नोएडा में प्राइवेट फैक्ट्री कर्मियों का भारी हंगामा: आगजनी, पथराव, तोड़फोड़- पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे गए, नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग पर बवाल: सड़कों पर उतरा गुस्सा, पुलिस वाहन समेत कई गाड़ियाँ बनी आग और तोड़फोड़ का शिकार, नोएडा में पिछले कई दिनों से वेतन में बढ़ोत्तरी एवं नए श्रमिक कानून के तहत वेतन दिए जाने की मांग को लेकर नोएडा की प्राइवेट कंपनियों के हजारों कर्मचारी सड़क पर हैं, आज कर्मचारियों/मजदूरों के आंदोलन ने हिंसक रूप लेते हुए पुलिस की 2 गाड़ियों सहित कई गाड़ियों को तोड़ दिया तथा आगजनी और पथराव भी किया। कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए आसपास के जिलों से भी पुलिस बल को बुलाया गया है। डीजीपी राजीव कृष्णा एवं एडीजी एलओ अमिताभ यश लखनऊ में पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से नोएडा की घटना पर नजर रखे हुए हैं। नोएडा में सोमवार सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों और कर्मचारियों का आक्रोश अचानक उग्र प्रदर्शन में बदल गया। पूरा घटनाक्रम शहर के सेक्टर-60 और फेज-2 इलाकों में देखने को मिला, जहां प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर जोरदार नारेबाजी करते हुए ट्रैफिक को पूरी तरह बाधित कर दिया। सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारी लंबे समय से सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे थे, लेकिन कथित तौर पर उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी बढ़ती चली गई। इसी आक्रोश के चलते भीड़ ने सेक्टर-60 में सड़क जाम कर प्रदर्शन तेज कर दिया, और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब फेज-2 क्षेत्र में प्रदर्शन हिंसक रूप लेने लगा। गुस्साई भीड़ ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की और कुछ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान एक पुलिस जीप को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में करने की कोशिश शुरू की। अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है। Noida में हुई इस घटना ने एक बार फिर श्रमिकों की आर्थिक मांगों और उनके समाधान की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- सोनभद्र रेणुकूट चौकी के हाईटेक मोड़ के पास एक अज्ञात महिला सड़क के किनारे महिला होश पड़ी हुई थी, राहगीरों से सूचना पर रेणुकूट चौकी इंचार्ज की टीम मौके पर पहुंची कुछ प्रयास के बाद पता चला कि नसे के वजह से महिला बेहोश, सड़क के किनारे पड़ी हुई है, मौके पर मौजूद पुलिस की टीम ने ठंडे पानी के फुहार मारते ही महिला होश में आकर बैठ गई महिला उठकर अपने घर की ओर निकाल पड़ी2
- Post by Hari Singh Goutam1
- एटा के गाम शिवसिह पुर मे बाब साहब डा भीम राव अम्बेडकर की जयंती का आयोजन किया गया आयोजन में ज्यों के नारे हर्ष उललास के साथ शोभायात्रा निकाली गई1
- जलेसर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुहब्बतपुरा में श्री राम कथा का भव्य आयोजन सजीव प्रसारण3
- ये केवल पुलिस बल, सेना, या इंटेलिजेंस का काम नहीं है, ये हम सब का सामूहिक दायित्व है। : अजित डोवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार1
- हाथरस के सासनी क्षेत्र के खिटौली गांव में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसान की करीब 6 बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक किसान की महीनों की मेहनत नष्ट हो चुकी थी। मामला कोतवाली सासनी क्षेत्र का है।1
- बीसलपुर में बड़े ही धूमधाम से अंबेडकर ौ मनाई गई। क्षेत्र के बीसलपुर में बड़े ही धूमधाम से अंबेडकर जयंती मनाई गई। बीसलपुर में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता और सेवा भाव का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। नहीं रैली का शुभारंभ बीसलपुर से किया गया। बल्लापुर से जगतपुर होते हुए बीसलपुर अंबेडकर पार्क में संपन्न हुई । इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजकुमार ने सभी उपासक को पंचशील और बैच लगाए। रैली में मौजूद सभी उपासक और उपासकों के लिए जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर जलपान ग्रहण किया । औरजगतपुर में बाबा साहेब को प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कपिल यादव प्रधान ने जय भीम के नारे लगाए। और कहा बाबा साहेब के योगदान का ही परिणाम है। उन्होंने समाज को शिक्षा और समानता का अधिकार दिलाया। जिससे आज हम सभी सम्मानपूर्वक जीवन जी पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 14 अप्रैल को इसी प्रकार सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं, ताकि नई पीढ़ी बाबा साहेब के विचारों से प्रेरणा ले सके। गौरतलब है कि 14 अप्रैल को पूरे देश में बाबा साहब की जयंती ‘भीम जयंती’ के रूप में मनाई जाती है। इस दिन विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को याद किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रशासन की कड़ी निगरानी में रैली सकुशल सम्पन्न हुई।1
- चकेरी थाना क्षेत्र के लालबगला के काजी खेड़ा क्षेत्र में खुलेआम बेची जा रही है स्मैक, काजीखेड़ा का साहिल उर्फ गंजू का खुलेआम स्मैक बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, साहिल उर्फ गंजू खुलेआम बिकवा रहा है स्मैक, साहिल के खिलाफ आधा दर्जन से भी ज्यादा गंभीर धाराओं में मुकदमे है दर्ज, क्षेत्रीय लोगों का कहना पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में खुलेआम बेची जा रही है स्मैक।1