सावन माह के शुरू होते ही बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए हजारों कांवरियो का जत्था रवाना सावन माह के शुरू होते ही बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए हजारों कांवरियो का जत्था रवाना कौशाम्बी। सावन माह के शुरू होते ही बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कांवड़ियों का जत्था रवाना होने लगा है भोलेनाथ बाबा को जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवरियों के स्वागत में नगर और गांव के लोग उमड़ पड़े हैं ढोल नगाड़े डीजे की मधुर धुन में कांवरियों का स्वागत भक्त कर रहे हैं पूरा जिला बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखाई पड़ रहा है शुक्रवार को सुबह जनपद मुख्यालय मंझनपुर चौराहे पर कावड़ियों की भीड़ इकट्ठे हुई और बाबा का जयकारा लगाते हुए कावड़ियों का जत्था बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ है बम बम भोले के नारे से पूरा नगर क्षेत्र गूंज रहा है नाचते गाते बाबा का जयकारा लगाते कांवरिया बाबा बैजनाथ के धाम के लिए रवाना हुए हैं इसी तरह जिले के अन्य नगर कस्बा और गांव क्षेत्र से भी बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए हजारों भक्त भगवा वस्त धारण कर रवाना हुए हैं बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने और जलाभिषेक करने में पुरुषों के साथ-साथ महिला बच्चे और नवयुवकों में भी उत्साह देखा जा रहा है इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए थे
सावन माह के शुरू होते ही बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए हजारों कांवरियो का जत्था रवाना सावन माह के शुरू होते ही बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए हजारों कांवरियो का जत्था रवाना कौशाम्बी। सावन माह के शुरू होते ही बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कांवड़ियों का जत्था रवाना होने लगा है भोलेनाथ बाबा को जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवरियों के स्वागत में नगर और गांव के लोग उमड़ पड़े हैं ढोल नगाड़े डीजे की मधुर धुन में कांवरियों का स्वागत भक्त कर रहे हैं पूरा जिला बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखाई पड़ रहा है शुक्रवार को सुबह जनपद मुख्यालय मंझनपुर चौराहे पर कावड़ियों की भीड़ इकट्ठे हुई और बाबा का जयकारा लगाते हुए कावड़ियों का जत्था बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ है बम बम भोले के नारे से पूरा नगर क्षेत्र गूंज रहा है नाचते गाते बाबा का जयकारा लगाते कांवरिया बाबा बैजनाथ के धाम के लिए रवाना हुए हैं इसी तरह जिले के अन्य नगर कस्बा और गांव क्षेत्र से भी बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए हजारों भक्त भगवा वस्त धारण कर रवाना हुए हैं बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने और जलाभिषेक करने में पुरुषों के साथ-साथ महिला बच्चे और नवयुवकों में भी उत्साह देखा जा रहा है इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए थे
- शंकरगढ़ के पुरानी बाजार से धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन, रोड़ हुईं क्षतिग्रस्त* *जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों में आक्रोश* प्रयागराज। शंकरगढ़ के पुरानी बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक भारी वाहन की वजह से जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुरानी बाजार की सड़क संकरी होने के बावजूद बड़े-बड़े ट्रक और अन्य भारी वाहन दिनभर गुजरते रहते हैं। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भी इन वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी चिंता और आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने तथा स्कूल समय के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।1
- Post by Raju Yadav1
- प्रयागराज के सिविल लाइंस में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर प्रयागराज सिविल लाइंस स्थित विनायक सिटी स्कवायर के सामने से एक निजी बीमा कंपनी के कर्मी की बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित अंकित वर्मा पुत्र श्री पीयूष कुमार वर्मा विनायक सिटी स्कवायर, सिविल लाइंस स्थित निजी बीमा कंपनी में कार्यरत है उनकी गाड़ी Hero Splendor Plus, नंबर UP 70 EC 8927 है अंकित वर्मा रोजाना की तरह सुबह 9:30 बजे ऑफिस आए और बाइक ऑफिस के बाहर खड़ी की। शाम को घर जाने के लिए जब नीचे उतरे तो देखा बाइक गायब थी। बगल के कपड़े के शोरूम से संपर्क करने पर CCTV फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज के अनुसार सुबह लगभग 11:15 बजे एक व्यक्ति आया और महज 2 मिनट में ताला खोलकर बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि ये अभी नई गाड़ी है घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। CCTV फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।1
- पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर जताई चिंता, एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने की अपील मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने पर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और पुराने कार्यकर्ता हैं, जिनके सम्मान और योगदान की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उदयभान करवरिया ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पुराने एवं मूल कार्यकर्ता की भाजपा में पहले भी सम्मानजनक जगह थी और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने मंगलवार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूती देते हैं, लेकिन यदि किसी भी स्तर पर पुराने कार्यकर्ताओं या मंडल अध्यक्षों का अपमान हुआ है तो यह चिंताजनक विषय है और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को सर्वोपरि रखने की अपील की। करवरिया ने कहा कि मेजा विधानसभा से भविष्य में भाजपा जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी, पार्टी के सभी मूल कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसके समर्थन में पूरी ताकत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत और संगठन की मजबूती ही सभी कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि भाजपा परिवार आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी मतभेद दूर कर एकजुट होकर आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करेगा। पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर जताई चिंता, एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने की अपील मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने पर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और पुराने कार्यकर्ता हैं, जिनके सम्मान और योगदान की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उदयभान करवरिया ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पुराने एवं मूल कार्यकर्ता की भाजपा में पहले भी सम्मानजनक जगह थी और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने मंगलवार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूती देते हैं, लेकिन यदि किसी भी स्तर पर पुराने कार्यकर्ताओं या मंडल अध्यक्षों का अपमान हुआ है तो यह चिंताजनक विषय है और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को सर्वोपरि रखने की अपील की। करवरिया ने कहा कि मेजा विधानसभा से भविष्य में भाजपा जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी, पार्टी के सभी मूल कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसके समर्थन में पूरी ताकत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत और संगठन की मजबूती ही सभी कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि भाजपा परिवार आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी मतभेद दूर कर एकजुट होकर आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करेगा।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर मंतर पर क्या कहा सुनिए वायरल वीडियो Pm साहब का सुने1
- पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, कार्रवाई न होने पर पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, कार्रवाई न होने पर पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार प्रयागराज। जनपद के मेजा थाना क्षेत्र के नई कला गांव में पुरानी पारिवारिक रंजिश को लेकर एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस कमिश्नर प्रयागराज को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय थाना पुलिस अब तक आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे उसके परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। शिकायती पत्र के अनुसार, ग्राम नई कला, थाना मेजा निवासी उदय बहादुर पांडेय ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को वह अपने खेत में अकेले पानी लगाने गया था। इसी दौरान पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते गांव के कुछ लोग एकजुट होकर वहां पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उस पर लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमले के दौरान उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने उसे घायल अवस्था में पास के नाले में फेंक दिया और उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। चिकित्सकीय उपचार के बाद पीड़ित ने पूरे मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। शिकायत में उदय बहादुर पांडेय ने आरोप लगाया है कि घटना की जानकारी दिए जाने के बावजूद थाना स्तर पर अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई है। इतना ही नहीं, पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी पक्ष लगातार उसे और उसके परिवार को समझौते का दबाव बना रहा है तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दे रहा है। इससे उसके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर को दिए गए प्रार्थना पत्र में मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सभी नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल यह मामला पुलिस के संज्ञान में है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां और आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय दिलाने और दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।1