Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के रीवा जिले से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में स्कूल की एक शिक्षिका कान में ईयरफोन लगाए बातचीत में व्यस्त दिख रही हैं, जबकि पास में एक बच्चा गर्मी से बचने के लिए हाथ से पंखा झल रहा है
Bharat Junction News
मध्य प्रदेश के रीवा जिले से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में स्कूल की एक शिक्षिका कान में ईयरफोन लगाए बातचीत में व्यस्त दिख रही हैं, जबकि पास में एक बच्चा गर्मी से बचने के लिए हाथ से पंखा झल रहा है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- छतरपुर में कोर्ट रूम में बवाल: जज के सामने महिला टाइपिस्ट को थप्पड़, आरोपी गिरफ्तार ।1
- छतरपुर। जिले के सरानी गांव में सुरेंद्र सिंह तोमर की मौत का मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक की मां और पत्नी से बंद कमरे में बातचीत की, जहां परिजनों ने घटना की पूरी जानकारी दी। मुलाकात के बाद पटवारी ने कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस दिन सुरेंद्र सिंह की मौत हुई, उसी दिन थाने के सभी कैमरे बंद थे। “यह संयोग नहीं हो सकता, इसकी निष्पक्ष जांच होना चाहिए,” उन्होंने कहा। पटवारी ने आरोप लगाया कि मृतक के मोबाइल की डिटेल भी गायब है और थाने के कैमरे खराब बताए जा रहे हैं, जो पूरे मामले को संदिग्ध बनाता है। उन्होंने भाजपा विधायक के पुत्र पर लगे आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को विधानसभा में उठाएगी और जरूरत पड़ी तो सीबीआई जांच की मांग करेगी। “हम इस केस को कोर्ट तक लेकर जाएंगे और परिवार को न्याय दिलाएंगे,” उन्होंने कहा। पटवारी ने बयान में यह भी कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े कुछ नेता और कार्यकर्ता हत्या, लूटपाट और मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल हैं, जो बेहद निंदनीय है। साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि मृतक का नाम कथित तौर पर गुंडा सूची में होने के बावजूद उसका पुलिस से करीबी संबंध क्यों था। “अगर वह सूचीबद्ध था, तो पुलिस उसे अपने साथ क्यों रखती थी? यह भी जांच का विषय है,” उन्होंने कहा। इस बयान के बाद मामला और गरमा गया है। अब सभी की नजरें प्रशासन की कार्रवाई और जांच की दिशा पर टिकी हैं।1
- सरानी गांव पहुंचे जीतू पटवारी, जहां उन्होंने मृतक सुरेंद्र सिंह के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों से मिलने के बाद जीतू पटवारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा— 👉 “इस मामले में अगर न्याय नहीं मिला, तो हम छतरपुर SP को भी कोर्ट तक घसीटेंगे।” उन्होंने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए और साफ कहा कि— 👉 “दोषियों को बचाने की कोशिश हुई तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।” इस दौरान कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। 📢 अब बड़ा सवाल: क्या पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय या मामला राजनीति में ही उलझ जाएगा?1
- मध्य प्रदेश के रीवा जिले से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में स्कूल की एक शिक्षिका कान में ईयरफोन लगाए बातचीत में व्यस्त दिख रही हैं, जबकि पास में एक बच्चा गर्मी से बचने के लिए हाथ से पंखा झल रहा है1
- छतरपुर जिले में बालिकाओं के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ और प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 🎥 वीओ-1: जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने नौगांव के सांदीपनि विद्यालय और धमौरा के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगाए गए एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को देखा और अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। 🎥 वीओ-2: सीईओ ने अधिकारियों से कहा कि अभिभावकों को बुलाकर उन्हें जागरूक किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा बालिकाएं इस अभियान का लाभ ले सकें। उन्होंने जानकारी दी कि 9 अप्रैल को भी विशेष अभियान के तहत शिविर आयोजित कर वैक्सीनेशन किया जाएगा। 🎥 वीओ-3: वहीं, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी कौशल सिंह ने सांदीपनि विद्यालय छतरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुमकुम स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे मध्यान्ह भोजन1
- Post by संतोष गंगेले कर्मयोगी1
- पलेरा में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल यात्रियों को रौंदा: एक की मौत, दो घायल; बैंककर्मी का पैर टूटा, रेत ले जा रहा आरोपी ड्राइवर फरार टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों और एक पैदल यात्री को कुचल दिया। नौगांव रोड पर शिवा ऑटो पार्ट्स के सामने हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक बैंककर्मी भी शामिल है, जिसका पैर टूट गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जबकि आरोपी ड्राइवर फरार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर की तलाश में छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर रेत से भरा हुआ था और अत्यधिक गति से चल रहा था, जिससे यह हादसा हुआ।1
- छतरपुर में 29 मार्च को पति की मौत का पुलिस ने किया खुलासा पत्नी ने ही निकली पति की कातिल ।1