शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, पोखरा चौक से 14 लीटर अवैध शराब बरामद, तस्कर फरार नरकटियागंज में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ शिकारपुर पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोखरा चौक के समीप छापेमारी कर 14 लीटर अवैध शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पोखरा चौक के पास झाड़ियों में अवैध शराब की खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस ने बिना देर किए इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान झाड़ियों में रखी एक प्लास्टिक की बाल्टी से 14 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में बरामद शराब का संबंध प्रकाश नगर निवासी प्रमोद चौधरी से सामने आया है। पुलिस ने उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकारपुर पुलिस का अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और अवैध धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा।

- शादी के एक माह बाद दुल्हन लापता! ₹80 हजार नकद और जेवर लेकर फरार होने का आरोप, पति ने थाने में लगाई गुहार पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी थाना क्षेत्र से शादी के महज एक माह बाद नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर में रखे ₹80 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर बिना किसी को बताए घर से चली गई। मामले को लेकर पीड़ित ने योगापट्टी थाना में लिखित आवेदन देकर पत्नी की तलाश, नकदी एवं आभूषण की बरामदगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के जगीराहा नया बस्ती निवासी नईम अंसारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी शादी लगभग एक माह पूर्व मुस्कान खातून के साथ सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी साथ रह रहे थे। नईम अंसारी का आरोप है कि बुधवार की सुबह करीब 3:30 बजे उसकी पत्नी घर में रखे ₹80 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर अचानक घर से निकल गई। पीड़ित का कहना है कि सुबह नींद खुलने पर पत्नी घर में नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। काफी प्रयास के बावजूद जब पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला तो उसने योगापट्टी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में नईम अंसारी ने आरोप लगाया है कि पत्नी अपने साथ घर की नकदी और कीमती आभूषण भी ले गई है। उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर पत्नी का पता लगाने, नकदी व जेवर की बरामदगी तथा दोषी पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में योगापट्टी थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला जांच के अधीन है और पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- श्रावण मास के प्रथम दिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां। 30 July. सम्पूर्ण देश वासियों को श्रावण मास के प्रथम दिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां। 30.07.2026.1
- Post by DIPAK D Hub CRICKETER1
- सरिसवा बाजार में ‘जयसवाल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, 10 किमी तक मिलेगी फ्री होम डिलीवरी मझौलिया के सरिसवा बाजार स्थित शर्मा जी के पुल के समीप बुधवार को दोपहर जयसवाल मार्ट का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। दुकान का उद्घाटन सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार दुबे, पूर्व प्रमुख पति कारी साह, प्रमोद पाण्डेय एवं सलाउद्दीन शाह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने प्रोपराइटर चंदा जायसवाल एवं राजेश जायसवाल को शुभकामनाएँ देते हुए व्यवसाय की सफलता की कामना की। प्रोपराइटर चंदा जायसवाल ने बताया कि जयसवाल मार्ट में ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण घरेलू उपयोग की सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सरिसवा बाजार से 10 किलोमीटर के दायरे में ग्राहकों को निःशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा भी दी जाएगी। ग्राहक अपने घरेलू सामान की सूची व्हाट्सऐप नंबर 8235941236 एवं 8210284462 पर भेजकर घर बैठे सामान मंगा सकते हैं। उद्घाटन समारोह में डॉ. राकेश कुमार, सुनील कुमार, पिंटू, आलम, प्रदीप मिश्रा, मोहन प्रसाद जायसवाल, सूरज केशरी, हर्षित राज, विकास जायसवाल, रवि किशन जायसवाल, आशीष जायसवाल, यश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। नई दुकान खुलने से क्षेत्रवासियों में खुशी है और अब उन्हें बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य तथा समयबद्ध होम डिलीवरी की सुविधा का लाभ मिलेगा।1
- सरिसवा बाजार में ‘जयसवाल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगी फ्री होम डिलीवरी की सुविधा सरिसवा बाजार स्थित शर्मा जी के पुल के समीप बुधवार को जयसवाल मार्ट का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। दुकान का उद्घाटन सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार दुबे, पूर्व प्रमुख पति कारी साह, प्रमोद पाण्डेय एवं सलाउद्दीन शाह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रोपराइटर को शुभकामनाएँ देते हुए व्यवसाय की निरंतर उन्नति की कामना की,दुकान के प्रोपराइटर चंदा जायसवाल पति राजेश जायसवाल ने बताया कि जयसवाल मार्ट में ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण घरेलू उपयोग की सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सरिसवा बाजार से 10 किलोमीटर के दायरे में ग्राहकों को निःशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जाएगी। ग्राहक अपने घरेलू सामान की सूची व्हाट्सऐप के माध्यम से 8235941236 एवं 8210284462 पर भेजकर घर बैठे सामग्री मंगा सकते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील करते हुए बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य और समय पर सेवा का भरोसा दिलाया। उद्घाटन समारोह में डा. राकेश कुमार, सुनील कुमार, पिंटू, आलम, प्रदीप मिश्रा, मोहन प्रसाद जायसवाल, सूरज केशरी, हर्षित राज, विकास जायसवाल, रवि किशन जायसवाल, आशीष जायसवाल, यश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। नई दुकान के खुलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और अब उन्हें घरेलू सामान की खरीदारी के साथ-साथ होम डिलीवरी की सुविधा का भी लाभ मिलेगा।4
- Another Indian cricketer Ajinkya Rahane has retired Watch1
- मंगलपुर गंडक पर बनल क्षतिग्रस्त पुल के मरमती के लेके घंटोभर सड़क राहल बाधित1