मिशन शक्ति 5.0 के तहत अंबेडकरनगर पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को हेल्पलाइन व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी अम्बेडकरनगर। माननीय मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत जनपद में महिला सशक्तिकरण के लिए पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चौपाल, भ्रमण और जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। थाना जैतपुर क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर में पुलिस टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया और पंपलेट वितरित कर जागरूक किया। वहीं मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना हंसवर की टीम ने रंगेय राधव चौराहा पर महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए सुरक्षा संबंधी सुझाव दिए। कोतवाली टांडा पुलिस ने चौक हयातगंज में महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, वन स्टॉप सेंटर और महिला शक्ति केंद्र योजना के बारे में जागरूक किया। इसी क्रम में थाना अकबरपुर की मिशन शक्ति टीम ने अंबेडकर पार्क में मौजूद बच्चों, महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी और पंपलेट बांटे। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं और सुरक्षा सेवाओं से जोड़ना है। इस दौरान जनपद के सभी थानों की महिला पुलिस कर्मियों ने बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया।
मिशन शक्ति 5.0 के तहत अंबेडकरनगर पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को हेल्पलाइन व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी अम्बेडकरनगर। माननीय मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत जनपद में महिला सशक्तिकरण के लिए पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चौपाल, भ्रमण और जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। थाना जैतपुर क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर में पुलिस टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया और पंपलेट वितरित कर जागरूक किया। वहीं मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना हंसवर की टीम ने रंगेय राधव चौराहा पर महिलाओं
और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए सुरक्षा संबंधी सुझाव दिए। कोतवाली टांडा पुलिस ने चौक हयातगंज में महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, वन स्टॉप सेंटर और महिला शक्ति केंद्र योजना के बारे में जागरूक किया। इसी क्रम में थाना अकबरपुर की मिशन शक्ति टीम ने अंबेडकर पार्क में मौजूद बच्चों, महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी और पंपलेट बांटे। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं और सुरक्षा सेवाओं से जोड़ना है। इस दौरान जनपद के सभी थानों की महिला पुलिस कर्मियों ने बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया।
- अम्बेडकरनगर। जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना थाना जलालपुर क्षेत्र के ग्राम जीवत स्थित घोर बाबा मंदिर के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अचानक मधुमक्खियों का झुंड लोगों पर टूट पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- ब्रेकिंग भीटी गैस एजेंसी पर गैस की मारामारी से लोग परेशान लंबी-लंबी करें देखने को मिल रही हैं।1
- चौकीदार का बेटा बना आईएएस ऑफिसर -आंखें नम पर सीने में गर्व - देखिए... विपिन देव यादव का खास इंटरव्यू सिर्फ एबीएन न्यूज प्लस पर1
- Post by अनिल कुमार प्रजापति1
- Post by Shiva Rava2
- Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर1
- उजड़ते वनो जंगलो पर बयान देने से क्यों बच रहे हैं वन विभाग के अधिकारी डॉक्टर मेला का कैमरे पर बड़ा बयान लगातार वन माफियाओं की खबर चलने के बावजूद भी वन अधिकारी धृतराष्ट्र की भूमिका में क्यों क्यों देशवासियों के दुश्मन बने पड़े है वन विभाग के अधिकारी #india #facebook #trand #trend #trendingpost #akbarpur #AmbedkarNagar #jalalpur #NarendraModi #अयोध्या #ayodhya #dmambedkarnagar #dmambedkarnagar #viral #photo #news #PMO #PMOIndia #NarendraModi #viral #video #reels #YogiAdityanath #MYogiAdityanath #police #UPPolice #DFO #RFO MYogiAdityanath DM Ambedkarnagar Narendra Modi UP Police Ambedkarnagar Police अम्बेडकरनगर पुलिस1
- “अम्बेडकरनगर के रामनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विमावल में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत हैरान करने वाली दिखी। मंगलवार को प्रधानाध्यापिका अवकाश पर रहीं, जबकि मौजूद शिक्षिकाएं बच्चों को पढ़ा रही थीं। लेकिन जब कक्षा तीन के बच्चों से सामान्य ज्ञान पूछा गया तो वे जिलाधिकारी, एसडीएम और तहसीलदार जैसे बुनियादी पदों की जानकारी तक नहीं दे सके। हैरानी की बात तो तब हुई जब सहायक अध्यापिका भी उपजिलाधिकारी और तहसीलदार का नाम बताने में असहज नजर आईं। अब सवाल यह उठता है कि जब शिक्षक और बच्चों को ही सामान्य जानकारी नहीं है, तो शिक्षा विभाग के प्रशिक्षण और कार्यशालाओं का आखिर क्या असर हो रहा है?”1