27 ग्राम स्मैक व टीवीएस राइडर बाइक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार बहराइच जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 27 ग्राम स्मैक तथा एक अदद मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा प्रद्युम्न सिंह द्वारा की जा रही थी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 08.04.2026 को थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल बॉर्डर स्थित ग्राम बलईगांव के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 27 ग्राम स्मैक बरामद हुई। साथ ही उसके कब्जे से एक अदद मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर भी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू पाल, पुत्र गेंदा राम पाल, निवासी ग्राम नहकटिया, थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना मोतीपुर पर मु0अ0सं0 125/26, धारा 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम उपनिरीक्षक नवनीत भाष्कर कांस्टेबल सूरज कुमार एसएसबी बल
27 ग्राम स्मैक व टीवीएस राइडर बाइक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार बहराइच जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 27 ग्राम स्मैक तथा एक अदद मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में
यह कार्रवाई की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा प्रद्युम्न सिंह द्वारा की जा रही थी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 08.04.2026 को थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल बॉर्डर स्थित ग्राम बलईगांव के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 27 ग्राम स्मैक बरामद हुई। साथ ही
उसके कब्जे से एक अदद मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर भी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू पाल, पुत्र गेंदा राम पाल, निवासी ग्राम नहकटिया, थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना मोतीपुर पर मु0अ0सं0 125/26, धारा 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम उपनिरीक्षक नवनीत भाष्कर कांस्टेबल सूरज कुमार एसएसबी बल
- *बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई * 27 ग्राम स्मैक वह एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार1
- बहराइच। इंडियन बैंक शाखा इमामगंज में बैंक कर्मियों की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि पिपरी माफी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक अनिल कुमार के साथ बैंक परिसर में मारपीट की गई, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर अनिल कुमार स्कूल कार्य से बैंक पहुंचे थे, लेकिन कर्मचारियों ने समय का हवाला देकर उन्हें टाल दिया। शाम करीब साढ़े तीन बजे जब वह दोबारा बैंक पहुंचे तो आरोप है कि कर्मचारियों ने ताला खोलने से मना कर दिया। इस पर शिक्षक ने नाराजगी जताते हुए सवाल किया, जिससे विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बैंक में तैनात कैशियर निहाल सिंह ने अपने दो साथियों को बुलाकर शिक्षक के साथ मारपीट की। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में सैकड़ों लोगों के बीच बैंक कर्मियों द्वारा माफी मांगने की बात भी सामने आई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शिक्षक ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बैंक कर्मचारियों की मनमानी के ऐसे मामले सामने आते रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।4
- बहराइच जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 27 ग्राम स्मैक तथा एक अदद मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा प्रद्युम्न सिंह द्वारा की जा रही थी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 08.04.2026 को थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल बॉर्डर स्थित ग्राम बलईगांव के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 27 ग्राम स्मैक बरामद हुई। साथ ही उसके कब्जे से एक अदद मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर भी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू पाल, पुत्र गेंदा राम पाल, निवासी ग्राम नहकटिया, थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना मोतीपुर पर मु0अ0सं0 125/26, धारा 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम उपनिरीक्षक नवनीत भाष्कर कांस्टेबल सूरज कुमार एसएसबी बल3
- बहराइच पुलिस अधीक्षक द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकार मिहीपुरवा प्रद्युम्न सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 08.04.2026 को थाना क्षेत्र भारत नेपाल बार्डर ग्राम बलईगांव के पास चेकिंग के दौरान एक नफर अभियुक्त सोनू पाल पुत्र गेंदा राम पाल निवासी ग्राम नहकटिया थाना को0 देहात जनपद बहराइच उम्र 20 वर्ष को 27 ग्राम स्मैक व एक अदद मोटर साईकिल टीवीएस राईडर के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 125/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।1
- *नानपारा में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न* नगर पालिका परिषद नानपारा के सभागार में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप जिला अधिकारी नानपारा मोनालिसा जोहरी ने सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में मनीष मिश्रा, ओम प्रकाश गुप्ता, ऊषा सिंघानिया, तीरथ राम साहू एवं चमन लाल चौरसिया शामिल रहे। समारोह के दौरान सभी ने नगर के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गौड़, नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, बीजेपी नगर अध्यक्ष रेखा पांडे, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अब्दुल वहीद,अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर, बैजनाथ रस्तोगी,सभासद नृपेंद्र प्रताप सिंह,जमाल हामिद,नोशाद, श्याम बिहारी अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग और नगर के समग्र विकास के संकल्प के साथ हुआ।2
- Post by Mithaai Lal guruji2
- Post by Juber Khan1
- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के टिकान पुरवा मोड़ के पास मंगलवार रात हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में सुभाष निवासी लोकिहा तथा बैजनाथ निवासी डल्लापुरवा गंभीर रूप से घायल हुए थे। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बैजनाथ (65) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि सुभाष की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना अन्य माध्यम से मिली है, लेकिन अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।3