर करता है। “मजदूर बिगुल” नामक पत्रिका को आंदोलन का मास्टर माइंड बताकर बदनाम किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आंदोलन रत मजदूरों का पाकिस्तानी कनेक्शन, अर्बन नक्सल जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं। किसी भी राजनैतिक दल के पदाधिकारियों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। पूरे प्रदेश भर के ट्रेड यूनियन नेताओं की धर पकड़ और घर मे कैद कर डिटेन करने की कार्रवाई निंदनीय है। ज्ञापन मे, मजदूरों सहित वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को तत्काल बिना शर्त रिहा करने की मांग के साथ ही दमनात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक की मांग की गई है। ज्ञापन के दौरान प्रमुख रूप से सपा मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम मिलन यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती कमला यादव, मजदूरसभा के गंगापार अध्यक्ष पंकज मौर्य, यमुनापार नवदीप यादव, महानगर अध्यक्ष, ओ पी यादव, वरिष्ठ नेता मल्लू यादव, राजकुमारी यादव, सुशील यादव एडवोकेट, मो सऊद,आशीष पाल,काशी नरेश, करन, पप्पू यादव,सुशील सोनकर,अरुण टाइगर, देवा नन्द, कमला शंकर, सुभास, शैलेन्द्र, अरविन्द, बालकृष्ण, प्रदीप, रंजीत, सूर्य मनी, अभजीत सरोज, दिलीपसिंह, विनय यादव, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।1
- नशीला पदार्थ ले जाते हुए एक व्यक्ति पकड़ा गया एयरपोर्ट पर करोड़ों का मॉल वीडियो हो रहा तेज़ी से वायरल1