Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! दुर्घटनाएं घटीं, बिहार के रेलमार्ग हुए और सुरक्षित
Niraj Raj
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! दुर्घटनाएं घटीं, बिहार के रेलमार्ग हुए और सुरक्षित
More news from बिहार and nearby areas
- आज समाहरणालय सभागार में नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। 30 July. आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर श्री गिरिवर दयाल सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार बेतिया में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ। 30.07.2026.1
- सरिसवा बाजार में ‘जयसवाल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, 10 किमी तक मिलेगी फ्री होम डिलीवरी मझौलिया के सरिसवा बाजार स्थित शर्मा जी के पुल के समीप बुधवार को दोपहर जयसवाल मार्ट का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। दुकान का उद्घाटन सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार दुबे, पूर्व प्रमुख पति कारी साह, प्रमोद पाण्डेय एवं सलाउद्दीन शाह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने प्रोपराइटर चंदा जायसवाल एवं राजेश जायसवाल को शुभकामनाएँ देते हुए व्यवसाय की सफलता की कामना की। प्रोपराइटर चंदा जायसवाल ने बताया कि जयसवाल मार्ट में ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण घरेलू उपयोग की सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सरिसवा बाजार से 10 किलोमीटर के दायरे में ग्राहकों को निःशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा भी दी जाएगी। ग्राहक अपने घरेलू सामान की सूची व्हाट्सऐप नंबर 8235941236 एवं 8210284462 पर भेजकर घर बैठे सामान मंगा सकते हैं। उद्घाटन समारोह में डॉ. राकेश कुमार, सुनील कुमार, पिंटू, आलम, प्रदीप मिश्रा, मोहन प्रसाद जायसवाल, सूरज केशरी, हर्षित राज, विकास जायसवाल, रवि किशन जायसवाल, आशीष जायसवाल, यश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। नई दुकान खुलने से क्षेत्रवासियों में खुशी है और अब उन्हें बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य तथा समयबद्ध होम डिलीवरी की सुविधा का लाभ मिलेगा।1
- Another Indian cricketer Ajinkya Rahane has retired Watch1
- सुगौली के वनस्पति स्थान में वनस्पति माई महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में। एक अगस्त को होगा कार्यक्रम का आयोजन।1
- शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, पोखरा चौक से 14 लीटर अवैध शराब बरामद, तस्कर फरार नरकटियागंज में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ शिकारपुर पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोखरा चौक के समीप छापेमारी कर 14 लीटर अवैध शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पोखरा चौक के पास झाड़ियों में अवैध शराब की खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस ने बिना देर किए इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान झाड़ियों में रखी एक प्लास्टिक की बाल्टी से 14 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में बरामद शराब का संबंध प्रकाश नगर निवासी प्रमोद चौधरी से सामने आया है। पुलिस ने उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकारपुर पुलिस का अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और अवैध धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा।1
- योगापट्टी में शादी के एक माह बाद नवविवाहिता लापता, नकदी और जेवर ले जाने का आरोप पश्चिम चंपारण के योगापट्टी थाना क्षेत्र में शादी के महज एक माह बाद नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। पति नईम अंसारी ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी मुस्कान खातून बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे बिना किसी को बताए घर से चली गई। उनका दावा है कि पत्नी घर में रखे करीब 80 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई। पीड़ित के अनुसार, सुबह नींद खुलने पर पत्नी घर में नहीं मिली, जिसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अंततः नईम अंसारी ने योगापट्टी थाने में लिखित शिकायत देकर पत्नी का पता लगाने, नकदी व जेवर बरामद करने तथा दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार के दोपहर थाना अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला जांच के अधीन है।1
- India dominate the latest ICC rankings #ICC #odicricket #cricket1
- वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघ का हमला: बकरी चराने गए वृद्ध पर टूटा कहर, हालत गंभीर; गांवों में दहशत, वन विभाग अलर्ट पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां हाथीमल खांता जंगल क्षेत्र के समीप बकरी चराने गए एक वृद्ध पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ और पैर पर गहरे जख्म आए हैं तथा अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि वृद्ध जंगल के समीप बकरी चरा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला बोल दिया। वृद्ध की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों और वनकर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद बाघ को वहां से खदेड़ा गया तथा घायल वृद्ध को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से जंगल और उसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि विभाग लगातार माइकिंग के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने और जंगल में प्रवेश नहीं करने की चेतावनी दे रहा है। साथ ही बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसकी लोकेशन ट्रैक करने के लिए वन विभाग की टीम सक्रिय है, ताकि भविष्य में इस तरह की किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।1